Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हल कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने आज नवा रायपुर में बनने वाले हज हाऊस स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हज हाऊस निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सचिव श्री साजिद मेमन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य कल्पना सिंह की नियुक्ति और कल्पना सिंह के पारिवारिक कनेक्शन को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने कल्पना की नियुक्ति पर सवाल उठाए, तो कांग्रेस ने भी बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस पदों की बंदरबांट कर रही है और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पद पर बिठाकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. इस मामले में विभागीय मंत्री अनिला भेड़िया ने दो टूक कहा है कि समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य कल्पना सिंह हैं ना कि उनके पति है. ऐसे में पति को लेकर कल्पना सिंह पर सवाल उठाना गलत है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि 15 साल में भाजपा सत्ता के दुरुपयोग का प्रशिक्षण ले चुकी है. कांग्रेस ने आजादी से लेकर अब तक ना तो कभी सत्ता का दुरुपयोग किया, ना ही आगे करेगी. जहां तक बात कल्पना सिंह की नियुक्ति की है, तो यह पूरी तरह विभागीय मामला है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य कल्पना सिंह के पति उत्तर प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर है और शराब तस्करी के आरोप में कल गिरफ्तारी हुई है. उत्तर प्रदेश में ही मीडिया से चर्चा करने के दौरान कल्पना सिंह ने खुद को छत्तीसगढ़ में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होना बताया था. यही वजह है कि विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मछली पालन को खेती का दर्जा मिलना चाहिए. जैसे खेती के लिए हजारों करोड़ रुपए लोन देते हैं, वैसे ही मछुआरों को लोन देने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी. यह बात मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल ने विश्व मत्स्य दिवस पर छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज सम्मेलन में मौजूद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व मत्स्य दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदिकाल से मछुआरों का अपना एक स्थान है. भगवान राम उपासक हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है पिछले सरकार ने भगवान राम जैसे मछुआरों को गला लगाए थे, वैसे गले नहीं लगाए. पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने रोटी के लिए बंदर और बिल्ली की लड़ाई का उदाहरण देते हुए कहा कि मछुआरों के नाम पर लाल हो गए, लेकिन मछुआरों की स्थिति में बदलाव नहीं आया।
उन्होंने कहा कि जब हम लोग गोबर खरीदी प्रारंभ किए, साथ ही उनके खाने-रहने की व्यवस्था के लिए गौठान बनाया. नरवा हमारे जीवन से जुड़ा है, सभी नरवा को हम बाँधते जाएंगे तो नदी और तालाब चार्ज होगा, और मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मछली कीट के साथ मछुआरों को टू-व्हीलर की चाबी सौंपी।
आयोजन में मौजूद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि मछली का पूरा काम मछुआरों को मिले. ठेकेदार मालामाल नहीं होंगे, अब मछुआरा सीधा काम करेंगे. हमें राजस्व की चिंता नहीं है. हम सभी पैसा मछुआरों के अकाउंट में डालेंगे, इस अवसर पर कृषि मंत्री ने मछुआरों को एक हजार मोटरसाइकिल वितरण करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे मछुआरों को अपना काम करने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ मछुवारे ही नहीं हर समाज के लोग मछली पालन कर रहे हैं।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के धनेली में एक फूफा ने सोए भतीजे पर टंगिया से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी
गिरफ्तार किये गए आरोपी फूफा का नाम मयाराम गिलहरे है। जानकारी के मुताबिक मृतक किरण तोंडर और मयाराम गिलहरे गांव के गौठान में चौकीदारी करते थे.। दोनों आपस में फूफा भतीजा हैं। मयाराम गिलहरे कई बार शराब पीने के बाद ड्यूटी नहीं करता था। इसकी शिकायत किरण तोंडर ने गांव के सरपंच से की थी, जिसके बाद उसे काम से निकाल दिया गया था।
सरपंच से मयाराम ने फिर से काम पर रखने की गुजारिश की थी इसके बाद उसे फिर से काम पर रखा गया था। बीती रात मयाराम और किरण के बीच फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद किरण सो गया। इसी बीच मयाराम ने सो रहे है किरण तोंडर पर 3-4 बार टंगिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजधानी में बढ़ते अपराध ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. बढ़ती घटनाओं से नाराज एसएसपी अजय यादव ने सभी थाना प्रभारितों के साथ पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए. इसमें पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने से लेकर गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई करने तक की बात शामिल है ।
एसएसपी अजय यादव ने बैठक के बाद लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि सीएसपी और सभी थाना प्रभारियों की बैठक में रायपुर में हो रहे अपराधों की समीक्षा की गई है. पिछले 2 महीनों में 17 मर्डर हुए हैं और 307 के 17 केस हुए हैं, इसमें चाकूबाजी की घटना भी शामिल है. इनकी समीक्षा में पाया गया कि 17 में से 2-3 केस ऐसे हैं, जिनमे आरोपी पकड़े नहीं गए है. वहीं 80 प्रतिशत केस ऐसे हैं, जिसमें आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते हैं ।
एसएसपी ने कहा कि घटनाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, यह बैठक में बताया गया है. उन्होंने बताया कि गुंडे-बदमाशों की लिस्ट को अपडेट किया जा चुका है. अब जितने बदमाश हैं, उन्हें उठाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ पर्याप्त पेट्रोलिंग लगाने और महिला संबंधी अपराध में लंबित केस को टीम बनाकर सुलझाने को कहा गया है ।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में एलपीजी नहीं मिलने के कारण सैकड़ों ऑटो के पहिए थम गए. इंडियन ऑयल के लापरवाही के चलते सैकड़ों चालक बेरोजगार हो गए. संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को इसकी जानकारी मिलने पर ऑटो चालकों के साथ वाईआईपी रोड स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय का घेराव कर दिया. चालकों ने चेतावनी दी है कि जब हमरी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे ।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटरों को एलपीजी सप्लाई नहीं हो रहा है और सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है इसलिए सप्लाई बंद है. फ़िलहाल इंडियन आयल के अधिकारी से बातचीत हुई है. उन्होंने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है. हम सब जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया ।
