Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर से दो कारोबारियों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी कारोबारियों ने सवा करोड़ का माल खरीदने के बाद चेक से 73 लाख के भुगतान का झांसा दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गए. रकम नहीं मिलने पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर ने खम्हरडीह थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है ।
अवंति विहार में सीमेंट एवं सरिया डिस्ट्रीब्यूटर का काम करने वाले कारोबारी राहुल फरमानिया ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि प्रफुल्ल पटेल व मनीलाल पटेल ने उसके फर्म से 73,14,944 रुपए की धोखाधड़ी की है. दोनों ने 2 अप्रैल 2017 को रजबंधा मैदान स्थित पुराने कार्यालय पहुंचकर अपने फर्म मेसर्स प्रफुल्ल पटेल व मेसर्स जे.पी. इन्फ्रा के माध्यम से किसी कम्पनी को सीमेंट और लोहे की सरिया सप्लाई करने की बात कहते हुए उधारी में माल सप्लाई करने की बात कहते हुए पेमेंट भुगतान की जवाबदारी ली थी ।
दोनों के कहने पर 2 मार्च 2017 से 31 अगस्त 2019 तक कुल 1,60,75,044 रुपए की माल सप्लाई की, जिसके एवज में 87,60,100 रुपए का भुगतान किया गया, बाकी की रकम का भुगतान चेक से लेने की बात कहते हुए प्रफुल्ल पटेल ने 30 दिसंबर 2019 को 48,00,000 रुपए का चेक और 2 जनवरी 2020 को 25,00,000 रुपए का चेक दिया था, जिसके भुगतान के लिए चेक जमा किए जाने पर खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने पर चेक अनादरित (चेक बाउंस) हो गया ।
राहुल ने बताया कि चेक भुगतान के लिए दो बार और बैंक में लगाया लेकिन दोनों ही बार फिर से बाउंस होने पर प्रफुल्ल पटेल के फर्म एवं घर मे पता किया तो पता चला कि प्रफुल्ल पटेल अपना फर्म बंद कर घर छोडकर परिवार सहित बाहर भाग गया है. प्रफुल्ल के नहीं मिलने पर उसने उसके मामा मनी लाल पटेल से रकम की मांग की तो वे प्रफुल्ल पटेल के आने पर भुगतान करवा देने का आश्वासन देते रहे, लेकिन अभी तक प्रफुल्ल पटेल नहीं मिला है, और न ही मनीलाल रकम भुगतान कर रहा है. उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि दोनों मामा-भांजा प्रफुल्ल पटेल एवं मनीलाल पटेल मिलकर जानबूझकर 73,14,944 रुपए की धोखाधड़ी किये हैं ।
आठ महीने से फरार है आरोपी
खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने आरोपी प्रफुल्ल पटेल और उसके मामा मनी लाल पटेल को कुल 1,60,75,044 का सीमेंट और लोहे की सप्लाई की है, इसमे से आरोपियों ने 87,60,100 का भुगतान कर दिया और बाकी रकम चेक से लेने की बात कही. 48 और 25 लाख रुपये का चेक उनके द्वारा दिया गया..जब प्रार्थी ने यह चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया..इस तरिके से आरोपियों ने उससे धोखाधड़ी की है..पता चला है कि इसमें से एक आरोपी प्रफुल्ल पटेल पिछले आठ माह से फरार है ।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां रायपुर में उनके निवास कार्यलय में अंतर विभागीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भूमि आबंटन संबंधी आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया और चार प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, विशेष सचिव वित्त विभाग श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है। उन्होंने महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने, अपमानित करने और बदनाम करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवई करने की बात कही। अध्यक्ष डॉ. नायक ने महिला को अपमानित और बदनाम करने, पति द्वारा उधार में दी गई राशि को उनकी पत्नी को वापस दिलाने, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति द्वारा अश्लील वीड़ियों डाऊनलोड कर पत्नी को ब्लेकमेल करने आदि से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और आवश्यक निर्देश दिए।
पीडीएस कॉल सेंटर के माध्यम से खाद्य के साथ महिला एवं बाल विकास,

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह बाबरा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय खाद्य आयोग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य खाद्य आयोग के गठन, कार्य, क्रियान्वयन संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। प्रदेश में पीडीएस कॉल सेंटर में लंबित सभी शिकायतों का जल्द निराकरण हो। राज्य में नव गठित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के कार्य, निगरानी जांच, अपील सुनवाई एवं सुझाव रहेंगे। निगरानी में उल्लेखित हितग्राहियों की पात्रताओं के क्रियान्वयन की सतत् निगरानी एवं मूल्यांकन करना। जांच में हितग्राहियों के पात्रताओं के उल्लंघन की स्वप्रेरणा से या शिकायत प्राप्त होने पर जांच सुनिश्चित करना। अपील सुनवाई में जिला शिकायत निवारण अधिकारी के आदेशों के विरूद्ध अपीलों की सुनवाई करना। सुझाव में केन्द्र तथा राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार को सूचना देना। राज्य खाद्य आयोग में सुरक्षा संबंधित निम्न प्रावधान किए गए। पीडीएस पात्रताएं-अन्त्योदय-प्राथमिकता, सामान्य परिवार हेतु। पोषण आहार सहायता- गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं तथा छह माह से छह वर्ष तक आयु के बच्चों हेतु। माध्यान्ह भोजन योजना- छह से 14 वर्ष तक के आयु के बच्चों अथवा कक्षा 8वीं तक स्कूली बच्चों हेतु। मातृत्व वन्दना योजना- प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रथम संतान पर नगद पोषण सहायता। छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा पोषण अधिनियम के अंतर्गत छात्रावास/आश्रम के बच्चों को पोषाहार सहायता एवं निगरानी सुनिश्चित करना। महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव श्री आर.