Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तड़के सुबह मामूली विवाद पर सुनील साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी आशीष निषाद को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक और आरोपी आर्दश नगर में एक दूसरे के पड़ोसी थे ।
पुलिस के मुताबिक घटना आज तड़के सुबह 4 बजे की है. आरोपी आशीष निषाद ने सुनील साहू से बीड़ी की मांग की, लेकिन सुनील ने बीड़ी नहीं होने की बात कहते हुए देने से इंकार कर दिया गया. जिसके बाद आशीष ने चाकू से सुनील पर हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था ।
जबकि घायल सुनील मदद के लिए आसपास भटकता रहा, लेकिन तड़के 4 बजे उसे मदद नहीं मिल पाई. जिसके बाद वह गुढ़ियारी थाना पहुंचा, जहां थाना स्टाफ उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. इससे पहले की उसे इलाज मिल पाता उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी आशीष निषाद को गिरफ्तार कर लिया है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 15 नवम्बर को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, इसे अन्नकूट के रूप में में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा रही है। गायों को सजा-धजा कर उनकी पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों के लिए श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने गोधन को सहेजने और उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में गौठान बनाये जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ही फसलों की रक्षा हो सके। पशुपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ने, लोगों को रोजगार दिलाने और जैविक खेती को बढ़वा देने के प्रयास किये जा रहे हैं। गौ पालकों से गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट और दूसरे उपयोगी सामान बनाने की पहल की गई है। इसका फायदा छत्तीसगढ़ के निवासियों को मिलने लगा है।बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा में खिचड़ी खिलाने की तरह ही हम सभी को साल के 365 दिन गायों के लिये छाया, चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
बता दें कि बृहमोहन अग्रवाल भी हर वर्ष उन्हीं की दुकान में सोने-चांदी की खरीददारी करने जाते हैं. रायपुर सांसद सुनील सोनी सदरबाजार में पुस्तैनी दुकान है, जहां वो अक्सर बैठते रहते हैं. इससे पहले जब वो महापौर थे, तब भी वो धनतेरस और दीपावली के अवसर पर दुकानदार बन जाया करते थे ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सांसद सुनील सोनी हर साल अपनी चांदी की दुकान में दुकानदार बन जाते हैं. काफी समय तक वो दुकान में रहकर कारोबार करते हैं. इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक बृहमोहन अग्रवाल अपने परिवार के साथ सोने-चांदी की खरीददारी करने के लिए पहुंचे. काफी समय तक दोनों ने बातचीत की और छोटे बच्चे के साथ मटरगस्ती भी की. सांसद सुनील सोनी ने प्रदेशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राजधानी के सबसे व्यस्ततम मालवीय रोड़ स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई है. घटना की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है. मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है ।
जानकारी के मुताबिक गोलबाजार के फैशन हाउस में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. चूंकि कपड़े का दुकान है इसलिए आग जल्दी फैल गया. दीपावली त्योहार के चलते दुकान में ग्राहकों की भीड़ भी थी. जिसके बाद आस-पास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां घटना स्थल पर है और आग बुझाने की कोशिश कर रही है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने चेंबर चुनाव से अपने आप को अलग कर लिया है। पीसीसीअध्यक्ष मोहन मरकाम ने साफ तौर पर कह दिया है कि जिसकी मर्जी हो चुनाव लड़े, सभी स्वतंत्र है अपने निर्णय के लिए, चेंबर चुनाव में कांग्रेस का किसी तरह कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा है। इस बयान के बाद कांगरेस से जुड़े कारोबारी नेता अब सीधे चेंबर की ओर रूख कर संगठन के चुनाव में सक्रिय हो गए है। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद्र सुंदरानी के संयोजकत्व में भाजपा ने पूरी तरह चेंबर में अपना होल्ड बनाए रखने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लग ारही है। चेंबर अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा के साथ आज होने वाली बैठक में कोषाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। नेता में गहमागहमी के साथ चुनावी रस्साकशीं शुरू हो गई है। एकता पेनल और जय व्यापार पेनल की आज प्रत्याशी घोषणा के साथ घोषणा पत्र जारी करने के लिए विशेष बैठक बुलाई गई है। दिवाली के बहाने बैठक में रणनीति तैयार होगी। चेंबर चुनाव को लेकर पिछले एक महीने से जो फिल्डिंग चल रही है अब और रफ्तार पकडऩे वाली है। जिसमें साम,दाम, दंड,भेद की रणनीति के तहत कुछ भी हो सकता है। चुनाव में व्यापारियों की ताकत किसी से छुपी नहीं है, जो लोग खुले मन से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जी भरकर खर्च करते है भला वे अपने संगठन के चुनाव कैसे चुप रह सकते है। दोनों पेनल के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ चुनाव जीतने के लिए व्यापारियों की प्रतिष्ठा और वर्चस्व दांव पर लग जाएगी उसे हर हाल में बचाने के लिए धमकी-चमकी के साथ धनबल और बाहुबल का प्रयोग करने से गुरेज नहीं करेंगे।
व्यापारी एकता पैनल का मास्क एवं दीप बांटकर चुनाव जीतने की कवायद : दिवाली पर्व पर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स ने जयस्तंभ चौक पर दिया और मास्क का वितरण किया। इस मौके पर व्यापारी एकता पेनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, चेम्बर के अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल, व्यापारी एकता पेनल के प्रवक्ता ललित जैसिंघ ,जितेंद्र बरलोटा ,विनय बजाज, लालचंद गुलवानी, प्रकाश अग्रवाल ,अरविंद जैन राजेश वासवानी, अमर बंसल, सुदेश मध्यान ,जय नानवानी ,सतीश बगड़ी ,राजकुमार राठी ,गौरव मँधानी ,मनोज पंजवानी ,अमरजीत छाबरा ,दिना डोंगरे ,मोहन होतवानी विरेंद्र वालिया ,दिव्यम अग्रवाल ,विकी टेकवानी, अनूप मसंद ,हरी तलरेजा, अमित अग्रवाल, आयुष मुरारका, जयराम तलरेजा,रुचिर खेमका और जुगनू भाई समेत सभी सदस्य मौजूद थे।
गहमागहमी तेज, रोज बन रहे नए-नए समीकरण : चेम्बर आफ कामर्स की आसन्न चुनाव के लिए गहमागहमी तेज हो गई है और रोज नए-नए समीकरण बन रहे हैं। व्यापारी एकता पैनल ने अध्यक्ष उम्मीदवार की घोषणा कर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं कैट के चेंबर चुनाव में कूदने से चुनाव में उठापटक और रोमांच बढऩ़े के आसार थे। उसने जय व्यापार पैनल बनाकर चुनाव लडऩ़े का ऐलान भी किया है। कैट के अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार अमर परवानी लगातार शहर-शहर घुम कर व्यापारी संगठनों से समर्थन भी मांग रहे हैं लेकिन अब खबर है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई गई पंच कमेटी में ही फूट पड़ गया है और उसके दस में से पांच सदस्य बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके कारण पैनल के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया लटकते जा रही है। चुनाव से पहले ही जय व्यापार पैनल में दरार पडऩ़़े से सिर मुंडाते ही ओले पडऩ़़े वाली कहावत चरितार्थ होते दिख रही है। कैट जिस तत्परता और सक्रियता के साथ चेंबर चुनाव के लिए मैदान में उतरने का निर्णय लिया था उससे व्यापारी एकता पैनल को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन पंच कमेटी में टूट से इसके आसार कम नजर आ रहे हैं। ज्ञात रहे कि कैट आरएसएस की एक समर्पित संस्था के रूप में देखा जाता है. जिसमें नितिन गडकरी ने अपनी पूरी ताकत लगाकर पूरे भारत में स्थापित किया था। अब देखना ये है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस समर्पित व्यापारी नेतागण जय व्यापार पैनल के साथ अपना पैनल छोड़कर कैसे जाते है. आने वाले दिनों में चेंबर का चुनावी घमासान और बढ़ जाएगा।
एक पैनल पैदा हो गया जो सिंधी समाज का ठेकेदार बनने का दावा भी कर रहा है, चेंबर चुनाव को जाति में उलझा कर मत विभाजन रोकने हेतु सामाजिक फरमान जारी कर रहा है इसे अब छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव जाति के आाधार पर व्यापारियों के आपसी घमासान बढऩे की आशंका, जनता से रिश्ता शुरु से ही चेंबर चुनाव को ले कर शंका-कुशंका को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है चुनाव को लेकर दोनों पेनल के पदाधिकारी व्यापारियों के घर और दुकान में सुआ नाचने निकल गए है।
