Browsing: रायपुर

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला प्रशासन की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। रायपुर जिले में कोरोना के फिर से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है. कलेक्टर एस भारतीदासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में घनी बस्तियों में जांच शिविर लगाए जाने के साथ, होटलों में ठहरने वालों की रैंडम जांच के अन्य निर्णय लिए गए हैं ।
बैठक में शहरी क्षेत्र में स्थित होटलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की रेंडम पद्यति से जांच करने, शहर के चिन्हित सब्जी और फल मार्केट में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों की जांच करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा रायपुर नगर के घनी बस्ती क्षेत्रों में भी कोविड-19 जांच केन्द्र लगाए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निर्देशित किया गया ।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त आयुक्त – नगर पालिक निगम के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण उपस्थित थे ।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर । बड़ सजे-धजे एक ठिन मोटर बस ह पारा-मोहल्ला-बस्ती-बस्ती घूमत हे. जिहाँ बस पहुँचत हे लोगन म अचरज ले घुर-घुर के देखत हे. नइ जानत हे तेन एक-दूसर ले इही पूछत हे…ये बता भाई ये बड़का बस हमर पारा म आय तेन ह का हरय ? ये ह आन बस मन सहि ले कुछ अलगे लागत हे ।
हव बस ह ये आन बस मन ले बहुते अलग हे. ये दिखे म बस हे, फेर हरय अस्पताल. चलत-फिरत अस्पताल. एक अइसे अस्पताल जिहाँ अब महतारी-बहिनी मन अपन इलाज बिना कोनो बिना परेसानी के करा सकत हे. ये अस्पताल वाला बस सरकार सिरिफ दाई-दीदी मन बर ही सुरू करे हे. बस म डॉक्टरनिन दीदी मन रखे गे हे, जिखर कना महतारी-बेटी-बहिनी मन बिना डर-झिझक, लाज-सरम के अपन सबे किसम के बीमारी दिखा-बता सकत हे. अउ सबले सुग्घर बात ये हे कि येमा एक रुपिया खरचा करे जरूरत नइहे. मतलब सब मुफत म होही ।
जी हाँ बिल्कुल मुफ्त में महिलाओं को अब अलग से चिकित्सा की घर पहुँच सेवा की शुरुआत भूपेश सरकार ने कर दी है. इस योजना को सरकार ने दाई-दीदी क्लीनिक का नाम दिया है. योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर की. फिलहाल इस योजना को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए किया गया है. योजना के तहत तीन स्पेशल दाई-दीदी क्लीनिक बस को तैयार किया गया है. बस में डॉक्टर दीदी के साथ पूरा नर्सिंग स्टॉप और अत्याधुनिक मशीने मौजूद है. यह एक मोबाइल वैन की तरह है ।
मुख्यमंत्री ने ब्लड-प्रेशर की कराई जाँच
दाई-दीदी क्लीनिक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस को रवाना करने से पूर्व अपने ब्लड प्रेशर की जाँच कराई . उन्होंने चलित अपस्पताल में मौजूद सुविधाओं का अवलोकन किया और नर्सिंग स्टॉफ से पूरी जानकारी ली ।
देश में इस तरह का पहला क्लीनिक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि दाई-दीदी क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक है, जहाँ केवल महिलाओं का इलाज किया जा रहा. वर्तमान में इसे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. आगे इसका विस्तार किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि संकोच के कारण महिलाएं अपनी बीमारी को खुलकर नहीं बता पाती हैं. इस कारण उनकी बीमारी का सही उपचार नहीं हो पाता. अब दाई-दीदी क्लीनिक में महिला चिकित्सक और महिला स्टाफ होने से वे निःसंकोच अपना समुचित इलाज करा सकेंगी. इसमें महिलाओं को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है. उन्हें अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने महिलाओं से इस क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है ।
विशेष जाँच के साथ महिला एवं बच्चों संबंधी योजनाओं का भी लाभ
दाई-दीदी क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरों में स्थित आंगनबाड़ी के निकट पूर्व निर्धारित दिवसों में यह क्लीनिक स्लम क्षेत्र में लगाया जाएगा. इस क्लीनिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक परियोजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा ।
अलग से जाँच कक्ष, पूरी तरह सुरक्षित
