Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर नेशनल टीचर्स क्रियेटिव फोरम(NTCF) द्वारा एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन वेबिनार के द्वारा किया गया, जिसमें देश अधिकांश राज्यों के क्रियेटिव टीचर्स ने सहभागिता प्रदान की. इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों की संस्कृति और उसकी सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली. इस वर्चुअल आयोजन में शिक्षा, कला, और साहित्य की राज्य आधार पर विविधता होने के बावजूद NTCF के मंच पर सभी शिक्षक एक सूत्र में बंधकर इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ठता और उल्लेखनीय पहचान स्थापित करने का संकल्प लिया ।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेख अब्दुल कादिर (स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर वेस्टर्न रेलवे गुजरात), अध्यक्षता अशोक देशमुख (पूर्व STC भारत स्काउट गाइड छ्ग) विशेष अतिथि- सरिता पांडेय (राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड छ्ग) तथा विशिष्ट अतिथि शशि देशमुख (STC वेस्टर्न रीजन महाराष्ट्र) थी ।
NTCF के संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने इस WORLD TEACHERS DAY पर राष्ट्रीय वर्चुअल समारोह की होस्टिंग करते हुए देश के समस्त शिक्षकों को बधाई प्रेषित किया और कार्यक्रम को गति प्रदान की. NTCF के अध्यक्ष अरूण साहू द्वारा स्वागत भाषण के साथ इस फोरम के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम,उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया. इस कार्यक्रम द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया ।
संचालन-जितेंद्र शर्मा
संयोजक NTCF, सह संचालन- कैशरीन बेग,गायत्री साहू
सरस्वती वंदना चित्रमाला राठी ,शिक्षक
पउवारा जिला बालोद
स्वागत गीत सीमा साहू ,व्याख्याता ,बालोद
विभिन्न राज्य के प्रतिभागी-
अजय डोंगरा शिक्षक जम्मू कश्मीर,मीणा भूटिया सिक्किम,
जहाँआरा – शिक्षक,कर्नाटक, कविता पाठन
हेमंत पाटिल,शिक्षक ,नंदूरबार महाराष्ट्र,बासुरी वादन,गायन
महेंद्र कुमार वर्मा,शिक्षक, उत्तर प्रदेश, गीत
वेंकटेश ,शिक्षक तमिलनाडु,रचना
सलमा शेख, डी ओ सी वेस्टर्न रेलवे ,गुजरात,गीत
शशिकला सोनी शिक्षक द्वारा पपेट शो,
हर्षा देवांगन, व्याख्याता ,बालोद,कविता पाठन
शाहिना परवीन
,व्याख्याता ,खरोरा ,रायपुर,कविता,उमेश्वरी ,शिक्षक, कोरबा,गीत,कमला वर्मा ,व्याख्याता ,बालोद
,गीत,गायत्री साहू,व्याख्याता ,,बालोद तीरथ प्रसाद,,व्याख्याता, बालोद,संस्कृत गीत,
खेमलता गोस्वामी ,व्याख्याता
देशभक्ति गीत
हेमांशी उज्जवला पटेल शा. पू. मा. शा. सेमरकोना ,,बालोद कविता.अजय डोंगरा, शिक्षक,(जम्मू कश्मीर), डोंगरी गीत
शशिकला सोनी ,यूनिट लीडर ,,कोरबा,पपेट शो फैजान रज़ा, Acc M, गडुवा (झारखंड), शायरी( मौलिक), मीणा भूटिया (सिक्किम),
ने प्रस्तुति दी ।
अन्य राज्यों से आशा देवी( जम्मू कश्मीर ), सूरज कसार,लखन लाल सेन आर्य ( उ प्र ), समन कुमार सेन ( म प्र), शिल्पी ( असम ),श्री प्रशांत ( उ प्र),शशिकला सोनी समन कुमार सेन (म प्र),श्री भारत( गोवा), गीता (सिक्किम),मीना चौहान(वेस्ट बंगाल ),एवागोनल एम डी
(तमिलनाडु),मारुति शर्मा,बी पी दुबे ( उ प्र),रबिन्द्र रंधावा ( पंजाब),प्रकाश वर्मा ( म प्र)वर्षा गोर्पडे (महाराष्ट्र) शगिर सिद्धकी ( महाराष्ट्र),
हर्ष वर्धन(बिहार), भूपेश्वर नाथ योगी,लोचन देशमुख, लक्ष्मी नायक, नोम साहू, श्रीमती गायत्री,प्रदीप सेन सरस्वती गिरिया,सरोज साहू,अनिता खलको,बसंती पटेल,श्री दिगम्बर , कमलकांत साहू, धर्मेंद्र कुमार श्रवण, हिम कल्याणी सिन्हा, शिवेंद्र बहादुर साहू,पीलू राम साहू,वारुणी दल्लीवार, लिली पुष्पा एक्का,सुरेन्द्र कुमार सोनी, ओमप्रकाश सेन पवन कुमार सेन,उमेश्वरी राज, वर्षा देवांगन, जय प्रकाश साहू, आमित गुप्ता,मधुमाला कौशल, नंदा सोनी, कादम्बिनी यादव,कु वीणा कौशल,हरिण खेड़े को सम्मानित किया गया ।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की आज अहम बैठक शाम 7 बजे रखी गई है. बैठक के बाद मरवाही उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 7 दावेदारों का पैनल तैयारी किया है. इसी में से ही एक नाम पर आम राय बनाई जाएगी ।
बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पी.एल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में होगी. इसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रत्याशी के नाम पर मंथन होगा. साथ ही मंत्रियों और पदाधिकारियों समेत विधायकों को सौंपे टास्क जाएंगे. इसके बाद विधानसभा में चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विभागीय टीम के साथ आज राजनांदगांव जिले का दौरा किया. उन्होंने जिले में चल रहे सघन सामुदायिक सर्वे अभियान की समीक्षा की. डॉ. शुक्ला ने सर्वेस्थल पहुंचकर सर्वे दल के मितानिनों व स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा की व कार्यों का निरीक्षण भी किया ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजनांदगांव जिले में बने डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण भी किया. इस दौरान मिशन संचालक और उनकी टीम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया ।
टीम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सुरक्षा चक्र में रखने के साथ ही सुरक्षित रहने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया को अस्पताल प्रबंधन द्वारा डॉक्टर और कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने को कहा, ताकि क्षेत्र में जोखिम को कम किया जा सके. मिशन संचालक के साथ राज्य कार्यक्रम प्रबंधक उरिया नाग और ओएसडी डॉ. अभ्युदय तिवारी ने भी राजनांदगांव का दौरा किया ।
 
