Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
परीक्षा केंद्र में परीक्षा का करेंगे बहिष्कार

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डी एल एड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) के छात्रों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने का आदेश जारी किया है. जिससे आक्रोशित प्रदेश भर के परीक्षार्थियों ने माशिमं पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्यालय का घेराव किया है ।
छात्रों का कहना है कि सबके लिए अलग-अलग पद्धति से परीक्षा क्यों ली जा रही है ? जिस तरह प्रथम वर्ष को जनरल प्रमोशन दिया गया, इसी हमें भी जनरल प्रमोशन दिया जाए या फिर असाइनमेंट के माध्यम से परीक्षा ली जाए. डी एल एड के छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है. परीक्षा केंद्र में परीक्षा लेने पर प्रदेश भर के 6 हजार परीक्षार्थी परीक्षा का बहिष्कार करेंगे ।
उनका कहना है कि हमें पहले प्रमोशन दे दिया गया था. सेकेंड ईयर का कुछ महीने ऑनलाइन क्लास भी चला, लेकिन अब समय सारणी जारी किया गया है कि परीक्षा देना है. हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है. सभी को जनरल प्रमोशन दिया गया है, तो हमको भी जनरल प्रमोशन देना चाहिए या फिर असाइनमेंट मूल्यांकन के आधार पर नंबर दिया जाना चाहिए ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। रुख भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश सरकार से धान ख़रीदी के मूल्य के भुगतान को लेकर अपना साफ़ करने को कहा है। मूणत ने कहा कि धान ख़रीदी के मसले पर चर्चा करने के लिए गठित प्रदेश सरकार की उपसमिति की बैठक अध्यक्षता कर रहे मंत्री मो. अक़बर का यह कहना कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदेगी, प्रदेश के किसानों को सशंकित कर रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान ख़रीदने की घोषणा की है और मंत्री अक़बर केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदने की बात कह रहे हैं, तो अब प्रदेश सरकार यह स्पष्ट करे कि समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदने के बाद शेष अंतर राशि का क्या होगा? प्रदेश का किसान जानना चाहता है कि उसका धान प्रदेश सरकार केंद्र के समर्थन मूल्य पर ही ख़रीदेगी या अपने वादे के मुताबिक़ 25 सौ रुपए की दर से ख़रीदेगी? केंद्र के समर्थन मूल्य के अलावा शेष राशि का भुगतान प्रदेश सरकार किसानों को किस प्रकार और कब तक करेगी? मूणत ने कटाक्ष किया कि अभी तो प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष ख़रीदे गए धान मूल्य की अंतर राशि का ही पूरा भुगतान नहीं किया है, जबकि अब नए सत्र की फसल बेचने किसान तैयार हैं। राजीव न्याय योजना के नाम पर किसानों को उनके हक़ का पैसा देने में प्रदेश सरकार को किश्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो वास्तव में किसानों के साथ अन्याय की पराकाष्ठा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि अब प्रदेश सरकार चालू खरीफ सत्र का धान ख़रीदने की तैयारी में है, ऐसे समय में मंत्री अक़बर के बयान से किसान सशंकित हैं कि प्रदेश सरकार इस बार किसानों का धान 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से ख़रीदेगी या नहीं? कहीं इस बार भी न्याय योजना के नाम पर किसानों को फिर किश्तों में अंतर राशि देने की नीयत तो प्रदेश सरकार की नहीं है? मूणत ने इस बारे में स्थिति साफ़ कर 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान ख़रीदने और केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानून के मुताबिक़ निर्धारित अवधि में धान की कीमत का एकमुश्त पूरा भुगतान करने घोषणा करने की मांग की है।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने सामान्य सभा की प्रथम बैठक को लेकर आज सभी से राय सुमारी की. सत्ता पक्ष कांग्रेस, विपक्ष बीजेपी और निर्दलीय पार्षदों से निगम की सामान्य सभा की बैठक के संचालन के लिए सहयोग मांगा है. आने वाले 6 नवंबर को सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में पहली सामान्य सभा की बैठक होगी ।
सभापति प्रमोद दुबे ने महापौर एजाज ढेबर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, एल्डरमेनों, सत्ता पक्ष कांग्रेस के पार्षदों, विपक्ष भाजपा के पार्षदों, निर्दलीय पार्षदों की बैठक लेकर उनसे कहा कि निगम सामान्य सभा की गतिविधि और कार्रवाई का संदेश न सिर्फ राजधानी रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ प्रदेश में पहुंचता है. इसलिए नगर निगम के सभी पार्षदों का दायित्व है कि वे सभा संचालन में सहयोग करें ।
महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि हम पूर 70 वार्डों में विकास करेंगे, चाहे वहां पार्षद कोई भी हो, हम विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है, जो सवाल पूछा जाएगा उसका जवाब दिया जाएगा. कोरोना वायरस से सुरक्षा और बचाव के लिए सामान्य सभा हाल में सभी जनप्रतिनिधि पार्षदों से उपस्थित जनों के लिए मास्क, हैण्ड सेनेटाईजर, फेस शील्ड की व्यवस्था करवाने संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक तौर पर निर्देशित किया गया है ।

