Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से गांवों में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है. योजना से लोगों को न सिर्फ काम मिला है, बल्कि उनके लिए आर्थिक विकास के कई रास्ते खुलने लगे हैं. इसकी एक बानगी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बॉसकुण्ड के आश्रित ग्राम बनौली में दिखाई देती है, जहां स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब लाखों का लाख उत्पादन कर रही हैं ।
जिला पंचायत के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच लाख की खेती को बढ़ावा देकर आजीविका के साधनों को बढ़ाने व प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में मनरेगा से बिहान की राधा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष सुमित्रा कुरेटी को 2 एकड़ जमीन में 4 हजार सेमियलता के पौधे रोपण के लिए दिया गया था. सेमियलता के पौधे से समूह ने पहली बार में ही 35 हजार रूपये का लाख उत्पादन कर आमदनी प्राप्त की. जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन व निर्देशन में समूह की महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया और उन्हें बिहान के माध्यम से बैंक लिंकेज कराकर ड्रीप सुविधा उपलब्ध कराया गया ।
इसके बाद दूसरे वर्ष राधा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 4 हजार सेमियलता के पौधे में लाख की खेती से एक लाख 74 हजार रूपये की नगद आमदनी प्राप्त हुई. समूह की महिलाओं ने पहले साल में 2 क्विंटल लाख का उत्पादन किया, वहीं दूसरे साल उसी लाख के बीज से 06 क्विंटल लाख का उत्पादन कर 01 लाख 74 हजार 150 रूपये की आमदनी प्राप्त की. इस प्रकार समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत व लगन से लाख पालन कर वनांचल ग्राम बनौली की बंजर व पथरीली धरती की किस्मत बदल दी है. ग्राम पंचायत बॉसकुण्ड की सरपंच पवनबती ने बताया कि लाख उत्पादन से राधा समूह की महिलाओं की आमदनी में वृद्धि हुई इससे गांव के अन्य लोग भी लाख उत्पादन के लिए प्रोत्साहित हो रहे है ।
उल्लेखनीय है कि सेमिलयता के पौधे 6 माह में ही बढ़ जाते हैं और कम समय में ही पौधा तैयार हो जाता है. इसमें लाख का अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है. कांकेर जिले में मनरेगा के तहत विस्तार करते हुए गौठान, ग्रामों व हितग्राहियों की बाडि़यों में सेमिलयता के पौधे का रोपण कर लाख की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि कृषि अनुसंधान केन्द्र कांकेर को मनरेगा में 60 हजार सेमियलता के पौधा रोपण का कार्य दिया गया था. इस वर्ष जिले के 06 गांवो के गोठानो और हितग्राहियों के बाडि़यों मे लगभग 28 एकड़ में लाख पालन का कार्य किया जाएगा. इस मुहिम के द्वारा कोविड 19 के संक्रमण दौर में स्थानीय लोगो को आय का जरिया उपलब्ध कराने और स्व-रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर में जन आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान पुलिस-भाजपाईयों के बीच जमकर झड़प हुई. पुलिस ने गृहमंत्री का घेराव करने जाते भाजपाईयों को सप्रे शाला स्कूल के पास ही रोक लिया. इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी समेत हजारों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. सप्रे स्कूल को अस्थाई जेल बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को रखा गया है।
दारू भट्टी का विरोध करने पर जेल में डाल देते हैं- मूणत
इससे पहले राजेश मूणत सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता कौन खिलाता है. सुबह व्यक्ति की हत्या हो जाता है. मुझे बोलने में ये संकोच होता है कि प्रशासनिक पद पर रह चुका हूं. हम कभी किसी को थाने छुड़ाने नहीं गए. आज विधायक जाकर थाने बैठ जाता है।
अभी तो ये झांकी है, आगे ट्रेलर है. चरस माफिया कौन है, गांजा माफिया, अफीम माफिया कौन है. कोकीन माफिया कौन है. दारू किसके संरक्षण में बिक रही है. रायपुर के पुलिस के हम विरोधी नहीं है. आपकी करनी के विरोधी है. हम आपको जगाने निकले है।
सत्ता कौन चला रहा है. वीआईपी रोड किसे पकड़ने गए थे.
मैं सिर्फ आरोप नहीं लगा रहा ये पुलिस के साथ बताते हैं. ये युवा पीढ़ी, छत्तीसगढ़ के भाग्य विधाता की पीढ़ी इसे कोकीन चरस में डुबो रहे है. डेढ़ महीने में कोकीन के सप्लायर को पुलिस पकड़ नहीं पाई।
नीग्रो कोकीन बेचकर चला जाता है, पुलिस को पता नहीं चलता. कांग्रेस के एक नेताओं को शर्म नहीं आती, एक नेता महिला को आइटम बोलता है दूसरा रेप की घटना को छोटी कहता है. अभी ये छोटी लड़ाई शुरू की है. जिस थाने में अनियमितता मिलेगी, वहां हमारा कार्यकर्ता थाने पहुंचकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा. इनका धंधा है जमीन खाली कराओ, मकान खाली कराओ. ये लड़ाई अब जनता की लड़ाई हो गई है. दारू भट्टी का विरोध करने पर कार्यकर्ता को जेल में डाल देते हैं।
रायपुर के थाना में पैसा खाना बन्द करो- बृजमोहन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले कि ये सरकार निर्लज्ज, निकम्मी है. इसे उखाड़ने की लड़ाई लड़नी है. 5 दिन पूजा करके शक्ति अर्जित कर लो. मां ये शक्ति दे की अन्यायी राक्षसों को ठीक करना है. मैंने सोचा था कि एक साल सरकार का हनीमून चलेगा, दूसरे साल सरकार कुछ काम करेगी और तीसरे साल हम सड़कों पर उतरेंगे लेकिन डेढ़ साल में ही हम सड़कों पर सरकार का विरोध कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में अधिकारी से जब हम पूछते हैं कि पहले पैसा नहीं खाते थे तो जवाब देते हैं कि हमे ऊपर पहुंचाना होता है. सभी पैसा खाने का काम करने में जुटे है. रायपुर के थाना में पैसा खाना बन्द करो. रायपुर से पूरे प्रदेश को दिशा दिखाना है. सरकार को चेतावनी देने के लिए ये जन संघर्ष रैली है. जब संघर्ष की पारी आती है तो ज्यादा भाषण की जरूरत नहीं है. कार्यकर्ताओं को जेल, कोर्ट कचहरी, गोली से नहीं डरने और संघर्ष करने तैयार करने का ये अभ्यास है।
 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। वैश्विक स्तर पर 101 महान व्यक्तित्व की जीवन शैली को मूर्त रूप देने में लगा है, अंतर्राष्ट्रीय बुक एजेंसी प्रूडेंट पेन, जिसको कई देशों के लेखक लिख रहे हैं। भारत के विशेष  कर्म योगियों की कहानी को ग्लोबल लांचिंग करने के लिए स्वर्ण भारत परिवार ने अपने सहयोगियों संग तैयारी शुरू कर दी है। 
उदय कौशल फाउंडेशन, दिशा फाउंडेशन ने भारतीयों को ज्यादा से ज्यादा जगह मिले इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रूडेंट पेन व स्वर्ण भारत द्वारा किए गए सर्वे मे  डॉक्टर गोपा शर्मा को वैश्विक स्तर ‘ द मोस्ट इंस्पायरिंग पीपल ऑफ अर्थ ‘ चुना गया । साथ  ही कई देशों के प्रधानमंत्रियों की बायोग्राफी को  पुस्तक में स्थान मिलने की चर्चा है। डॉक्टर गोपा शर्मा को गोल्डन बुक ऑफ द अर्थ मैं नामित किया गया है।  
 

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । प्रदेश के उद्योग मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज धमतरी प्रवास के दौरान उद्योग और आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उद्योग विभाग के तहत संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पांच हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश वितरित किए। साथ ही आबकारी विभाग को अवैध रूप से मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन तथा विक्रय के विरूद्ध सतत् कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
 समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए सतत् प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग श्री एस.पी. गोस्वामी ने बताया कि फूड पार्क औद्योगिक प्रक्षेत्र के लिए सभी चारों विकासखण्डों में भूमि का चिन्हांकन कर भू-अर्जन की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बंजारी बगौद में मेगा फूड पार्क संचालित है। उन्होंने यह भी बताया कि श्यामतराई में लघु वनोपज प्रसंस्करण पार्क की स्थापना भी प्रक्रियाधीन है। मंत्री श्री लखमा ने जिले में उद्योग स्थापना एवं ऋण प्रकरणों की भी समीक्षा इस दौरान की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 05 हितग्राही श्री ओमप्रकाश डागौर को 50 लाख रूपए, श्रीमती परवीन हिंगोरा को 40 लाख रूपए, श्री वैभव गुप्ता को कंस्ट्रक्शन व्यवसाय के लिए 10 लाख रूपए, श्री करण यादव को लोकसेवा केन्द्र की स्थापना के लिए 10 लाख रूपए तथा श्री राहुल यादव को कम्प्यूटर व्यवसाय के लिए ढाई लाख रूपए के चेक वितरित किए।
आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्व प्राप्ति एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 161.17 करोड़ रूपए के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है, जिसके विरूद्ध द्वितीय तिमाही तक सितम्बर 2020 की स्थिति में 55 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। जिला आबकारी अधिकारी ने विभागीय अमले के द्वारा अलग-अलग वृत्त में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी केबिनेट मंत्री श्री लखमा को दी। इस अवसर पर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 पंचायत तंत्र 24.com, पेंड्रा। मरवाही उप चुनाव से पार्टी, परिवार के साथ बाहर हो चुके अमित जोगी ने किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देने के साथ अपने खिलाफ हुए अन्याय को लेकर जनता के बीच जाने की कही है ।
जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बयान में कहा कि मरवाही के सभी लोगों की जगह मेरे दिल में है. मैं किसी का ना विरोध करूंगा, ना किसी के पक्ष में रहूंगा. जो मेरे साथ जो अन्याय हुआ है,, इस बात को लेकर मैं जनता के बीच जाऊंगा. उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव है, जिसमें जोगी परिवार मरवाही के जनता के बीच को वोट मांगने नहीं न्याय मांगने जाएगी. मरवाही की जनता ही हमें न्याय देगी ।
अमित जोगी ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी दल का समर्थन नहीं करेंगे. वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि स्क्रूटनी के दौरान सविधान को रौंदा गया, कुचला गया. स्क्रूटनी की वीडियोग्राफी देने प्रशासन को मैंने आवेदन देने चाहा, लेकिन आवेदन ही स्वीकार नही किया जा रहा है ।

पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक शुरू हो गई है. वहीं बैठक शुरू होने से पहले पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा होगी. करीब 2 साल की कांग्रेस सरकार की असफलता को गांव-गांव तक जाकर बताने की रणनीति बनाएंगे. इस सरकार से कोई भी वर्ग संतृष्ट नहीं है ।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले कि राज्य सरकार हर मोर्चे फेल है, सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी. केंद्र की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर बात होगी ।
बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत कार्यसमिति के सदस्य मौजूद हैं ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला करते हुए रावणी प्रवृत्ति वाली सरकार निरुपित किया. इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए रमन सिंह पर सामान्य शिष्टाचार तक भूलने की बात कही है ।
शराब दुकान बंद करने के मामले में गिरफ्तार किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए भाजपा सांसद विजय बघेल का अनशन समाप्त कराकर लौटने के एक दिन बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ये सरकार आत्ममुग्ध और दम्भ से चूर, सत्ता के मद में है. ये प्रवृति नवरात्र में ही दिखती है, ये रावणी प्रवृति है. अहंकार से चूर शक्तियों का जनता रूपी दुर्गा की शक्ति इसका मर्दन करती है. अभी वहीं वक्त है ।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनन्द शुक्ला ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रमन सिंह सामान्य शिष्टाचार भूल गए हैं, सत्ता जाने के बाद वो मानसिक तौर पर विचलित हो गए हैं, इसीलिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और रावण बता रहे हैं ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। सांसद सुनील सोनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को टेस्ट कराने की अपील की है. जानकारी के मुताबिक, सुनील सोनी ने पहले एंटीजन टेस्ट कराया था. जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. लेकिन तबीयत खराब होने पर दोबारा जांच कराने का फैसला लिया. मेकाहारा को इसकी सूचना दी. एक टीम सांसद के घर पहुंचकर आरटीपीआर टेस्ट किया. इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।
