Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय क्या पार्टी से नाराज चल रहे हैं? आखिर ऐसी कौन सी बात है जो वो नई प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से मिलकर कहना चाहते हैं। ऐसा क्या हुआ कि आज वो प्रदेश प्रभारी से मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसा क्या हुआ कि वो बैठक में जाने के लिए बैठक स्थल तक पहुंचे लेकिन मन ही मन कुछ बुदबुदाते हुए उल्टे पांव लौट आए। जिन्होंने भी उस वक्त इस दृश्य को देखा और चेहरे के भाव को समझा वो यही सोच रहे थे कि क्या नंद कुमार साय किसी बात से खफा हैं। वीडियो को देखने पर तो कुछ ऐसा ही लगता है।
हालांकि फोन पर जब उनसे बात हुई तो उन्होंने किसी भी तरह की नाराजगी से साफ तौर पर इंकार कर दिया। लेकिन वे बार-बार यही कहते रहे कि बैठक विशेष लोगों के लिए है औऱ विशेष लोग शामिल हैं, मैं क्या करता? मुझे कुछ और काम था मैं निकल आया। उन्होंने यह भी कहा कि वे नई प्रदेश प्रभारी से मिलकर कुछ बात करना चाहते हैं। कुछ विषयों को रखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने विषय के बारे में कुछ नहीं कहा। भाजपा कार्यालय में जो दिखा और जिस तरह से साय की प्रतिक्रिया आई तो उससे तो यही लग रहा है कि वे किसी न किसी बात से दुखी या नाराज हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने राज्यपाल अनुसुइया उईके से उनके निवास पर मुलाकात कर कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर धार्मिक स्थलों का तोड़फोड़ कर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही कहा कि सरकार अनुसूचित जाति वर्ग की महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर रही हैं ।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने राज्यपाल अनुसुइया उईके से मुलाकात के बाद कहा कि कवर्धा जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के सतनामी समाज के गुरुद्वारा को तोड़ा गया है, वहां के स्थानीय महिला, बच्चे और बड़े-बुजुर्गों पर प्रशासन ने डंडा चलाया है. इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. घटना पर किसी प्रकार का कोई जांच नहीं करा रहे हैं. दोषियों पर कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा जब समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिलने आते हैं, तो उन्हें जिले के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया जाता है ।
राज्य सरकार जिस प्रकार अनुसूचित जाति और सतनामी समाज के ऊपर रवैया चला रही है, वह बहुत निंदनीय और विरोधाभास है. इन सभी विषयों को लेकर राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि मामले में न्यायिक जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि इन घटनाओं की पूरी जांच करवाई जाएगी और जांच पर जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इस पूरे मामले में राज्यपाल ने राज्य सरकार से बातचीत करने का आश्वाशन दिया है ।
24 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन



panchayattantra24.com, रायपुर। कम्युनिटी पुलिसिंग से पुलिस को लगातार सफलता पर सफलता मिल रही है। पिछले चार दिनों में चार अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस की मानीटरिंग टीम लगातार नशा, शराब, अड्डेबाजों को खिलाफ कार्रवाई कर अपराधियों की दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। बदमाश ठिकाना बदल-बदल कर कारोबार को अंजाम दे रहे है। वहीं पुलिस छापामार कार्रवाई से गुंडे बदमाशों में डर अब दिखाई देने लगा है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने बताया कि केनाल रोड कटोरा तालाब एवं ओव्हर ब्रीज और राजातालाब के पास अलग-अलग दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में घूम रहे थे। इस दौरान घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम आजम खान निवासी टिकरापारा रायपुर एवं विनोद तिवारी निवासी भिलाई जिला दुर्ग का होना बताया गया। और मौके से तलाशी लेने पर दोनों के पास निट्रावेट-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त किया गया। जिस पर टीम द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत करने कहने पर दोनों आरोपी द्वारा लगातार गोल-मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी आजम खान और विनोद तिवारी गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में धारा 21बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों साथी है तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को मौदहा (उ.