 

पंचायत तंत्र-रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने अमित जोगी को जिला स्तरीय छानबीन समिति पर आरोप लगाने पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि झूठ फैलाने से पहले आवेदन की कॉपी एक बार पढ़ लेते. आरपी सिंह ने कहा कि अमित बाबू आपकी पत्नी गुमशुदा है या फरार बेहतर आप ही बता सकते हैं. जहां तक नोटिस की बात है तो नोटिस उसी अस्थायी और स्थायी पते पर भेजी गई है जो ऋचा रुपाली साधू ने अपने आवेदन में लिखा है. झूठ फैलाने से पहले आवेदन की कॉपी पढ़ लीजिए,और कितना झूठ बोलेंगे आप, आरपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि अमित बाबू आपकी पत्नी ऋचा जोगी उर्फ ऋचा रूपाली साधु ने अपने आवेदन में कहीं भी आधार कार्ड का उल्लेख ही नहीं किया है तो फिर भला मुंगेली कलेक्टर को आकाशवाणी तो होगी नहीं! आधार कार्ड का जिक्र आवेदन में नहीं किया गया है यही शिकायत तो संत कुमार नेताम ने भी की है ।
अमित बाबू आपकी पत्नी ऋचा जोगी उर्फ ऋचा रूपाली साधु ने अपने आवेदन में कहीं भी आधार कार्ड का उल्लेख ही नहीं किया है तो फिर भला मुंगेली कलेक्टर को आकाशवाणी तो होगी नहीं! आधार कार्ड का जिक्र आवेदन में नहीं किया गया है यही शिकायत तो संत कुमार नेताम ने भी की है। https://t.co/AzDCjgGGNQ pic.twitter.com/LAuxbHLcrA
अमित जोगी ने ट्वीट कर ये आरोप लगाया था
क्या स्व. अजीत जोगी जी की बहू गुमशुदा या फ़रार है कि कलेक्टर @MungeliDist को उनके स्व. दादा जी के घर में नोटिस चस्पा करके गाँव में मुनादी करानी पड़ी।मर्यादा की भी हद होती है. सबको मालूम है कि पत्नी का घर उसका ससुराल होता है।क्या एक बार भी उन्होंने उनके आधार कार्ड वाले पते पर,
बता दें कि मरवाही उपचुनाव के बीच जोगी परिवार का जाति मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है. संतराम नेताम ने जिला स्तरीय छानबीन समिति में ऋचा जोगी की जाति को लेकर शिकायत की है. उन्होंने जाति को फर्जी बताया है. इस पर समिति ने ऋचा जोगी को नोटिस जारी किया है. उन्हें 12 अक्टूबर को समिति के समक्ष पेश होने कहा है ।
 

