Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। लॉक डाउन से पहले दो दिनों में व्यापारियों ने जमकर नोट छापे। बाजार में न तो सोशल डिस्टेंस का पालन हुआ और न ही मास्क लगाने का पालन किया है। दो दिनों तक बाजार में रेलम-पेल भीड़ उमड़ते रहा और कोरोना को एक घर से दूसरे घर भेजने के संवाहक बनते रहे। वहीं सब्जी और किराना व्यापारियों ने खुलकर लूटमार मचाई। जैसे सरकार ने उन्हें लूट का लाइसेंस जारी कर दिया हो। एक जाता अनुमान के अनुसार राजधानी में निम्न आयवर्ग के 35 हजार परिवार है जिनकी सब्जा खरीदने की क्रय क्षमता 5 सौ रुपए है। 5 सौ गुना 35 करें तो आंकड़ा 1,75 करोड़के आसपास पहुंच जाता है। जबकि पॉश कालोनी, बंगलों वालों धनाढ्यों की क्षमता असिमित है। वे 5-10 हजार तक की खरीदी करने में सक्षम है। इस मान से बाजार में दिवाली से पहले ही लॉकडाउन ने कारोबारियों की दिवाली मनवा दी है। बाजार में पिछले दो दिनों से ब्रेड और अंडा गायब है। 120 रुपए दर्जन में भी खरीददार खड़े है पर माल नहीं है। खाद्य सामगरी और सब्जियों के दाम में जो आग लगी है वैसा तो पिछले दस -बीस सालों में सब्जियों और किराना सामानों को दाम में तेजी नहीं आई है। इस कोरोना गरीबों को दोहरा जंग लडऩे के लिए मजबूर कर दिया है। कोरोना बचने घर में रहने के लिए सात दिन की खाद्य सामग्री इकट्ठा करने में लोगों को बाजार में 12 गंटे लग गए फिर पूरा सामान नहीं मिला। अब सात दिनों के लिए जो सब्जी और राशन खरीदा है उससे ही सात दिन चलाना है। रविवार और सोमवार को तो बाजार में धनतेरस जैसा माहौल दिकाई दे रहा था, हर दुकान में भीड़, मुंहमांगे दाम पर उपभोक्ता खरीदी कर रहे थे. इतना पैसा बाजार में आया कहां से जो करोड़ों के खरीद फरोख्त लोग सात दिन जीने के लिए खरीदी करने निकल पड़े। इतना तो साल भर का राशन भरने में खर्च नहीं किया जाता। अचानक लॉकडाउन लगने की घोषणा ने नागरिकों को इस कदर डरा दिया कि वे सात दिनों की जगह महीने भर का राशन और सब्जी खरीदते देके गए।
सात दिनों के लॉकडाउन में सब्जियों की बिक्री में जबरदस्त तेजी आईहै कारोबारी दो दिन में मालामाल विकली का सुख भोगते नजर आए। कीमतें काफी अधिक होने के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। कारोबारियों के अनुसार, राजधानी में रोजाना करीब 10 लाख रुपये की सब्जियों की बिक्री होती है। मगर, लॉकडाउन की घोषणा के बाद इन दो दिनों यानि रविवार और सोमवार को सब्जियों की जबरदस्त बिक्री हुई। बताया जा रहा है कि करीब 2.5 करोड़ की सब्जियां बिक गई हैं। इस प्रकार अगर रोजाना होने वाली बिक्री को देखा जाए, तो इन दो दिनों में 25 फीसद ज्यादा सब्जियों की बिक्री हुई है।
लॉकडाउन से पहले खरीदी, जमकर हुई मुनाफाखोरी
लॉकडाउन भले ही एक हफ्ते का है, लेकिन सोमवार को पूरे शहर के लोग बाजारों में उमड़ गए और एक-दो महीने तक का सामान स्टॉक कर लिया। सब्जी बाजार, किराना दुकान और डिपार्टमेंटल स्टोर के अलावा जरूरी चीजों की दुकानों पर लोग टूट पड़े। आलू-प्याज तो ऐसा बिका कि 4 बजे के बाद बाजार से गायब हो गया। इनकी थोक दुकानें तक बंद कर दी गईं। सब्जियां में आग लगी रही,डिपार्टमेंटल स्टोर्स में लंबी लाइन रही, बेकरियों में भी लोगों को सामान खरीदने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ गया। इस बीच, रुक-रुककर बारिश होती रही, लेकिन इससे न भीड़ रुकी और न ही जाम पर कोई असर पड़ा। राजधानी के सभी बाजारों में फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियम धराशायी हो गए। गोलबाजार, शास्त्रीबाजार, मालवीय रोड, एमजी रोड, रहमानिया चौक, हलवाई लेन, शारदा चौक, पंडरी, तात्यापारा, स्टेशन रोड, फाफाडीह, आमापारा, टिकरापारा, तेलीबांधा, कुशालपुर समेत सभी बाजारों में लोग सुबह से शाम तक खरीदी करते रहे।
करोड़ों के राशन सामग्री का उठाव
सब्जियों की ही तरह सुपर बाजार और किराना दुकानों पर जमकर लोगों की भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है कि हफ्ते भर पहले होने वाली बिक्री की तुलना में इन दो दिनों में बिक्री 50 फीसद बढ़ गई। राजधानी में रोजाना राशन के सामान की बिक्री 15 लाख रुपये मानी जाए, तो कोरोना के भय की वजह से यह बिक्री भी करीब 40 फीसद घट गई थी। हफ्ते भर पहले रोजाना की बिक्री केवल नौ लाख रुपये की हो रही थी। मगर, इन दो दिनों में रोजाना होने वाली बिक्री में पचास फीसद की बढ़ोतरी हुई और बिक्री करीब 40 लाख रुपये की हुई।
आलू-प्याज की मारामारी
आलू-प्याज में लोगों की ज्यादा मारामारी देखने को मिली। स्टॉक होने के बावजूद विक्रेताओं ने कालाबाजारी की और महंगे दामों में इन्हें बेचा। प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह से आलू-प्याज दोनों ही 45 से 50 रुपये किलो तक बिके।

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद वे होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करा रही हैं। जानकारी के मुताबिक भेडिय़ा ने कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वयं कीकोरोना की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आईसोलेशन कर लिया, इस दौरान उन्होंने अपना उपचार भी शुरू करा लिया है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना अपने विस्फोटक स्थिति में आ चुका है। आमजनों से लेकर कई जनप्रतिनिधि इसकी चपेट में आ चुके हैं, स्थिति को देखते हुए जिला-कलेक्टरो ने वर्तमान में लॉकडाउन घोषणा की है ।
ताकि इस संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर रोगों से पीड़ित दो लोगों के इलाज के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिले के कलेक्टरों को इलाज के लिए स्वीकृत यह राशि तत्काल संबंधित को भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं । सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर के टिकरापारा रोड दयालबंद निवासी श्री हृदेश केसरी के बीमार पिता सुभाष चंद्र केसरी के इलाज के लिए 5 लाख रुपए तथा जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील के ग्राम अमरताल की रहने वाली आरती जांगड़े के पुत्र आदित्य जांगड़े के इलाज के लिए एक लाख रुपएकी आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
 

 
> राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम से सौंपा ज्ञापन
 
पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक गाथा भरथरी की गायिका सुरुज बाई खाण्डे को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग समाज के साथ-साथ कला प्रेमियों की ओर से की जा रही है। इस संबंध में राष्ट्रपति के
साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम से आठ जिलों में कलेक्टर के नाम से समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है छत्तीसगढ़ में भरथरी गायन की पुरानी परंपरा को सुरुजबाई खांडे ने रोचक लोक शैली में प्रस्तुत कर विशेष पहचान बनाई।
आंचलिक परम्परा में आध्यात्मिक लोकनायक के रूप में प्रतिष्ठित राजा भर्तहरि के जीवन वृत्त, नीति और उपदेशों को लोक शैली में भरथरी के जरिए प्रस्तुत किया जाता है. इस लुप्त होती कला को देश-प्रदेश में स्थान दिलाने सुरुज बाई खांडे की अहम भूमिका है. प्रगतिशील सतनामी समाज के साथ अन्य संगठनों और समाज के गणमान्य लोगों की ओर से उन्हें पद्मश्री प्रदान करने की मांग की गई है। समाज का मानना है कि इससे भरथरी गाने वाले कलाकार प्रोत्साहित होंगे।
7 वर्ष की आयु से अपने नाना रामसाय के साथ भरथरी गायन की परंपरा सीखने वाली सुरूज बाई भरथरी के साथ ही साथ ढ़ोला मारू, चंदैनी, आल्हा उदल, पंथी गायन भी गाने वाली छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला कलाकार है. सुरुज बाई भरथरी की प्रस्तुति वेदमती शैली (बैठकर गायन) और कापालिक शैली (खड़े होकर गायन) दोनों में करती थीं।
1987-88 में भरथरी को रूस पहुंचाने वाली पहली कलाकार रहीं सुरूज बाई हबीब तनवीर और बंशी कौल जैसे नाटककारों के साथ भी काम की किया. उनकी कला के प्रति लगन को देखते हुए एसईसीएल में कला संयोजक के तौर पर नियुक्ति दी गई थी।
 

> सरकार कदम-कदम पर केवल नौटंकियां करती रही और प्रदेश कोरोना के चंगुल में जकड़ता गया
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों और मृतकों के आँकड़ों में भारी अंतर के हुए खुलासे पर हैरत जताते हुए इसे गंभीर और प्रदेश सरकार के लिए बेहद शर्मनाक विषय माना है। अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा आदि जिलों में कोरोना संक्रमितों और मृतकों के आँकड़ों में भारी अंतर के खुलासे ने भाजपा द्वारा व्यक्त की जा रही उस आशंका को पुष्ट किया है कि प्रदेश सरकार कोरोना के मामले में तथ्यों को छिपा रही है, झूठ बोलकर प्रदेश को भ्रमित कर रही है और इसके लिए उसे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा कि आज तक कांग्रेस के शासनकाल में नाना प्रकार के घोटालों का खुलासा होता रहा है, प्रदेश में भी जबसे कांग्रेस की सरकार आई है, कई तरह की आर्थिक अनियमितताओं और माफियाराज की आड़ में घोटालों का सिलसिला चल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार लोगों की जान की दुश्मन बनकर अब कोरोना संक्रमण के मामलों और उससे हो रही मौतों के आँकड़ों में भी घोटाला कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना स्टेट कमांड सेंटर और जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) के आँकड़ों में जमीन-आसमान का फर्क है। 19 सितम्बर तक की स्थिति में प्रदेश के 25 जिलों के आँकड़ों के मुताबिक स्टेट कमांड सेंटर जहाँ कोरोना संक्रमितों की संख्या 79,830 और मृतकों की संख्या 630 बता रहा है, वहीं इन जिलों के सीएमएचओ की रिपोर्ट्स में ये आँकड़े क्रमश: 88,942 और 1,041 दर्शाए गए हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या में 9,112 और मृतकों की संख्या में 418 का अंतर है।
अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से यह सवाल किया है कि ऐसी स्थिति में किन आँकड़ों को सही माना जाए और कोरोना के खिलाफ रणनीतिक तैयारी प्रदेश सरकार किन आँकड़ों के आधार पर कर रही है? पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना को लेकर शुरू से ही लापरवाह, संवेदनहीन और झूठी साबित हो रही है। क्वारेंटाइन और कोविड सेंटर्स को नारकीय यंत्रणा का केंद्र बना देने वाली यह प्रदेश सरकार कदम-कदम पर केवल सियासी नौटंकियाँ करती रही और आज जब छत्तीसगढ़ कोरोना के चंगुल में जकड़ा त्राहि-त्राहि कर रहा है तब प्रदेश सरकार के तथाकथित ‘कोरोना प्लेयर्सÓ मंत्री मुँह चुराए बैठे हैं और प्रदेश सरकार खुद घुटनों पर आ गई है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की बदनीयती, कुनीतियों और नाकारा नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के हर गली-मुहल्लों तक कोरोना का कोहराम मचा दिया है और अब भी मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को भरमाने में ही मशगूल हैं। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से जुड़ आँकड़ों में मरीजों या मृतकों की संख्या में दो-चार का अंतर होता तो इसे एक सहज मानवीय भूल माना जा सकता था, लेकिन संक्रमितों की संख्या में 9,112 और मृतकों की संख्या में 418 का फर्क प्रदेश सरकार के लिए शर्म से गढ़ जाने के लिए पर्याप्त है। इससे यह एकदम साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार ने जानबूझकर ये आँकड़े छिपाए हैं।
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की राजधानी को दुनिया का अव्वल कोरोना हॉट स्पॉट बनाकर, एक्टिव केस में नंबर वन व टेस्टिंग के मामले में 20वें स्थान पर और रिकवरी रेट में देश के ही अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ को सबसे निचले स्तर पर पहुँचाकर प्रदेश सरकार जिस तरह अपनी किरकिरी करा चुकी है, इसी से बदहवास होकर प्रदेश सरकार ने संक्रमितों व मृतकों के आँकड़े छिपाने का काम किया है, जो निंदनीय और शर्मनाक है। इससे यह स्ष्ट होता है कि न जाने कितने लोग बिना इलाज के अकाल मौत के शिकार हुए हैं।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए  एक राहत भरी खबर है। टेस्ट कराने के बाद उन्हे अब अपनी रिपोर्ट एक क्लिक पर मिल जाएगी। छत्तीसगढ के  स्वास्थ्य विभाग एवं एन आई सी द्वारा तैयार किए गए स्वास्थ्य  विभाग के पोर्टल http://cghealth.nic.in पर जाकर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जिसने इस माह की 5 तारीख के बाद कोरोना टेस्ट कराया हो, वह अपनी रिपोर्ट देख सकता है और उसका प्रिंट भी ले सकता है ।
एनआईसी के अधिकारी टीएन सिंह ने बताया कि इस पोर्टल को खोलकर उसके दांए तरफ ’चेक योर कोविड
टेस्ट रिजल्ट’ में क्लिक करने पर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जो उसने कोरोना जांच कराते समय दिया
हो. फिर उस नंबर में ओटीपी पूछा जाएगा, जिसे डालने पर व्यू योर रिपोर्ट आएगा जिसे सेव कर के प्रिंट
लिया जा सकता है।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने रायपुर जिले में सोमवार रात 9 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है. जिले में एक सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन किया गया है. मंगलवार को सुबह से रायपुर शहर के चौक-चौराहों में पुलिस की टीम मुस्तैद है. चौक से गुजरने वाले लोगों को आई कार्ड दिखाने के लिए कहा जा रहा है. यहां पर हर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. अति आवश्यक सेवाओ को छोड़ शेष सभी व्यक्तियों को आई कार्ड दिखाने की बात कही जा रही है ।
यातायात पुलिस अधीक्षक एम.आर मंडावी ने बताया कि टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जो बेवजह घूमने वाले हैं वह अब तक प्रकाश में नहीं आए हैं. अगर ऐसे लोग बाहर निकलते हैं तो उन पर आवश्यक और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.  इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान तीन परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिसमें परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा देने जा सकेंगे. लोगों से हम यही अपील करते हैं कि घर पर ही रहे, बेवजह न निकले, यदि वो निकलते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण काल में भी मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के चलते शालाओं के बंद रहने की अवधि 11 अगस्त से 31 अक्टूबर तक कुल 63 दिनों का मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन स्कूली बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरण किया जाएगा। सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधानुसार स्कूल में अथवा घर-घर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान बच्चों या पालकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखी जाएगी। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय से जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 29 अगस्त 2020 में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण काल में अनलॉक-4 के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किया गया है। इस आदेश में 30 सितम्बर 2020 तक शालाओं को बंद रखे जाने का निर्देश दिया गया है। अतः खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में बच्चों को सूखा चावल एवं कुकिंग कास्ट की राशि से अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री – दाल, तेल, सूखी सब्जी इत्यादि वितरित किया जाना है।
सूखा राशन सामग्री वितरण हेतु जारी निर्देश में कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन योजना की गाईडलाइन के अनुसार कक्षा पहली से आठवी तक के उन बच्चों को जिनका नाम शासकीय शाला, अनुदान प्राप्त अशासकीय शाला अथवा मदरसा-मकतबा में दर्ज है, मध्यान्ह भोजन दिया जाए। सूखा राशन वितरण में बच्चों को चावल, दाल एवं तेल की मात्रा भारत सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम नहीं होनी चाहिए। बच्चों को प्रदाय की जाने वाली सामग्रियों को पृथक-पृथक सील बंद पैकेट बनाकर प्रति छात्र सभी सामग्रियों का एक बड़ा पैकेट बनाया जाए। वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्रियां उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सामग्रियों की पैकिंग के पूर्व और पैकिंग के बाद के फोटोग्राफ लिए जाए। सामग्री के ब्रांड से संबंधित फोटोग्राफ और सामग्री नमूनार्थ एक माह तक के लिए रखी जाए। जिससे किसी प्रकार की शिकायत होने पर गुणवत्ता के संबंध में जांच की जा सके। सूखा राशन वितरण के संबंध में प्रत्येक शाला में बच्चों को वितरित होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता एवं मात्रा सुनिश्चित करने हेतु सामग्री वितरण के लिए जिला स्तर पर इस प्रकार कार्ययोजना बनाई जाए जिससे इसकी सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा सके।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्कूलों में 63 दिनों के लिए प्रति छात्र चावल 6300 ग्राम, दाल 1260 ग्राम, आचार 500 ग्राम, सोयाबड़ी 630 ग्राम, तेल 315 ग्राम और नमक 400 ग्राम प्रदाय किया जाना है। इसी प्रकार माध्यमिक स्कूलों में 63 दिनों के लिए प्रति छात्र चावल 9450 ग्राम, दाल 1890 ग्राम, आचार 750 ग्राम, सोयाबड़ी 945 ग्राम, तेल 500 ग्राम और नमक 600 ग्राम प्रदाय किया जाना है। स्कूलों के लिए चावल पूर्व की तरह ही उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा।
 

 

पंचायत तंत्र – रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है. जिसका असर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने को मिला. आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही बारिश हुई. आसमान में दिनभर बादल छाई रही. इससे लोगों को राहत महसूस हुई. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, दुर्ग और बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी दी है ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है. साथ ही चक्रीय चक्रवाती घेरे का असर देखने को मिलेगा. इसका असर दक्षिण क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा ।
अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा होगी. कई इलाकों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. प्रदेश में दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में भारी वर्षा हो सकती है ।

रंगमंच भटकते हुए व्यक्ति का जीवन संवार सकता है- पद्मश्री ममता चंद्राकर
 
पंचायत तंत्र-रायपुर। रंगमंच आत्मा का विस्तार है. अनुभूतियों के तादाम्य का विस्तार है. यह संस्कार हमें बाल्यकाल से ही प्राप्त होता है. हमारी मनोरंजनकारी कलाएं हमारी संवेदना का विस्तार करती है. यह बातें बतौर प्रमुख वक्ता सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रो. राजगोपाल बजाज ने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में कही. उन्होने यह भी कहा कि रंगमंच की शिक्षा पहली कक्षा से ही दी जानी चाहिए. हमारी दुनिया के रंगमंच है. इस रंगमंचीय दुनिया में हम तरह की किरदारों को जीते हैं ।
वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में ही प्रसिद्ध निर्देशक पद्मश्री से सम्मानित प्रो. वामन केंद्रे ने कहा कि हमारा भाषाई रंगमंच ही हमारा राष्ट्रीय रंगमंच है. जिसकी अपनी भाषा होगी अपनी संवेदनाएं होंगी वही श्रेष्ठ रंगमंच होगा. इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हबीब तनवीर हैं ।
विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री मोक्षदा(ममता) चंद्राकर ने कहा कि रंगमंच भटकते हुए व्यक्ति का जीवन संवार सकता है. रंगमंच में बड़ी ताकता होती है. उन्होने कहा कि काव्य, कला का उत्कृष्ट रूप है और नाटक उत्कृष्टतम रूप है. उन्होंने भारतीय आधुनिक रंगमंच के सूत्रधार हबीब तनवीर, इब्राहिम अल्काजी, ब ब व कारन्त को याद करते हुवे शम्भू मित्र बादल सरकार का भी स्मरण किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ को प्रयोग की भूमि बताया और भारतीय रंगमंच में छत्तीसगढ़ के लालू राम, मदन निषाद, फिदा बाई जैसे कलाकारों की भूमिका को भी रेखांकित किया ।
फ़िल्म व रंगमंच के सुप्रसिद्ध अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि रंगमंच अपने मूलरूप में स्थानीय होता. वह उस समाज, उस शहर का होता है, जहाँ उसकी जड़े होती हैं. इब्राहिम अल्काजी को याद करते हुवे राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज के भारतीय रंगमंच पर इब्राहिम अल्काजी का विशेष प्रभाव दिखाई देता है।
सुप्रसिद्ध नाट्य लेखिका निर्देशिका प्रो. त्रिपुरारी शर्मा ने कहा कि हमेशा से ही हमारी थिएटर कम्यूनिटी का समाज के प्रति उत्तरदायित्व बना रहता है. लोक व रंगमंच का कलाकार केवल कहानी नही दिखाता, बल्कि वह टिप्पणी भी करता है. प्रो सत्यव्रत राउत ने ब व कारन्त के योगदान की चर्चा करते हुवे कहा कि कला का स्वरूप बहुआयामी होता है. उसका कोई एक परिप्रेक्ष्य नही होता है. नार्वे के प्रसिद्ध साहित्यकार, अनुवादक सुरेशचंद्र शुक्ल ने नार्वे के रंगजगत की चर्चा करते हुवे कहा कि रंगमंच सामूहिक सृजन है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे छत्तीसगढ़ के प्रमुख साहित्यकार व आलोचक डॉ सुशील त्रिवेदी ने कहा कि रंगमंच के लिए समकालीन संवेदना ज़रूरी है. हबीब तनवीर तथा ब व कारन्त को याद करते हुवे उन्होंने कहा कि उनके नाटकों ने रंगमंच और समाज को जोड़े रखा. विचारों की अभिव्यक्ति ही रंगमंच की पहली शर्त है ।
सुप्रसिद्ध साहित्यकार व्यंग्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि बाजारवाद के कारण हमारा गाँव हाशिये पर जा रहा है. गाँव भाषा-बोली को बचाये रखना ज़रूरी है, तभी हम जनता की पीड़ा को उसका स्वर दे पाएँगे. छत्तीसगढ़ मित्र के प्रबंध संपादक डॉ. सुधीर शर्मा ने हबीब तनवीर की परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से हबीब तनवीर पीठ की स्थापना का सुझाव दिया ।
वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर ने कहा कि रंगमंच में हमेशा से दो धाराएं दिखाई देती है. एक लोक की और दूसरी नागर की. उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकरंगमन्च के संवाहक रामचन्द्र देशमुख, दाऊ मंदराजी और महासिंह चंद्राकर के योगदान की चर्चा की ओर कहा कि हबीब का रंगकर्म उसी का विस्तार है ।
संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित राजकमल नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नाटकों में भारतेंदु का प्रभाव अधिक दिखाई देता है. वहीं छत्तीसगढ़ी नाटककार रामनाथ साहू ने छत्तीसगढ़ी नाटकों के लेखन व रंगमंचीय प्रयोगों की चर्चा की व छत्तीसगढ़ी नाटकों को पुनर्स्थापित करने पर जोर दिया. लोक रंगमंच से जुड़े भूपेंद्र साहू ने ब व कारन्त को याद करते हुवे उनके प्रशिक्षण व छत्तीसगढ़ी लोक नाटकों के बदलते स्वरूप पर चर्चा की. जबकि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाटकार अख्तर अली ने छत्तीसगढ़ के नाटककारों की चर्चा करते हुए विभु कुमार व प्रेम साइमन के महत्व को रेखांकित किया ।
संस्कृतिकर्मी सुभाष मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के वर्तमान रंगपरिदृश पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा की यह दुखद है कि हमारी एक लंबी परम्परा होने के बाद भी हमारी कोई राष्ट्रीय पहचान नही बन पाई है. देश के प्रमुख नाटककार साहित्यकार डॉ. संदीप अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रंगकर्म हमेशा से आधुनिक रहा है ।
प्रो. आई. डी. तिवारी ने सभी वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया. विशेष रूप से छत्तीसगढ़ मित्र के विशेष सहयोग के लिए व तकनीकी सत्र संयोजन के लिए डॉ सुधीर शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद दिया. अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का संचालन डॉ. योगेन्द्र चौबे सहायक प्राध्यापक नाट्य विभाग इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने किया .बता दें कि वेबिनार में भारतीय सांस्कृतिक दूतावास तेहरान के निदेशक अभय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. वहीं  वेबिनार में नार्वे, तेहरान बोस्टन सहित देश व छत्तीसगढ़ से लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।