Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में त्यौहारों के समय बाजारों पर भीड़ की वजह से होने वाली अव्यवस्था और उठाईगिरी जैसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार खासी तैयारी की है। जिसके तहत दर्जनभर से अधिक स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। वहीं उठाईगिरी जैसी वारदातों को रोकने के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।
वन-वे होगी सड़क
अस्थाई पार्किंग के लिए बाजारों से लगे हुए कई स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, जिसमें मालवीय रोड, गोलबाजार, सदर बाजार, एम.जी रोड, शास्त्री चौक और पंडरी कपड़ा मार्केट जैसे कई स्थान शामिल हैं। अव्यवस्था से बचने के लिए इन अस्थाई पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद ही ग्राहक बाजार के भीतर दाखिल हो पाएंगे। धनतेरस से ही बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चौपहिया वाहनों के भीतर प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके साथ ही कई जगह रास्तों को वन-वे करने की भी योजना बनाई गई है।
बाजारों में होगी पेट्रोलिंग
उठाईगिरी और लूट के जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने बाजारों में 20 से 25 बाइकों में 50 पुलिस जवान लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। यही नहीं बाजारों में ड्रोन के जरिये निगरानी भी की जाएगी, ताकि बाजारों की पल-पल के गतिविधियों पर पुलिस नजर रख सके। वहीं कहीं भी गाड़ी पार्क करने वालों पर सख्ती के लिए पुलिस द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा क्रेनों को भी तैनात किया जा रहा है, जो कि तत्काल ऐसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें सीज कर थाना ले जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम.आर मंडावी के मुताबिक त्यौहार के समय में शहर की यातायात व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए तैयारी की गई है। अभी से बाजारों में भीड़ बढ़ती दिख रही है। आने वाले समय में धनतेरस और भी कई शुभ नक्षत्रों में बाजारों में भीड़ बढ़ने वाली है। जिसे देखते हुए हम लोगों ने 20 से 25 बाइक पेट्रोलिंग में लगभग 50 जवानों की ड्यूटी लगाई है। जो बाजारों के अंदर मुस्तैद रहेंगे। अलग-अलग चौक-चौराहों में लगभग 9 क्रेन लगाई गई है। ताकि जो भी गाड़ियां नो एंट्री पर रहेगी वहां तत्काल क्रेन की मदद ली जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरों की तैयारी की गई है, जो बाजारों के हर एक गतिविधियों पर नजर रखेगा। 10 से 15 पाइंट पर बाजारों में अस्थाई पार्किंग बनाई जा रही है। सदर बाजार, गोलबाजार, मालवीय रोड, शास्त्री चौक, बंजारी चौक, पंडरी कपड़ा मार्केट, एम.जी रोड जैसे कई स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई जानी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा भीड़ भाड़ न रहे बाजारों में हमें इसका भी ध्यान रखना होगा।
इन जगहों पर खड़ी रहेगी क्रेन
जयस्तम्भ चौक, पंडरी कपड़ा मार्केट, फाफाडीह चौक, कोतवाली चौक, आमापारा चौक, तेलघानी नाका चौक, तेलीबांधा चौक पर क्रेन रखी जाएगी ताकि नो-एंट्री पर रहने वाली गाड़ियों को जरूरत पढ़ने पर क्रेन की सेवा ले सके।

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राज्य सरकार ने किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति का गठन किया है। राजधानी रायपुर, धमतरी सहित कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के 20 जिलों में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।
वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। कई जिलों में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्षों के नामों का अभी ऐलान नहीं किया गया है। राजधानी रायपुर में सीडब्ल्यूसी का अध्यक्ष सरवत हुसैन नकवी को बनाया गया है।
देखिये सूची

 
पंचायत तंत्र 24.com,,रायपुर। अपने बच्चों को हर कोई अच्छी शिक्षा देना चाहता है लेकिन निजी स्कूल की महंगी पढ़ाई के वजह से जो परिवार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई कराने से वंचित थे। ऐसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को अच्छी अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए राज्य की भूपेश सरकार ने प्रदेश भर में 52 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत इस साल कर दी गई है। लेकिन मुख्यमंत्री की इस स्वर्णिम पहल को राज्य के अधिकारी ही पलीता लगाने में लगे हुए हैं।
दरअसल राज्य सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल तो लिए हैं लेकिन इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से इन स्कूलों में एडमिशन ले चुके छात्र अब तक पढ़ाई से वंचित हैं।
शिक्षकों की भर्ती में हो रही देरी को लेकर लोक शिक्षण संचालक जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि कुछ जिलों में भर्ती कर लिया गया है कुछ जिलों में भर्ती होना बाकी है, इसलिए जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें, ताकि शिक्षकों की भर्ती हो सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो।
इधर राजधानी रायपुर ही अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ गया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित की गई समयावधि भी बीत चुकी है लेकिन अभी तक शिक्षकों की भर्ती ही नहीं हो पाई है। इस मामले में रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर का कहना है कि सीधी भर्ती के लिए 27 सितंबर को रायपुर में विज्ञापन जारी हुआ था। एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करना था। फिलहाल भर्ती प्रक्रियाधीन है बहुत जल्द लिस्ट निकाल दिया जाएगा।
उधर प्रदेश भर में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लेट होने के पीछे विभाग के लोगों का ही कहना है कि पूरी प्रक्रिया एप्रोच की वजह से फंस गई है। सूत्रों के मुताबिक सूची में नाम तय होने और कटने का सिलसिला लगातार जारी है। उनका यह भी कहना है कि अधिकारियों के लिए यह मुश्किल हो गया है कि किसकी सिफारिश मानें और किस की ठुकराएं। यही वजह है कि नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है और आज तक पूरी प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग का यह भी दावा है कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई जरा भी प्रभावित नहीं हो रही है, सभी क्लास नियमित रूप से लिया जा रहा है। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि जब स्कूलों में पढ़ाई जारी है तो फिर शिक्षकों के भर्ती की आवश्यकता ही क्यों है ? बताया तो यह भी जा रहा है कि इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक लिए गए हैं। ऐसे में उन स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई पर क्या इसका असर नहीं पड़ रहा होगा ?

