Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर। गोलीकांड के बाद वीआईपी रोड स्थित क्वीन क्लब को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है. वहीं इस मामले में अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमे हर्षित सिंघानिया, चंपालाल जैन, नेहा जैन, मिनाली संघानिया, सूरज शर्मा, संस्कार पाचे, करण सोनवाणी, अभिजीत कौर निरंकारी, ट्विंकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश पटेल और नमित जैन शामिल है. बता दें कि राजधानी रायपुर में लॉकडाउन और कोरोना को लेकर जारी सख्त गाइडलाइन के बावूजद देर रात क्वींस क्लब में पार्टियां चल रही थी और जाम छलकाये जा रहे थे।

पंचायत तंत्र-रायपुर। संसद में पारित तीनों कृषि बिलों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत कर दिए हैं. अब यह बिल कृषि कानून बन गया है. इसके विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह 11 बजे राजीव भवन से लेकर राज्यपाल निवास तक पैदल मार्च करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपेंगे. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।
कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में मनमाने ढंग से बिना चर्चा और पूर्व परामर्श के ऐसे बिल पास कर लिए हैं. जिसका दुष्परिणाम सीधे तौर पर किसान और आम उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है. किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 बिलों का राष्ट्रव्यापी विरोध हो रहा है ।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किए गए कृषि कानूनों का देश भर में विरोध हो रहा है. खासतौर पर किसान और कांग्रेस इसका विरोध जता रही है. कई प्रदेशों में किसान सड़कों पर है. केंद्र सरकार लाठियों के दम पर उनकी आवाज को दबा देना चाहती है. इस कानून को कांग्रेस काला कानून और किसान विरोधी बता रही है ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्यूशन फीस को परिभाषित करने बिलासपुर हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने याचिका लगाई है. जिस पर आज सुनवाई होनी है. याचिका में निजी स्कूलों द्वारा कोर्ट के आदेश का गलत फायदा उठाने का हवाला दिया गया है. बता दें कि प्रदेश में ट्यूशन फीस परिभाषित नहीं है ।
छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने बताया कि ट्यूशन फीस को लेकर जन सामान्य में भ्रांतियां है कि ट्यूशन फीस है क्या ? क्योंकि प्रायवेट स्कूलों के द्वारा अपने-अपने तारीके से ट्यूशन फीस को परिभाषित कर फीस वसूला जा रहा है. ट्यूशन फीस को स्कूल शिक्षा विभाग ने भी परिभाषित नहीं किया है. हमारे द्वारा अनेकों बार स्कूल शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया गया था कि ट्यूशन फीस को परिभाषित किया जाना उचित होगा. लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस विषय पर रूचि नहीं लिया ।
उन्होंने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर ट्यूशन फीस को परिभाषित करने का निवेदन किया गया. लेकिन डीपीआई ने भी ट्यूशन फीस को परिभाषित करने में कोई रूचि नहीं दिखाई. पालकों और प्रायवेट स्कूलों के बीच हो रही टकराव को एक दिन में दूर किया जा सकता है. लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ऐसा नहीं चाहते है. इसलिए हमें हाईकोर्ट जाना पड़ा. क्योंकि हम चाहते है की पालक और प्रायवेट स्कूलों के बीच टकराव समाप्त हो और बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो. क्योंकि ट्यूशन फीस को लेकर पालकों और प्रायवेट स्कूलों के बीच हो रही टकराव में बच्चे पीस रहे हैं ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की आज से शुरुआत हो रही है. इसमें रायपुर के सोनू गुप्ता महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे. केवल दसवीं तक की पढ़ाई करने वाले सोनू सामान्य जानकारी के बदौलत हॉट सीट तक पहुंचने में सफल हुए हैं।
