Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। पुलिस ने नशे के कारोबार से जु़ड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमे मुख्य आरोपी अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड के भाजपा पदाधिकारी होने का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव के साथ भाजपा से जवाब मांगा है ।
सुबोध हरितवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभिषेक शुक्ला उर्फ एबी उर्फ डेविड वर्षो से भाजपा का पदाधिकारी है. वर्तमान में वह SBR मंडल प्रभारी और जिला बिलासपुर भाजपा का विशेष आमंत्रित सदस्य है. भाजपा सांसद अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का करीबी होते हुए अभिषेक शुक्ला लगातार 10 सालों से ड्रग्स पैडलिंग कर रहा था, और राजनैतिक दबाव से चलते उस पर कार्यवाही होने का डर अभिषेक को नही था. भाजपा सरकार में मंत्री रहे अमर अग्रवाल और सांसद अरुण साव अभिषेक का जन्मदिन मानते देखे जा सकते है. हरितवाल ने कहा कि भाजपा, अमर अग्रवाल और अरुण साव के संरक्षण में पनपे इस कारोबार पर प्रदेश की जनता उनसे जवाब मांग रही है ।
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों के लिए लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की पात्रता एवं प्रावधानों में संशोधन कर ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को इनके दायरे में लाया जा रहा है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार के रूप में पहचान देने एवं उनके काम में सहूलियत के लिए साल भर पहले नए अधिमान्यता नियम लागू किए गए हैं। मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए टी.वी. चैनलों, वेब-पोर्टल, समाचार पत्रिका और समाचार एजेंसी के पत्रकारों को भी अधिमान्यता देने का प्रावधान किया गया है। मीडिया संस्थानों के लिए अधिमान्यता कोटा करीब-करीब दुगुना कर दिया गया है। नए नियमों के तहत राज्य में पहली बार विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। साथ ही लंबे समय तक इस पेशे में रहे सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए दीर्घकालिक सेवा पत्रकार अधिमान्यता भी शुरू किया गया है।
पत्रकारों को गंभीर बीमारी के इलाज, वृद्धावस्था में आर्थिक संकट, दैवीय विपत्ति जैसी परिस्थितियों में मदद का दायरा बढ़ाने के लिए पत्रकार कल्याण कोष के नियमों में पिछले वर्ष व्यापक परिवर्तन किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब आर्थिक सहायता की सीमा 50 हजार रूपए से बढ़ाकर दो लाख रूपए कर दी गई है। साथ ही दंगों, बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में समाचार कवरेज के दौरान कैमरा एवं अन्य उपकरणों के नुकसान पर भी आर्थिक मदद का प्रावधान नए नियम में जोड़ा गया है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश के 49 पत्रकारों को साढ़े 41 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है।
वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि की राशि दुगुनी करने के साथ ही इसके दायरे में अधिक से अधिक पत्रकारों को लाने के लिए पात्रता की शर्तें शिथिल की गई हैं। योजना के तहत पहले जहां हर माह पांच हजार रूपए दिए जाते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर दस हजार रूपए कर दिया गया है। पात्रता के लिए आयु सीमा भी 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई है। पहले इस योजना में शामिल पत्रकारों की पात्रता की हर पांच वर्ष में समीक्षा की जाती थी। नए नियमों के तहत समीक्षा का प्रावधान समाप्त करते हुए अब इसे आजीवन कर दिया गया है। योजना में शामिल पत्रकारों को अक्टूबर-2019 से हर महीने दस हजार रूपए की सम्मान निधि दी जा रही है। वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि योजना के फलस्वरूप दो वर्ष पूर्व जहां आठ वरिष्ठ पत्रकारों को योजना का लाभ मिल रहा था, अब यह संख्या 23 हो गई है।