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विषणुदेव साय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा के पूर्वजों को अंग्रेजों का मुख़बिर बताने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अपने झूठे और मर्यादाहीन बयानों के चलते अपनी राजनीतिक गंभीरता और साख खोते जा रहे हैं. साय ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल कांग्रेस के नेताओं को हर राजनीतिक दल ठीक उसी तरह मुख़बिर नज़र आ रहा है, जैसे पीलिया के मरीज़ को सबकुछ पीला-पीला नज़र आता है. उन्होंने कहा कि चीन की भाषा बोलने वाले कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए कि चीन का आयात शुल्क कम कर राजीव गांधी फाउंडेशन को कैसे लाभ पहुंचाया गया और कैसे झोली भरी गयी। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर भाजपा पर अंग्रेजों की मुखबिरी का आरोप लगाकर वैचारिक दारिद्र्य का प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री बघेल अब वामपंथी-स्क्रिप्ट पढ़ने वाले नेता ही रह गए हैं, जिन्हें मोहरा बनाकर उनके वामपंथी अपना झूठ फैलाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री बघेल कोरी सियासी लफ़्फ़ाजियाँ करने से पहले ज़रा इतिहास का अच्छी तरह अध्ययन कर लें तो उनकी जगहँसाई नहीं होगी. अंग्रेजों के शासनकाल में न तो जनसंघ का अस्तित्व था और न ही भाजपा का. कांग्रेस के पूर्वजों की सत्ता-लोलुपता ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन कराया और उनके पाकिस्तान मोह ने कश्मीर के मुद्दे को जब उलझाया तब जनसंघ ने जन्म लेकर देश में राष्ट्रीय चेतना के जागरण का शंखनाद कर भारतीय राजनीति को सही दिशा दी और आज भाजपा ने न केवल पाकिस्तान को, अपितु चीन को भी घुटनों पर ला दिया है। 
कांग्रेस के पूर्वजों ने ही चीन के सामने घुटनों पर आकर देश की लगभग 44 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर चीन का कब्ज़ा मंजूर किया था और अब उनके वंशज पाकिस्तान और चीन के साथ खड़े होकर भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने और देश में झूठ का रायता फैलाने में लगे हैं और उनके चापलूस उस रायते की गंदगी फैलाने में लगे हैं. साय ने कहा कि भाजपा के पूर्वजों ने देशभक्ति का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, उसकी प्रामाणिकता इसी बात से सिद्ध हो जाती है कि कभी लोकसभा में 400 सीटों वाली कांग्रेस पिछले दो चुनाव में अपने नेता प्रतिपक्ष तक के ओहदे की हैसियत नहीं जुटा सकी है. मुख्यमंत्री बघेल को नसीहत दी कि वे तथ्यों के साथ खिलवाड़ करने को अपना राजनीतिक कौशल समझने की भूल न करें. मरवाही विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी इसी संदेश को व्यक्त करने जा रहे हैं। 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के प्रारंभिक परीक्षा में त्रुटि को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रश्न क्रमांक 2, 76 और 99 की पुन: जांच कर नया मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है. यह कार्य 3 महीने के भीतर करने के लिए पीएससी को निर्देशित किया गया है।
मामले में याचिकाकर्ता राकेश यादव व अन्य की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा वा अन्य ने कोर्ट मे मामला पेश किया था. उक्त मामले में उच्च न्यायालय की एकल खण्ड पीठ मे न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने सुनवाई उपरांत यचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा था, जिस पर आज न्यायमूर्ति ने फैसला सुनाया है।
बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग ने फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी, जिसके बाद जून में परिणाम जारी किया गया था. प्रश्नों को लेकर हुई गड़बड़ी की वजह से हाईकोर्ट में दायर याचिका की वजह से पीएससी अब तक मुख्य परीक्षा का आयोजन नहीं कर सका है।
 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश की जनता से मतदान की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आज सिर्फ विधायक चुनने के लिए मतदान का दिन नहीं है बल्कि आज का दिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के चीर हरण को रोकने का दिन है। मतदान कीजिये, लोकतंत्र की लाज बचाइए।
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, “मध्यप्रदेश वासियों! आज प्रदेश में कुछ सीटों पर सिर्फ विधायक चुनने के लिए मतदान का दिन नहीं है। आज का दिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के चीर हरण को रोकने का दिन है। मतदान कीजिये, लोकतंत्र की लाज बचाइए। पूरे देश को बता दीजिए कि आपका वोट बिकाऊ नहीं है। @INCMP”

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। मरवाही उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आम जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
रमन ने ट्वीट कर कहा, “अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा” मेरे मरवाही के भाईयो-बहनों यह चुनाव षड़यंत्र और सत्य के बीच है, दंभ की दुर्गंध को दूर करने के लिए है, आपके विकास और विश्वास के लिए है। मेरा आपसे निवेदन है, 3 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को कमल का बटन दबाकर विजयी बनाएं।”
“अंधेरा छटेगा
सूरज निकलेगा
कमल खिलेगा”
मेरे मरवाही के भाईयो-बहनों यह चुनाव षड़यंत्र और सत्य के बीच है, दंभ की दुर्गंध को दूर करने के लिए है, आपके विकास और विश्वास के लिए है।
इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी मरवाही की जनता से वोट करने की अपील की है।

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल-जीवन मिशन के तहत 13 हजार करोड़ की वृहद राशि मंजूर की गई है, ताकि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित लक्ष्य के अनुरूप हर घर में शुद्ध पेयजल सुलभ करायी जा सके. पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान के लिए यह सर्वस्पर्शी योजना है, लेकिन खेद का विषय है कि इस महत्वपूर्ण योजना एवं दूरगामी प्रभाव डालने वाले इस अभियान को राज्य सरकार ने उलझा दिया है और अपने निहित स्वार्थ के लिए राशि का दुरूपयोग करने में जुट गई है, जिसका प्रभाव 26 अक्टूबर को राज्यमंत्री परिषद के निर्णय से हो चुका है. इस प्रकार जन-जीवन से जुड़े व्यापक योजना की राशि का बंदरबांट की मंशा अब उजागर हो रहा है. इस स्थिति में केन्द्र का हस्तक्षेप आवश्यक हो गया है ताकि जनहित में जल जीवन मिशन का उद्देश्य की पूर्ति संभव हो सके । 
वर्तमान परिवेश में केन्द्र सरकार से नीतिगत सुझाव है कि जल-जीवन मिशन की आबंटित राशि को ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को अंतरित कर दी जाए, क्योंकि सभी प्रकार जलप्रदाय एवं पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी अंततः स्थानीय संस्थाओं को दी जाती है. यह भी उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय वित आयोग के अनुशंसात्मक प्रावधानों में शामिल किया गया है । 
इसलिए तत्काल प्रभाव से 13 हजार करोड़ की राशि में से 70 फीसदी राशि स्थानीय पंचायतीराज व स्थानीय संस्थाओं को अंतरित करने उचित निर्णय लेने का कष्ट करेंगे । 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। धान ख़रीदी को लेकर मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक में फैसला हुआ है. मंत्री अकबर ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी । 
सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक रखी गई थी. बैठक में धान खरीदी को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई. बैठक के बाद वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है । 
गत वर्ष के अनुसार ही धान खरीदा जाएगा. भारत सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य के हिसाब से धान की खरीदी होगी. बारदाने की व्यवस्था को लेकर मंत्री अकबर ने कहा कि कमिश्नर को निर्देश दिया गया है. इस बार कुछ प्लास्टिक के बैग होंगे. पीडीएस के खाली बारदाने उपयोग किए जाएंगे. कुछ मिलर से लेने की व्यवस्था की जाएगी । 
बैठक में विभागीय मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहम्मद अक़बर, मंत्री उमेश पटेल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि इस बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शहर से बाहर होने की वजह से बैठक शामिल नहीं हुए । 
 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। रायपुर स्थित शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसएसआईपीएमटी) के परिसर में सोमवार को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन परियोजना एवं एरियल रोबोटिक्स शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस दौरान चेयरमैन निशांत त्रिपाठी, डॉ. बीके स्थापक, आयुक्त डॉ. अमिताभ शर्मा के साथ स्वच्छ भारत अभियान के डॉ. प्रशांत शर्मा की उपस्थिति रहें । 
बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गौठान और गोधन न्याय योजना को ध्यान में रखते हुए वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन परियोजना को आरंभ किया गया है. इस परियोजना से गाय के गोबर से आर्गेनिक खाद उत्पादन की प्रक्रिया को समझा जा सकेगा, जबकि एरियल रोबोटिक्स के क्षेत्र में नए प्रयोग विभिन्न समस्याओं के समाधान ढूढने में सहायक हो सकते हैं । 
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन निशांत त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से सम्बंधित नई पहल एवं इनोवेशन के लिए एसएसआईपीएमटी हमेशा समर्पित रहा है. यह राज्य की एकमात्र निजी संस्था है, जिसे भारत सरकार की रैंकिंग एजेंसी एआरआईआईए में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है ।