Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर राज्य के पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों को प्रेषित अपनी पाती में लिखा है कि बापू का जीवन-संघर्ष और उपलब्धियां देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण थी। इसलिए बापू का जन्मदिन समूची मानवता के लिए महान पर्व है।
मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा है कि दुनिया को किसी भी तरह के उपनिवेशवाद से, साम्राज्यवाद से, सम्प्रदायवाद से, हिंसा, अन्याय, दमन और शोषण से बाहर निकालना है तो बापू के रास्ते पर चलना होगा। राज्य और प्रकृति के संसाधनों की हिफाजत और उपयोग एक ट्रस्टी की तरह करना होगा। अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह करना होगा। आज जब हम भौतिक विकास के अंधेरे पहलुओं को रौशन करने की सोचते हैं, तो एक मात्र रास्ता नजर आता है गांधीवाद का रास्ता। हमारी सरकार ने बापू के राम राज्य की अवधारणा को जीवंत किया है। नरवा-गरूवा-घुरवा-बारी, सुराजी गांव, गौठान, खेत-खलिहान, जल-जंगल-जमीन और वनोपज का सम्मान, आदिवासियों और कमजोर तबकों का मान जैसे शब्द हमारे शासन-प्रशासन के लिए बीज-मंत्र बन गए हैं। समुदाय के हाथों में असली शक्ति देकर हम ग्राम स्वराज का सपना साकार कर रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण है सामुदायिक वन अधिकार पट्टे देने का राष्ट्रीय कीर्तिमान।
मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा है कि हमें एक ऐसा छत्तीसगढ़ बनाना है, जिसमें अंतिम पक्ति का अंतिम व्यक्ति भी न्याय से वंचित न हो। हमने अपनी योजनाओं के जरिए न्याय को सही मायने में छत्तीसगढ़ की ताकत बनाने की कोशिश की है। सत्ता की बागडोर संभालते ही एक उद्योग के लिए बस्तर में अधिग्रहित आदिवासियों की जमीन लौटाने, किसानों के कर्ज माफ करने जैसे कार्यों से अपना इरादा जाहिर कर दिया था कि छत्तीसगढ़, बापू के बताए राह पर चलेगा। गोधन न्याय योजना के जरिए गोबर की खरीदी कर किसानों, ग्रामीणों एवं वंचित वर्ग के लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में इस बात का उल्लेख किया है कि बापू ऐसा ही समाज चाहते थे। हमें हर तबके की जरूरतों का ख्याल है। हमारे पास नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की एक स्पष्ट दृष्टि है, जिसका नाम है महात्मा गांधी, लेकिन साथियों हमारे लोकतंत्र में आपके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है- गांधी के सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कोशिशों को अपने गांव-मोहल्ले और गलियों तक ले जाने की। मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों से शासकीय योजनाओं पर निगरानी रखने तथा इसका लाभ जनजन तक पहुंचाने में भागीदारी की अपील की है।

पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी में एक फिर लाखों का सट्टा-पट्टी पकड़ाया है. पुलिस ने राजेंद्र नगर में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लाख 43 हजार रुपए की नकदी जब्त की है. इसके साथ ही 10 लाख की सट्टा-पट्टी भी बरामद की गई है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावीर नगर स्थित हैप्पी होम्स कॉलोनी में सट्टा खिलाया जा रहा है. मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल मैच में दांव लगाया जा रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने सटोरी के ठिकाने पर दबिश दी. मौके पर एक खाईवाल विशाल दौलतानी को गिरफ्तार किया गया ।
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के सामने आईपीएल मैच में सट्टे का संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस और साइबर टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर दबिश दी गई, जहां विशाल दौलतानी नाम का युवक मुंबई बनाम पंजाब के मैच में सट्टा खिला रहा था ।
आरोपी के कब्जे से 6 लाख 43 हजार नकद और 10 लाख से अधिक की सट्टा-पट्टी जब्त कर थाना राजेंद्र नगर में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिराफ्तारी की गई है. इस मामले में आरोपी के मोबाइल के नंबरों को भी खंगाला जा रहा है ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। हाथरस मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार मामले में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों में भी रोष है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया दुर्व्यवहार घोर अपराध की श्रेणी में आता है। हम सब बड़ी से बड़ी निंदा करते हैं ऐसे कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए यह सेवा में रहने लायक लोग नहीं है।

पंचायत तंत्र- रायपुर/धमतरी। हाथरस में हुए गैंगरेप के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के अन्य कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने के साथ मोमबत्ती जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इसी कड़ी में रायपुर में एनएसयूआई ने योगी सरकार का अंतिम संस्कार कर अपना विरोध जताया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर पूरा देश आक्रोशित है. इसे देखते हुए आज प्रदेश एनएसयूआई द्वारा पूरे प्रदेश में योगी सरकार का अंतिम संस्कार कर के विरोध दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्काल इस्तीफा देकर इसकी एक उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए ।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला, कोमल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव हनी बग्गा, अरुणेश मिश्रा, हेमंत पाल, शान मोहम्मद ,संचार विभाग प्रमुख तुषार गुहा, प्रवक्ता सौरव सोनकर, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्णा सोनकर, विनोद कश्यप, प्रदेश सह सचिव अतुल दुबे, महासचिव राहुल चंद्राकर, संकल्प मिश्रा, अजय साहू, जिला सचिव विशाल दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
धमतरी में भी कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि यूपी के हाथरस में जिस तरह एक दलित लड़की का गैंगरेप किया गया, यह घटना बेहद शर्मनाक है. यह घटना योगी आदित्यनाथ की सरकार के लाचार कानून-व्यवस्था को उजागर करती हैं. उन्होंने पूरे मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया है. पुतला दहन के कार्यक्रम में धमतरी के महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामू रोहरा समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।