प्रसन्ना ने जानकारी दी कि खाद्य विभाग के समन्वय से महिलाओं एवं शिशु के पोषण संबंधित शिकायत पीडीएस कॉल सेंटर पर होगी दर्ज। जिससे उनके पोषण स्तर में वृद्धि होगी। पोषण की गुणवत्ता में सुधार होगी। इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यान्ह भोजन से संबंधित शिकायतें दर्ज होगी एवं समय-सारणी में त्वरित निराकरण किया जाएगा।
बाबरा ने राज्य खाद्य आयोग के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लंबित शिकायतों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता आएगी और प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचेगा। प्रत्येक जिलों में जिला अधिकारी को जिला शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर संयुक्त संचालक खाद्य आयोग की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में उचित मूल्य दुकान के लिए सर्तकता समितियों के गठन संबंधित मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। राज्य में शेष 632 दुकानों हेतु सर्तकता समिति का शीघ्र गठन किया जाए। प्रत्येक स्तर की समितियों की नियमित बैठक माह में एक बार अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा एवं कार्यवाही विवरण विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक पीडीएस सेंटर में खाद्यान्न का सेम्पल रखना एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष देख-रेख करना। कार्यवाही विवरण दर्ज करने के लिए प्रत्येक दुकानों में निगरानी रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा। सर्तकता समिति के सदस्यों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए। राज्य खाद्य आयोग के वेबसाइट में शिकायत, सुझाव, स्थिति, प्रकरण स्थानांतरण के भी प्रावधान निहित होंगे। श्री बाबरा ने निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर लंबित शिकायतों का निराकरण, राशनकार्ड धारियों से संबंधित मामलें की कार्यवाही सभी जिला अधिकारी सुनिश्चित करें।
बैठक में राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार सोनवानी, रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग संभाग के प्रत्येक जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, खाद्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी, स्कूल शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को सरगुजा जिले के सीतापुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का भूमिपूजन किया। भवन निर्माण में करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी। भगत ने जिले के मैनपाट जनपद के ग्राम चैनपुर में खड़गांव व्यपवर्तन, सीतापुर जनपद के शिवनाथ नगर के आधार मुंडा व्यपवर्तन तथा शिबनाथपुर स्कूल भवन एवं पानी टंकी का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर मंत्री श्री भगत ने कहा कि सहकारी बैंक अभी छोटे स्थान पर संचालित हो रहा है। इससे किसानों एवं अन्य लोगों को असुविधा हो रही है। नवीन भवन बनेगा तो बैंक एवं बैंक आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। बैंक भवन मुख्य मार्ग से लगा होने से आसानी से पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीतापुर के जनपद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, मैनपाट जनपद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस्स, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेमदान कुजूर, उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर, सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम अमलेश्वर में ‘पढ़ई तुहार दुआर‘ योजना के तहत संचालित मोहल्ला क्लास के बच्चों के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चों से हिंदी, गणित और पर्यावरण संबंधी खूब प्रश्न पूछे, बच्चों ने इनका कुशलतापूर्वक उत्तर दिया, मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब शाबासी दी। बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में संगीत के माध्यम से पढ़ाई की जाती है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोहे सुनाओ। इस पर एक छात्रा ने तुलसीदास जी का दोहा सुनाया। तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चंहु ओर, बसीकरण इक मंत्र है परिहरु बचन कठोर। मुख्यमंत्री ने कहा, बहुत अच्छे से पढ़ाई हो रही है। इसके बाद उन्होंने बच्चों से घातांक के बारे में प्रश्न पूछा। 18 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों ने फर्राटे से इसका जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से पर्यावरण की परिभाषा भी पूछी। बच्चों ने इसकी परिभाषा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना है अपितु अन्य लोगों को भी संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उदाहरण के लिए आपके गांव के पास से खारुन नदी बहती है। उसमें लोग प्लास्टिक डाल देते हैं, जब भी ऐसा देखें तो लोगों को आगाह करें, उन्हें बताएं कि यह पर्यावरण के लिए कितना खतरनाक है। उन्होंने बताया कि पानी का प्रदूषण बेहद खतरनाक हो सकता है। 80 प्रतिशत बीमारियां दूषित पानी से होती हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग कहते थे- पानी पियव छान के, गुरु बनावव जान के।