सोनू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 6 साल तक मेहनत की है, तब इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं. महानायक अमिताभ बच्चन का व्यक्तित्व सामान्य है. जब मैं असहज महसूस करने लगा तो उन्होंने ही मुझे अच्छा महसूस कराया. उन्हें मुझे एक नया नाम भी दिया है, जो आज हमें शो के प्रसारण के दौरान सुनने को मिलेगा. सोने ने बताया कि जब बिग बी को मेरी पढ़ाई के बारे में पता चला तो उन्होंने यकीन नहीं किया और कहा कि आपको देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि आपने केवल 10 वीं तक पढ़ाई की है. आप बहुत अच्छा खेल रहे हैं।
सोनू ने बताया कि जब मैं केबीसी गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि सदी के महानायक जिनसे सभी मिलने को आतुर होते हैं, वो मेरे सामने मौजूद हैं. जब केबीसी चलता था तो मैं भी सामने बैठ के जवाब देता था, फिर मेरी पत्नी ने मुझे प्रोत्साहित किया कि आप भी केबीसी जा सकते हैंं. कोशिश करते रहिए और आखिरकार मैं पहुंच ही गया. इस बार केबीसी में ऑडियंस पोल की जगह वीडियो ए फ्रेंड का ऑप्शन केबीसी में दिया गया था।

पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन कल से खत्म हो जाएगा. आज मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया. मंत्री चौबे ने कहा कि मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा. इसे आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा. कल सुबह से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी ।
बता दें कि 21 सितंबर से 28 सितंबर तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसका आज अंतिम दिन था. प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे और जिला प्रशासन व चैंबर के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया ।
इस लॉकडाउन में लोगों को एक निश्चित समय सीमा में दूध व मेडिकल को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के खाने-पीने का सामान नहीं मिला. ऐसी स्थिति में अनलॉक के बाद शहर के प्रमुख थोक और चिल्हर बाजारों में भीड़ उमड़ने की आशंका है. बाजार में पहुंचने वाले लोगों को कंट्रोल करना प्रशासन तथा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है ।
इस पर मंत्री चौबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लागए जाने को लेकर चेकिंग के लिए टीम बढ़ाई जाएगी ।

पंचायत तंत्र – रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हुई मारपीट का मामला सुर्खियों में है. राज्य भर के पत्रकारों में आक्रोश है. सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हमले की न केवल कड़ी निंदा की, बल्कि इसे गलत भी ठहराया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसी आधार पर कार्रवाई हुई और आरोपी भी पकड़े गए. इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) हमसे सीधा सम्बंधित नहीं है. भूपेश ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, चाहे किसी दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कर्रवाई हुई है. रिपोर्ट आ रही है, जांच करवा देते हैं. अगर वो सही हैं, तो और धाराएं जोड़ेंगे ।
पहले और अब की स्थिति की अंतर को समझिए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि इसी प्रदेश में बिलासपुर में पत्रकार की हत्या हुई, उसकी सीबीआई जांच का क्या हुआ ? पुलिस कस्टडी में जो आरोपी पकड़े गए थे उसका क्या हुआ ? इसी बस्तर में यादव पत्रकार को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. दुर्भाग्य की बात है की मीडिया ने उसे अपना प्रतिनिधि या कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि आज पत्रकार कम से कम ताल ठोंककर कह रहै हैं कि भूपेश हम आ रहे हैं. मैं इसका स्वागत करता हूं. यही प्रजातंत्र है. उस समय की स्थिति और आज में क्या अंतर है ये महसूस करिये ? घटना कोई भी हो निंदनीय है. मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूँ. ऐसा नहीं होना चहिए, लेकिन हो गया तो उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी. पिछले कार्यकाल में और इस कार्यकाल में अंतर आपको स्पष्ट दिखाई दे रहा है. दिखाई दे रहा है कि नहीं दे रहा है. मैं ये जानना चाहता हूँ ।
