Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के राष्ट्रीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से सम्बद्ध अनेक किसान एवम सामाजिक संगठनों द्वारा आज रायपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों नया रायपुर, आरंग, फिंगेश्वर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़ आदि में केंद्र सरकार का पुतला दहन व प्रदर्शन किया गया ।
बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उनके कॉरपोरेट मित्र अम्बानी,अडानी का पुतला फूंक कर देशव्यापी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया गया ।
किसान महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य पारसनाथ साहू, पूर्व विधायक विधायक वीरेंद्र पांडे, कृषि वैज्ञानिक डॉ संकेत ठाकुर ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन की आंच अब छत्तीसगढ़ के कोने कोने में फैल रही है और आज का पुतला दहन कार्यक्रम आंदोलन की अग्नि को और प्रचंड करेगा. अब छत्तीसगढ़ के किसान भी समझ गए है कि तीनों नये कृषि कानून छत्तीसगढ़ भविष्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी धान खरीदी को रोक देंगे, इसीलिए अब जब तक ये कानून रद्द नहीं होंगे किसान आंदोलन फैलता जाएगा ।
किसान नेता ठाकुर रामगुलाम सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष बलविंदर सिंह पन्नू और समाजवादी नेता मनमोहन सिंह सैलानी ने कहा कि कथित कृषि सुधार के नाम पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कॉरपोरेट घरानों के हित मे किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को गैर लोकतांत्रिक तरीके से पारित कराया है. इस कानून का अध्यादेश लाये जाने के समय से ही विरोध किया जा रहा है. लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार इसे विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम बता कर किसान आंदोलन को हल्के में लिया है जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली में आज दिल्ली में देशव्यापी किसान आंदोलन आगे बढ़ रहा है. यह प्रदर्शन संघर्षरत किसान संगठनों के साथ एकजुटता कायम करता है ।
अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही, छत्तीसगढ़ी किसान समाज के सुबोध देव, कृषक बिरादरी के पवन सक्सेना, पिछड़ा वर्ग समाज के गिरधर मढ़रिया और छत्तीसगढ़ी समाज के अध्यक्ष मन्नूलाल टिकरिहा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ बातचीत करने के बहाने तीनों कृषि कानून 2020 को रद्द करने के बजाए संशोधन की दिशा में ले जाकर किसान आंदोलन को शांत करने का कूटनीतिक खेल खेल रही है. जबकि किसानों का एक ही मांग है कि ये कानून कॉरपोरेट परस्त, किसान, कृषि व उपभोक्ता विरोधी है जिसे रदद् किया जाना चाहिए ।
पराली जलाने के नाम किसानों को सजा व जुर्माने की प्रावधानों को वापस ले. उन्होंने ने यह भी कहा कि मोदी सरकार का वह झूठ भी बेनकाब हो चुका है जिसमें वे किसान आंदोलन को विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाये भ्रम में फंसना बता रहे थे आज उन्हीं के सहयोगी संगठन के मंत्री, विधायक उनका साथ छोड़कर किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल हो रहे हैं. यदि यह कानून रदद् नहीं होता है तो दिल्ली में जारी आंदोलन के अनुरूप और उनके निर्णयों के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी किसान आंदोलन को मजबूत किया जाएगा ।
इस बीच संघर्षरत किसानों की ओर से आह्वान किये 8 दिसम्बर को होने वाले भारत बंद के समर्थन में सभी किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों, व्यापारियों व प्रगतिशील लोगों को पूरे जोर शोर से उतरने का आह्वान किया है ।
विरोध प्रदर्शन में रायपुर के नागरिक गण भी शामिल हुए जिनमे प्रमुख थे वरिष्ठ पत्रकार शुभ्रांशु चौधरी, एम एम हैदरी, रायपुर बस्तर परिवहन संघ के सुखदेव सिंह सिद्धू, आदिवासी भारत महासभा के सौरा यादव, चंद्रकांती सागर, आदि उपस्थित रहे ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। हाथियों के हमले में मारे गए वन कर्मी मुकेश पाण्डे के परिजन को वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में 30 लाख रुपए का चेक सौंपा. एक्सिस बैंक की ओर राहत राशि प्रदान किए जाने की मंत्री अकबर ने भरपूर सराहना की ।
गौरतलब है कि वन मण्डल धरमजयगढ़ में कार्यरत वन कर्मी मुकेश पाण्डे की एक वर्ष पूर्व हाथी के हमले से ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी. एक्सिस बैंक की ओर से मृतक वन कर्मी के परिजन को 30 लाख रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी गई है. स्वर्गीय पाण्डे ने एक्सिस बैंक में सैलरी खाता खोला गया था. एक्सिस बैंक द्वारा 2016 में शुरू की गई एक योजना के तहत यह राशि प्रदान की गई है ।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य संरक्षक अरुण पाण्डेय के अलावा एक्सिस बैंक के देवेन्द्र कुमार साहू, अंशुमान सामंत्रय, प्रतीक ढोडी, दीपक के अलावा छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के सतीश कुमार मिश्रा व अन्य उपस्थित थे ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी केन्द्र में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी और भुगतान के बारे भी किसानों से पूछा। धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा और शेड का निर्माण किया गया है, जहां किसानों से खरीदा गया धान सुरक्षित ढंग से रखा गया है। धान खरीदी केन्द्र में फ्लैक्स लगाकर धान खरीदी की अवधि, कामन धान, धान ग्रेड-ए, मक्का खरीदी की दर प्रदर्शित की गयी है। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विधायक श्री चिन्तामणी महराज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत भी उपस्थित थे।
 