 
 पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित प्रगति विद्यालय में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. ठगी का आरोप फीस कलेक्शन करने वाली महिला कर्मचारी पर लगा है. विद्यालय के संचालक मनोज वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से 2019 के बीच 14 लाख 41 हजार रुपए की हेर फेर की गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी क्रींजल दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है ।
खमतराई पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्रींजल दुबे भनपुरी स्थित प्रगती विद्यालय में फीस कलेक्शन का काम करती थी. इस दौरान अप्रैल 2017 से नवंबर 2019 के मध्य आरोपी द्वारा फीस की राशि में हेर-फेर कर 14 लाख 41 हजार रुपए गबन कर लिए थे, जिसके बाद विद्यालय के संचालक मनोज वर्मा को राशि मे हेर-फेर होने की आशंका हुई ।
संचालक द्बारा कलेक्शन का कार्य दूसरे को सौंपकर महिला गबन राशि का पता करना शुरू किया, जिसमें क्रींजल दुबे द्वारा 14 लाख 41 हजार रुपए गबन करना पाया गया था. संचालक द्वारा कुछ दिनों पहले थाना खमतराई में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस द्वारा जांच में महिला को दोषी पाया गया. खमतराई थाना में महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है ।
 
 
 
 

पंचायत तंत्र- रायपुर। मरवाही उपचुनाव और ऋचा जोगी जाति प्रकरण को लेकर आज रेणु जोगी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुँचीं. राज्यपाल मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से चर्चा में रेणु जोगी ने आज एक महत्वपूर्ण बयान दिया. रेणु जोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मरवाही सीट ऋचा जोगी के लिए छोड़ देनी चाहिए. रेणु जोगी ने इसे लेकर उत्तरप्रदेश का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह यूपी में सोनिया गांधी के लिए सपा और बसपा सीट छोड़ देती है, उसी तरह से कांग्रेस को मरवाही सीट के लिए दरियादिली दिखानी चाहिए. ऋचा जोगी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहु हैं. आदिवासी भी हैं ।
सरकार की नीयत में खोट इसलिए राज्यपाल से लगाई गुहार
राज्यपाल से मुलाकात को लेकर रेणु जोगी ने कहा कि मरवाही सीट को लेकर राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है. सरकार की नीयत में खोट है. सरकार जोगी परिवार को रोकने के लिए हर संभव कोशिश में लगी हुई है. ऋचा जोगी जाति प्रकरण भी इसी का हिस्सा है. स्वर्गीय जोगी के बाद अब सरकार अमित और ऋचा को परेशान कर रही है. सरकार यही चाहती है कि जोगी परिवार का कोई सदस्य चुनाव न लड़े. राज्यपाल से मैंने सरकार की नीयत को लेकर शिकायत की है. मैंने राज्यपाल से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है ।
नहीं मिला मुझे नोटिस, बुलाएंगे तो जाऊँगी
वहीं रेणु जोगी के साथ ऋचा जोगी भी राजभवन पहुँचीं थीं. ऋचा जोगी ने कहा कि उसे कोई नोटिस मुंगेली कलेक्टर की ओर नहीं मिला है. नोटिस मेरे पैतृक गाँव में चस्पा करने की जानकारी मिली है. इस मामले में मेरे भाई जवाब देने के लिए गया था. मुझे बुलाएंगे तो मैं भी जवाब देने के लिए जाऊँगी. सरकार जाति प्रकरण को लेकर दुर्भावना से काम कर रही है ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति का मामला तूल पकड़ते जा रही है. आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को इस मामले में राज्यपाल अनुसुईया उइके से शिकायत करने राजभवन पहुँचे. इस दौरान कांग्रेस नेता संतकुमार नेताम भी मौजूद थे।
संतकुमार नेताम वही शख्स है, जिसने ऋचा जोगी की जाति को लेकर मुंगेली कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर जाँच चल रही है. आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे संतकुमार ने कहा कि ऋचा जोगी आदिवासी नहीं है. उन्होंने फर्जी तरीके जाति प्रमाण पत्र हासिल किया है. इस मामले में कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर हमने राज्यपाल अनुसुईया उइके से भी शिकायत की है. राज्यपाल से मांग की है कि ऋचा जोगी के साथ अमित जोगी की जाति को निरस्त किया जाए. बता दें कि बुधवार को ही इस मामले में कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने राज्यपाल से ऋचा जोगी के खिलाफ शिकायत की थी।
 