विकास उपाध्याय ने कहा कि ऑटो चालकों के घर में चूल्हा तब जलती है जब इनके ऑटो चलती है. पिछले कई दिनों से ऑटो बंद हैं ऐसे में इनकों घर चलाने के साथ लोन में गाड़ी ख़रीदी है. उसका किस्त पटाने में भी दिक़्क़त होती है इसलिए जल्द एलपीजी देने की मांग की गई ।
ऑटो चालकों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हमें घुमाया जा रहा है. आज देंगे शाम को दिया जाएगा लेकिन अब तक नहीं दिया जा रहा है. जो सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है वो सिर्फ़ हवा हवाई बात है. हमारी परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं एक ओर कोरोना काल में घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया था. वहीं अभी थोड़ा जैसे तैसे संभालने वाले थे. वैसे ही एलपीजी देना बंद कर दिया गया है. अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो आगे आंदोलन करेंगे ।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा है कि पड़ोसी राज्य ने गौ कैबिनेट बना दी है लेकिन गाय की सेवा कैसे करोगे यह नहीं बताया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विश्व मत्स्य दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
आपको बता दें हाल ही में शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में गौ कैबिनेट बनाए जाने का ऐलान किया था। जो कि राज्य में गौ संरक्षण की दिशा में काम करेगी।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को शुक्रवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने ऊंचाहार से गिरफ्तार किया है. 50 हजार रुपए का ईनामी प्रशांत सिंह साल 2019 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था. कल्पना सिंह ने अपने पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है ।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज तहसील क्षेत्र के नेवाजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी प्रशांत सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं. बताया जाता है कि वह अपने परिवार के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उसे धरदबोच लिया ।
विधायक पर लगाया फंसाने का आरोप
प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कल्पना सिंह ने आरोप लगाया कि एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर उनके पति गिरफ्तार किया गया है. यही लोग पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाते रहे हैं ।
13 मुकदमें दर्ज है प्रशांत सिंह के खिलाफ
एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि प्रशांत सिंह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं और मुकदमों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एनडीपीएस के एक मुकदमें में वांछित अपराधी को एसओजी और ऊंचाहार थाना पुलिस ने दबोचा है। उस पर 50 हजार का ईनाम भी था। प्रशांत की पत्नी के छत्तीसगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री होने की जानकारी से इंकार किया।


पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। झीरम कांड मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर जांच एजेंसी एनआईए पर सवाल खड़े किये हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि एनआईए ना तो झीरम हत्याकांड की जांच कर रही है और ना ही हमें जांच करने की अनुमति दे रही है। आखिर वे किसकी रक्षा कर रहे हैं? सीएम ने एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट में छपे अपने इंटरव्यू को शेयर करते हुए यह ट्वीट किया है।
दरअसल रिपोर्टर ने सीएम से भीमा कोरेगांव मामले में पिछले 2 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को लेकर सवाल पूछा था कि वे छत्तीसगढ़ में कई सालों तक लगातार एक्टिव रही हैं। उनकी भूमिका पर छत्तीसगढ़ पुलिस का क्या आंकलन है? जिसका जवाब में उन्होंने बताया कि वे सुधा भारद्वाज को जानते हैं। वे उनके निर्वाचन क्षेत्र में भी काम कर चुकी है। उनके काम को एक वकील के रुप में देखा है। नक्सलियों के साथ उनके संबंधों की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार किया गया है तो संभव है कि उनके खिलाफ कुछ गुप्त इनपुट रहे होंगे। हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उन्हें जमानत नहीं दिये जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह सवाल केंद्र से पूछिये। झीरमघाटी मामले (2013) को एनआईए को जांच के लिए दिया गया था, उन्हें कोई सबूत नहीं मिला, अब हम उस मामले की जांच करना चाहते हैं लेकिन केंद्र इनकार कर रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं, हम कोर्ट भी गए। 2019 के आम चुनावों में भाजपा के एक विधायक की हत्या कर दी गई थी, हमने जांच पूरी कर ली थी। फिर अचानक केंद्र ने एनआईए जांच की घोषणा की, सभी दस्तावेज एनआईए ने छीन लिए। हमने केंद्र को अनुमति नहीं दी… एनआईए ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया कि हमें पूरी [केस] डायरी उन्हें मिलनी चाहिए। वे किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं?

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संज्ञान लिया है। गृहमंत्री लगातर हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सख्त हो गए हैं, उन्होंने कमजोर पुलिसिंग पर नाराजगी जताई है। लिहाजा गृहमंत्री पुलिस के आलाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
गृहमंत्री रविवार 22 नवंबर को सभी रेंज आईजी, आईजी गुप्त वार्ता और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक यह बैठक होगी। माना जा रहा है कि बढ़ रहे अपराधों को लेकर गृहमंत्री बैठक में सख्त रुख अख्तियार कर सकते हैं और अधिकारियों को उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।
आपको बता दें राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में चाकूबाजी, हत्या, लूट की वारदातों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसे लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। लल्लूराम डॉट कॉम ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