जय व्यापार पेनल में अभी तक अन्य प्रत्यासियों की घोषणा नहीं होने से लगाए जा रहे है तरह-तरह के कयास सुंदरानी के नेतृत्व में योगेश की नैया पार होगी या डूब जाएंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन नेतृत्वकर्ता सुंदरानी विधानसभा में अपनी सीट नहीं बचा पाए जिसके लिए भाजपा ने उन्हें पुरस्कृत कर जिला अध्यक्ष बनाया है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में दमदारी से उस समय हुई कमी को दूर कर नई पारी की शुरूआत धमाके से कर सके। पहले चेंबर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, अब चुनाव जीताकर विदानसभा जाने का रास्ता निकाल रहे है। ठ्ठ चेंबर में अब तक भाजपा समर्थित ही काबिज रहे है। कांग्रेस से जुड़े व्यापारियों ने सरकार बदलने के बाद से उम्मीद लगाया था कि कांग्रेस की सरकार बनने से सीधे चेंबर चुनाव में दखल देगी, लेकिन पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने उनके अरमानों पर यह कह कर पानी फेर दिया कि कांग्रेस सीधे तौर पर चेंबर चुनाव में शामिल नहीं होगी, लेकिन यदि कांग्रेस से जुड़े व्यापारी नेता चुनाव लड़ता है तो कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बघेल ने कहा कि बच्चे शिक्षित और स्वस्थ होंगे तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा, अपने कौशल से अपनी अलग पहचान बनाएं। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, विधायक द्वय श्री भुवनेश्वर बघेल और श्री इंदर शाह मंडावी, महापौर श्री एजाज ढेबर, श्री आर.पी.सिंह उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली के पावन अवसर पर हमर राम समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में दीपावली की पावन संध्या पर छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों के प्रतीक स्वरूप 100-100 दीये जलाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार होने जा रहे इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय पर खुद 36 दीयों का दान किया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से समिति के संयोजक और छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित सर्वश्री आर.पी. सिंह और विनोद तिवारी को 36 दीये दान किए। इस अवसर पर विधायक द्वय भुवनेश्वर बघेल और इंदर शाह मंडावी, महापौर एजाज ढेबर उपस्थित थे। समिति के संयोजकों में शामिल आर.पी. सिंह ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर माता कौशल्या मंदिर में आज यह आयोजन किया जा रहा है।
राजस्व मंत्री ने किया दर्री तहसील कार्यालय का शुभारंभ

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में नयी बनी तहसील दर्री के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दर्री को तहसील का दर्जा यहां की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा है। अग्रवाल ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 23 नई तहसीलों का उद्घाटन किया है और आज से इन तहसीलों में कामकाज भी शुरू हो गया है। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले को भी दो तहसीलों दर्री और हरदीबाजार की सौगात दी है। राजस्व मंत्री ने कहा इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।
तहसील कार्यालय के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य शासन को 25 नई तहसीलों के गठन का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें से अभी 23 तहसीलें बना दी गईं हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कोरबा में पसान और बरपाली को भी जल्द ही नईं तहसीलों का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही श्यांग-लेमरू क्षेत्र के निवासियों को भी अपने कामों को तेजी से कराने की अजगरबहार और मदनपुर क्षेत्र में दो नई उप तहसीलें भी बनाई जाएंगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नई बनायी गयी तहसीलों के लिये राज्य शासन ने भवन और वाहन की भी स्वीकृति दे दी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि पाली को भी जल्द ही एसडीएम कार्यालय की सौगात मिलने वाली है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिये सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं हैं और आने वाले दिनों में पाली में एसडीएम कार्यालय भी शुरू हो जाएगा।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी राज्य सरकार ने जनकल्याण के अपने कार्यक्रम और योजनाओं का पूरी क्षमता से संचालन किया है जिससे प्रदेश वासियों को कई सुविधाएं मिलीं हैं। कोरबा जिले मंे मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी जल्द ही होगी। नदी पार दर्री और बलगी क्षेत्र मे पानी की समस्या से जुझ रहे 25 वार्डों को भी हसदेव नदी पर एनिकेट का निर्माण होने पर राहत मिल जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कांे की मरम्मत और कुछ नई सड़कें बनाने के लिए भी मंजूरी मिल गई है जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने कोविड संक्रमण से निपटने के लिये धैर्य के साथ शासन-प्रशासन का सहयोग करने के लिये भी जिले वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री जयसिंह अग्रवाल ने नागरिकों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सुखद सहारा योजना के तहत