Browsing: रायपुर

500 वर्षों से निभाई जा रही है यह परंपरा

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के ब्राम्हणपारा स्थित कंकाली मठ को साल में एक बार दशहरा के दिन ही खोला जाता है. यह परंपरा करीब 500 वर्षों से निभाई जा रही है. इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मठ को भक्तों के लिए नहीं खोला गया है. भक्तगण माता के दर्शन के लिए मठ तो पहुंच रहे हैं, लेकिन केवल बाहर से माता के आशीर्वाद लेकर लौट रहे हैं. माता के दर्शन के लिए ऑनलाइन और वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है।
मठ के महंत हरभूषण गिरी के अनुसार मान्यता है कि मां कंकाली दशहरा के दिन वापस इस मठ में आती है, उनकी आवभगत के लिए ही यह मठ खुलता है. रात को पूजा के बाद फिर 1 साल के लिए मठ के द्वार बंद कर दिए जाते हैं. मठ का इतिहास 600 वर्षों से भी अधिक प्राचीन है. नागा साधुओं के द्वारा इसकी स्थापना हुई थी।
प्राचीन काल में मां कंकाली की मूर्ति इसी मठ में स्थापित थी. जिसे 17वीं शताब्दी के बाद नया मंदिर का निर्माण कर मां कंकाली की प्रतिमा को मठ से मंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया. लेकिन माता के अस्त्र-शस्त्र आज भी इसी मठ में है. दशहरे के दिन एक बार मठ के द्वार खोले जाते हैं और बड़ी संख्या में यहां भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस बार संक्रमण को देखते हुए दर्शनार्थियों के लिए वर्चुअल पद्धति अपनाई गई है।

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राज्य सरकार के आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों से ओव्हर रेटिंग पर मदिरा के विक्रय की शिकायत प्राप्त करने के लिए वाट्सएप मोबाइल नंबर 9424102102 आज 25 अक्टूबर को जारी किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक द्वारा मदिरा दुकान से उचित दर पर मदिरा विक्रय न किया जाना पाए जाने पर उस दुकान का वीडियो बनाकर वाट्सएप मोबाइल नम्बर 9424102102 पर भेजा जा सकता है। वीडियो प्राप्त होने पर उक्त नंबर के नाम पर आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज की जाएगी। विभाग के द्वारा उक्त वीडियो की जांच कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही की गई कार्यवाही से उक्त मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।
वाट्सएप के माध्यम से वीडियो प्राप्त होने पर विभाग को कार्यवाही करने में आसानी होगी तथा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी। वाट्सएप मोबाइल नंबर 9424102102 पर आबकारी अपराध जैसे अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय तथा अन्य नशीले पदार्थाें के विक्रय एवं धारण से संबंधित वीडियो भी भेजे जा सकते हैं जिस पर भी कार्यवाही की जाएगी।
विभाग में पूर्व से ही टोल फ्री नंबर 14405 कार्यरत है उक्त नंबर पर शिकायत ग्राहकों के द्वारा मुफ्त में की जा सकती है। उक्त नंबर पर आनेवाली शिकायतों पर विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है एवं आबकारी अधिनियम के तहत अपराध कायम किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 700 शिकायतें टोल फ्री नंबर पर प्राप्त हुई हैं। जिनकी जांच कर कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा की गई है।
दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए समस्त मदिरा दुकानों के निरीक्षण का निर्देश आबकारी मंत्री द्वारा दिया गया है। उनके निर्देश के तहत आबकारी आयुक्त निरंजन दास, प्रबंध संचालक र ए.पी. त्रिपाठी और उपायुक्तों द्वारा मदिरा दुकानों की सघन जांच की जा रही है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं संभागीय उड़नदस्ता तथा जिले के जांच दल के द्वारा मदिरा दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है एवं प्रकरण कायम किए जा रहे हैं। मदिरा दुकानों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाए जाने के लिए ग्राहकों को हिदायतें दी जा रही हैं।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार में चुनाव प्रचार पर हैं। वे यहां लगातार रैलियां और आमसभाएं भी कर रहे हैं। नालंदा में उन्होंने ट्रैक्टर में रोड शो किया। इस दौरान वे खुद ट्रैक्टर चलाते रहे। भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस रोड शो की तस्वीर शेयर की है। जिसमें लंबा जनसैलाब नजर आ रहा है।
इस जनसैलाब को देखते हुए उन्होंने लिखा है, “आज बिहार के नालंदा में ऐतिहासिक ट्रैक्टर रोड शो और बदलाव का संकल्प लिए हुए जनसैलाब। बिहार पहुंचते ही महागठबंधन के पक्ष में बह रही हवा को महसूस किया जा सकता है। हवाई वादों और धोखेबाजों की विदाई बिहार सुनिश्चित कर चुका है।

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में प्याज की भण्डारण सीमा तय किया है। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के व्यापारी 250 क्विंटल सीमा तक एवं कमीशन अभिकर्ता 20 क्विंटल प्याज का स्टाक रख सकेंगे। राज्य में स्टाक लिमिट की सीमा 31 दिसम्बर 2020 तक प्रभावशील रहेगी।