जनरल क्लीनिक में महिलाओं के लिए पृथक जांच कक्ष और काउंसलर नहीं होने से महिलाएं परिवार नियोजन के साधन, कॉपर-टी निवेशन, आपातकालीन पिल्स की उपलब्धता, गर्भनिरोधक गोलियां, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन परामर्श, एसटीडी परामर्श में शर्म का अनुभव करती है. इस महिला क्लीनिक में डेडीकेटेड महिला स्टाफ होने से अब इस प्रकार के परामर्श निःसंकोच ले सकेंगी ।
 

 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं का भ्रमण कर विकास गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री प्रभात मलिक सहित वन मंडल व पीडब्लूडी के अधिकारी उनके साथ थे। 
 सचिव श्री मंडल ने भ्रमण के दौरान देवेंद्र नगर रोड ऑक्सीजोन रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी कोतवाली थाना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन सभी प्रोजेक्ट्स के इंजीनियर एवं कार्य एजेंसियों को संचालित कामों को समय पर पूरा करने हेतु निर्देशित किया। देवेंद्र नगर सड़क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने आवागमन को सुगम बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा निर्मित किए जा रहे मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण में हुई अब तक की प्रगति की उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर परिसर को सुविधा संपन्न बनाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव श्री मंडल, निर्माणाधीन सिटी कोतवाली भवन भी गए, जहां इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माण कार्य के संबंध में अपना तकनीकी सुझाव भी अधिकारियों को दिये। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जी.एम. टेक्निकल श्री एस.के. सुंदरानी, जोन कमिश्नर श्री आर.के. डोंगरे, श्री विनय मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल श्री संजय शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री लोकेश चंद्रवंशी, असिस्टेंट मैनेजर अर्जिता दीवान सहित अन्य मौजूद रहे।

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सौजन्य भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 
 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत 51 हजार 286 पशुपालक हितग्राहियों को गोबर खरीदी में छह करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। राज्य में इसे मिलाकर अब तक एक लाख 32 हजार गोबर विक्रेताओं को 53 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि का भुगतान हो चुका है। 
   मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की ग्रामीण बहुल अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में गोधन न्याय योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है। यही वजह है कि सभी वर्ग के लोग इस योजना के प्रति विशेष रूचि दिखा रहे हैं और वे इससे जुड़कर तेजी से आय अर्जित करने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के सभी गोठानों को सक्रिय कर शीघ्रता से स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए गोठानों की समितियों सहित स्व-सहायता समूहों को कृषि महाविद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्रों से भी जोड़कर और अधिक सक्रिय तथा गतिशील बनाया जाए। गौठानों के स्वावलंबी होने पर उन्हें शासन से राशि की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपनी गतिविधियों का समयबद्ध ढंग से संचालन कर अधिक से अधिक आय अर्जित कर पाएंगे। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान गौठानों में मवेशियों के चारा की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पशुपालक कृषकों से पैरादान करने की अपील भी की। उन्होंने गौठानों में गोबर की आवक और मवेशियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट टांके के निर्माण के लिए भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोबर की आवक की हिसाब से बड़े-बड़े गांव के गौठानों और प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में गोबर गैस संयंत्र की स्थापना भी की जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में अब तक स्वावलंबी बन चुके 43 गौठानों की भी सराहना की और इसके लिए संबंधित गौठानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इनमें सरगुजा जिले में 28 गौठान, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 6 गौठान, बालोद जिले में 5 गौठान और सूरजपुर तथा कबीरधाम जिले में 2-2 गौठान शामिल है। 
    इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने गोधन न्याय योजना को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ग्रामीणों को योजना की शुरूआत से ही काफी लाभ मिल रहा है।  इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा संचालित अभिनव ‘गोधन न्याय योजना’ की चर्चा अब देश की राजधानी दिल्ली तक होने लगी है। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि गोधन न्याय योजना से राज्य में पशुपालन को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 6 हजार 430 गौठान बनाए गए हैं। इसमें से सक्रिय गौठानों की संख्या 3 हजार 726 है। अब तक 26 लाख 76 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसमें पशुपालकों को 53 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। 
    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर।केन्द्री की घटना को दुखद बताते हुए अभनपुर विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि इतनी मार्मिक घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा की जा रही राजनीति से पूरे प्रदेश को तकलीफ हुई है. रमन सिंह ने केन्द्री गाँव जाकर सरकार के ऊपर कुछ भी आधारहीन आरोप लगाये हैं. बेहतर होता कि रमनसिंह ऐसी बात कहने के पहले हकीकत को जान और समझ लेते ।
धनेंद्र साहू ने कहा कि यह अच्छा है रमन सिंह गांव गये हैं. पहली बार उन्हे 15 साल सत्ता में रहने के बाद जनता की सुध आ रही है. अब उनकी आत्मा जागृत हुई है. उनके शासन काल में हजारों लोगों ने आत्महत्या की, लेकिन कभी उन्होंने सांत्वना के दो शब्द पीड़ित परिवारों के लिए नहीं कहे. मेरे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ही कईयों ने आत्महत्या किया, तब भी रमनसिंह ने न कुछ कहा और न कुछ किया. आज सत्ता से उतरने के बाद रमनसिंह की आत्मा जागृत हुई है ।
उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने मात्र से कुछ भी आरोप लगाकर ऐसी स्तरहीन राजनीति करना शोभा नहीं देता है. मुद्दाविहीन भाजपा और रमन सिंह एक पूरे परिवार की मृत्यु की दुखद घटना पर जो राजनीति कर रहे है, वह न तो पूर्व मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप है, और न ही राज्य के प्रमुख विपक्षी दल से ऐसी अपेक्षा की जाती है. उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना की आपदा के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है. छत्तीसगढ़ में व्यापार, उद्योग का ग्रोथ रेट बढ़ा है. राज्य में बेरोजगारी में कमी आई है। जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में मजदूर, किसान, वनोपज के संग्राहकों की आय बढ़ी है ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अभनपुर के विधायक धनेन्द्र साहू घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम केन्द्री पहुंचकर मृतक के भाई एवं उनके पड़ोसी से मिले और उनके आस-पास के लोगों से भी मिलकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि मृतक के घर में खाने-पीने की कोई कमी नहीं थी. घर पर चावल भी रखा हुआ था. मृतक मेहनतकश व्यक्ति था. पति-पत्नी दोनों कमाने जाते थे. उनकी माता को भी पेंशन की राशि एवं चावल मिला है. वह परिवार अभावग्रस्त नहीं था। जिन्दगी जी रहा था. इस घटना से सारे लोग हतप्रभ है। उन पर किसी का कर्जा भी नही था. कहीं कोई अन्य तकलीफ भी नही थी। फिर भी ऐसी घटना होना सभी के लिए दुख की बात है ।
 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राजधानी के उरला बीरगांव के मेटल पार्क में देर रात शराब दुकान कर्मचारी की हत्या की वारदात सामने आई है। आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक को दर्दनाक मौत दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जुए के पैसों के लेनदेन की वजह से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। खमतराई थाना इलाके में ये सनसनीखेज मामला हुआ है। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मरवाही से नव-निर्वाचित विधायक डॉ के.के ध्रुव ने आज विधानसभा में शपथ ग्रहण किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केके ध्रुव को बधाई दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री अमरजीत भगत मौजूद रहे. वहीं प्रदेश के अन्य बड़े नेता में भी समारोह में शामिल हुए ।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है, यहां से कांग्रेस के डॉ के के ध्रुव ने करीब 38 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है. मरवाही सीट पर पहले जोगी कांग्रेस का कब्जा था. 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने चुनाव लड़ा था और इस सीट पर कब्जा किया था. उनके निधन के बाद एक बार फिर से चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने कब्जा जमाया ।
