Browsing: रायपुर

 
 पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये ढाई किलों का सोना जब्त किया है। पकड़े गये सोने की कीमत 1 करोड़ 25 लाख के आसपास बताई जा रही है। मुखबीर की सूचना पर ये कार्रवाई तेलीबांधा टीआई रमाकांत के नेतृत्व में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबाधां थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार (नंबर सीजी 04एलएच 3978) में सोना लाया जा रहा है। सूचना के बाद तेलीबांधा टीआई रमाकांत के नेतृत्व में वीआईपी चौक के पास कार को रोका गया। कार की जब तलाशी ली गयी तो ढाई किलों सोना पुलिस ने जब्त किया गया। साथ ही कार सवार अशोक बेरा और उसके ड्रायवर को पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को सोने का व्यवसायी बताया है। पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने बताया हैं कि, जब्त सोने को कोलकाता से लाये थे और रायपुर में जेवर बनाकर बेचने वाले थे। आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कर इसकी सूचना आईटी विभाग को दे दी गयी है।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। कोरोना मरीजों की रिपोर्ट को लेकर सरकारी और निजी अस्पतालों में गंभीरता नहीं है। निगेटिव को पॉजिटिव और पाजिटिव को निगेटिव करना उनका बाएं हाथ का खेल हो गया है। जिसमें अस्पताल प्रबंधन दोनों हाथों से धन बटोर रहे है। राजधानी के बड़े अस्पताल में चौकाने वाला मामला सामने आया है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पहले ही मांग कर चुके है कि कोरोना मामले में गफलत करने वाले अस्पतालों का लाइसें निरस्त कियीा जाए। सरकार को इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। एक बड़े अस्पताल में पहले एक कोरोना मरीज को निगेटिव बताया गया, फिर उसे पॉजिटिव बताया गया, यह है प्राइवेट अस्पतालों का हाल। समाज सेवी मोहम्मद फिरोज ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना जाँच की प्रक्रिया मॉनिटरिंग बेहद गैर जिम्मेदार व्यक्तियों के द्वारा की जा रही है, और वे इस अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार है।
क्या नुकसान हो रहा है
चूंकि जो लोग संभावित होते हैं वही जांच करवाने आ रहे हैं ,जांच न होने की स्थिति में यदि वह पॉज़िटिव मरीज है तो या तो घर पर उसकी हालत बिगड़ेगी या वो घूम-घूम का लोगों एवम् घर वालों को संक्रमित करेगा। जांच के बाद पॉज़िटिव आए मरीजों की रिपोर्ट मिलने में 24 से 48 घंटे के समय का लंबा अंतराल है,रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद इलाज की प्रक्रियाओं की एक अलग ही लंबी एवंजटिल दास्तां है।जिसे पूरा कर पाना कम पढ़े लिखे लोगों के लिए बेहद दुश्वार है।
सरकारी अस्पताल में बेहाल जांच प्रक्रिया
आप जांच के लिए एक पर्चे में सारी जानकारी, आधार, मोबाइल नंबर सहित देते हैं।
पहले सभी मरीजों से पर्चा भरा लिया गया फिर लंबे इंतज़ार के बाद नाम पुकारा गया।
मेडिकल ऑफिसर दूर से चेक करेंगे व तय करेंगे कि रैपिड टेस्ट होगा या आरटी पीसीआर।
आपको एक चि_ी दी जाती है जिसे एक जगह जमा कर दिया जाता है,तब तक लंच टाइम ।
सैंपल कलेक्शन के लिए स्टाफ की कमी है या एक ही आदमी है ,भीड़ लाइन में लग चुकी होती है सैंपल कलेक्शन स्टाफ यदि पहुंच गया तो 10-15 लोगों का सैंपल लेकर काम बंद कर देता है।
 
Image

Image

भुगतान न करने पर बाधित रहेगी आरटीओ की सेवा.
 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर की यातायात व्यवस्था एवं चौक चौराहों को स्मार्ट बनाने व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस रायपुर लगातार नित नए प्रयोग कर व्यवस्था बनाई जा रही है ! इसी क्रम में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए गए आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से उल्लंघन करता वाहन चालाक के विरुद्ध ई चालान नोटिस जारी की जा रही है यह चालान नोटिस वाहन चालक को अनिवार्य रूप से पटाना होता है यदि वह चालान नहीं पटाता तो आरटीओ से मिलने वाली समस्त सेवाएं बाधित रहेगी, नहीं वे वाहन में न हीं खरीदी बिक्री कर सकते हैं या अन्य तरह की कोई भी सुविधा जो आरटीओ से मिलती है उन सभी सेवा से वंचित हो सकते हैं! इसके अतिरिक्त एक ही नियम को बार-बार उल्लंघन करने पर ने दोगुना चालान पटाना पड़ेगा जैसे सिग्नल उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹200 का चालान बनता है किंतु यही गलती दोबारा करने पर वह चालान ₹1000 तक भरना पड़ेगा!
कोरोना काल को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं उल्लंघन करता वाहन चालकों की सुविधा हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा ऑनलाइन ई पेमेंट की सुविधा जारी की गई है जिसके तहत उल्लंघन करता वाहन चालक अपना चालान घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से जमा कर सकते हैं!
ई चालान जारी होने वाले ज्यादातर उल्लंघन करता वाहन 2 से 3 सेकंड पूर्व यलो लाइट में ही सिग्नल पार कर रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि ट्रैफिक सिग्नल को ना करें नजरअंदाज सिग्नल ग्रीन होने पर ही आगे बढ़े ग्रीन सिग्नल के पहले निकलने पर ई चालान जनरेट हो सकता है!
ज्यादातर उल्लंघन करता वाहन चालक यह मानकर की चौक पर कोई पुलिस अधिकारी कर्मचारी नहीं है सिग्नल तोड़कर चले जाता है किंतु चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर से नहीं बच पाता जिसके तहत e-challan नोटिस जारी हो जाता है , वाहन चालकों से अपील है कि वह हमेशा यातायात नियमों का पालन करें स्टॉप लाइन के पीछे खड़े हो, ग्रीनलाइट होने पर ही स्टॉप लाइन से आगे, बढ़े रॉन्ग साइड ना चले ,तीन सवारी न चलें ,बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं अन्यथा आप के विरुद्ध भी ई चालान नोटिस जारी हो सकती है।
स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यातायात पुलिस रायपुर को ई चालान नोटिस जारी करते 1 वर्ष से भी अधिक समय हो चुका है। इन 1 वर्षों में e-challan उल्लंघन करता वाहन चालकों की संख्या में लगातार कमी होना शुरू हो चुका है लोग जागरूक हो रहे हैं तथा चौक चौराहों पर यातायात नियमों का पालन करने लगे हैं शहर में अनुशासन दिखने लगा है तथा चौक चौराहों में भी वाहन चालक सिग्नल का पालन कर रहे हैं।

> विधायक शिवरतन शर्मा का कोरोना के इलाज को लेकर तीखा हमला
> कोरोना टेस्टिंग में छत्तीसगढ़ 20वें स्थान पर
 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने कोरोना संक्रमण के इलाज की व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही लफ्फ़़ाजियों पर तीखा हमला बोला है।
श्री शर्मा ने कहा कि एक ओर प्रदेश में रोज़ हज़ारों कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहे हैं, और दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ऊँट के मुँह में ज़ीरे के समान चिकित्सा व्यवस्था देकर व्यर्थ में ही गाल बजा रही है। कोरोना के मोर्चे पर प्रदेश सरकार की सोच व तैयारियाँ उसकी अक्लमंदी और समझ पर सवाल खड़ा कर रही हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्री शर्मा ने कहा कि सितम्बर की शुरुआत से ही प्रदेश में जिस रफ़्तार के साथ कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, उसे देखकर यह लग रहा है कि छत्तीसगढ़ बहुत ज़ल्द देश का कोरोना संक्रमण वाला अव्वल राज्य हो जाएगा। जिस छत्तीसगढ़ की तुलना न्यूज़ीलैंड से करके और राहुल गांधी के टिप्स का हवाला देकर प्रदेश सरकार कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ के दावे करती इठला रही थी, उस छत्तीसगढ़ के हर गली-मुहल्लों में कोरोना संक्रमण को पहुँचाकर प्रदेश सरकार ने अपने निकम्मेपन की इबारत ख़ुद अपने हाथों लिख दी है। श्री शर्मा ने कहा कि हज़ारों-हज़ार कोरोना मरीजों के लिए महज़ 560 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करके प्रदेश सरकार को अपनी वाहवाही कराने में जऱा-सी भी शर्म महसूस क्यों नहीं हो रही है? जिस छत्तीसगढ़ में रोजाना ढाई से तीन हज़ार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, वहाँ 22 हज़ार बेड्स का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के मौज़ूदा इंतज़ाम देखकर उसकी अक्लमंदी पर तरस आ रहा है। सरकार का यह रवैया फिर यह साबित कर रहा है कि प्रदेश सरकार की सूझबूझ और समझ पर पूरी तरह पाला पड़ गया है और वह इस महामारी से निपटने के लिए क़तई गंभीर और संवेदनक्षम नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अब भी आँखों पर पट्टी बांधे, कानों में रुई ठूसे और मुँह में दही जमाए बैठे हैं और वे न तो प्रदेश के कोविड सेंटर्स का मुआयना करना ज़रूरी समझ रहे हैं और न ही प्रदेश के सभी लोगों को साथ और विश्वास में लेकर इस ज़ंग का मुक़ाबला करने तैयार हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कोविड सेंटर्स में न तो पर्याप्त चिकित्सा उपकरण हैं, न ही ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। मरीजों को इलाज के अस्पतालों में भर्ती तक नहीं किया जा रहा है, जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, उनके पेफड़ों की जाँच के लिए एक्स-रे मशीन नहीं है, मरीजों को समय पर चाय, नाश्ता, काढ़ा, भोजन और दवाएँ तक समय पर नहीं मिल पा रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राजधानी के ही इनडोर स्टेडियम में बनाए गए कोविड सेंटर में ही जब मरीजों को बदबूदार भोजन परोसा जा रहा है, जहाँ आवारा कुत्ते जब-तब घूमते देखे जा रहे हैं, तो प्रदेश के दूरस्थ कोविड सेंटर्स की नारकीय स्थिति की कल्पना करना कठिन नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति पर हर एक संवेदनशील नागरिक को रोना आ रहा है। प्रदेश में एक तरफ कोरोना और उससे हो रही मौतों की चीखें गूंज रही हैं और दूसरी तरफ प्रदेश सरकार अपनी झूठी वाहवाही के शोर से बाहर निकलकर सच का सामना करने को तैयार ही नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि आज कोरोना टेस्टिंग में छत्तीसगढ़ 20वें स्थान पर है और पिछले महज़ 13 दिनों में प्रदेश में कोरोना के 30 हज़ार मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के मामलों का कुल आँकड़ा रविवार तक 63,991तक पहुँच चुका है। कोरोना से हो रही मौतों का आँकड़ा भी दिल दहलाने लगा है। रविवार को हुईं 16 मौतों के साथ प्रदेश में इन 13 दिनों में मौतों का आँकड़ा भी दुगुना 277 से बढ़कर 555 हो गया है।
 

 
 
 पंचायत तंत्र- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नागरिकों को इससे सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों को भी तत्काल राहत और सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शासन दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान कर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से घायलों को शीघ्र ही मदद मिल पाएगी। शीघ्र मदद मिलने से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बच सकेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दस जिलों बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर और कोण्डागांव के लिये 15 हाईवे पेट्रोल वाहनों को रवाना किया गया।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर के विज और अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। दस जिलों के राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट के आधार पर 15 सड़क खण्ड चिन्हित किये गये हैं, जिनकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 24 घंटे तीन पालियों में एएसआई, हेड कॉन्सटेबल, कॉन्सटेबल और ड्राईवर उपलब्ध रहेंगे। हाईवे पेट्रोलिंग टीम सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचेगी और दुर्घटना पीड़ित को 108 वाहन या हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल हेतु रवाना करेगी। इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी। टीम द्वारा हाईवे के किनारे खड़े खराब, दुर्घटनाग्रस्त, अवैध पार्किंग के वाहनों को हटवाया जाएगा। हाईवे पेट्रोलिंग के संचालन एवं नियंत्रण पर संबंधित पुलिस अधीक्षक का पूर्ण दायित्व होगा।
इस संसाधनों से लैस हैं हाईवे पट्रोलिंग वाहन- हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी अतिआधुनिक एवं तकनीकि संसाधनों से लैस हैं। इनमें जीपीएस सिस्टम, ब्रीथ एनालाईजर(एल्कोमीटर), स्मार्ट फोन, रिफ्लेक्टर जैकेट, रेनकोट, एलईडी बेटन, एलईडी लाईट, पी.ए. सिस्टम एवं सायरन, वायरलेस सेट, डिजिटल कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, सर्ट लाईट, टूल किट (टोइंग हेतु), स्ट्रैचर की सुविधा उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में वाघनदी बॉर्डर से उड़ीसा बॉर्डर तक 322 किमी तक 15 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियां चल रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं और घायलों को समय पर उपचार मिलने में अत्यधिक सहायता मिली है। नई 15 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों के लिये यातायात पुलिस और अंतर्विभागीय समिति द्वारा नये 15 सड़क खण्डों में उन दुर्घटनाजन्य स्थलों को चिह्नित किया गया है जहां डायल 112 की गाड़ियां नहीं चल रही हैं। एआईजी यातायात संजय शर्मा ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से विगत वर्ष की तुलना में पिछले 8 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 24 प्रतिशत और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में 20 प्रतिशत की कमी आई है।
 

 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर क्राइम के बीच साइबर ठग आईपीएस विजय अग्रवाल के फेसबुक अकाउंट का क्लोनिंग तैयार कर सोशल मीडिया में लोगों को मैसेज कर पैसे मांग रहा है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया में इसका जानकारी सार्वजनिक की है. बता दें कि विजय अग्रवाल पुलिस एकादमी चंद्रखुरी में एसपी के पद पर पदस्थ हैं ।
आईपीएस विजय अग्रवाल ने बताया कि मेरी फेसबुक आईडी की क्लोनिंग बनाकर लोगों से पैसा मांगा जा रहा था. जिसकी शिकायत दुर्ग साईबर सेल में की है. वहीं दुर्ग साइबर सेल प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिली थी फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर लोगों से पैसा मांगा जा रहा है. जिसके बाद हमने तत्काल उस आईडी को बंद करा दिया है ।
इससे पहले कोरबा एसपी अभिषेक मीणा, एसपी प्रखर पांडे, मणिशंकर चंद्रा, बिलासपुर एएसआई अमृत लाल साहू, एसआई जितेंद्र साहू और चार हेड कांस्टेबल का भी फेसबुक की क्लोन हैकर तैयार कर चुके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब आईपीएस और बड़े अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक या क्लोन तैयार कर लिए जा रहे हैं, तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी ।
बिलासपुर साइबर सेल प्रभारी कलीम खान ने बताया कि साइबर हैकिंग और क्लोनिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हैकर्स पहले तो आईडी हैक किया करते थे. अब हैकर्स आईडी का क्लोन तैयार कर रहे हैं. प्रोफ़ाइल में दी हुई जानकारी का इस्तेमाल कर बड़े ही आसानी क्लोन तैयार कर लेते हैं. फिर हूबहू फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांगते हैं. इसलिए सभी सोशल साइट्स पर अपनी प्रोफाइल को सिक्योर करना बहुत जरूरी हो गया है. इसके लिए आपको प्रोफाइल पिक्चर गार्ड ऑन रखे, प्रोफाइल लॉक स्क्रीन का उपयोग करे और डबल ऑथेंटिकेशन विकल्प का उपयोग करें.

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश के कोविड-19 अस्पतालों की आज सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की गई. बैठक में कोरोना नियंत्रण रोकथाम के लिए कई अहम फ़ैसले लिये गए. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा. इसमें 80 लाख से डेढ़ करोड़ के बीच राशि खर्च हो सकती है. 5 दिनों के भीतर टेंडर जारी होगा. अभी केवल रायपुर मेडिकल कॉलेज में ही ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था है. हर मेडिकल कॉलेज में एसडीओ की बिस्तर होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रायपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट को भी अपडेट किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के 6 मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा. तीन नए स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी की जाएगी. वेंटिलेटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. प्लांट लगाने के बाद प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
 
 

 
 पंचायत तंत्र-रायपुर। कोरोना काल में घोड़ी बग्गी वालों के व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा है. घोड़ियों के लिए पर्याप्त दाना पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. जिस वजह से बीते 6 महीने में 12 घोड़ियों की मौत हो गई. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बग्गी वाले घोड़ियों को आधे पेट खाना खिला रहे हैं. कमजोरी के चलते घोड़ियों की मौत हो रही है ।
सरदार भाई घोड़ीवाले ने बताया कि कोरोना काल में हमारा व्यापार पूरी तरीके से बंद है शादी हो रही है लेकिन हमारा व्यापार नहीं चल रहा है. हम रायपुर में कुल 13 लोग हैं और किसी के पास चार घोड़ी है किसी के पास 6 है कोरोना की वजह से लगतार 6 महीने हो गए हैं. हमारा व्यवसाय नहीं चल रहा है शादी भी हो रही है तो घोड़े गए ही नहीं है अब तक  12 घोड़ियो की मौत हुई है ।
जिसमें से एक मेरी घोड़ी की भी मौत हुई है मौत भी इसी वजह से हो रहे हैं कि उनकी देखरेख नहीं हो पा रही है, स्टाफ नहीं आ रहे हैं, घोड़ियों को पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा है. पेटभर हम उन्हें खाना नहीं दे पा रहे है, आधे पेट खिलाते हैं. हम लोगों में से ही कोई सब्जी बेच रहा है, कोई जोमैटो में जा रहे हैं, यदि हमारा व्यापार चालू होता है तो हम कोरोना की गाइडलाइन का पालन करेंगे ।
राजाराम साहू ने बताया कि 6 महीने में 12 घोड़ियों की मौत हो गई है, उनमें से मेरी दो घोड़ियो की मौत हुई है और घोड़ियों को बच्चे की तरह पालना पड़ता है हमें बहुत दिक्कत हो रही है. हमारे पास दवा के भी पैसे नहीं है. घोड़ियों को खिलाने वाला चारा भी महंगा हो रहा है इस वजह से दिक्कत हो रही है ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के पिता और मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे चनेश राम राठिया के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि  मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया के निधन का समाचार दुखद है. धरमजयगढ़ के साथ साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा ।
चनेश राम राठिया मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे. वहीं छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के नेतृत्व में बनने वाली पहली सरकार में भी केबिनेट मंत्री बनाए गए थे.  राठिया पिछले कई महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. रविवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। संसद सत्र के पहले दिन प्रदेश में आज किसान संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया. छत्तीसगढ़ में ये प्रदर्शन कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हर गांव में आयोजित किया गया है. प्रदर्शन के जरिये केंद्र सरकार से पर्यावरण आंकलन मसौदे को वापस लेने, कोरोनाकाल में ग्रामीण गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न की मांग की गई. छत्तीसगढ़ में इन मुद्दों पर किसानों और आदिवासियों के बीच काम करने वाले 25 संगठन एक साथ सामने आए ।
किसान संगठन अध्यक्ष संजय पराते ने बताया कि देशभर में किसानों के आंदोलन हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ में 25 से ज्यादा संगठन इस आह्वान पर एकजुट हुए हैं. आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है और केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि जो तीन कृषि विरोधी अध्यादेश जारी किया गया है, उसे वे पारित भी करवाना चाहते हैं, उसे ना करवाए, जिसका काफी ज्यादा प्रभाव किसान समुदाय पर पड़ेगा ।
वे खेती को मुक्त व्यापार के क्षेत्र में लाना चाहते हैं और कृषि के क्षेत्र में कॉरपोरेट को एंट्री देना चाहते हैं. आवश्यक वस्तु अधिनियम को भी खत्म करना चाहते हैं, जिससे कालाबाजारी व जमाखोरी बढ़ेगी वे सर्वजनिक वितरण प्रणाली को खत्म करना चाहते हैं, जिसका किसान संगठन विरोध कर रहा है ।