पत्रकार जन सुरक्षा कानून
पत्रकार जन सुरक्षा कानून पर सीएम भूपेश ने कहा कि यह कानून पत्रकार ही बना रहे हैं. जनता से ही हमारी सरकार बनी है. सरकार बनने के बाद लोकसभा चुनाव डिक्लेअर हो गया. लोकसभा 3 महीने चला. उसके बाद नगरीय निकाय चुनाव, फिर पंचायती राज चुनाव हुए. जो सरपंच जीतकर आये उसका सम्मान भी नहीं कर पाए, कोरोना वायरस आया और लॉकडाउन हो गया. इस बीच जितना सम्भव हो पाया कर रहे हैं. हम पीछे नहीं हट रहे. उन्होंने कहा कि कानून फाइनल स्टेज में होगा. जल्द ही आपकी चर्चा के लिए पब्लिश किया जाएगा. उसमें आपके सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे. अपनी प्रकार का देश में यह पहला कानून होगा, तो देख समझकर बनाया जाएगा. इसके लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे कहते हैं कि आज जो लोग कोविड सेंटर में इलाज करा रहे हैं, उस बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम से आज 30 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. उनको घर तक छोड़ने के लिए नगर निगम के जोन 4 आयुक्त विनय मिश्रा लोकेश चंद्रवंशी शेखरसिंह, सब इंजीनियर आशीष श्रीवास्तव ने मोर्चा संभालते हुए उनके घरों तक छोड़ने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कराई. जबकि जो लोग भर्ती थे उन सभी का घर रायपुर के अलग-अलग स्थानों में है. उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन लगाया उनमें से बहुतों के रिश्तेदार उनको लेने नहीं आए, तो 2 लोगों ने प्रमोद दुबे से घर तक छोड़ने मदद मांगी।
संज्ञान में जब यह बात आई तो प्रमोद दुने ने जोन 4 आयुक्त विनय मिश्रा से उनके घरों तक छुड़वाने की व्यवस्था करने के लिए कहा. छुट्टी के दिन एवं कड़ी लॉकडाउन के बीच जो मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, उनको उनके घर तक भिजवाने के लिए नगर निगम के जोन 4 की टीम पूरी सहृदयता से मरीजों को उनके घर तक छोड़ने का काम किया है।
सभापति प्रमोद दुबे ने कहा है कि लोगों को अब यह समझना होगा कि जब ऐसे संकट की घड़ी में उनके स्वयं के रिश्तेदार उनको लेने नहीं आ रहे हैं, तो इस बीमारी की स्थिति कितनी भयावह होगी. इसलिए अपनी जागरूकता का प्रमाण निश्चित रूप से सब्जी लेने जाए, किराना स्टोर में या मेडिकल स्टोर में जाकर बराबर दूरी बनाकर सामान खरीदें एवं मास्क का उपयोग हर स्थिति में करें. साबुन से हाथ धो ले इन सब बातों को लोग अगर आत्मसात से कर लेंगे, तो किसी अस्पताल या दवाई खाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी में दूसरे राज्य की शराब बोतलें बरामद होने के बाद रिहायशी ठिकाने में बड़ा स्टाफ दफ़न करने के मामले में आबकारी अमले ने तफ्तीश शुरू कर दी है। कथित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी विनोद कोडवानी के घर दबिश देने के बाद आबकारी अमले ने हरियाणा ब्रांड की महंगी बोतलें बरामद की थी, अब इलाके में पहरा जमाकर अवैध कारोबार करने नेटवर्क खंगालने कवायद तेज़ हो गई है। अंदेशा है, बड़ा स्टाफ आस-पास रहवासी इलाके में छिपाकर बड़े कारोबार को अंजाम दे रहे है। जांच के दूसरे दिन कारोबारी का बयान लेकर उसके पास पहुंचे स्टॉक के बारे में पतासाजी भी तेज़ हुई है। घर में दबिश देने के बाद कम से कम संख्या में मिली बोतलों के बाद माना यह जा रहा है कि अमले जांच के पहले ही कालोनी से स्टॉक इधर से उधर कर आबकारी दस्ते को पूरी तरह से गुमराह किया गया, जबकि इलाके में पिछले चार दिनों से शराब के अवैध कारोबार के बारे में सूचनाएं बाहर आ रही थीं। प्रदेश में मध्यप्रदेश ब्रांड की शराब कारोबार करने के मामले में पहले कई खुलासे हुए है ,लेकिन इस बार आबकारी दस्ते की दबिश देने के बाद अंदेशा है, यहां से बड़ा स्टॉक लाकर रिहायशी कालोनी में कारोबार का संचालन आसानी से किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास इसके पहले शहर में दूसरे राज्यों की शराब बेचे जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करने से पहले ही निर्देश जारी कर चुके है।

