Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पटना रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने बारदाना की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सीएम भूपेश ने कहा कि राज्यों को बारदाना उपलब्ध कराने का काम केंद्र का है। बताया जा रहा है, वहां सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। लेकिन केंद्र की ओर से हमें अभी तक सिर्फ 56 हजार बारदाना मिला है। जबकि प्रदेश में पौने 5 लाख बारदाने की जरूरत है। सरकार जूट मिल से बाहर जाने के लिए प्रयास कर रही है। इस दौरान सीएम ने बीजेपी के बारदाने गिफ्ट को लेकर भी बयान दिया है।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने देश की सीमा में एवं छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में तैनात सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि जब पूरा देश दीपावली पर्व मना रहा है तब हमारे ये साथी देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं। उनकी बदौलत ही आज हम अपना त्यौहार शांतिपूर्वक मना पा रहे हैं। मैं उनके परिजनों को भी धन्यवाद देती हूं और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देती हूं। सैनिकों तथा उनके परिवार का यह योगदान अमूल्य है।
 

 
 पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा- हम सबका जीवन सुखमय रहे, पाप और बुराईयों का आगमन हम सबके जीवन में न हो, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तसीगढ़ आई हास्पिटल के सामने में श्याम नगर गुरुव्दारा रोड में इंसान के जानवर बनने की एक घटना सामने आई है। किसी असामाजिक तत्व ने सांड के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को कंलकित कर दिया है। किसी ने एक सांड पर खौलता तेल डाल कर अपनी घिनौनी करतूत की है। खौलते तेल डालने से सांड बुरी तरह तिलमिलाकर इधर-उधर दौड़ बाग करने लगा। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ के जागृत दास मानिकपुरी और अन्य सदस्यों ने सांड को बचाने के लिए तुरंत उपचार करने रेस्क्यू किया, लेकिन सांड को नहीं बचाया जा सका। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ लोगों में रोष है। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ, प्रगतिशील यादव समाज, यादव महासभा और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कराए और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, और दोषियों को सजा दे। जिससे भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत की पुनरावृत्ति न हो।
 

 
 पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज मंत्रालय परिसर (महानदी भवन) के सामने निर्मित शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान योजना दाल भात केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। दाल-भात केन्द्र में श्रमिकों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री द्वय डॉ शिवकुमार डहरिया और कवासी लखमा ने दाल भात केन्द्र के संचालन के लिए महिला स्वसहायता समूह ’मोर फुलवारी’ को 40 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, मुख्य सचिव  आर.पी. मण्डल, सहकारिता विभाग के सचिव  आर. प्रसन्ना, श्रम विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।
शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान योजना दाल भात केन्द्र का संचालन ’मोर फुलवारी’ महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इससे श्रमिकों को गरम भोजन की सुविधा मिलनेे के साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। दाल भात केन्द्र के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों ने दाल भात केन्द्र में बनाए गए गरम भोजन का आनंद लिया। दाल भात केन्द्र में आज दाल-भात, आलू-मुनगे की सब्जी, टमाटर की चटनी बनायी गयी थी। साथ ही केला और सेब भी वितरण किया गया। 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय से 20 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ये एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 नई एम्बुलेंस के जरिए आपात चिकित्सा सुविधाओं तक जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग के 108-संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के संचालन के लिए राज्य शासन और जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस के बीच प्रदेश भर में 300 एम्बुलेंस के संचालन के लिए एमओयू किया गया था। आज 20 नई एम्बुलेंस की शुरूआत के बाद अब सभी 300 एम्बुलेंस आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विभाग को मिल गई हैं। इनमें 29 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ALSS) की सुविधा वाले एम्बुलेंस भी शामिल हैं। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस आपातकालीन दवाईयों के साथ ही वेंटिलेटर, डि-फ्रेबिकेटर और इनफ्यूजन पंप की सुविधा से लैस हैं।

 
 
 पंचायत तंत्र 24.com रायपुर। धनतेरस के मौके पर राजधानी के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. ऐसे में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए रायपुर पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है. बाजारों में जवानों की तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 
रायपुर पुलिस ने मालवीय रोड, गोल बाजार, सदर बाजार, एमजी रोड, पंडरी में 200 से अधिक जवान तैनात किए हैं, वहीं 50 से अधिक जवान सादी में लोगों पर नजर रखे हुए हैं. त्योहार के अवसर पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी दल-बल के साथ निकले. जहां कहीं कमियां नजर आई उसे दुरुस्त करने के लिए आदेश दिए। 
एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने कहा कि धनतेरस का त्योहार है. लोग खरीदारी के निकलते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए 75 जगहों पर पॉइंट ड्यूटी लगाई है. कुछ थानों मे डबल पेट्रोलिंग दिया है. नकबजनी-चोरी जैसी वारदात को ध्यान में रखते हुए हमारे 55 जवान बाजारों के तैनात है. ड्रोन से काफी बड़ा क्षेत्र कैप्चर होता है. इससे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हो सकती है, इसलिए इसका भी सहारा लिया जा रहा है। 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज12 नवम्बर को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शाम 5 बजे राजनांदगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि अंतरित करेंगे। राजनांदगांव जिले के 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मंत्री रविन्द्र चौबे के आवास पर सीआईडीसी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में मंत्री अकबर, जय सिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव और कई विभाग के प्रमुख सचिव शामिल हुए हैं।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में होने वाले निर्णय से प्रदेश में विकास की गति तय होगी।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। केन्द्र सरकार के द्वारा बारदाने में कटौती किये जाने से प्रदेश में धान खरीदी प्रभावित होगी और इसका सीधा नुकसान प्रदेश के किसानों को होगा।
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अनुमानित धान उपार्जन 95.00 लाख मैट्रिक टन हेतु लगभग 4.75 लाख गठान बारदानों की  संभावित आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 3.50 लाख गठान नये बारदाने उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया गया था। जिसके अनुक्रम में भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम दिनांक 30.07.2020 को लगभग 3.00 लाख गठान नये बारदानों की आपूर्ति जूट कमिश्नर कोलकाता के माध्यम से किये जाने की सूचना प्रेषित की गई थी।
कालांतर में भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को की जाने वाली नये जूट बारदानों की आपूर्ति में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती करते हुए लगभग 1.43 लाख गठान नये बारदानों की आपूर्ति हेतु संशोधित सूचना दिनांक 09.10.2020 को प्रेषित की गई, जो राज्य की वास्तवित आवश्यकता की तुलना में बेहद कम है। 1.43 लाख गठान नये बारदानों में से जूट कमिश्नर के माध्यम से केवल 56.00 हजार गठान नये बारदाने ही राज्य को अब तक प्राप्त हुए हैं।
केन्द्र सरकार द्वारा बारदानों की आपूर्ति में कटौती के फलस्वरूप धान खरीदी प्रभावित न हो, इस दृष्टिकोण से राज्य में पी.डी.एस. बारदानों के संकलन एवं मिलर के पुराने बारदानों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही 70.00 हजार गठान एच.डी.पी.ई./पी.पी. के नये बारदानें जेम पोर्टल के माध्यम से कय करने की कार्यवाही भी की जा रही है।