राज्य शासन द्वारा यह निर्णय प्रदेश में प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए आमजनों को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है। शासन द्वारा इसके पूर्व प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव के निगरानी करने के संबंध में कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न जिलों में प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव की निगरानी की जा रही है। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। विजयदशमी के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है. अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है ।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है. यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि विजयादशमी, दशहरा दुर्गा पूजा और नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव के समाप्ति का प्रतीक है. यही वह दिन था जब भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था, वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर देवताओं और मनुष्यों को उनके अत्याचार से मुक्ति दी थी. यह दिन रोशनी के त्यौहार दिपावली की तैयारी की शुरुआत का भी प्रतीक है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज पूरे विश्व के समक्ष कोरोना संकट की चुनौती है, इस संकट पर विजय पाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का स्वयं पालन करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है. मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंटिग और साबुन या सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोने जैसे उपायों से ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है और इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकेगी ।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। चेम्बर चुनाव की तारीख की घोषणा होनी बाकी है, लेकिन अभी से व्यापारियों में फूट पड़ गई है. एक धड़े ने उम्मीदवार की घोषणा कर जीत का दावा ठोक दिया है. व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जो लोग चेंबर के पीठ में छुरा भोंक रहे है, चेंबर को छोटा बनाने में लगे हैं अपने आप को राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाने में लगे है. उनका स्वागत है ।
चेंबर चुनाव को लेकर राजेंद्र जग्गी ने बताया कि अमर परवानी ने अपने पैनल की घोषणा कर दी है, हम उसका स्वागत करते हैं, जहां तक व्यापारी एकता पैनल की बात है तो 60 साल का रिकॉर्ड है कि चेंबर चुनाव व्यापारी एकता पैनल ने ही जीता है. इस संबंध में पंच कमेटी बनाई गई है, और मुझे विश्वास है कि इस बार पंच कमेटी अच्छे उम्मीदवार का चयन करेगी. व्यापारी एकता पैनल बहुत पुरानी पार्टी है, और उम्मीदवारों की लिस्ट बहुत लंबी है. पिछले कार्यकाल में देखते हुए इस बार बहुत अनुभवी लोगों को उम्मीदवार घोषित करने की पूरी संभावना है, जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा ।
चेंबर चुनाव के संबंध में व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है, और हम स्वागत करते हैं, जो चुनाव मैदान में उतरे है, और जो उतरने वाले हैं. व्यापारी एकता पैनल ने पंच कमेटी का गठन किया है, 5 नवंबर तक आवेदन मंगाए गए है. आवेदनों की छटनी होगी गुण दोष के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा. व्यापारी एकता पेनल के साथ रायपुर के 110 व्यापारी पैनल जुड़े हैं, जिनमें से 100 व्यापारी संगठनों का समर्थन है. लगातार हम लोगों के संपर्क में जुड़े हुए है ।
चेम्बर में कुल 52 पदों में चुनाव होना है. अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष सहित रायपुर में 8 मंत्री और 8 उपाध्यक्ष का चुनाव होना है. इसके अलावा हर जिले में एक मंत्री और एक उपाध्यक्ष का चुनाव होना है. साथ ही 500 से अधिक मतदाता वाले जिले में ही चुनाव कराया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि रमेश मोदी, हरचरण साहनी, जितेन्द्र बर्लोट, रमेश गांधी समेत तमाम लोग व्यापारी एकता पैनल के पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए है. लोग चेंबर के पीठ में छुरा भोंक रहे है, चेंबर को छोटा बनाने में लगे हैं अपने आप को राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाने में लगे है. अपने आप को चेंबर से बड़ा मानने लगे हैं. चेंबर की थाली में हमेशा छेद करने में लगे हैं. मैं उनका स्वागत करता हूं उनको यह एहसास हो गया कि राष्ट्रीय स्तर की संस्था अब बौनी हो गई है ।
सुंदरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का कद हमेशा ऊंचा रहा है. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स यह मजबूत संस्था है, इसलिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद देता हूं. कम से कम उन्हें इस बात का एहसास तो है. मेरा इशारा उनकी तरफ है जो राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और चेंबर के अध्यक्ष बनने के लिए लालायित हो रहे हैं. बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हीं की तरफ सीधा इशारा है ।
कैट के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव ने बताया कि हर कोई कहता है कि हम जीतें. हमने जय व्यापार पैनल की तरफ से अमर परवानी को चुनावी रण में उतारा है. अमर परवानी पहले भी चेंबर के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं. प्रदेश का हर व्यापारी चाहता है कि अमर परवानी चुनाव लड़े. अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष के नाम तय हो रहे है, जिसकी घोषणा भी जल्द हो जाएगी. हम चाहते है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव में व्यापारी ही जीते कोई राजनेता न आए. राजनेता राजनीति करता है, लेकिन व्यापारी ही व्यापार को समझ सकता है, विरोध तो होते रहते है ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिहार में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे. वे बिहार के बेलदौर खगड़िया सीट पर आशार्वाद सभा को संबोधित करेंगे. इस विधानसभा सीट से डॉ चंदन यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. यादव छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव है ।