पंचायत तंत्र 24.com,राजनांदगांव। बीजेपी जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने माना मंदिर चौक पर लोक निर्माण विभाग के स्थानांतरण आदेश की कॉपियों को जलाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आदेश को निरस्त करने की मांग की है. दरअसल लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले एडीबी प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ सड़क विकास परियोजना का मुख्यालय दुर्ग स्थानांतरित किया जा रहा है. जिससे राजनांदगांव के निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि स्थानांतरण आदेश की प्रतियां को आग लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश से मांग की गई कि अपने आदेश को निरस्त करें. यदि आपको दुर्ग या अन्य जिलों में कार्यालय खोलने है, तो बजट में प्रावधान करे और बीना किसी दूसरे जिले की हितों को आघात पहुंचाए नए कार्यालय की स्थापना करे. आपके द्वारा आदेश निरस्त नहीं किया जाता है, तो हमें सड़क की लड़ाई लड़ने और राजनांदगांव के हित में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में देश और विश्व के मानचित्र में स्थान दिलाने के लिए पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल निरंतर प्रयासरत है. ट्राईबल टूरिज़्म, एडवेंचर टूरिज़्म और वाटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने की परियोजना पर पर्यटन विभाग तेजी से कार्य कर रहा है ।
इसी क्रम में कोरबा जिले के सतरेंगा में वाटर टूरिज़्म का ई-लोकार्पण एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया. केंद्र सरकार के उपक्रम एस.ई.सी.एल. सी.एस. आर. मद से सतरेंगा में पर्यटन के विकास के लिए 9.43 करोड़ की की राशि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को प्रदान किया है. इससे शीघ्र ही सतरेंगा में क्रूज़ टूरिज़्म की शुरुआत हो सकेगी, जो कि छत्तीसगढ़ पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी आईजी और एसपी को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें. अवैध शराब मिलने पर संबंधित टीआई का निलंबन और राजपत्रित अधिकारी के विरूद्ध विभागीय जांच की जाएगी. सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, कर्वधा, मुंगेली शराब के अवैध परिवहन पर विशेष निगरानी रखें. सूचना मिलने पर पुलिस मुख्यालय से भी उड़नदस्ता भेजकर कार्रवाई की जाएगी. जिस जिले में अवैध शराब पर कार्रवाई हो इसकी सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को दी जाये। डीजीपी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आईजी और एसपी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की ।
समीक्षा बैठक में डीजीपी ने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर सभी जिले त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं. सूरजपुर, बस्तर, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों ने दुष्कर्म के मामलों में बहुत ही कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान प्रस्तुत किया है. महिला विरूद्ध अपराधों में शीघ्र चालान प्रस्तुत करने के साथ ही सबूत भी तत्काल एकत्रित करें जिससे अपराधियों को सजा दिलाई जा सके ।
डीजीपी अवस्थी ने सभी एसपी से कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीन और अपराधिक प्रवृत्ति के पुलिसकर्मियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के पुलिसकर्मियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी. बालोद में पुलिसकर्मी द्वारा बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में दुर्ग आईजी और एसपी ने तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई करके उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा कि विभागीय जांच में जिन पुलिसकर्मियों के विरूद्ध आरोप सिद्ध हो चुके हैं उन पर आईजी और एसपी तत्काल कार्रवाई करें ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों में खाद्य समाग्री की निरीक्षण नहीं हो रही है. इस गंभीर मुद्दे को बीते सोमवार को प्रमुखता से उठाया था. स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने मामले को संज्ञान में लिया है. उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. गौरतलब है कि मानक के नीचे या नकली खाद्य पदार्थ बाजार में उतरने की सूचना मिलती है और हर साल दर्जनों टन नकली खाद्य सामग्री जब्त की जाती है ।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कार्रवाई नहीं हो रही है तो तत्काल अधिकारियों से बातचीत करता हूं. कार्रवाई होगी. जनता के स्वास्थ्य से खिलावड़ नही होने देंगे. कोरोना के समय को देखते हुए कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन नकली उत्पादक बाजार में आ रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की छत्तीसगढ़ बीजेपी ने निंदा की है. पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह ने कहा है कि मीडिया की आवाज को दबाने का षड्यंत्र किया गया. पत्रकार को परिवार सहित प्रताड़ित किया गया. उन्होंने कहा कि वो दिन याद आ गया जब प्रेस पर ताले लगा दिए गए थे. रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब को धक्का मारकर पुलिस ले गई. माता-पिता को दवा तक देने नहीं दिया गया. ये कांग्रेस का असल चेहरा है ।