राज्य शासन द्वारा निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता में मदद के लिए छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश न्यायमूर्ति आफताब आलम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार और महाधिवक्ता की 12 सदस्यीय समिति ने कानून का प्रथम प्रारूप तैयार कर माह नवम्बर-2019 में राज्य के पत्रकारों, पत्रकार संगठनों और आम नागरिकों की राय को शामिल कर इसका द्वितीय प्रारूप तैयार किया है। अभी इसके द्वितीय प्रारूप पर ऑनलाइन सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं जिसके आधार पर इस कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। गाड़ियों में अपनी अलग ही छवि रखने वाले महिंद्रा थार की शिवनाथ मोटर्स में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने लांच किया. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने महिंद्रा थार के नए लुक के साथ इटीरियर और इंजन आप्शन की जमकर सराहना की ।
महिंद्रा थार 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है. ऑफ रोडिंग के लिहाज से पहले से डिजाइन भी काफी बेहतर हुआ है साथ ही डिपार्चर एंगल, ब्रेकओवर एंगल और ग्राउंड क्लीयरेंस में भी सुधार किया गया है. इंटीरियर क्वालिटी भी इसकी पहले से काफी बेहतर हुई है, साथ ही इसमें फैमिली को बिठाने के लिए भी स्पेस मिल रहा है न्यू थार जो लोगों को काफी पसंद आ रही है ।
शिवनाथ मोटर्स के डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने बताया कि ऑल न्यू महिंद्रा थार की छत्तीसगढ़ की यह पहली लॉन्चिंग है. इस गाड़ी को लेकर कस्टमर का बहुत अच्छा रिस्पांस आ रहा है. इस गाड़ी के फीचर्स और पावर्स काफी बेहतर है. रायपुर और भिलाई में इसकी 50 से ज्यादा बुकिंग हो गई है. वहीं महिंद्रा ने देशभर में 9000 से अधिक की बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है. इस गाड़ी से ऐसे कस्टमर्स के लिए हैं, जिन्हें एडवेंचर और लॉन्ग ड्राइव का शौक है ।
कस्टमर केतन दीपक ने बताया कि महिंद्रा के पहले गाड़ी के मुकाबले थार बहुत ही अपग्रेट है. काफी बेहतर बदलाव है. अभी ज्यादा एडवेंचर और स्पोर्टी दिख रही है. कस्टमर सचिन ने बताया कि मेरे पास पहले ही एक महिंद्रा कार है. नई महिंद्रा देखकर बहुत ज्यादा खुशी हुई है. गाड़ी का इंटीरियर भी काफी अच्छा है. इसके अलावा गाड़ी बैठने में भी काफी कम्फर्टेबल है. लुक्स तो बेहतरीन है ही. मैंने तो बुक कर लिया बाकि एंडवेंच पसंद लोगों से भी यही कहूंगा कि वे इसे खरीदें ।
अजय गुप्ता ने महिंद्रा की स्कीम को लेकर बताया कि कार के लिए हमारे पास 7.99 का स्कीम है. इसमें हम कस्टमर्स को लोन लेकर फाइनेंस करा सकते हैं. लोन की सीमा 1 से 7 साल तक की है. थार बहुत ही सक्सेसफुल, कम्फर्टेबल व लग्जरी गाड़ी है. नया लुक में महिंद्रा काफी बेहतर लग रहा है. उम्मीद करता हूं कि लोगों को काफी पसंद आएगा ।
 

पंचायत तंत्र-रायपुर। राज्य के वनांचलों, अनुसूचित जाति बहुल गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 24 लाख 54 हजार परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन देने काम अगले तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। जल जीवन मिशन के तहत इन परिवारों को निशुल्क नल कनेक्शन दिए जाएंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में इस कार्य को तेजी से पूरा करने की कार्ययोजना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुध्द पेयजल की आपूर्ति के लिए कार्ययोजना के अनुसार निविदाकारों को प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर कार्य दिए जा रहे हैं। 
 मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 9485.60 करोड़ रूपए के लागत वाले उच्चस्तरीय जलागार निर्माण, पाईप लाइन विस्तार, सिविल वर्क, घरेलू कनेक्शन, क्लोरिनेटर एवं पाॅवर पंप स्थापना के कार्य के लिए निविदाकारों को काम दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार मंत्रिमण्डल के अनुमोदन के उपरांत निविदाकारों के लिए रूचि की अभिरूचि के माध्यम से दरें प्राप्त कर औचित्य दर प्रतिपादित की गई। उन्होंने बताया कि राज्य के ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से तय समय-सीमा सितंबर 2023 तक पेयजल प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। द्वितीय चरण में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए दर अनुबंध (कान्ट्रेक्ट) करने वाले 1326 इम्पेनल्ड निविदाकारों की सूची विभाग द्वारा जारी की गई है, इन निविदाकारों को जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर 7080 करोड़ रुपए के कार्य दिए जाएंगे। 
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी विभागों को निर्माण कार्यों के लिए नए एसओआर लागू करने कहा था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सबसे पहले राज्य में अपना नया यूएसओआर-2020 जारी कर निर्माण-संधारण संबंधी कार्य में लागू किया गया है। नए एसओआर की दरें लागू होने से पेयजल आपूर्ति संबंधी अद्योसंरचना के निर्माण में कम राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए पहली बार वृह्द स्तर पर टंकी निर्माण, पाईपलाइन बिछाने के कार्य और घरेलू कनेक्शन इत्यादि कार्य तेजी से होगा। प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए दर अनुबंध (कान्ट्रेक्ट रेट) करने वाले 1326 निविदाकारों में 872 सी और डी श्रेणी, 454 ए और बी श्रेणी के निविदाकार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सी और बी श्रेणी के निविदाकारों को यथासंभव उनके स्वयं के जिले में ही कार्य आबंटित किए जाएंगे।
 

 
 पंचायत तंत्र-रायपुर। मरवाही विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस से डॉ.कृष्ण कुमार ध्रुव और अजीत सिंह श्याम में से कोई एक प्रत्याशी होगा जबकि भाजपा की ओर से डॉ. गंभीर सिंह और रामदयाल उइके में से पार्टी किसी एक को टिकट दे सकती है। हालांकि दोनों ही दलों की ओर से चार-चार नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया है। जहां से एक-दो दिन में दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 10 नाम चर्चा के लिए रखे गए थे। लेकिन अधिकांश नामों पर चर्चा ही नहीं की गई। 
 प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद चार नामों का पैनल तैयार किया गया है। जिन लोगों के नाम पैनल में हैं उनमें डॉ. केके ध्रुव, अजीत सिंह श्याम, गुलाब सिंह राज और प्रमोद परस्ते शामिल हैं। वहीं भाजपा चुनाव समिति की बैठक मे डॉ.गंभीर सिंह, रामदयाल उइके, समीरा पैंकरा और अर्चना पोर्ते के नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा गया है। लगभग दो घंटे तक चली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 10 दावेदारों के नाम चर्चा के लिए रखे गए थे, लेकिन चर्चा के दौरान डॉ. केके ध्रुव का नाम पहले नंबर पर रखा गया है। वह पिछले 20 साल से उस क्षेत्र में बीएमओ के रूप में काम कर रहे हैं। लोगों से सीधे जु?ाव होने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पसंद भी मानी जा रही है। ध्रुव पार्टी के लिए भले ही नया चेहरा होंगे लेकिन क्षेत्र के लिए जाना-पहचाना नाम है। वहीं अजीत सिंह श्याम का नाम दूसरे नंबर पर है, जो लगातार चार कार्यकाल से सरपंच रहे हैं। 
चुनाव लडऩे से नहीं रोक रही सरकार : सीएम ने अमित के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार किसी को भी चुनाव लडऩे से नहीं रोक रही है। जिसके पास दस्तावेज होगा वह चुनाव लड़ सकता है। रेणु जोगी द्वारा अमेठी व रायबरेली की तरह मरवाही सीट छोडऩे की बात पर सीएम ने कहा कि राजेन्द्र शुक्ल की परंपरागत सीट पर जब खुद चुनाव लड़ीं थीं, तब उन्हें यह बात याद नहीं आई। हाईकमान जारी करेगा मरवाही के लिए प्रत्याशी का नाम : मरवाही विधानसभा सीट से उपचुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसकी घोषणा दिल्ली से होगी। प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए शुक्रवार को पार्टी के चुनाव समिति की बैठक करीब दो घंटे चली। इसमें किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से तीन नामों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा गया है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा कल या परसो में दिल्ली से ही की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई चुनाव समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला के संगठन प्रभारी, जिला के प्रभारी मंत्री समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। 
