Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कृषि कानूनों में बदलाव के विरोध में दिल्ली सहित देशभर में जारी किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए बीमा कर्मियों ने उनके साथ एकता का इजहार किया और सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग की।
ऑल इण्डिया इंश्योरेंस एम्पलॉइज एसोसियेशन के आव्हान पर आज मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, सतना, शहडोल, ग्वालियर, बिलासपुर मण्डल सहित समस्त कार्यालयों में भोजनावकाश के समय द्वार प्रदर्शन आयोजित किए गए।
रायपुर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सी जेड आई ई ए के महासचिव धर्मराज महापात्र ने कहा कि एआईआईईए के आव्हान पर पूरे देश के बीमा कर्माचारी किसान आन्दोलन के दमन का तीव्र विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर किसान ऐसा कानून चाहते ही नहीं है तो केंद्र सरकार को यह कानून वापस लेने चाहिए। इस कानून के जरिए किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अधिकार से ही वंचित किया गया है। मंडी की व्यवस्था को समाप्त कर उन्हें पूरी तौर पर कार्पोरेट के हवाले कर दिया गया , याने खेती भी कार्पोरेट के हवाले की जा रही है। आन्दोलन में शहीद हुए 3 किसानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्कार केएच रही है कि वो किसान का भला करने यह कानून लाए है और जिसका भला की वे बात कर रहे है वे स्वयं जब इसके विरोध में है तो सरकार को इसे वापस लेने चाहिए। इसी तरह सरकार बिजली क्षेत्र को निजीकृत करने के लिए नए बिजली कानून का भी किसान विरोध कर रहे है जो पूरे बिजली क्षेत्र को निजी क्षेत्र के हवाले सौंपना है, किसान इसका भी विरोध कर रहे है। इसलिए सरकार को यह कानून भी वापस लेना चाहिए। इस सभा में सुरेन्द्र शर्मा, वी एस बघेल, अतुल देशमुक्भी उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता अलेक्जेंडर तिर्की ने की।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने 2020 में हुए अपराधों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी एसपी और आईजी की बैठक ली. बैठक में डीजीपी ने जिलेवार अपराधों की समीक्षा की. उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराधों पर नियंत्रण करने और पेंडिंग मामलों को निकालकर जल्द निपटाने के लिए निर्देश दिए है. इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग के हिसाब के काम करन की बात कही है ।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि 11 महीने की हुए अपराधों की समीक्षा हुई है. हर पुलिस अधीक्षक और आईजी से बात की गई. कानून व्यवस्था और अपराधों पर नियंत्रण, चिटफंड, अवैध शराब के साथ ही पेंडिंग मामलों के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं. पूरे साल के अपराधों की समीक्षा 5 या 6 जनवरी को की जाएगी. विजिबल पुलिसिंग के कांसेप्ट को चलाया जाएगा, जिससे अपराधियों में खौफ और आम जनता के मन में विश्वास और उत्साह की भावना रहे. उन्होंने अपराधों के सवाल पर कहा कि लगभग सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारियां की है ।
रेप पीड़िता की मुंबई पुलिस कर रही मदद
रायपुर की एक्ट्रेस के साथ मुम्बई में रेप की वारदात हुई है. इस मामले पर डीजीपी ने कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर से आईजी आनंद छाबड़ा ने बातकर पीड़िता की मदद करने की बात कही है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि उसकी पूरी मदद की जाएगी ।
गलत ढंग से हुई कार्रवाई, तो पुलिस पर भी गिरेगी गाज
आईपीएस रत्ना सिंह पर लगे आरोप पर डीजीपी अवस्थी ने कहा कि यदि किसी को पकड़ेंगे, तो आरोप लगेगा. लेकिन पुलिस किसी मामले में यदि गलत ढंग से कार्रवाई करेगी, तो उन पुलिसवालों पर कार्रवाई की जाती रही है और आगे भी की जाएगी ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज जयंती है. इस अवसर पर विधानसभा में अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. महंत ने कहा कि संविधान सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान की रचना की, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने एक नायक की भूमिका अदा की, प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने भारत के संविधान को पूरी तरीके से संरक्षित किया., हम सब उनके कार्यों व उनके दिशानिर्देशों को आजन्म पालन करते रहे, यही हमारी इच्छा है।
विधानसभा सत्र के लिए 700 से अधिक प्रश्न
विधानसभा सत्र को लेकर कहा 2 दिसंबर तक 700 से अधिक प्रश्न लगे हैं, प्रश्न रोज बढ़ रहे हैं, पूरी तैयारी है, कोरोना के बावजूद भी पिछले सत्र से बेहतर की व्यवस्था इस बार की जाएगी, जो विधायक कोरोना टेस्ट की इच्छा रखेंगे उनका कोरोना टेस्ट भी विधानसभा में होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना सभी को अनिवार्य होगा।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । छालीवुड की एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. लेकिन इस सुसाइड करने से पहले उन्होंने अपना एक वीडियो बनाया है और इसमें उन्होंने अपने आत्महत्या करने की वजह बताई है।
इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है. प्रेमी का नाम लिए बिना उन्होंने वीडियो में कहा है कि उसने उसके साथ कमरे में शादी है और फिर अब उसे अपनाने से इनकार कर रहा है।
वो कह रही है कि अपने प्रेमी को बहुत प्यार करती है, लेकिन उसका प्रेमी अब उसे धंधे वाली कहता है. इतना ही नहीं इस वीडियो में वे ये भी कहती हुई सुनी जा सकती है कि जो कपड़े उसने पहने है वो उसके प्रेमी ने उसे करवाचौथ में दिए थे और उसकी अंतिम इच्छा है कि वे अपने प्रेमी के दिए हुए कपड़े ही पहनकर अंतिम सास ले।
बता दें कि पुष्पा बेहरा ने 1 नवंबर को खुद को आग लगा लिया था. वे करीब 70 प्रतिशत झुलस गई है और जिंदगी और मौत से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. पुष्पा मूलतः लैलूंगा की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह रायगढ़ में रह रही थीं। सूत्रों के मुताबिक पुष्पा बेहरा और मोहन पटेल के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के कैलाश नगर से बुधवार की शाम 19 टन लोहे से लदा ट्रक चोरी हो गया था. जिसे गुरुवार दोपहर पुलिस ने विधानसभा रोड़ से बरामद किया है. लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है ।