डाॅक्टर रमन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की महागठबंधन सरकार में कांग्रेस भी है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है और पत्रकारों को प्रताड़ित करने का मामला यहां भी है. राज्य में भी यही हालात है. यहां बस्तर से लेकर राज्य के कोने-कोने में पत्रकार प्रताड़ित किए जा रहे हैं. पत्रकारों के खिलाफ अपराध दर्ज हो रहे हैं. राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर खुला आघात है. जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते रहे हैं, उन्होंने इस पर हमला किया है. अंकुश लगाने की शुरुआत की है. पत्रकार के घर में घुसकर जिस तरीके से अलोकतांत्रिक ढंग से काम किया गया, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि सही बात को सुनने का साहस सरकार में होना चाहिए. महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है. आज कांग्रेस की मुखिया को ये जवाब देना चाहिए कि महाराष्ट्र में जो घटना घटी है. पत्रकारों के खिलाफ जिस तरह का व्यवहार हुआ है, क्या ये सही है? राजनीति के मैदान पर कांग्रेस हमेशा इन विषयों पर राजनीति करती रही है. इस मामले में सोनिया गांधी-राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए ।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार व कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में होती हैं या सत्ता में भागीदार होती हैं सबसे पहले पत्रकार और पत्रकारिता पर हमला करवाती है. साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना हो, कवर्धा की घटना हो या लगातार मीडिया पर प्रेस पर दबाव की बात या फिर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले पत्रकार के तबादले की बात हो या महाराष्ट्र में एबीपी न्यूज़ के पत्रकार की गिरफ्तारी हो, अर्णव गोस्वमी की गिरफ्तारी या रिपब्लिक के खिलाफ कार्रवाही कांग्रेस के आपातकाल से कम नहीं है बल्कि अघोषित आपातकाल ही है. पूरा देश देख रहा है महाराष्ट्र में कांग्रेस की गठबंधन सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोंट रही है. छत्तीसगढ़ में भी लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । जल जीवन मिशन में गड़बड़ी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजकर उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है. चिट्ठी भेजे जाने के बाद रमन ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि केंद्रीय योजनाओं में राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखते, इसलिए ही पूरे देश में जल जीवन मिशन योजना में सबसे ज्यादा पैसा छत्तीसगढ़ को दिया गया, लेकिन राज्य सरकार ने केंद्रीय गाइनडाइन की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने ढंग से ठेका जारी किया. विपक्ष के मुद्दे उठाने के बाद सरकार ने इसे निरस्त किया है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल टेंडर निरस्त करने के पीछे सच्चाई यह है कि इस पूरे मामले की लीपापोती करना. उन्होंने कहा कि यह कमीशन के खेल का झगड़ा है. हमने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. छत्तीसगढ़ की सेवा करने का वादा कर सत्ता में आई सरकार को शर्म नहीं आ रही. केंद्रीय मद की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है ।
रमन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को बहुत सारे छूट दिए थे, मगर छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मद का जो पैसा आ रहा है, सरकार उसकी बंदरबांट कर रही है. एक मद का पैसा दूसरे मद में खर्च किया जा रहा है. इसकी जानकारी हमने केंद्र सरकार को भेज दी है. उन्होंने कहा कि आवास योजना समेत कई योजनाएं ऐसी हैं, जिसमें राज्य सरकार द्वारा सिर्फ मैचिंग ग्रांट नहीं देने की वजह से योजना ही बंद हो गई. इसका बड़ा नुकसान राज्य का हो रहा है ।
राजनांदगांव के साथ अन्याय कर रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार राजनांदगांव जिले के साथ अन्याय कर रही है. एक के बाद एक विभागों को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एडीबी के अधीक्षण अभियंता कार्यालय को राजनांदगांव से उठाकर दुर्ग शिफ्ट कर दिया गया. राजनांदगांव में 12 ब्लाॅक आते हैं. इन ब्लाॅकों में चार सौ से ज्यादा किलोमीटर सड़कों का काम चल रहा है, जबकि दुर्ग में महज सौ किलोमीटर सड़कों का. लगता है कि राजनांदगांव में विकास के काम बंद हो जाए, इसलिए सरकार ऐसा कर रही है. हम इसका विरोध करते हैं ।
किसान की आत्महत्या पर बोले रमन
अभनपुर में खेत में किसान की आत्महत्या के मामले पर भी डाॅक्टर रमन सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने वाले किसान सरकार की नजर में या तो मानसिक रोगी हो जाते हैं, या तो बीमार. कांग्रेस के लोग किसानों के साथ मजाक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल बिहार में जाकर कहते हैं कि यहां आकर किसानों को देखें, लेकिन यदि वहां से राज्य में आकर किसानों की हालत किसी को देखनी है, तो उसे अभनपुर जाना चाहिए ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पइरी के धार के रचयिता डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की जयंती आज प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में मनाई गई।
डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की जयंती पर राज्य के विधिवेत्ता कनक तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘विद्रोही वेदांती का भारत बोध: विवेकानंद को समझने की कोशिश‘‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। तिवारी ने यह पुस्तक अपने मित्र, सामाजिक चेतना के प्रतीक डाॅ. नरेन्द्र देव की स्मृति में लिखा है। इस पुस्तक में स्वामी विवेकानंद के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर गहन विवेचना की गई है।
जयंती कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद और डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा के छोटे भाई डाॅ. ओम प्रकाश वर्मा तथा उनके पुत्र चिन्मय वर्मा और अन्नदेव वर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ और पुस्तक के लेखक कनक तिवारी उपस्थित थे।