 
 

 

 panchayattantra24.com,रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जशपुर जिले के प्रवास के दूसरे दिन सवेरे सरना एथेनिक रिसोर्ट में आम के पौधे का रोपण किया।मुख्यमंत्री ने इसके बाद बालाछापर स्थित समेकित चाय रोपणी का भूमिपूज किया तथा चाय के पौधे रोपे। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विधायक श्री चिन्तामणी महराज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किंडो, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के नवम सत्र (शीतकालीन सत्र) का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर 2020 तक किया जाएगा। सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) से चर्चा की। श्री जैन ने सत्र के दौरान विभागों में विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय विधि विषयक कार्य (विधेयक) निर्धारित सात दिवस पूर्व विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिये जाए और विधेयकों के संबंध में चर्चा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां कर लिए जाए। उन्होंने लंबित आश्वासनों के उत्तर सत्र आरंभ होने के पूर्व विधानसभा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले पत्र-प्रतिवेदन-साहित्य आदि समय-सीमा मे विधानसभा को उपलब्ध कराने कहा गया है। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, याचिकाओं, शून्य काल की सूचनाएं, आश्वासनों, संकल्प, अपूर्ण प्रश्नों के उत्तर, विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश मुख्य सचिव ने दिये है। उन्होंने कहा है सत्र के दौरान अपरिहार्य कारणों को छोडकर अधिनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं। सत्रावधि में जब तक आवश्यक न हो तब तक प्रदेश के बाहर भ्रमण प्रस्ताव नहीं बनाए जाएं। सत्र के दौरान विधानसभा की अधिकारी दीर्घा में विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश श्री जैन ने दिए है। उन्होंने कहा है जन घोषणा पत्र 2018 पर विभागांे द्वारा की गयी कार्यवाही कि अद्यतन जानकारी तैयार किए जाए और आवश्यक होने पर विधानसभा में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। लोक महत्व के विषयों पर अविलंब चर्चा की तैयारी के निर्देश भी श्री जैन ने दिए है। बैठक के दौरान संसदीय कार्य सचिव श्री सोनमणी बोरा और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह भी उपस्थित थे।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । देश की सम्प्रभुता और सुरक्षा के लिए सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की राष्ट्रसेवा और समर्पण को गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने नमन किया है। गृहमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी के माना में आयोजित बीएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
    गृहमंत्री साहू ने बीएसएफ के जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा, समर्पण के लिए नमन करते हुए कहा कि बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की ‘‘रक्षा की पहली दीवार‘‘ का कहा जाता है। बीएसएफ ने देश को बचाने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास करते हुए खुद को एक बहादुर बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। बीएसएफ पर भारत को गर्व है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी नक्सल विरोधी अभियान में बी.एस.एफ. की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, सीमा सुरक्षा बल के एडीजी श्री एस. एल. थाओसन, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर के विज एवं श्री अशोक जुनेजा सहित बीएसएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।
     उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्धों के बाद, बीएसएफ का गठन एक दिसंबर, 1965 को एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में किया गया था, ताकि भारत की सीमाएँ और उससे जुड़े मामलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। 
 