पंचायत तंत्र – रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरवाही की जनता भाजपा और भाजपा की बी टीम को उपचुनाव में सबक सिखाएगी।15 साल तक भाजपा और भाजपा की बी टीम ने मरवाही के विकास को बाधित करने का काम किया।15 साल भाजपा की सरकार बनने में विकास मापदंड नही रहा बल्कि भाजपा की बी टीम की छत्तीसगढ़ की जनता के साथ की गई दगाबाजी मुख्य कारण रहा है।छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की बी टीम के काले कारनामे करतूत दगाबाजी को समझ गई। इसका ही परिणाम कि 15 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा को बड़ी मुश्किल से 15 सीटों में जीत मिली जो दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद घटकर 14 सीट हो गई।15 साल तक रमन भाजपा ने छत्तीसगढ़ को लूटा उस लूट में भाजपा की बी टीम भी भागीदार रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत होगी।जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 19 महीनों के सफल कार्यकाल की तुलना 15 साल के रमन भाजपा के शासनकाल से करती है तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 19 महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है बेहतर हुआ है।किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बंद हुई है किसानों को उपज का 2500 रु दाम मिल रहा है।बिजली बिल हाफ सिंचाई कर माफ़ आदिवासियों को उनकी जमीन लौटाना वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों के धान को 2500रु क्विंटल की कीमत में खरीदने पर अड़ंगा लगाने वाले भाजपा को मरवाही की जनता सबक सिखाएगी।केंद्र की मोदी भाजपा सरकार निरंतर छत्तीसगढ़ के साथ छल धोखा फरेब कर रही है प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ को बाहर किया गया छत्तीसगढ़ के मजदूरों के घर वापसी पर अवरोध उत्पन्न किया गया किसान सम्मान निधि के नाम से छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान किया गया। छत्तीसगढ़ के साथ निरंतर मोदी सरकार अन्याय पूर्ण व्यवहार कर रही है और छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता मोदी सरकार के अन्याय का समर्थन कर रहे हैं मरवाही की जनता भाजपा को छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे है भेदभाव अन्याय के लिये सबक सिखाएगी।

पंचायत तंत्र- रायपुर। केन्द्रीय जीएसटी रायपुर आयुक्तालय ने सितंबर 2020 में जीएसटी राजस्व के तौर पर 716 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं. जबकि सितंबर 2019 में 547 करोड़ रुपए जीएसटी राजस्व एकत्रित किया गया था. यही नहीं राज्य के लिए सितंबर 2019 में 1490 करोड़ रुपए के मुकाबले में सितंबर 2020 में कुल जीएसटी संग्रह 1,841 करोड़ रुपए हुआ है. इस प्रकार 24% की वृद्धि दर्ज की गई थी. अखिल भारतीय स्तर पर सितंबर 2019 के महीने में 91,927 करोड़ रुपए राजस्व संग्रहण की तुलना में सितंबर 2020 में 95,480 करोड़ रुपये है, इसमें कुल 4% की वृद्धि दर्ज की गई है ।
कोविड-19 महामारी के दौरान भी छत्तीसगढ़ राज्य के कर संग्रह में भारी उछाल देखने को मिला है. इसके पीछे नकली चालान जारी करने के कारोबार से जुड़े करदाताओं के खिलाफ सीजीएसटी विभाग की दिखाई गई सख्ती एक बड़़ा कारण है. इसके अलावा जीएसटी के भुगतान के संबंध में सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य विभिन्न छूटें भी सितंबर के महीने में समाप्त हो गई हैं, जिसके कारण भी अधिक राजस्व एकत्र किया गया. साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के ज्यादातर कारखानों में स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने का फायदा यह हुआ कि यहां देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिकांश उद्योगों में उत्पादन बहुत कम प्रभावित हुआ ।
सरकार ने 1 अक्टूबर, 2020 से 500 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले बड़े करदाता के लिए जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत ई-चालान लागू करने की भी घोषणा की है. उन सभी चालानों के लिए जो ऑनलाइन पोर्टल में तैयार नहीं किए गए, अक्टूबर के महीने के लिए कुछ छूट दी गई है, इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी किए जाएंगे ।
जीएसटी काउंसिल की 42 वीं बैठक 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. बैठक का एजेंडा राजस्व स्थिति की समीक्षा करना है और जीएसटीएन (सिस्टम से संबंधित मामले) को सरल बनाते हुए विभिन्न कानूनों और प्रक्रिया संबंधी संबंधित मुद्दों को हल करने के तरीकों का पता लगाना है. इसके अलावा काउंसिल राज्य को मुआवजा उपकर प्रदान करने का मामला भी उठाएगी. कोविड-19 और आर्थिक मंदी के कारण हुई राजस्व में कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को उधार लेने का विकल्प चुनने के साथ-साथ विभिन्न अवसर प्रदान किए गएय इस संबंध में कुछ ठोस निर्णय जल्द होने की आशा है ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी कलेक्टरों को अर्धशासकीय पत्र लिखा है।
अपर मुख्य सचिव ने पत्र में कलेक्टरों से कहा है कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। छत्तीसगढ़ में भी विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में वृद्धि हुई है। इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर लगातार कोशिश की जा रही है। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए समुदाय स्तर पर लक्षणात्मक मरीजों की त्वरित पहचान और कोरोना जांच कर आइसोलेट एवं इलाज किया जाना जरूरी है।
पिल्ले ने कलेक्टरों से कहा है कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण परिवारों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कलेक्टरों के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।