हम पर्यावरण के प्रति जितने जागरूक रहेंगे, उतने ही स्वस्थ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में बच्चे पर्यावरण के प्रति बेहद सजग हैं। यूरोप में तो इसके लिए आंदोलन भी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करते हैं। जितने पेड़ होंगे, ग्लोबल वार्मिंग उतनी ही घट जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है। इससे समुद्र तट के किनारे के शहरों के डूबने की आशंका बनती है। इसे रोकने अधिकाधिक पेड़ लगाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हम सब छत्तीसगढ़ महतारी की संतान हैं। हम सब शक्तिशाली होंगे तो हमारा राज्य मजबूत होगा। इसके लिए हमें अपने गोधन को सहेजना होगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना से बचाव के बारे में भी बच्चों से पूछा। बच्चों ने कहा कि इसके लिए हम मास्क पहनते हैं। समय समय पर साबुन से हाथ धोते हैं। मुख्यमंत्री से बच्चों ने ढोलक, तबला जैसी संगीत सामग्री की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आप लोगों को यह सामग्री मिल जाएगी। इस मौके पर संभागायुक्त श्री टीसी महावर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने शानदार सफलता के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉ. के.के. ध्रुव, राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्रियों, विधायकों, निगम मण्डलों के अध्यक्षों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री धनेन्द्र साहू, श्री पुरूषोत्तम कंवर, श्रीमती रश्मी सिंह, श्रीमती अनिता शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री राजेश तिवारी और श्री विनोद वर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। प्रदेश के विद्यामितान संघ अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं. बड़ी संख्या में विद्यामितान मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. संघ के इस आंदोलन को अलग-अलग संगठनों ने समर्थन दिया है. बता दें कि विद्यामितानों का आंदोलन 16 दिनों से जारी है. वहीं विद्या मितानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी की है. अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. दोपहर 1 बजे महारैली निकाली जाएगी।
विद्यामितान संघ ने कहा कि पिछले 15 दिनों से सिर्फ अपनी नियमितीकरण की मांग की लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. हमें हर बार केवल आश्वासन मिलता रहता है. लेकिन आज हम नियमितीकरण कराने का संकल्प लेकर उतरे है. हमारे प्रदर्शन के 16वें दिन आज हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जाएंगे. प्रदेशभर से अलग-अलग संगठनों द्वारा हमारे आंदोलन को समर्थन किया जा रहा है. इस महारैली में शामिल होने प्रदेशभर से विद्यामितान निकल चुके है. आज 1 बजे धरनास्थल से मुख्यमंत्री निवास के लिए रैली निकाली जाएगी।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। आदिवासी नेता सोनी सोरी मंगलवार रात दंतेवाड़ा में सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में सोनी सोरी के सिर, नाक और मुंह में चोटें आई है. उन्हें गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. आज सुबह उन्हें एम्स रायपुर लाया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक, सोनी सोरी दंतेवाड़ा से बाइक पर सहयोगी लिंगाराम के साथ घर लौट रही थी. सामने से एक ट्रक आ रही थी. इसी दौरान ट्रक की तेज रौशनी पड़ने की वजह बाइक अनियंत्रित हुई और ब्रेकर में उछलने के बाद सड़क के नीचे जा गिरी. जिससे सोनी सोरी घायल हो गई।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्य सचिवआर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। श्री मण्डल ने आवश्यकता अनुसार धान खरीदी के लिए नए केन्द्र बनाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान संग्रहण के लिए चबूतरों का निर्माण इस माह के अंत तक करने के निर्देश भी दिए हैं। श्री मण्डल ने विशेष रूप से धान के अवैध परिवहन और अवैध बिक्री-खरीदी पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस माह के अंत तक धान खरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में गोधन न्याय योजना के संबंध में भी चर्चा की गयी। जिसमें गोठानों की सुरक्षा, गोधन कार्यालयों की व्यवस्था, नाडेफ टंकी निर्माण आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग श्री अमिताभ जैन, सचिव खाद्य विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव सहकारिता विभाग श्री आर. प्रसन्ना, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एम.गीता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।