सांसद सोनी ने बताया कि पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी. दूसरी बार आरटीपीसीआर से टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने कहा कि अब आगे डॉक्टरों के सलाह के बाद तय करूंगा की होम आइसोलेशन पर रहूंगा या हॉस्पिटल में भर्ती होना है ।
 

पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। विश्वस्तरीय प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता के एल्यूमिनियम उत्पादन, ग्राहक संतुष्टि, नवाचार, सामुदायिक विकास आदि के लिए बालको ने ‘बेस्ट ब्रांड्स 2020’ का खिताब जीता. इकोनॉमिक टाइम्स की ओर से आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने भागीदारी की. चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक माहौल में उद्योग के बेहतरीन प्रचालन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप उत्पादन के विभिन्न मानदंडों पर खरा उतरने के लिए यह सम्मान बालको को दिया गया ।
अभिजीत पति ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने सम्मान का श्रेय बालको के स्टेकहोल्डरों को दिया. एल्यूमिनियम भविष्य की धातु है जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है. बालको में वेदांता लिमिटेड की अंशधारिता 51 फीसदी है. 49 प्रतिशत अंशधारिता भारत सरकार की है. प्रति वर्ष 5 लाख 70 हजार टन गर्म धातु का उत्पादन अत्याधुनिक स्मेल्टरों में किया जाता है ।
कोरबा की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में बालको का योगदान महत्वपूर्ण है. बालको से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से जुड़े देश भर के नागरिक उद्योग के जरिए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहा हैं. स्थानीय स्तर पर ही 5000 से अधिक व्यवसाय बालको की प्रगति से जुड़े हैं. साढ़े पांच दशकों में बालको की भागीदारी से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं ।
एल्यूमिनियम उत्पादन, नवाचार एवं प्रबंधन के क्षेत्र में बालको ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख बनाई है. प्रचालन क्षेत्र से लगे गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास की परियोजनाओं से जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल रही है. विकास की अनेक परियोजनाओं ने डेढ़ लाख से अधिक नागरिकों के जीवन को छूआ है. वैश्विक महामारी कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय में बालको ने जिला प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के समन्वयन में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई ।
औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम संचालित किए गए हैं. पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित किया गया है. लगभग 41 लाख पौधे विभिन्न प्रचालन क्षेत्रों में रोपे गए. ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ नीति के अनुरुप व्यवसाय के उच्च मानदंडों का पालन करते हुए बालको राष्ट्र निर्माण में सतत योगदान के लिए कटिबद्ध है ।
 

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर। रायपुर नगर निगम के नवनियुक्त एल्डरमैन आज पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे. कलेक्टर नवनियुक्त 10 एल्डरमैन को शाम 4 बजे शपथ दिलाएंगे. एल्डरमैन शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
मनोनीत पार्षदों में सुरेन्द्र पप्पू बाघे, लक्ष्मीनाथ वर्मा,रवि राव, देवेन्द्र यादव, सुनील भुवाल, सुनील छतवानी, अफरोज अंजुम, देव दीवान कुर्रे, छत्रपाल सिंह ठाकुर एवं इंद्रजीत गहलोत शपथ लेंगे. इस मौके पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सभी एम.आई.सी.सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद शामिल होंगे।