पंचायत तंत्र- रायपुर। मरवाही उप चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ सर्वदलीय बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को हटाने की मांग की है। अमित जोगी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के ऊपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बन कर काम करने का आरोप लगाया है। जनता कांग्रेस के अलावा बैठक में मौजूद भाजपा प्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग करते हुए पक्षपात किये जाने का आरोप लगाया है। जिस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 48 घंटे के भीतर जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ घूम रहे कलेक्टर- अमित
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत अमित जोगी कहा कि वहाँ के निर्वाचन अधिकारी को हटाया जाए क्योंकि उनके रहते हैं वहाँ निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। आचार संहिता लगने के बाद वहाँ कई कार्यक्रम हो रहे हैं कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों के साथ वो घूम रहे हैं। उन्होंने कहा की निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बन कर कांग्रेस के प्रचार प्रसार में लगे हैं। ऐसे स्थिति में कोई बता सकता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? कैसे निष्पक्ष चुनाव होगा? कल कांग्रेस कार्यालय से 90, हज़ार साड़ी ज़ब्त किया गया है लेकिन कार्रवाई के नाम पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही कई जगहों से मतदान केंद्र को हटाने को लेकर आपत्ति जताई गई है। मतदान केन्द्र हटाने के पीछे का मक़सद बताते हुए अमित जोगी ने कहा कि वहाँ की जनता व्यक्ति विशेष देखकर सभी मतदान करते हैं इसीलिए वो मतदान न कर पाएँ ये कोशिश की जा रही है।
जयसिंह अग्रवाल आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे- भाजपा
उधर बैठक में मौजूद भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जिले के निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को हटाने की मांग की है । उन्होंने कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी वहां से हटाने की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि जयसिंह अग्रवाल वहां रह कर अचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर डोमन सिंह पर कांग्रेस के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है । भाजपा ने कहा कि ऐसे अधिकारी को तुरंत हटाना चहिये। इसके अलावा भाजपा ने टेम्परेरी बूथ बनाने की भी मांग की है।

पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार दशहरा उत्सव में कोई बड़ा आयोजन होने का आसार नजर नहीं आ रहा है. जिला प्रशासन के साथ देर शाम रावण दहन समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दशहरा उत्सव का कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा ।
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में रावण के पुतले का कद भी घटा दिया जाएगा. कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले इस बार नजर नहीं आएंगे. परंपरा को बनाए रखने के लिए पूजा पाठ के साथ प्रतीकात्मक पुतला का दहन होगा. बता दें कि हर बार डब्ल्यूआरएस मैदान में भव्य कार्यक्रम किया जाता था ।
इस मामले में एडीएम विनीत नंदनवार ने बताया कि सभी प्रमुख समितियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें से कुछ ने रावण दहन न करने का फैसला लिया है. साथ ही कुछ लोगों ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन करने का फैसला लिया है. आज शाम तक व्यापारी लैटर पैड में जिला प्रशासन को अपनी राय देंगे. उसके बाद आदेश जारी किया जाएगा ।
कहा- तोला नई सकन त तोर पेट के पीला ल देखबो!

पंचायत तंत्र-रायपुर। मरवाही उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है. वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी के नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई हैं. जेसीसी-जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि तोला नई सकन त तोर पेट के पीला ल देखबो! मुझे जानकारी मिली है कि इस कहावत को चरितार्थ करते हुए जब मुझे फ़साने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया, तो जोगी परिवार से लगाव रखने वाले सज्जन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी चयन की आड़ में कल बिलासपुर के मोतिमपुर में मेरे विरुद्ध तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया ।
उन्होंने आगे लिखा है कि ख़ैर इन सब बातों से मैं कदापि भयभीत नहीं हूँ, क्योंकि मेरे पिता @ajitjogi_cg जी हमेशा कहते थे कि जिसके सिर के ऊपर ग़रीबों का हाथ होता है, वो कभी अनाथ नहीं हो सकता, छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से मेरे परिवार के ऊपर लाखों लोगों का आशीर्वाद है ।