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो लक्ष्मी कश्यप और  विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की ।
मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र में नक्सली समस्या के उन्मूलन में सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अपने कार्यो से क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने में सफलता मिल रही है ।
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार टेटम मार्ग में नक्सलियों ने दस किलो का आईईडी बम लगा रखा था. पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद फोर्स ने बम निकाला, डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड की टीम में शामिल महिला कमांडो लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी ने बम को डिफ्यूज किया ।
महिला कमांडो विमला मण्डावी ने मुख्यमंत्री को अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रामीण इलाकों में नया कैम्प खोला जाता है तो वे लोग ग्रामीणों के बीच जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि नया कैम्प आपकी सुरक्षा के लिए प्रारंभ किया जा रहा है. बस्तर आईजी पी. सुंदरराज सहित पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड टीम के सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने जाति मामले में द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाया है. साथ ही सरकार द्वारा गठित समिति और जारी नोटिस को गैर कानूनी बताया है. ऋचा जोगी ने कहा कि ‘मुझे जाति प्रमाण-पत्र संबंधित कोई भी नोटिस नहीं मिला है, मुझे अंधेरे में रखकर कार्यवाही की जा रही है’. उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद सभी दस्तावेजों की प्रति जिला छानबीन समिति को भेज रही हैं ।
आरोप ऋचा जोगी ने ये बयान जारी किया-
– राज्य सरकार मनमर्जी और द्वेषपूर्ण तरीके से कार्य कर रही है
– समाचार पत्रों में तथाकथित नोटिस सम्बंधित समाचार ने उन्हें अपमानित किया
– राज्य सरकार द्वारा 24 सितम्बर 2020 को जारी नोटिफिकेशन अनुसार जिला स्तरीय प्रमाणपत्र छानबीन समिति और उसके द्वारा जारी किया गया तथाकथित नोटिस दोनों ही गैर कानूनी
– सभी दस्तावेजों का परीक्षण करने के उपरांत इसी कांग्रेस सरकार ने जारी किया मेरा जाति प्रमाण पत्र
– यदि जाति प्रमाण पत्र गलत तो उसे जारी करने वाली यही कांग्रेस राज्य सरकार पूर्ण रूप से अक्षम
-नवजात बेटे के कारण होम आइसोलेशन में हूँ लेकिन नोटिस और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद जब भी छानबीन समिति मुझे बुलाएगी मैं सुनवाई में उपस्थित रहूँगी ।
(08.10.2020) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी और प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की बहु डॉ. ऋचा जोगी ने उनकी जाति पर छिड़े विवाद पर आज कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनवाते समय जो पता उन्होंने दिया था – न ही उस पते पर और न ही उनके आधार कार्ड में दर्ज पते पर मुंगेली कलेक्टर द्वारा कोई नोटिस भेजा गया है। उनके जाति प्रमाण पत्र के विरुद्ध की गयी शिकायत की प्रति भी उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई गयी है। डॉ. ऋचा जोगी ने कहा कि मुंगेली कलेक्टर द्वारा जारी किये गए तथाकथित नोटिस की सूचना उन्हें विभिन्न समाचार पत्रों से मिली है और इस वजह से उन्हें लोगों के सामने अपमानित महसूस हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार की मनमर्जी के मुताबिक द्वेषपूर्ण तरीके से उन्हें अंधेरे में रख के उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