पंचायत तंत्र- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लॉकडाउन के बाद भी यात्रियों का आवागमन जारी है. रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है. हर एक यात्री के चेकिंग में काफी समय लग रहा है. जिस वजह से यात्री कड़ी धूप में घंटों खड़े है. यहां सीनियर सिटीजन के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है ।
रेलवे स्टेशन में अपनी पारी का इंतजार करते हुए सीनियर सिटीजन प्रेम लोधी बताते है कि मैं 1 घंटे से कड़ी धूप में खड़ा हूं. मुझे राउरकेरा जाना है. अब अधिक उम्र में सफर करना ही काफी मुश्किल होता है और यहां कड़ी धूप में मुझे इंतजार करना करना पड़ रहा है. मेरी उम्र 75 वर्ष है. लेकिन यहां किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर सीनियर सिटीजन के लिए व्यवस्थाएं की जाती है. अब उम्र बढ़ गई है, तो इंतजार नहीं होता ।
राजू तिवारी बताते है कि रेलवे स्टेशन में जब यात्रियों को चेकिंग के लिए करीब 2 घंटे पहले बुलाया जाता है, तो कुछ व्यवस्था तो करनी चाहिए. हमारे लिए ना सही बुजुर्गों के लिए ही कम से कम बैठने की व्यवस्था होनी करनी चाहिए. उनकी हालत ज्यादा देर तक खड़े रहने की नहीं होती. एक तरफ तो कोरोना काल में बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखने कहा गया है और यहीं कोई व्यवस्था नहीं हो रहा है ।
पंकज साहू बताते है कि करीब 1 घंटे होने को है. हर यात्री को यहां चेकिंग पर 10 मिनट का समय लग रहा है. लाइन काफी लम्बी है. ना जाने हमारा समय कब आएगा. हमें उड़ीसा जाना है, लेकिन यहां बहुत ज्यादा ही इंतजार करना पड़ रहा है. अगर पता होता कि ऐसा होगा तो व्यवस्था अपनी व्यवस्था कर के आते ।
रायपुर रेलवे मंडल पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन अंदर पूरी व्यवस्था है. सोशल डिस्टेसिंग के बीच यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है. यात्रा करने के लिए लोगों को 90 मिनट पहले स्टेशन आना अनिवार्य है. यदि कोई बुजुर्ग है, तो वह अपना टिकट दिखाकर अंदर बैठकर इतंजार कर सकते हैं. उनके लिए यह व्यवस्था की गई है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में कार से घूम-घूमकर आईपीएल सट्टा खिला रहे 6 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सटोरिएं लॉकडाउन के वजह से होटल कमरा नहीं मिलने से कार में ही सट्टे का संचालन कर रहे हैं. कल हो रहे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 10 करोड़ का सट्टा लगाया गया था. इनके पास से पुलिस ने 55 हजार 880 नगदी, लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन, कम्युनिकेटर मशीन सहित 10 करोड़ से अधिक की सट्टा पट्टी जब्त किया है ।
पुलिस के मुताबिक आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाने के सूचना मिली थी, कोलकाता नाईट राईडर्स बनाम सनराईसर्स हैदराबाद के बीच चल रहे मैच में कुछ लोग क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 15 सी एक्स 9922 में सवार होकर घूम-घूमकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे है. चेकिंग के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर आ रही है कार को टाटींबध चौक के पास रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, फिर सायबर सेल की टीम और तेलीबांधा पुलिस की टीम ने उद्योग भवन तेलीबांधा के पास उन्हें धरदबोचा ।