 बैठक में एक नाम की बजाए दावेदारों के नाम का पैनल ही दिल्ली भेजने का फैसला किया गया। बैठक में बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी पुनिया ने स्वीकार किया कि दावेदारों का पैनल भेजा जा रहा है, लेकिन उन्होंने संख्या का खुलासा नहीं किया। वहीं, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। हम पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ का दोबारा प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद पुनिया का यह पहला दौरा है। शुक्रवार को दोपहर बाद यहां पहुंचे पुनिया ने पत्रकारों से चर्चा में किसान कानून और जीएसटी क्षतिपूर्ति की बकाया राशि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, जोगी की बहू के लिए सीट छोडऩे के डॉ. रेणु जोगी के प्रस्ताव को लेकर पुनिया ने कहा कि हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सुझाव मानते हैं, दूसरी पार्टी के लोग क्या कहते हैं उससे हमें कोई मतलब नहीं है।
 

पंचायत तंत्र- रायपुर। कोंडागांव के धनोरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को कोंडागांव में धरना दिया। इस घटना को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान शनिवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे। धरना के बाद अपराह्न चार बजे भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने धनोरा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा की मांग की है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत व केदार कश्यप और रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि हाथरस के मामले में सियासी प्रलाप में मशगूल प्रदेश सरकार और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहीं सामूहिक दुष्कर्म की वारदातों को लेकर अपने निंदनीय राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश प्रमुख मामले पर पर्दा डालने की कोशिश रहे हैं : कौशिक : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धनोरा अनाचार की घटना के विरोध में कोंडागांव में धरनारत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आनलाइन संबोधित किया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश में लगातार अनाचार की घटनाओं से हम सब दुखी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख मोहन मरकाम धनोरा मामले में पर्दा डालकर केवल पुलिस प्रशासन को बचाने में लगे हैं, जो दुखद है। वही पुलिस सेवा में रहे केशकाल के विधायक भी इस घटना को लेकर गंभीर नहीं है। पूरी घटना की जानकारी पुलिस के होने के बाद भी न्याय नहीं मिलना इस बात को साबित करता है कि बस्तर में प्रशासन कितना संवेदनशील है। 
कौशिक ने कहा कि केवल एक पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। और भी दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले जांच के लिए जो जिम्मेदार थे और वही गैरजिम्मदारी से काम किया है। उन्हें ही जांच कमेटी में कैसे शामिल किया जा सकता है। इस पूरे मामले की उधास्तरीय जांच करने की जरूरत है। कौशिक ने कहा कि पीडि़त पक्ष को आर्थिक मदद व एक सदस्य को नौकरी के साथ ही उनकी सुरक्षा की भी चिंता की जानी चाहिए। आयोजित धरना को कांकेर सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित कर पीडि़त परिवार को तत्काल न्याय देने की मांग की है।
 