डॉ. ऋचा जोगी ने मुंगेली कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें यह तथाकथित नोटिस और उनके जाति प्रमाण पत्र के विरुद्ध की गयी शिकायत की प्रति उपलब्ध करवाई जाए जिसका अध्ययन कर वे अपना पक्ष रख सकें। 24 सितम्बर 2020 को जारी किये गए नोटिफिकेशन के नियम 14 (1) के तहत राज्य सरकार को सात सदस्यीय जिला स्तरीय प्रमाणपत्र छानबीन समिति का गठन करना है। इस समिति का गठन अभी तक नहीं हुआ है। 24 सितम्बर 2020 को जारी किये गए संशोधन के नियम 22 (1) के  तहत फॉर्म 6 B के पैराग्राफ 3 के तहत “क्यों न आपका जाति प्रमाणपत्र रद्द कर दिया जाए” जैसा नोटिस देने का अधिकार केवल हाई पावर प्रमाणपत्र स्क्रूटिनी कमिटी को ही है। इसलिए जिला स्तरीय प्रमाणपत्र छानबीन समिति और उसके द्वारा जारी किया गया तथाकथित नोटिस दोनों ही गैर कानूनी हैं।
डॉ. ऋचा जोगी ने कहा कि इन सबके बावजूद वे उन सभी दस्तावेजों की प्रति जिला छानबीन समिति को भेज रही हैं, जिन दस्तावेजों के तहत उन्हें कांग्रेस की इसी राज्य सरकार द्वारा यह जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ था। इन दस्तावेजों में परिवार वालों के जाति प्रमाण पत्र जिनके द्वारा उन्होंने सरकारी नौकरी की है, भूमि राजस्व रिकॉर्ड, वंश वृक्ष आदि शामिल हैं। यदि यह जाति प्रमाण पत्र गलत जारी हुआ है तो यह राज्य सरकार की पूर्ण रूप से अक्षमता को दर्शाता है।
डॉ. ऋचा जोगी ने मांग कि है की उन्हें मीडिया में घूम रहे 29 सितम्बर 2020 के नोटिस और उनके जाति प्रमाण पत्र के विरुद्ध दर्ज की गयी शिकायत की प्रति उनके जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के दर्ज पते पर उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही मुंगेली जिले में जिला स्तरीय प्रमाणपत्र छानबीन समिति के गठन का राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन और व्यक्तिगत रूप से सुनवाई का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि नोटिस प्राप्त होने के बाद अधिसूचना के अनुसार कम से कम 10 दिनों का समय उन्हें अपना जवाब तैयार करने के लिए दिया जाए।
डॉ. ऋचा जोगी ने कहा कि चूँकि हाल ही में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया है जिन्हे ब्रेस्ट फीड और माता द्वारा निरंतर देखभाल की जरुरत है और साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए वे पूर्ण रूप से होम आइसोलेशन में हैं। इस वजह से वे 08 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से मुंगेली में छानबीन समिति के समक्ष मौजूद नहीं हो पा रही हैं। डॉ. ऋचा जोगी ने कहा कि नोटिस और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद जब भी छानबीन समिति उन्हें बुलाएगी वे सुनवाई में उपस्थित हो जाएंगी।

 

पंचायत तंत्र-रायपुर। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए एआईसीसी ने छत्तीसगढ के चार मंत्रियों समेत कुल 10 नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री उमेश पटेल, शिवकुमार डहरिया मंत्री अमरजीत भगत चुनाव का कमान संभालेंगे ।
वहीं वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेंद्र साहू, राजेन्द्र तिवारी, मोतीलाल देवांगन, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सांसद फूलो देवी नेताम, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे व एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा को ऑब्जर्वर बनाया गया है ।