प्र.) से मंगाते है तथा रायपुर, भिलाई व दुर्ग में घूम-घूम कर बिक्री करते है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. आजम खान पिता भूरा खान उम्र 21 साल निवासी आर डी ए कालोनी टिकरापारा रायपुर। 02़. विनोद तिवारी पिता मारकंडेयको गिरफ्तार किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा की नव नियुक्त प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा पर रायपुर पहुंच गई हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें लेने एयरपोर्ट भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे हुए थे।
एयरपोर्ट से प्रदेश प्रभारी सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां लगातार मैराथन बैठकें लेंगी, जिसमें भाजपा के अंदरूनी मुद्दों के अलावा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय की जाएगी।
बैठक को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी एक परिपक्व नेता है, हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने बहुत सोच समझकर उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। लगातार दो दिन की बैठक होगी, बहुत सारे निर्णय होंगे सभी लोगों से परिचय होगा। आने वाले समय के लिए रणनीतियां भी तैयार की जाएगी। भाजपा में लगातार बैठकें होती रहती है, तैयारियां चलती रहती है, पहली बार वे प्रदेश प्रभारी बनी है, परिचय के लिए आई है और बैठक में शामिल होंगी।
वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम होगा, और पार्टी के विभिन्न अलग-अलग लोगों की बैठक होंगी, कैसे हमें कांग्रेस की सरकार को उखाड़कर फेंकना है इसकी भी तैयारी होगी।
.
panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के सुदूर आदिवासी अंचलों की महिलाएं भी उद्योग, व्यवसाय से जुड़ रही है। दंतेवाड़ा जिले की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इन दिनों महिलाएं सीमेंट के खंभे और फेंसिंग जाली निर्माण कर रही हैं। महिलाएं इस स्वरोजगार से खुद को सक्षम बनाएंगी और दूसरी महिलाओं को इस व्यवसाय के लिए प्रेरित करेंगी। महिलाएं अब तक सीमेंट पोल व जाली बनाने के लिए महिलाएं आगे नहीं आई थीं, लेकिन जिला पंचायत द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा व बाड़ी के तहत जिले के महिला स्व-सहायता समूह को व्यवसाय करने प्रेरित किया गया। परिणाम स्वरूप जिले के 8 महिला स्वसहायता समूहों ने व्यवसाय करने की ठानी और उन्होंने काम शुरू कर दिया। जिले में सभी पंचायतों में देवगुड़ी, गोठान का निमार्ण किया जा रहा है। जिसमें घेराव के लिए सीमेंट पोल की आवश्यकता पड़ती है, इसके लिए जिले के 8 स्व-सहायता समूहों द्वारा सीमेंट पोल का निमार्ण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति तक 4950 पोल, जिसे 14 लाख 85 हजार रूपये तक बेच चुके है। इस गतिविधि से 80 परिवार लाभान्वित हो रहे है। जिले में दिशा महिला ग्राम संगठन टेकनार, सीता महिला ग्राम संगठन गंजेनार, रानी लक्ष्मी ग्राम संगठन गाटम, दीपक महिला ग्राम संगठन मैलावाड़ा, जागृति महिला कलस्टर संगठन पेन्टा सीमेंट पोल का निमार्ण कर रही है।
जिले में 6 स्व-सहायता समूह द्वारा चैन लिंक फेंसिंग का निमार्ण किया जा रहा है। जिसमें दिशा महिला ग्राम संगठन भांसी, शांति महिला ग्राम संगठन मटेनार, रानी लक्ष्मी ग्राम संगठन गाटम, रोयेमंुग ग्राम संगठन मासौड़ी, जगदम्बे स्व सहायता समूह नागफनी, माँ शक्ति ग्राम संगठन कुआकोंडा समूहो ने वर्तमान स्थिति तक 1147 बण्डल, जिसे 30 लाख 96 हजार 9 सौ रूपये तक बेच चुके है। चैन लिंक फेंसिंग निर्माण से 58 परिवार तथा सीमेंट पोल निमार्ण से 80 परिवारों लाभान्वित हो रहे है। चैन लिंक फेंसिंग एवं सीमेंट पोल निमार्ण से जोड़ना उस क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ना सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी स्व-रोजगार से जुड़ने के अवसर खुल रहे हैं। वर्तमान में महिला समूह द्वारा तैयार किए गए सीमेंट पोल को सबसे पहले ग्राम पंचायत के लिए सप्लाई करेंगी।

