Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खाण्डे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने 18 दिसंबर को अकादमी द्वारा आयोजित हो रहे गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अकादमी द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों के संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, अकादमी के महासचिव डॉ. जे. आर. सोनी, महापौर परिषद के सदस्य श्री सुंदर जोगी सहित सर्वश्री अलख राम चतुर्वेदी, डी. एस. पात्रे, हीरा लाल साय, पप्पू बघेल, मनीष कोसरिया, अंजोर दास, आर. के. पाटले और रामधनी वर्मा शामिल थे।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेवघाट में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर पुन्नी मेला का आयोजन होता है, लेकिन इस साल मेला नहीं लगेगा. कोरोना महामारी को देखते हुए कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने रोक लगा दी है. जिससे मंदिर में लोग अनावश्यक भीड़ नहीं लगा सकेंगे. इस संबंध में कलेक्टर ने गाइडलाइन भी जारी की है. गाइडलाइन के नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम और मंदिर प्रबंधन समिति, सामाजिक भवनों के ट्रस्टियों की होगी. बता दें कि 30 नवंबर को महादेवघाट मेला लगने वाला था ।
गौरतलब है कि प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर में करीब 600 साल पहले 1428 के आसपास राजा ब्रह्मदेव का शासन काल में संतान प्राप्ति के बाद से खारून नदी तट पर पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता था. उन्होंने हटकेश्वरनाथ महादेव से संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी थी ।
इन नियमों का करना होगा पालन
कार्तिक पर्व की पूजा मंदिर के भीतर ही संपन्न होगी.
सफेद गोले के भीतर दो गज की दूरी पर खड़े रहकर दर्शन करेंगे.
पूजा स्थल पर जुलूस, रैली, सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे.
पान, गुटखा खाकर थूकने पर प्रतिबंध रहेगा.
महादेवघाट में बाजार, मेला, दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी.
ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजेंगे, प्रसाद नहीं बंटेगा.
मंदिर में बच्चों, वृद्धों को प्रवेश नहीं मिलेगा.
खारुन नदी में गहरे पानी में जाकर स्नान नहीं कर सकेंगे.
मेला परिसर के सामाजिक भवनों, धर्मशाला में ठहरने की अनुमति नहीं होगी.
नगर निगम को पीने का पानी, गोताखोर, नौका की व्यवस्था करनी होगी.

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पैनलों की गतिविधियां बढ़ने लगी है. ऐसे में पदाधिकारी बनने की लालसा में एक और पैनल के उभरने के संकेत मिल रहे हैं ।
बता दें कि एकता पैनल के महामंत्री और कोषाध्यक्ष के प्रत्याशियों के नाम घोषित होने बाकी है, ऐसे में पैनल के अंदर विद्रोह बढ़ता जा रहा है. और इसकी वजह पुराने लोगों की बजाए नए लोगों को पैनल द्वारा तरजीह देना है. इसका खुलासा करते हुए राजेन्द्र जग्गी बताते हैं कि चेंबर में चुनाव की तारीख आगे बढ़ी है. वहीं साथ में पैनल के सदस्यों के बीच बहुत आक्रोश पनप रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण ऐसे लोगों को चुनाव में मौका दिया जाना है, जिनके कारण चेंबर ऑफ कॉमर्स के बीते 3 साल बहुत ही खराब गुजरे हैं. जातिवाद और वंशवाद की वजह से विद्रोह की स्थिति है ।
इसके अलावा दूसरे सदस्य आरोप लगा रहे हैं कि पैसों के चक्कर में नए लोगों को लाकर लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है. अपने मेहनत से चेंबर को शीर्ष पर पहुंचाने वालों को कोई तवज्जों नहीं दिए जाने से वे ठगा महसूस कर रहे हैं. जिससे भी पैनल के भीतर आग सुलग रही है. आने वाले समय में एक नया पैनल भी तैयार होगा, जो भी पैनल विलय की बात कर रहे हैं. उनके साथ मिलकर एक नया महा पैनल बन जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है ।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में कारोबारी का अपहरण का मामला सामने आया है. ब्रह्मपुरी निवासी विवेक गुप्ता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है. कारोबारी ने बताया कि अपरहण कर मारपीट की गई. इसके बाद परिजनों से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई. अपहरणकर्ता ने सोने की चैन, अंगूठी लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी ।
गोलबाजार पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर की देर रात शिकायतकर्ता विवेक गुप्ता और 5 युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद इनके बीच हाथापाई हुई और आरोपियों द्वारा बलपूर्वक विवेक गुप्ता को अपनी कार में बैठाकर अमलेश्वर स्थित एक रूम लेकर गए, जहां उससे मारपीट की गई और विवेक की चैन, अंगूठी लूट ली गई है, जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए शिकायतकर्ता के परिजनों से 50 हजार रुपए की मांग की गई थी ।
आस-पास भीड़ को बढ़ता देख आरोपियों ने पीड़ित विवेक गुप्ता को ढाबा में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित विवेक गुप्ता की शिकायत पर थाना गोलबाजार में सार्थक एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 392,365,386 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है ।


पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ट्वीट कर कहा कि सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में हमारे एक वीर जवान के शहीद होने एवं 9 वीर जवानों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला. इस दुःखद घड़ी में हम सब वीर जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं. ईश्वर शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं ।
बता दें कि सुकमा के तालमेटला में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इसमें एक असिस्टेंट कमांडर शहीद हो गया है. वहीं 9 जवान घायल हो गए. जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों का सुकमा के जिला अस्पताल में इलाज जारी है ।
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। नक्सली घटना के संबंध में डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि इंटेलिजेंट बेस ऑपरेशन था, जवान गश्त पर निकले थे. यह ट्रिगर माइन था या फिर एंटी पर्सनल आईईडी थी इसकी जांच की जा रही है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. कल सभी वरिष्ठ अधिकारी बुर्कापाल के लिए रवाना होंगे वहां भी जांच की जाएगी. दोनों ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई. एंटी पर्सनल माइन है तो यह पहले से लगाई होगी. हालांकि इसमें जांच की जा रही है ।
सीआरपीएफ डीजी ए.पी महेश्वरी ने कहा कि सीआरपीएफ एक बहादुर बल है. स्टेट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाती है. अब कार्रवाई और जोरो से की जाएगी. माओवादी हिंसा को कंट्रोल करने में सफल होंगे ।
बता दें कि सुकमा के तालमेटला में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इसमें एक असिस्टेंट कमांडर नितिन भालेराव शहीद हो गया. वहीं 9 जवान घायल हो गए. जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों का इलाज जारी है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिवरीनारायण के दौरे पर हैं. वे राम मानस महायज्ञ में शामिल होने शिवरीनारायण पहुँचे हैं. शिवरीनारायण पहुँचने के बाद वे भगवान नारायण मंदिर गए. पूजा-अर्चना उन्होंने की और मठ में माथा टेकने गए. साथ ही उन्होंने मठ परिसर में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया. उन्होंने भगवान नारायण से प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।
प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान राम से छत्तीसगढ़ियों का जुड़ाव किस रूप में इस पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ियों की हर संस्कृति में भगवान राम समाहित हैं. उन्होंने कहा- हमन इँहा भाँचा राम और राम ही भाँचा हे ।

शिवरीनारायण मठ में मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से
वहीं शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया. उनके शिवरीनारायण मठ पहुंचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। सुकमा जिले में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान नितिन भालेराव को अंतिम सलामी दी गई. माना के चौथी बटालियन परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, डीजीपी डीएम अवस्थी, एडीजी अशोक जुनेजा, आईजी आनद छाबड़ा समेत सीआरफईएफ के आला अधिकारियों ने सलामी दी. इसके बाद जवान का पार्थिव देह मुंबई की फ्लाइट से गृहग्राम ले जाया गया ।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों का कायराना करतूत बताया है. हम लगातार 22 महीनें से अभियान चला रहे हैं. इस के चलते सर्वाधिक नक्सली मारे गए और सरेंडर भी किए. इससे बौखलाहट प्रतीत होता है, हालांकि कभी चूक जवानों से होता है या अन्य कोई कारण जिसके चलते घटना घटी है. इस घटना में 10 लोग घायल हुए. 8 लोगों को रायपुर लाया गया. 1 जवान हमारे शहीद हुए. घायल जवान खतरे से बाहर है ।
नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर हुई बड़ी बैठक और उसके बाद इस प्रकार की घटना पर गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली से अधिकारी आते हैं सुरक्षा के अधिकारी के साथ सभी मिलकर चर्चा करते हैं. सूचनाओं का आदान-प्रदान भी करते हैं. उसके परिप्रेक्ष्य में ही निर्णय लेकर रणनीति तय की जाती है, हालांकि कभी-कभी चूक होती है जिसका यह परिणाम है ।
जवानों की आत्महत्या पर गृहमंत्री का बयान कोशिश की जाती है कि जवान तनाव में ना आए इसके तहत स्पंदन कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. इसके तहत अधिकारी जवानों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं. व्यक्तिगत या पारिवारिक बात होती है जिसके चलते जवान इस प्रकार के निर्णय ले लेते हैं. सरकार की ओर से सभी अच्छी व्यवस्था दी जा रही है. निगरानी भी की जा रही है और चर्चा भी की जा रही है ।
बता दें कि सुकमा के तालमेटला में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इसमें एक असिस्टेंट कमांडर नितिन भालेराव शहीद हो गया है. वहीं 9 जवान घायल हो गए. जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों का इलाज जारी है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम चंदखुरी में कौशल्या महतारी पइयां लागौ छत्तीसगढ़ी जसगीत का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माता, निर्देशक एवं गीतकार श्री मुन्नालाल देवदास का बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भगवान श्री राम के बताए मार्गों पर चल रही है। राम वनगमन पथ का विकास चंदखुरी से शुभारंभ किया गया है। इस दौरान कवि मीर अली सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में रही।