बता दें की छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 90 है, जिसमे कांग्रेस 70, भाजपा 14, जोगी कांग्रेस (जे ) 4 और बसपा के 2 विधायक हैं ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 140 किमी दूर स्थित कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कवर्धा के 12वीं पीढ़ी के राजा योगेश्वर राज सिंह के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है. ये आरोप उन्हीं की बहन और भांजी ने लगाई है. योगीराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बहन और भांजी आधी रात को कोतवाली थाना पहुंच गई. बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक है. बहन और भांजी पैलेस से बाहर कहीं गई हुईं थीं. शाम को वापस आने पर राजा ने उन्हें दरवाजा से धक्का देकर बाहर निकाल दिया. जिससे नाराज होकर बहन और भांजी थाने पहुंची हैं ।
योगीराज की भांजी ने मीडिया में बयान दिया है कि उनके मामा राजा योगेश्वर राज सिंह ने मेंटल हैरेसमेंट किया है. चेस्ट पर हाथ लगाकार धक्का दिया. हमें घसीटा जिससे हमारे कपड़े भी फट गए. उन्होंने हमें धमकी दी महल से निकल जाओ, वरना खून खराबा हो सकता है. उनका कहना है कि नानी के निधन के बाद हम पैलेस आए थे, लेकिन मामा सुबह से घर से बाहर जाने की बात कह रहे हैं ।
                                                                             
                                                                                      राजा योगेश्वर राज सिंह
उन्होंने आगे कहा कि मेरे माता-पिता को रायपुर में डॉक्टर को दिखाने के लिए जाना था. इसलिए वो हमें महल में छोड़कर जाने की बात कह रहे थे, जिस पर मामा ने कहा कि सामान ले जाओ, वापस मत आना, बेटी को यहां छोड़ोगे, तो खून खराबा भी हो सकता है. आज शाम हम शॉपिंग करने गए थे. वापस आए, तो मामा गेट से हमें बाहर निकालने लगे. मामा ने हमें घसीटा है, कपड़े भी फाड़ दिए हैं. उन्होंने मांग की है कि मामा योगेश्वर राज सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ।
इस मामले में एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि परिवार में आपसी विवाद हुआ है. फिलहाल सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है. आगे जांच में जो भी बात सामने आएगी,उसके हिसाब से कार्रवाई करेंगे ।
 

 

पंचायत तंत्र 24.com,दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण का असर पहले की तुलना में कम तो हुआ, लेकिन आज भी हजारों की संख्या में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. दिवाली के बाद कोरोना संक्रमण का मामला एक बार फिर तेजी से बढ़ा रहा है. एक दिन में 46 हजार नए केस सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे में 584 लोगों की जान भी गई है. हालांकि अच्छी बात ये भी है कि 44 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 4 हजार हो गई हैं. इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 202 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस चार लाख 43 हजार पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 491 बढ़ गई. अब तक कुल 84 लाख 28 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 44,807 मरीज कोरोना से ठीक हुए ।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस
एक्टिव केस मामले में अभी महाराष्ट्र सबसे आगे है. लेकिन दिल्ली में भी बीते कुछ दिनों बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले भी सामने आए हैं. दिल्ली कोरोना की स्थिति एक बार फिर से भयावह होती जा रही है. जानकारी के मुताबिक दुनिया भारत कोरोना केस मामले में दूसरे नंबर पर है, जबकि मौत के मामले में पाँचवें नंबर ।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
भारत में मृत्यु दर में गिरावट आई है, वहीं रिकवरी रेट का प्रतिशत ज्यादा है. यह कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों का नतीजा है कि हालात पहले से काफी बेहतर है. फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस ज्यादा हैं.  राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.47 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.58 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है ।