पंचायत तंत्र-रायपुर। केंद्र सरकार की किसान कानूनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 36 जिला संगठन और 307 ब्लाक संगठन मुख्यालयों में शनिवार को एक साथ आनलाइन किसान सम्मेलन होगा। दोपहर 12 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय से एआइसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण किसान सम्मेलन में आनलाइन जुड़कर किसानों को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्चुवल किसान सम्मेलन के लिए सभी जिला व ब्लाक मुख्यालयों में लैपटॉप, मोबाइल, टीवी स्क्रीन के माध्यम से किसान जुड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार सदन में आंकड़ों की अकड़ दिखा रही है। देश के 65 करोड़ अन्नदाताओं की आवाज को दबा रही है। मनमानी तरीके से लागू की गई नोटबंदी और जीएसटी के कारण देशभर में रोजी रोजगार के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो गए हैं। बेरोजगारी एक विकराल समस्या बन गई है। अब केंद्र सरकार वन नेशन वन मार्केट का नारा लगाकर कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने में तुली है। चंद पूंजीपतियों के हाथों में अन्नदाता के भविष्य को गिरवी रख रही है।
 

 
पंचायत तंत्र- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत 10 अक्टूबर से किया जाएगा। इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनकी बस्ती, मोहल्ला, पारा में ही चिकित्सा की उन्नत सेवा मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से मिलेगी। महापौर एवं भिलाईनगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि निवास के समीप सुविधा प्राप्त होने के कारण स्लम क्षेत्र के नागरिक इसका सहज ही लाभ प्राप्त कर पाएंगे। राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आम नागरिकों का उनके मोहल्ले में ही जाकर ईलाज किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भिलाई निगम क्षेत्र में 10 अक्टूबर से शिविर की शुरूआत की जाएगी। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन आयुक्तों को चलित चिकित्सा ईकाई के लिए शिविर स्थल में बिजली, पानी, साफ सफाई, टेबल कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत निगम क्षेत्र के वार्डों में क्रमशः शिविर लगाया जाएगा। चलित चिकित्सा ईकाई स्लम क्षेत्रों में पहुंचकर उस क्षेत्र के मरीजों की जांच कर दवाईयां उपलब्ध कराएगी। इसके अतिरिक्त पैथोलाॅजी की सुविधा भी मेडिकल मोबाइल यूनिट में उपलब्ध होगी। 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले चलित चिकित्सा ईकाई के लिए वार्ड एवं तिथि वार विवरण भी बनाया जा चुका है जिसके अनुसार से शिविर का आयोजन होगा। शिविर दो पाली में आयोजित होगी सुबह 8 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक। 
जानिए कहां कब लगेगा शिविर 10 अक्टूबर शनिवार को वार्ड 17 वृन्दानगर मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय एवं वार्ड 21 में गुरूद्वारा के पास सुन्दर नगर । 11 अक्टूबर रविवार को वार्ड 1 जुनवानी, परियापारा के सतनाम मंच एवं वार्ड 36 में सामुदायिक भवन गौतम नगर। 12 अक्टूबर सोमवार को वार्ड 11 अम्बेडकर नगर के सांस्कृतिक भवन एवं वार्ड 20 केम्प – 01 पानी टंकी कार्यालय प्रगति नगर। 13 अक्टूबर मंगलवार को वार्ड 2 पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे माॅडल टाउन एवं वार्ड 30 सड़क नं. 52, 53 सांई मंदिर प्रांगण बालाजी नगर। 14 अक्टूबर बुधवार को वार्ड 13 राजीवनगर निष्ठा महिला मंडल कार्यालय के पास एवं वार्ड 22 में महामाया मंदिर के पास ठेठवार पारा श्याम नगर! 15 अक्टूबर गुरूवार को वार्ड 3 राधाकृष्ण मंदिर कोसानगर। 16 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 31 के दुर्गा मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच। 17 अक्टूबर शनिवार को वार्ड 18 स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र प्रेमनगर एवं वार्ड 24 में दुर्गापारा सांस्कृतिक भवन के पास गांधी चैक शारदा पारा। 