हितग्राहियों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति श्री दुरपाल सिंह कंवर, पार्षद श्री सुरेन्द्र जायसवाल, श्री श्रीकांत बुधिया, महेश भवनानी, श्रीमती सपना चौहान, श्री जे. पी. अग्रवाल, श्रीमती कुसुम द्विवेदी और नगर निगम के एल्डरमेन तथा पार्षद भी शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम श्रीमती प्रियंका महोबिया, नगर निगम कमीशनर श्री एस. जयवर्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश की ड्रिम प्रोजेक्ट “राम वन पथ गमन” मार्ग का भ्रमण कर कार्यो का निरीक्षण किया. मुख्य सचिव ने माता कौशल्या, राम मंदिर और चन्द्रखुरी के कार्यो की प्रगति, उसकी गुणवत्ता और ऐतिहासिक वेल्यू को संरक्षित करने के निर्देश दिए है. इस दौरान मुख्य सचिव के साथ राकेश चतुर्वेदी, पीसीसीएफ पी. अन्बलगन सचिव पर्यटन और एम.डी. पर्यटन रानू साहू भी साथ में भ्रमण पर थे।
प्राचीन मान्यता के अनुसार चुन्द्रखुरी माता कौशल्या का मायका है. अर्थात श्रीराम का ननिहाल है. यहां माता कौशल्या का मंदिर राम वन गमन पथ का महत्वपूर्ण भाग है, जो राजधानी से मात्र 20 कि.मी. दूरी पर है. मंदिर के 26 एकड़ में परिसर का विकास किया जा रहा है. कुल लागत 17 करोड़ का है, जिसमें प्रथम चरण में 7.89 करोड़ का काम कराया जा रहा है।
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर- बलौदाबाजार जिले के सोनाखान इलाके में वेदांता लिमिटेड को सोना खदान के पूर्वेक्षण के लिए चाही गई 144.60 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन की अनुमति नहीं दिए जाने की सिफारिश वन विभाग ने की है. विभाग ने शासन को भेजी अपनी रिपोर्ट में इस क्षेत्र को ‘वेरी डेंस कैटेगरी’ का हिस्सा मानते हुए कहा है कि यहां कई दुर्लभ प्रजातियां उपलब्ध हैं, साथ ही यह बारनवापारा अभ्यारण्य के विस्तार वाला इलाका है. इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने भी करीब दो सौ हेक्टेयर क्षेत्र में पूर्वेक्षण पर रोक लगाई थी. केंद्र ने इस इलाके को इको सेंसिटिव जोन माना था।
वन विभाग ने पूर्वेक्षण के पर्यावरणीय प्रभाव का आंकलन किए जाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने पांच बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट बताती है कि प्रस्तावित इलाके में करीब 144 हेक्येटर क्षेत्र ऐसा है, जो न केवल बारनवापारा अभ्यारण्य के प्रस्तावित विस्तार वाला इलाका है, बल्कि यहां कई दुर्लभ और विशिष्ट प्रजातियां मौजूद हैं. टाॅप केनाॅपी में बहेरा, तेंदू, साजा, महुआ, कुसुम समेत करीब 20 प्रजातियां उपलब्ध है. क्षेत्र में विविध प्रकार के क्लाइम्बर्स हैं और मुख्य प्रजातियों सहित यहां हर्ब्स का रिजनरेशन स्टेटस अच्छा है. इलाके में भालू, हिरण सहित एवीफौना की प्रजातियों की अच्छी संख्या है. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में प्रस्तावित बोरहोल्स तक पहुंचने के लिए बड़ी तादात में पेड़ों की कटाई और सफाई किए जाने की बाध्यता उत्पन्न होगी।
बता दें कि साल 2016 में देश में सोने की खदान का पहला कमर्शियल आक्शन किया गया था. सबसे ऊंची बोली लगाने पर सोना खदान के पूर्वेक्षण का काम वेदांता ग्रुप को दिया गया. पहले वन विभाग ने 608 हेक्टेयर के माइनिंग क्षेत्र में से केवल 400 हेक्टेयर में पूर्वेक्षण की अनुमति दी थी. हालांकि तब खनिज विभाग ने खदान क्षेत्र को अभ्यारण्य से काफी दूर कहते हुए इलाके को बैरन एरिया बताया था. राज्य के खनिज विभाग को 650 हेक्टेयर में फैली खदान में से 608 हेक्टेयर में सोना मिलने की उम्मीद है. पूर्वेक्षण के बाद वेदांता लिमिटेड से निकलने वाले प्रति 31.10 ग्राम सोने के बदले 74,712 रुपए की दर से रायल्टी सरकार को मिलने की बात कही गई थी. आईबीएम के द्वारा तय दर की 12.55 प्रतिशत की कीमत पर यह नीलामी की गई. सोना खदान के पूर्वेक्षण को लेकर किए गए आक्शन से सरकार को करीब 2700 किलो यानी 27 क्विंटर सोना मिलने का अनुमान जताया गया था।
भूपेश सरकार ने लगाई थी लीज पर रोक
पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले समाजिक संगठनों और स्थानीय स्तर पर हो रहे विरोध के बाद भूपेश सरकार ने जनवरी 2019 में खदान के पूर्वेक्षण के लिए आबंटित किए लीज पर रोक लगाया था. पर्यावरणीय जानकारों ने यह दलील दी थी कि खदान के लिए प्रस्तावित वन क्षेत्र में तेंदुआ, भालू, बायसन, टाइगर, हिरणों की कई प्रजातियों हैं, साथ ही यह हाथियों का विचरण क्षेत्र भी है. खनन से वन्यजीव रहवास क्षेत्र में नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा. प्रस्तावित खनन क्षेत्र में सागौन, बास, साजा, बीजा, हल्दू महुआ, तेंदू इत्यादि प्रजातियों के लगभग दो लाख वृक्ष भी हैं।