थाना प्रभारी संजय पुंढीर के मुताबिक कैलाश नगर इलाके से बुधवार शाम अज्ञात चोरों ने 19 टन लोहे से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए थे. इस संबंध में ट्रक मालिक रंजन सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. ट्रक आज विधानसभा रोड में सड़क किनारे बरामद हुआ है. ट्रक में लोहा लदा हुआ, लेकिन चोर कुछ लोहा चुरा ले गए हैं. आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है ।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का पालन नहीं करना अब लोगों को भारी पड़ सकता है. यातायात पुलिस एक बार फिर अभियान की शुरुआत कर रही है. पहले समझाइश देगी, फिर कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर में 5 दिसंबर तक विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस यह अभियान चलाएगी. बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले, बाइकर पर तीन सवारी, रॉन्ग साइड, ओवरस्पीड, नाबालिगों के वाहन चलाने, हेलमेड न लगाने और अन्य प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस समझाइश देगी. इसके बाद 6 दिसंबर से पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि एसएसपी अजय यादव के निर्देश के बाद अभियान फिर से शुरू किया गया है. बिना सीट बेल्ट कार चलाने, रॉन्ग साइड ओवरस्पीड चलाने वालों को समझाया जाएगा. इसके बाद 6 दिसंबर से नियमों को तोड़ने वाले के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जाएगी।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 और 5 दिसम्बर को जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अलावा बिलासपुर में होने वाले राउत नाचा महोत्सम में शामिल होंगे ।
मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, नई दिल्ली से 3 दिसम्बर को शाम 7 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 9 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन 4 दिसम्बर को रायगढ़ से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे. बघेल इसके बाद रणजीता स्टेडियम जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा आमसभा को सम्बोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद जशपुर में पुरातात्विक संग्रहालय, गढ़कलेवा और जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.10 बजे कार द्वारा सरना एथनिक रिसोर्ट बालाछापर पहुंचेंगे और वहां समाज प्रमुखों, संगठन प्रमुखों से चर्चा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे ।
मुख्यमंत्री बघेल 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे सरना एथनिक रिसोर्ट चाय बागान में पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम गम्हरिया में धान खरीदी केंद्र और गौठान का निरीक्षण करेंगे. बघेल वहां से कार द्वारा दोपहर 1.15 बजे सोगड़ा आश्रम पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे जशपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.45 बजे बिलासपुर आएंगे और शाम 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित 43वें राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद बिलासपुर से कार द्वारा रवाना होकर रात 8 बजे रायपुर लौटेंगे ।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए. इसके साथ दिव्यांग जनों के लिए बेहतर कार्य करने वालों का भी सम्मान किया गाय ।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को अवसर देने की बात है किसी तरह की सहानुभूति की उन्हें जरूरत नहीं होती है. उनके सामने बहुत चुनौतियां होती हैं, लेकिन जिस तरीके से सरकार के द्वारा उनको अवसर मुहैया कराया जाता है, यही आवश्यक है कि समाज में उनको अवसर मिल सके, उनका सम्मान बना रहे, इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता है. आज इस अवसर पर दिव्यांगजन, जो अच्छा काम कर रहे है उनको सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम को लेकर महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों का सम्मान किया जाएगा, कुछ ऐसे है जो दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं, उनको आज पुरस्कृत किया जाएगा, उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को आगे बढाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हमेशा से ही बेहतर काम किया है, दिव्यांगजनों को 7 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है, ऐसा आरक्षण पूरे देश में कहीं नहीं है ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। देशबंधु समाचार पत्र समूह के मालिक और वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रशासन को निर्देशित किया है । 
पत्रकार सुरजन की अंतिम यात्रा दोपहर बाद अग्रसेन चौक के पास देशबंधु प्रेस से मरवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी. 3 बजे अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुँचेगी. जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी । 
बता दें कि ललित सुरजन कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था. कल रात दिल्ली के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी । 
 

   panchayattantra24.com, रायपुर। युवक को टेलीग्राम (मोबाइल एप) में अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल का मामला सामने आया है, जिसमे आरोपी ने ब्लैकमेल कर युवक से 70 हजार रुपए वसूलने के बाद और पैसों की मांग की जा रही थी. मामले में प्राथी ने सरस्वती नगर थाने में केस दर्ज कराया है । 

मामले में एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि सरस्वती नगर थाने में धारा 384 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में प्राथी ने बताया कि उसे दो दिन पहले टेलीग्राम एप में काल आया, जिसके बाद उसने एक लिंक भेजा, जिसे उसने अज्ञानतावश खोल दिया. उसके बाद उसके मोबाइल के सारे कॉन्टेक्ट नंबर, फोटो और वीडियो न जाने उसने कैसे हैक कर लिया. उसमें कुछ पर्सनल वीडियो भी थे, जिसके एवज में वो मुझसे पैसे की मांग करने लगा ।
प्रार्थी ने बताया कि उसने दो बार में 70000 रुपए दिए, लेकिन फिर वह उसकी सारी फोटो और वीडियो उसके मित्रों और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देते हुए और पैसे की मांग लगातार कर रहा है, जिस पर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई
है ।