18 अक्टूबर रविवार को वार्ड 4 संजय नगर पूर्व परमेश्वरी स्कूल के सामने सांस्कृतिक मंच एवं वार्ड 34 में गणेश मंच एकता नगर नेताजी सुभाष वार्ड! 19 अक्टूबर सोमवार को वार्ड 17 अर्जुननगर अटल आवास के पीछे स्थित सांस्कृतिक मंच एवं वार्ड 25 में यादव पारा सांस्कृतिक भवन संतोषी पारा! 20 अक्टूबर मंगलवार को वार्ड 04 संजय नगर पश्चिम कुम्हार पारा शीतला मंदिर प्रांगण एवं वार्ड 26 जागृति मंच शंकर नगर छावनी बस्ती! 21 अक्टूबर बुधवार को वार्ड 27 घासीदास नगर दुर्गा मंच एवं वार्ड 22 में सूर्या नगर पानी टंकी के पास श्याम नगर! 22 अक्टूबर गुरूवार को वार्ड 04 कृष्णानगर शासकीय स्कूल प्रांगण स्थित सांस्कृतिक मंच ! 23 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 38 सिद्धार्थ स्कूल के पास सांस्कृतिक मंच राजेन्द्र प्रसाद नगर! 24 अक्टूबर शनिवार को वार्ड 27 घासीदास नगर, गणेश पंडाल फौजीनगर 
एवं वार्ड 23 में रविदास नगर सुलभ के पास मोची मोहल्ला आंगनबाड़ी ! 25 अक्टूबर रविवार को वार्ड 05 राजीव नगर सांस्कृतिक मंच एवं वार्ड 31 तिरंगा नगर कबीर मंदिर के पास !26 अक्टूबर सोमवार को वार्ड 16 कुरूद भाटापारा स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र एवं वार्ड 24 में आशादीप काॅलोनी कुष्ठ बस्ती शारदा पारा! 27 अक्टूबर मंगलवार को वार्ड 05 दुर्गापारा प्रसाद बिल्डिंग के पास सांस्कृतिक मंच एवं वार्ड 35 में बाबा बालकनाथ मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच न्यू खुर्सीपार! 28 अक्टूबर बुधवार को वार्ड 17 बाल गणेश मंच स्टील नगर एवं वार्ड 25 संतोषी पारा हुडको क्वाटर के पास सांस्कृतिक मंच! 29 अक्टूबर गुरूवार को वार्ड 06 गणेश मंच इंदिरा नगर! 30 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 36 गौतम नगर सड़क एन.पी.आर. गणेश मंच! 31 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 16 भाटापारा लीला मंच कुरूद बस्ती एवं वार्ड 23 में ताड़ी लाइन दलवीर भवन के पीछे हनुमान मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा!
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। मरवाही चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति आज नाम तय कर लेगी, लेकिन घोषणा एआईसीसी से होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अप्रूवल के बाद ही लिस्ट जारी होगी. यह बात दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कही ।
छत्तीसगढ़ के दोबारा प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचे पीएल पुनिया ने बताया कि जीएसटी का बकाया अभी तक नहीं मिल रहा है. वहीं किसान बिल को लेकर कहा कि इस पर कहा कि हमारा स्टैंड जगजाहिर है किसानों. के साथ जो धोखा किया है केंद्र सरकार ने. उसके खिलाफ हम लगातार खड़े हैं. जब तक यह कानून वापस नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा ।
पुनिया ने रेणु जोगी के सुझाव पर कहा कि हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सुझाव मानते हैं. दूसरी पार्टी के लोग क्या कहते हैं, उससे हमें मतलब नहीं है. दरअसल, रेणु जोगी ने मांग की थी पूर्व मुख्यमंत्री की बहू होने के नाते वैसे भी मरवाही में कांग्रेस को किसी दूसरे को नहीं खड़ा करना चाहिए, उनके परिवार के लिए सीट छोड़ देनी चाहिए जाति प्रमाण पत्र पर कहा कि यह लीगल प्रोसेस है प्रशासन काम कर रहा है ।
 

पंचायत तंत्र-रायपुर। हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए छत्तीसगढ़ से पर्वतारोहियों के दल को पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रवाना किया. राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोही कार्यक्रम में प्रदेश के 11 पर्वतारोही टीम में पन्द्रह साल के किशोर से लेकर कोरोना के जंग जीतने वाले पर्वतारोही भी शामिल हैं. आयोजन क छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने सैद्धांतिक सहयोग दिया है, जिसके जरिए फिट रहकर कोरोना को हराया जा सकता है का संदेश दिया जाएगा ।