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सतनामी कल्याण समिति बंधवा, जिला मुंगेली के उपाध्यक्ष फणीश्वर पाटले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमण्डल में सतनाम कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष श्री धन्नूलाल भास्कर, सचिव श्री श्यामलाल खांडेकर, सलाहकार श्री बी. सिंह नवरंग के अलावा सर्वश्री मेवादास, भुवनेश्वर पात्रे, नरेश पाटले, भागवत भगत बघेल, राजकुमार पात्रे, भीम प्रसाद भारत, स्वारथ दिवाकर, संत प्रसाद पात्रे, संतुदास पात्रे, गौकरण भास्कर, कमरू बंजारे, तिरीध खुटंे, लोकेश्वर पाटले और भोलेश्वर पाटले शामिल थे।

panchayattantra24.com, रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिर्री में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वे वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाज के पुरखों और विभूतियों ने केवल आजादी की लड़ाई ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, सहकारिता के साथ-साथ समाज सुधार जैसे उल्लेखनीय क्षेत्रों में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने ग्राम सिर्री में सामुदायिक भवन और नलजल योजना की स्वीकृति की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ-साथ नागरिकों की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए हैं। धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिसम्बर से धान खरीदी व्यवस्थित ढंग से चल रही है। धान खरीदी के लिए बारदाना की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी किसान के पंजीकृत रकबे में यदि कोई त्रुटि होगा तो उसे जांच कर सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा में सुराजी गांव योजना की शुरूआत की गई है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। वर्मी कम्पोस्ट से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। गौठान निर्माण से पशुधन की सुरक्षा और फसलों की सुरक्षा हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए गौठानों में पैरादान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि खेत में पैरा जलाने से धरती की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। पैरा न जलाएं, पैरा को गौठान में दान करें। पैरा से खाद बना सकती है, इससे फसल का उत्पादन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज युवक-युवती परिचय पत्रिका ‘‘पुष्प परिणय‘‘ का विमोचन भी किया। अधिवेशन को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में आज बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है. अवैध शराब हरियाणा पासिंग ट्रक से जब्त की गई. जिसे मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी. पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर खमतराई इलाके के पास चेकिंग की. इस दौरान एक ट्रक से करीब 10 लाख की शराब जब्त की गई. ये सायबर सेल और खमतराई थाना पुलिस की कार्रवाई है ।
पुलिस के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि हरियाणा पासिंग से अवैध शराब आ रही है, सूचना के आधार पर खमतराई थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मिलकर खमतराई थाना क्षेत्र के व्यास तालाब के पास से हरियाणा पासिंग ट्रक की तलाश की गई, जिसमें 58 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है ।
मौके से शराब तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. ट्रक में अंदर टीन का केबिन बनाकर उसके अंदर से छुपाकर शराब लाया जा रहा था. इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच की जा रही है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राम मंदिर निर्माण और राम के नाम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा और करारा हमला बोला है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा तो राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदे का धंधा कर रही है. राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से चंदा मांगने वाले पहले सन् 92 के शिलान्यास से लेकर अब तक के चंदे का हिसाब तो दे पहले ।
भाजपा ने हिंदुओं के लिए किया क्या ?
वहीं उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा ने हिंदुओं के लिए किया क्या है ? भाजपा अपने आपको हिंदुवादी पार्टी बताती है, तो पहले बताएं किस हिंदू के लिए क्या किया ? उन्होंने भाजपा वालों पर तंज कसते हुए कहा कि क्या किसान हिंदू नहीं, क्या गरीब-मजदूर तबके लोग हिंदू नहीं, क्या कुम्हार, लोहार हिंदू नहीं, क्या बुनकर हिंदू नहीं है ? आखिर इनके लिए भाजपा ने किया है, केंद्र सरकार ने किया क्या ।
राम के सबसे बड़े भक्त तो महात्मा गांधी थे
वहीं उन्होंने राम के नाम को लेकर कहा कि भाजपा राम के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है. राम के सबसे बड़े भक्त तो महात्मा गांधी थे. जिनके मुख से मरते वक्त भी हे राम नाम निकला था. ये क्या राम और राम के विचारों और आदर्शों की बात करेंगे. राम भाजपा की बपौती नहीं, राम जनमानस के प्रतीक हैं, राम छत्तीसगढ़ियों की संस्कृति में हैं, राम जन-जन का है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की वर्चुअल बैठक ली गई. उन्होंने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वय से उपायों पर प्रभावी अमल के लिए विशेष जोर दिया. परिवहन मंत्री अकबर ने बैठक में लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सौरी भी उपस्थित थे ।
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में परिवहन मंत्री अकबर ने चर्चा करते हुए सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए ओव्हर लोडिंग, अत्यधिक गति तथा नशे की हालात और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया. इसी तरह सड़क किनारे तथा चौक-चौराहों में जहां-तहां अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ भी तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान सड़कों में अनावश्यक मोड नहीं रखने के निर्देश दिए, ताकि मोड की वजह से सड़कों पर दुर्घटनाओं की संभावना न हो ।
परिवहन मंत्री ने नगरीय निकायों के अंतर्गत सड़कों में बंद स्ट्रीट लाइटों की निरंतर जांच सुनिश्चित कर इसे सतत रूप से चालू रखकर पर्याप्त रोशनी रखने के निर्देश दिए. इसी तरह वाहनों की तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड गवर्नर लगाने की दिशा में कार्रवाई करने तथा नशापान और सड़क पर स्टंट करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया ।
परिवहन मंत्री अकबर ने ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन के बाद उनमें तत्परता से सुधार की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए. इसी तरह उन्होंने सड़क सुरक्षा दुर्घटना को रोकने के उपायों के तहत पुलिया के दोनों ओर हैजार्ड मार्कर बोर्ड, रंबल स्ट्रीप में बार मार्किंग, स्ट्रीट लाइट तथा रोड़ मरम्मत कर डामरीकरण आदि के लिए भी निर्देशित किया ।
इसके अलावा सड़क किनारे तथा गैरेज में सुधार हेतु वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और कंडम वाहनों के परिचालन पर रोक और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. बैठक में दुर्घटना के शिकार लोगों के त्वरित उपचार हेतु व्यवस्था, राज्य में ट्रांमा सेंटर की स्थिति, पाठ्यपुस्तकों में यातायात शिक्षा सामग्री का समावेश और यातायात के नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई तथा यातायात नियमों के पालन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
गौरतलब है कि राज्य में जनवरी 2020 से अक्टूबर 2020 तक मोटरयान अधिनियम उल्लंघन के कुल 2 लाख 38 हजार 22 प्रकरणों में 7 करोड़ 71 लाख 91 हजार 900 रूपए के प्रशमन शुल्क वसूल किए गए हैं. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के. विज, तथा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग और नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, नेशनल हाईवे आदि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े ।
बैठक में आयुक्त परिवहन डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा अपर परिवहन आयुक्त टी.आर. पैकरा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा एवं संयुक्त परिवहन आयुक्त संजय शर्मा ने विभागवार एजेंडा के विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की ।