Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आईआईटी भिलाई के शैक्षणिक क्षेत्र कॉरिडोर का भूमिपूजन किया और विभिन्न भवनों की अधिरचना स्थापन कार्यक्रम और ब्रिक लेयिंग सेरेमनी में शामिल हुए । इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी उपस्थित थे।
 

 
 
panchayattantra24.com,जगदलपुर। बस्तर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। शहर के विभिन्न एटीएम मशीनों से बीते तीन माह के भीतर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये गायब करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि बीते 3 माह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित एसबीआई बैंक एटीएम मशीनों से करोड़ों रुपये गायब होने की शिकायत बैंक अधिकारियों के द्वारा बीते 24 नवम्बर को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद बस्तर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच करना शुरू किया। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ करते हुए मामले के सभी शुक्ष्म बिंदुयों पर भी तीखी नजरों से जांच करना शुरू किया। पूरी जांच होने के बाद आखिरकार पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर ही दो आरोपियों अनुराग यादव और जनार्धन यादव को धर दबोचा है।
बस्तर एसपी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निवासी हैं, जो कि अपने ही खाते से पैसे निकाल कर कुछ पैसे एटीएम में ही छोड़ देते थे। उसके बाद बैंक में कपलेंट करते थे कि उन्होंने एटीएम से पैसे निकाले थे जो कि एटीएम में ही फंस गए है। इस कंप्लेंट के आधार पर बैंक द्वारा उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिया जाता था। ऐसे ही करते हुए बीते 3 महीनों में करोड़ों रुपए का घोटाला यह दोनों आरोपी द्वारा किया जा चुका है। आरोपियों के पास से 2 लाख रुपए बरामद किया गया है।
कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बस्तर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बस्तर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथियों को भी दूसरे राज्य से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बस्तर समेत राज्य के अन्य शहरों में फर्जी तरीके से रुपये निकालने का अपराध किया है। इनके खिलाफ जगदलपुर के साथ ही धमतरी में भी मामला दर्ज है।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं. आज रात 9 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. सत्ता और संगठन में होने वाली नियुक्तियों की जानकारी देंगे. दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कई मसलों में अपनी प्रतिक्रिया दी। 
सूची हाईकमान के पास भेजी जाएगी. 
मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक पर भूपेश बघेल ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं चर्चा हुई. संगठन को मजबूत करने के लिए मीटिंग जरूरी थी. विस्तार से सभी मसलों पर चर्चा हुई है. बहुत जल्दी ही निगम मंडल के लिए बैठक होगी, इसमें नाम फाइनल कर सूची आलाकमान को भेज दी जाएगी। 
पीछे दरवाजे से थोप दिया गया
केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन पर कहा कि कानून किसानों के लिए नहीं है, बल्कि पूंजीपतियों के लिए है. कानून की मांग ना किसी राजनीतिक दल की थी और ना किसी किसान संगठन ने. इसे पीछे दरवाजे से थोप दिया गया है. यही वजह है कि हर कानून के विरोध में किसान, आम जन सड़क पर उतर रहे हैं. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में विरोध के बाद ये आंदोलन राष्ट्रव्यापी हो चुका है. केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना ही होगा। 
किसानों का हित सर्वोपरि
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में हमेशा तत्पर है. यदि केंद्र सरकार बोनस नहीं देती है, या उनका जो भी फरमान होगा, उससे किसानों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी  जारी है. यदि कोई तकलीफ होती है तो हम अन्नदाता के साथ बातचीत करेंगे.  केंद्र सरकार से यदि लड़ाई लड़नी पड़े तो भी लड़ी जाएगी. हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। 
कोरोना जाँच पर जोर
वहीं मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कहा कि हमारी कोशिश है कि आंकड़े कम हो और टेस्टिंग ज्यादा हो, जितना टेस्टिंग ज्यादा होगा, उतने ही इसमें मौतों में कमी आएगी. इसलिए सभी से आग्रह है कोरोना के लक्षण थोड़े से भी नजर आते हैं, तो तत्काल जांच कराए.  विलंब व इलाज में देरी होने से मौत की संभावना बढ़ जाती है. जांच ही एकमात्र कोरोना का उपाय है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथ धोते रहे, प्रत्येक व्यक्ति के जागरूकता के बिना यह लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। 
सुदूर क्षेत्रो में शिक्षा 
उन्होंने कहा कि जो बस्तर के आदिवासी बच्चे हैं, किसी प्रकार से उन्हें सूचना नहीं मिली, बच्चों का वर्ष खराब ना हो, उन्हें शिक्षा मिले, बच्चे बस्तर में बड़ी मुश्किल से शिक्षा प्राप्त करते हैं. इसलिए ये फैसला लिया गया है। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खाद्य विभाग में थोक में अधिकारियों को तबादला किया है. प्रदेश के कई जिलों से अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया गया है. विभाग की ओर जारी की गई तबादला सूची में सहायक खाद्य निरीक्षक से लेकर निरीक्षक तक के अधिकारी शामिल हैं. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें संचालनालय से लेकर जिले तक के अधिकारी शामिल हैं । 
देखिए सूची