आशीर्वाद सभा से पहले मुख्यमंत्री ट्वीट कर कहा कि भगवान बुद्ध ने सम्पूर्ण विश्व में न्याय स्थापित करने के संकल्प को प्रसारित किया. आज बुद्ध की धरती बिहार में कांग्रेस पार्टी की “न्याय” की आवाज बुलंद करने का अवसर मिला है. साथ ही बिहार के DNA पर सवाल उठाने वाले NDA की चुनावों में तय विदाई का साक्षी बनने का अवसर भी मिलेगा ।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है. देवी मंदिरों में मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई. वहीं मंदिरों और दुर्गा पंडालों में विधि विधान से हवन किया गया. कई पंडालों में सुबह से हवन की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन कहीं पर दोपहर के समय करने की तैयारी की गई है. बता दें कि हवन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई ।
काली मंदिर पुजारी वी.के दुबे ने बताया कि कोविड की वजह से भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. भक्त बाहर से ही मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. आज हवन के दिन भी किसी भक्त को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रोजेक्टर के माध्यम से भक्त हवन में शामिल हो सकेंगे और यहां 4 बजे हवन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. वहीं रायपुर के लगभग समस्त दुर्गा पंडालों में हवन कराया जा रहा है. साथ ही रायपुर के महामाया मंदिर में भी हवन की शुरुआत हो गई है ।
महामाया मंदिर के पुजारी मनोज शुक्ला ने बताया कि कोरोना की वजह से ज्यादा भीड़ ना हो इसकी व्यवस्था शुरुआत से ही की जा रही है. साथ ही इस बार भक्तों से उनके घरों में ही हवन करने की अपील की गई है, ताकि ज्यादा भीड़ ना हो. नवरात्रि पर्व में अक्सर भक्तों की भारी भीड़ नजर आती है ।
 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल करने और परिपक्व अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए नवीन औद्योगिक नीति में 2019-24 में कुल 21 बिन्दुओं पर संशोधन अधिसूचित किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से लघु उद्योगों को कैपिटल सबसिडी में नगद या जी.एस.टी की पूर्ति का विकल्प होगा। अभी तक यह नगद अनुदान की सूक्ष्म उद्योगों के लिए पात्रता थी। शासन ने विभिन्न औद्योगिक संगठनों की मांगों को स्वीकार करते हुए लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को नगद या जी.एस.टी में अनुदान देने का निर्णय लिया है। अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की गयी है। इसके तहत पिछली औद्योगिक नीतियों से अधिक लाभ दिया जाएगा। पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी नए उद्योगों की तरह सरकार प्रोत्साहन देगी। उद्योगों को अब राज्य से अन्य देशों से निर्यात करने के लिए परिवहन में पैसा लगता था। उसमें सरकार परिवहन लागत में अनुदान देगी। इसके तहत प्रतिवर्ष 20 लाख रूपए का अनुदान सरकार देगी।
  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीति में एमएसएमई को पृथक रूप से परिभाषित किया गया है तथा वृहद सेवा उद्यम की परिभाषा भी जारी की गई। निवेशकों की मांग अनुसार स्थायी पूंजी निवेश अनुदान को सूक्ष्म उद्योगों तक सीमित न कर लघु व मध्यम श्रेणी के उद्योगों के लिए भी प्रावधानित किया गया। विद्यमान उद्योगों के विस्तार करने पर स्थायी पूंजी निवेश की गणना अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। राज्य के उद्योगों की रीढ़ इस्पात क्षेत्र को बढ़ावा देने मेगा, अल्ट्रामेगा उद्योगों के लिए ठम ैचवाम च्वसपबल के तहत विशेष प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की गई है। ये वो इकाईयां होगी जो राज्य शासन के साथ एम.ओ.यू. निष्पादित करेंगे।
 उद्योगों में नवीन विचारधारा को समहित करने तथा नव रोजगार सृजित करने छत्तीसगढ़ राज्य स्टार्ट-अप पैकेज को नीति में स्थान दिया गया है। इन स्टार्ट-अप्स को अन्य उद्योगों से अधिक सुविधाएं कम औपचारिकता के साथ प्रदान की जाएगी।    समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज जारी किया गया है। इसके तहत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमियों को पूर्व की सुविधाओं से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
कोर सेक्टर के माध्यम, वृहद, मेगा, अल्ट्रामेगा उद्योगों को अब किसी भी श्रेणी के स्थान में उद्योग स्थापित करने पर विद्युत शुल्क में पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी। अब परिवहन अनुदान हेतु इकाई का शत्-प्रतिशत निर्यातक होना आवश्यक नहीं रह गया है।    सामान्य वर्ग के उद्यमियों द्वारा स्थापित किए जाने वाले पात्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को उद्योग विभाग/सीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रों में भू-आबंटन पर भू-प्रीमियन प्रदान किया जाएगा। उद्यमियों द्वारा बहुप्रतीक्षित भूमि हस्तांतरण शुल्क में कमी कर दी गयी है। साथ ही उत्पादन प्रारंभ करने की अधिकतम सीमा में भी वृद्धि की गई है।