बिलासपुर पुलिस का ऑपरेशन साइबर 2020 का धरपकड़ अभियान जारी
panchayattantra24.com,रायपुर । बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये गिरोह स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से लोगों के आए कॉल को रिकॉर्ड कर करते थे और फिर ब्लैकमेल करते थे. वे लोगों को डराते थे कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए तो वो वीडियो को यूट्यूब /इंस्टाग्राम /फेसबुक में पोस्ट और शेयर कर देंगे ।
शिरडी जा रहे है बाबा के दर्शन करने! तो जरा ठहरे… जान ले मंदिर का ड्रेस कोड
ये गिरोह पहले फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट करते थे. इस गिरोह के पास से पुलिस को दर्जनों लड़कियों की फर्जी डेटिंग एप्प और फेसबुक प्रोफाइल की आईडी और वीडियो चैट के प्रमाण मिले है. इस गिरोह के दो सदस्यों को बिलासपुर पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है. इस गिरोह को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस को 12 दिनों की मेहनत राजस्थान में रहकर करनी पड़ी ।
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में उमर मोहम्मद पिता हनीफ खान (21) थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान और असिफ़ पिता शब्बीर (21) थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान है ।
बिलासपुर पुलिस को मिली थी शिकायत
एसपी ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व लगातार शिकायत मिल रही थी कि ऑनलाइन डेटिंग एप एवं फेसबुक में फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर अज्ञात लोगों के द्वारा फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर या ऑनलाइन डेटिंग ऐप में लोगों को आकर्षित कर उनसे चैट कर आकर्षक एवं लुभावनी बातें कर पुरुषों को आकर्षित कर व मोहित कर वीडियो कॉल के लिए उकसा कर उन्हें वीडियो कॉल करवाते थे एवं उस वीडियो कॉल की आपत्तिजनक भाग की रिकॉर्डिंग को स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से सेव कर वीडियो कॉल करने वाले को उसकी रिकॉर्डिंग भेज कर उनसे पैसे वसूली करने के लिए ब्लैकमेल करते थे ।
जो लोग पैसे नहीं भेजते उन्हें उनकी आपत्तिजनक वीडियो को उनके रिश्तेदार /फेसबुक के फ्रेंड लिस्ट के फ्रेंड को मैसेंजर में भेजते और उसकी स्क्रीनशॉट वीडियो कॉल करने वाले को फिर से भेज कर उनके मन में भय डालकर उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब में पोस्ट करने की धमकी देकर मनचाही रकम वसूलने के लिए ब्लैकमेल करते ।
गिरोह को पकड़ने इस टीम ने निभाई अहम भूमिका
उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उपनिरीक्षक अजय वारे, उपनिरीक्षक जागेश्वर राठिया,  प्रधान आरक्षक विकास सेंगर,  प्रधान आरक्षक,  धनेश साहू,  प्रधान आरक्षक निर्मल ठाकुर,  आर. राकेश बंजारे, सोनू पाल, गोवर्धन शर्मा, अविनाश पांडेय ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग शुरू होने जा रहा है. इसका प्रसारण टेलीविजन के स्पोर्ट्स चैनलों पर भी होगा. इस संबंध में रविवार को राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई है ।
कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल अध्यक्ष प्रवीण जैन ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग शुरू किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे मार्च के महीने से शुरू किया जा सकता है. जिस तरह से आईपीएल में अलग-अलग टीम के साथ मैच होता है, उसी तरीके से छत्तीसगढ़ में भी सभी 27 जिलों की टीम तैयार करने की रणनीति बनाई जाएगी ।
प्रवीण जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में खेल की और युवाओं का ध्यान बढ़ाने के लिए इकाइयों का गठन किया गया है, इसमें कई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ी को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है, अभी तक महिलाओं को किसी खेल में स्थान नहीं मिलता था, हमने 33% महिला खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया है ।
उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को राजीव भवन में इसकी एक मीटिंग रखी गई है, हम छत्तीसगढ़ में खेल को बढ़ावा देना चाहते है, इस बार छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी ।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष जैन जीतेन्द्र बरलोटा, महामंत्री लालचन्द गुलवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, प्रवक्ता द्वय ललित जैसिंघ एवं योगेश अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे से मिलकर डुमरतराई स्थित नगर निगम थोक बाजार में व्यापारियों के लिये नई दुकानों की मांग की तथा एम.जी.रोड, मालवीय रोड एवं बंजारी रोड में सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने हेतु निवेदन किया। चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर महापौर एवं सभापति महोदय ने कहा कि इस संबंध में आगामी दिनों में नगर पालिक निगम के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक सुनिश्चित की जायेगी जिसमें उक्त समस्याओं पर विचार-विमर्श कर सार्थक निर्णय लिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष जैन जीतेन्द्र बरलोटा, महामंत्री लालचन्द गुलवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, चेयरमेन योगेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष-राजेश वासवानी, लोकेश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 
 
 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की राज्य कि सरकार किसान और जवान दोनों के बेहतरी के लिए समर्पित भावना से जुडी हुई है | बीते दो सालों में सरकार ने किसानो की खुशहाली के लिए मजबूत कदम उठाने की कोशिश की है | उन्होंने कहा की राज्य शासन की अगली प्राथमिकता प्रदेश के युवाहों को रोजगार सुनिश्चित करना है, जिसके अगले तीन वर्षो में साकार स्वरुप लेने की प्रबल संभावना है | इसके लिए सरकार ने 45 हजार करोड़ का समझौता किया है | मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को जशपुर रवाना होने के पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे | उन्होंने कहा की धान खरीदी का वादा निभाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कड़ी चुनौतियों से जूझ रही है | हम रोड शो नहीं करेंगे रोजगार देंगे सीएम बघेल ने बताया की राज्य सरकार ने औधोगिक क्रांति तथा रोजगार सृजन की दिशा में 45 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर MOU किया है | अगले तीन वर्षो में प्रदेश में रोजगार की बड़ी क्रांति होगी तथा बेरोजगारी पर निर्णायक लगाम लगेगी |