Browsing: रायपुर

 
 
 पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। पिछले 23 वर्षों से सहायक शिक्षक एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं. इतने सालों में उन्हें ना क्रमोन्नति मिली है, ना ही पदोन्नति दी गई. छत्तीसगढ़ फेडरेशन अपनी इसी एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी अवगत करा चुका है. इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं करने से सहायक शिक्षक नाराज हैं ।
यही वजह है कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति और पदोन्नति की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने आज बूढ़ातालाब में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने के बाद सहायक शिक्षकों ने मौन रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च भी किया. छत्तीसगढ़ शिक्षक सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग है कि वेतन विसंगति दूर की जाए और जल्द ही क्रमोन्नति व पदोन्नति भी की जानी चाहिए ।
प्रांतीय प्रवक्ता बसंत कौशिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षक अपने संविलियन से पूर्व इस विभाग में विगत 23 वर्षों से सेवा दे रहे हैं. 23 वर्षों से सेवा देने के बाद भी एक ही पद पर है, ना क्रमोन्नति मिली है, ना ही पदोन्नति. जिसे लेकर वेतन में विसंगति व्याप्त हो चुकी है और इस विसंगति के खिलाफ हम अपनी मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और मौन रैली निकाला गया. प्रदेश भर के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षक मौन रैली में शामिल हुए. अपनी मांग को लेकर अंत तक यह संघर्ष जारी रखेंगे ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। कोरोना महामारी से लड़ने में पूरा देश एकजुट हुआ है. छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले नागरिकों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. कोरोना से जंग जीत कर एक बार फिर से ज़िन्दगी को पटरी पर लाने के लिए बहुत सारी हिम्मत और हौसले की जरूरत होती है. ऐसे ही लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के एकलौते एवेरेस्ट पर्वतारोही- माउंटेन मैन राहुल गुप्ता आगे आए हैं ।
कोरोना से लड़ाई जीत कर आने वाली पर्वतारोही सुमन के हौसलों को पंख देने के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सोलांग वैली में स्थित माउंट फ्रेंडशिप (5289 मीटर) नामक पर्वत की चढ़ाई सफतापूर्वक पूरी कराई. इस मिशन का एक मात्र उद्देश्य था कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देना. इस मिशन पर 7 अलग-अलग राज्यों के 20 युवा भी शामिल थे ।
पर्वतारोही सुमन का कहना है कि कोरोना से जंग जितने के बाद पूरी तरह ठीक होने में मुझे 2 महीने का समय लगा. मैं लोगों को संदेश देना चाहती थी कि कोरोना से डरकर हार मानने की जरूरत नहीं है. अगर आप कोरोना से जीत सकते हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं बस ज़रूरत होती है तो मजबूत हौसलों की ।
 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। विधानसभा के विशेष सत्र में बीजेपी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की सूचना दी. नए विधानसभा के शिलान्यास पट्टिका में विधानसभा अध्यक्ष का नाम दो सांसदों के नाम के नीचे लिखे जाने पर भाजपा ने आपत्ति जताई है ।
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नए विधानसभा के शिलान्यास पट्टिका में विधानसभा अध्यक्ष का नाम दो सांसदों के नाम के नीचे लिखा गया है, यह विधानसभा अध्यक्ष की अवमानना है. राजनीतिक रूप से सांसद शक्तिशाली हो सकते है, लेकिन विधायिका के भीतर सर्वोच्च है. बता दें कि 29 अगस्त को नया रायपुर में नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था ।
सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी हुए थे शामिल
बता दें कि 29 अगस्त को नया रायपुर में नए विधानसभा भवन की आधारशिला रखी गई थी. कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मोतीलाल वोरा जुड़े थे. इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया था कि 270 करोड़ की लागत से बनने वाले नए भवन में 150 से 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था के साथ विधान परिषद के लिए भी स्थान निर्धारित किया गया है ।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस विशेष सत्र में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2020 को पारित किया जाएगा. केंद्र द्वारा पारित किये गए तीन कृषि बिल को भूपेश सरकार राज्य में लागू नहीं करेगी. इसके बदले में राज्य सरकार अलग कानून बना रही है ।
संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि प्रदेश में नए कृषि कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. इसे विधानसभा में पेश करने की तैयारी है. ड्रॉफ्ट में श्रम कानून, फार्मिंग का बिल, मंडी के नियमों को शामिल किया गया है. किसानों, मजदूरों और उपभोक्ता के साथ ही सभी वर्गों को साथ रखकर ड्रॉफ्ट तैयार किया गया है ।
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जो कानून बनाया है. उसमें धान खरीदी की प्रक्रिया परेशानी में आ जाएगी, गरीबों को जो एक रुपए किलो में चावल मिलता है, वह प्रभावित होगा. मिलों से मजदूरों को निकाला जाएगा. हम ये सब होने नहीं देंगे।
जानकारी के मुताबिक विशेष सत्र में सात दिवंगत श्रद्धांजलि दी जाएगी. इनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया, माधव सिंह ध्रुव, पूर्व विधायक लुईस बेक, चंद्रहास साहू, राजेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी और शशिप्रभा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दी जाएगी ।
 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है. महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया. वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे ।
मुख्यमंत्री बघेल ने उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उईके और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व विधायक राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर एवं फिंगेश्वर राज रियासत के राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बसना के पूर्व विधायक राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर एवं फिंगेश्वर राज रियासत के राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
डॉ महंत ने कहा कि राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन का समाचार दुखद है. महेंद्र बहादुर सिंह हसमुख मिजाज तथा बसना क्षेत्र के विकास को सदैव चिंतित रहते थे, क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहा करते थे।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजन एवं अनेकों अनेक उनके शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।
 