panchayattantra24.com,  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना इतनी आम होते जा रही है ! लगातार एक के बाद एक चाकूबाजी घटनाएं हो रही है. और इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में पुलिस हो या फिर समाज दोनों ही नाकाम नज़र आ रहे हैं । 
ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है कि बोरियाखुर्द में हुई चाकूबाजी की दिल दहला देने वाली घटना की चर्चा अभी समाप्त भी हुई थी, कि पुरानी बस्ती इलाके में चाकूबाजी की एक और बड़ी घटना हो गई. घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर की है. जहाँ दोस्त ने दोस्त पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया है. घायल युवक की हालत बेहद नाजुक है और वह मेकाहारा में भर्ती है । 
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी के मुताबिक सिद्धार्थ उइके नाम युवक ने अपने ही दोस्त आकाश बांदरे पर चाकू से हमला कर उसे जान मारने की कोशिश की है. घटना कल देर रात हुई है. सिद्धार्थ और आकाश दोनों ही अश्वनी नगर में रहते हैं. देर रात सिद्धार्थ अपने घर के पास आकाश के साथ बैठा था. तभी किसी को बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई. इसी बीच सिद्धार्थ ने अपने पास से चाकू निकालकर आकाश पर जानलेवा वार कर दिया. इससे आकाश को काफी चोट आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात नाजुक है. पीड़ित की स्थिति गंभीर है इसलिए उससे पूछताछ नही की जा सकी है. हमलावर आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है । 
लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से अब यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसी घटनाओं को रोक पाना अब मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो चला है ? क्या कहीं कोई खौफ, डर नाम की चीज अब रह नहीं गई है ? क्या ऐसी घटनाएं सिर्फ कानून व्यवस्था का मसला है या फिर समाज की भी अपनी कोई कमजोरी है ? कहीं यह परिवार व्यवस्था की भी अपनी कमजोरी तो नहीं ? क्योंकि खून रिश्तों का भी तो हो रहा है  । 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने राजनांदगांव के मानव तस्करी मामले में संगठित गिरोह होने की आशंका जताई है. इस मामले में किरणमयी नायक ने डीजीपी अवस्थी से विस्तृत जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना में 30 वर्ष तक कि गुम बच्चियों और महिलाओं के मामले में व्यापक स्तर पर जांच की जाए. इसके साथ ही प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाए। 
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला मानव तस्करी के मामले में राज्य महिला आयोग के द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया है. इस मामले में पुलिस विवेचना जरूर कर रही है, लेकिन यह ऐसा लगता है कि यह केवल एक महिला की तस्करी का मामला नहीं है, तभी पांच अभियुक्त का नाम आ चुका है, जो गिरफ्तार हो चुके हैं, साथ ही और भी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है, इसमें निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की और भी महिलाओं को तस्करी में उपयोग किया गया है, इसलिए डीजीपी से हमारी बातचीत हुई है। 
इस मामले जांच के लिए दुर्ग आईजी के द्वारा एडिशनल एसपी प्रज्ञा मिश्रा के नेतृत्व में अलग से एक स्पेशल टीम बनाई है. हमने आज डीजीपी को एक पत्र भेजकर मांग की है कि डोंगरगढ़, राजनंदगांव, रायपुर और मानपुर क्षेत्र में जितने भी गुम महिलाओं के मामले हैं, उन सभी मामलों की बारीकी से नए सिरे से जांच कराई जाए, महिलाओं के गायब होने के पीछे किसका हाथ है. इस एंगल से भी जांच कराई जाए. साथ ही एक अवेयरनेस कैंपेन भी चलाया जाए, ताकि ऐसी बच्ची और महिलाएं बहकावे में ना आए. राज्य महिला आयोग अभिभावकों से भी अनुरोध करती है कि कृपया अपने घर परिवार के आस-पास महिलाओं की जानकारी संबंधित थानों में फिर से दी जाए। 
 

 

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धरसींवा विकासखंड के कुम्हारी गाँव के खरीदी केंद्र में पूजा कर खरीदी की शुरुआत की । 
इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज से अन्नदाताओं का इंतजार खत्म हो गया है. धान बेचने और खरीदने की शुरुआत हो गई है. किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है. सभी खरीदी केंद्रों में समूचित व्यवस्था की गई है. किसानों खरीदी केंद्रों में लाइन न लगानी पड़े इसके लिए टोकन की व्यवस्था की गई है. टोकन मे दिए तारीख और दिन के हिसाब से केंद्र पहुँचकर अपना धान बेच सकेंगे । 
सीमाओं पर विशेष निगरानी
उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी राज्यों के धान प्रदेश में न पहुँच सके इसके लिए भी सीमाओं पर चाक-चौबंध व्यवस्था की गई है. सरकार की ओर से जाँच दल का गठन किया गया है. सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात है. अधिकारियों का दल भी खरीदी केंद्रों में पहुँच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. वे स्वयं भी खरीदी केंद्रों में पहुँचतें रहेंगे जैसे कि आज पहुँचे. किसानों के बीच जाकर, उनसे बात कर व्यवस्था ठीक है या नहीं इसकी भी जानकारी लेते रहेंगे । 
कांग्रेस ने की समितियाँ गठित 
वहीं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस की ओर से धान खरीदी सुचारू से रूप से जारी इसके लिए निगरानी समिति का गठन किया गया. जिला और ब्लॉक स्तर पर 11-11 सदस्यीय समितियाँ खरीदी केंद्रों में व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट देते रहेंगे. किसानों को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखेंगे. वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिससे खरीदी केंद्रों की जानकारी मिलते रहेगी । 
1 दिसंबर से 31 जनवरी तक खरीदी
गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 मई 2021 तक करने के निर्देश दिए गए हैं. 01 दिसम्बर से प्रदेश में 2 हजार 305 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की जाएगी। इस वर्ष 257 नए धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं.  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख 49 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है. इन्हें मिलाकर इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है. इन किसानों द्वारा बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से अधिक है. दो सालों में धान बेचने वाले किसानों का रकबा 19.36 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 22.68 लाख हेक्टेयर और किसानों की संख्या 12 लाख 6 हजार बढ़कर 18 लाख 38 हजार हो गई है। इस प्रकार देखा जाए तो रकबे में 3 लाख 32 हजार हेक्टेयर तथा समर्थन मूल्य पर धान बेचेने वाले किसानों की संख्या में 6.32 लाख बढ़ोत्तरी हुई है । 
 

 

panchayattantra24.com, रायपुर। कुछ महीनों में ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव होने है. लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव संचालक टीम के प्रमुख सदस्य संतोष गोलछा का निधन हो गया । 
संतोष गोलछा विगत 4 चुनाव से अत्यंत सक्रिय रहे हैं व सफलतापूर्वक चुनाव को संचालन किया था । 
चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से कोविड से पीड़ित थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे । 
चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक चुनाव के प्रमुख चुनाव संचालक शिवराज भंसाली की चुनाव समिति के दो प्रमुख सदस्यों का चले जाना सबके लिए बहुत ही पीड़ादायक है । 
कुछ दिन पूर्व ही चुनाव समिति के रमेश बावरिया का भी निधन कोविड से हुआ था. इसी बीच सराफा एसोसिएशन ने मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली को पत्र लिखकर चुनाव 2021 तक स्थगित करने की मांग की है । 
इन्होंने व्यक्त किया शोक
चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य के निधन पर योगेश अग्रवाल, रमेश मोदी, खूबचंद पारेख, श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, हरचरण सिंह साहनी, संजय रुंगटा, त्रिलोक बरडिया, चेतन तरवानी, राजेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, जितेंद्र बरलोटा, लालचंद गुलवानी, प्रकाश अग्रवाल, राधाकिशन सुंदरानी, विनय बजाज, ललित जैसिंग, प्रमोद जैन, दिनेश अठवानी, अनूप मसन, राजकुमार राठी, राजेश वासवानी, निकेश बरडिया, अमर दास खट्टर, सुदेश मध्यान्ह, संजय चौधरी, विनोद पावा, कुलदीप सिंह गिल, संजय कानूगा, पूरण किरी, आशीष जैन समेत चेंबर के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी है । 
 

 
 panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश में नक्सलियों का खौफ कितना है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 आरोपियों ने फर्जी नक्सली बनकर करीब 7 लाख की लूट कर ली. लेकिन उनका यह ढ़ोंग ज्यादा देर तक चल नहीं पाया और पखांजूर पुलिस ने उन्हें अब दबोच लिया है । 
पखांजूर क्षेत्र के कापसी इलाके के मछली व्यापारी के घर से घुस कर मारपीट कर बंदूक के नोक पर 5 लाख रुपए एवं लगभग 2 लाख रुपए के जेवरात की लूट के गिरोह के 5 आरोपियों को पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पिस्टल 9 एमएम एवं लूट के जेवर समेत वॉकीटॉकी सेट, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और 3 मोटरसाइकिल जब्त की है । 
एएसपी जेएन बघेल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी नक्सली बन कर पखांजूर क्षेत्र के कापसी इलाके के गांव पिव्ही नं.122 के मछली व्यापारी के घर से 8 फर्जी नक्सली वर्दीधारियों ने बंदूक की नोक पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था. मछली व्यापारी डर से किसी को भी मामले की जानकारी नहीं दी थी. इसके बाद फिर से 5 नवंबर को 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की.  व्यापारी पैसे नहीं होना बताया एवं 10 दिन का मोहलत मांगी । 
व्यापारी डर-डर कर पखांजूर थाना में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा. इसके बाद पखांजूर पुलिस ने मामले के जांच शुरू कर दी और 48 घंटे के भीतर फर्जी नक्सली गिरोह के 8 सदस्यों में से 5 आरोपियों को धर दबोचा । 
आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में 3 जगह पर लूट के वारदात को अंजाम देने की खुलासा हुआ. पुलिस अब अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है । 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी है. उन्होंने उन सभी लोग से कोरोना जाँच कराने की अपील की है, जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं । 
सत्यनाराय शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है-
कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा में लौटूंगा। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।