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। उरला इलाके में सरिया चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. सरिया से लडी एक ट्रक पार हो गई. जानकारी मुताबिक, दो बदमाशों ने ट्रक और सरिया को पार किया है. सरिया की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है. चोरी की सूचना के बाद उरला पुलिस तत्काल सक्रिया हो गई।
सूचना के आधार पर नंदनवन के पास ट्रक समेत सरिया बरामद किया. मौके पर एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस कुछ देर में पूरे मामले का खुलासा करेगी।
 
 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। राजधानी में फिर मामूली विवाद में चाकूबाजी की घटना हो गई. घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, आमानाका इलाके में मामूली विवाद में शराबियों के बीच विवाद हो गया. इसी बीच एक युवक ने आवेश में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. बताया जा रहा है कि मोहल्ले के चिंटू सोना ने गाली गलौज करने से रोका तो आरोपी परमानंद साहू ने चाकू मार दिया ।
घटना में चिंटू को गंभीर चोटें आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आमानाका थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है ।
आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि सोमवार देर रात कोटा निवासी चिंटू सोना और कबीर नगर निवासी परमानंद साहू महोबाबाजार स्थित देशी शराब दुकान में शराब पीने गए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी परमानंद साहू ने चिंटू सोना पर चाकू से वार कर दिया, जिससे प्रार्थी को चोटे आई है. घटना के कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है ।
                                                                        
                                                                                         आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि राजधानी के सटे ग्राम देवरी में सोमवार की रात महिलाओं से छेड़छाड़ करने से रोकने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पांच लोगों ने भीड़ के सामने ही चाकू घोंप दिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई ।
इससे पहले जय स्तंभ चौक पर मामलू विवाद पर एक व्यापारी की सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. व्यापारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं रेलवे स्टेशन के पास स्कार्प के विवाद में दोस्त ने युवक के पेट पर चाकू मार दिया. युवक रात भर गुरुद्वारे के पास मृत पड़ा था. सुबह लोगों को जानकारी हुई. हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर में सवार होकर अपने बंगले से निकले. उपाध्याय खुद ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा के लिए रवाना हुए हैं. वे सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में शामिल होंगे. कुछ ही देर में राजीव भवन से भी ट्रैक्टर रैली निकलेगी ।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कृषि कानून के जरिए किसानों का अहित हो रहा है. छत्तीसगढ़ की सरकार इसे लेकर विशेष सत्र बुला रही है. भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा पूंजीपतियों के लाभ के लिए ये कानून बनाया गया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी है. हमने चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 2500 रूपए समर्थन मुल्य, बोनस की राशि किसानों को दी जाएगी और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो घंटे में ही किसानों का कर्ज माफ किया. समर्थन मूल्य और बोनस पर भी हम लगातार काम कर रहे है. राजिव गांधी न्याय योजना के माध्यम से सभी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।
दूसरी तरफ केन्द्र की भाजपा सरकार मंडी सिस्टम को खत्म करना चाहती है. कार्पोरेट फार्मिंग लाने की बात कर रही है. मंडी किसान का दुसरा भरोसा है अपनी उपज को लााकर किसान मंडी में अपना अधिकार समझता है लेकिन मोदी सरकार प्राइवेट मंडी के सिस्टम को चालू करने का काम कर रही है. एमएसपी पर इनके अधिनियम में कही कोई जिक्र नहीं है. हम किसानों के समर्थन में हैं. विधानसभा का विशेष सत्र किसानों के लिए कर रहे है और आज हम वहां जा रहे है ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति को लेकर आज बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई. बैठक मेंं कांग्रेस सरकार को घेरन की रणनीति पर रायशुमारी की गई है. बीजेपी सदन में कृषि कानून के खिलाफ लाए जा रहे भूपेश सरकार के संशोधन विधेयक पर बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आएगी ।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विधायकों को सत्र के दौरान मुखरता से कृषि कानून के पक्ष में बात रखने की हिदायत दी गई है. बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि दो सत्रों के बीच कौन सा आपातकाल आ गया था कि सत्र की जरूरत पड़े. बीजेपी के सारे विधायक इसके औचित्य पर बात रखेंगे. जिन मुद्दों को कांग्रेस उठाएगी उसकी वैधानिकता पर मुद्दों को रखा जाएगा. केंद्र के कानून से छेड़छाड़ करने का अधिकार राज्य को नहीं है ।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि विधायक दल की बैठक में सत्र के उद्देश्य को लेकर चर्चा हुई है. इस विधेयक को लाने की जरूरत नहीं थी. केंद्र के कानून को किसान विरोधी बताकर संशोधन किया जा रहा है. किसान का हित बताकर जो संशोधन सरकार ला रही है, उसमें सरकार दरअसल अपनी कमाई देख रही है ।
बता दें कि विधायक की बैठक नेता प्रतिपक्ष के बंगले में की गई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, पुन्नूलाल मोहिले, रंजना साहू सहित भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे ।