Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर ।छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा, कानून और व्यवस्था की स्थिति, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष पुलिस महानिदेशक सी.आर.पी.एफ. कुलदीप सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.एस.एफ. थाऊजेन्ट, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री पी. सुन्दरराज, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक सी.आर.पी.एफ. प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. छोटेराम जाट उपस्थित थे।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में कलेक्टर परिसर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए सुबह 11 बजे धमतरी रोड रूट के बी.एस.एस. प्रणवानंद व्ही. आई.पी. रोड देवपुरी,कमल विहार डूण्डा, देवपुरी,शंकराचार्य कॉलेज, मुजगहन, दुर्ग रोड रिंग रोड नं. 01रूट के के.व्ही. 2 डी.डी. नगर,के.पी.एस. सरोना महर्षि विद्या मंदिर टाटीबंध जी.ई. रोड रूट के महाराजा अग्रसेन कालेज, समता कालोनी, एन.आई.टी., कांगेर बेली. आर.एस.यू. कैम्पस, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, हीरापुर, रूंगटा स्कूल. वीर सावरकर नगर (नंदनवन के पास) ,बलौदाबाजार रोड रूट.-1 के होली क्रास, स्कूल कापा, Vicon स्कूल विधान सभा चौक, टेकारी,भवन’स विद्या मंदिर बरौदा सड्डू रोड, बलौदाबाजार रोड रुट- 02 के डी.पी.एस. स्कूल सेमरिया, ज्ञान गंगा स्कूल नरदहा, एन.एच. गोयल स्कूल नरदहा परीक्षा केंद्र के लिए वाहन रवाना होगी।
इसी तरह आरंग रोड रूट-1 के के.पी.एस. स्कूल सेक्टर-27 नया रायपुर,ग्रेट इंडियन स्कूल,सैनाथपुरम, मंदिर हसौद,RIT कालेज मंदिर हसौद, मोनेट स्कूल मंदिर हसौद,आरंग रोड रूट-2,के सेंट जोसेफ स्कूल, अमलीडीह, रविग्राम, Ryan स्कूल अवंति विहार, MM स्कूल, नकटी धरमपुरा एयरपोर्ट के पास,बिलासपुर रोड ,केंद्रीय विद्यालय WRS कॉलोनी और रायपुर शहर के होली हर्ट्स,सिविल लाइन, होली क्रॉस स्कूल, पेंशनबड़ा, द्रोणाचार्य स्कूल,राजेन्द्र नगर, एम.जी.एम. गायत्री नगर,शंकर नगर, गुजराती स्कूल, देवेंद्र नगर, आदर्श विद्यालय,सेक्टर 01,देवेंद्र नगर परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होगी। इसी तरह जिले के जनपद पंचायत धरसींवा,आरंग ,तिल्दा खरोरा और अभनपुर तहसील कार्यालय से सुबह 9:30 बजे कलेक्टोरेट, घड़ी चौक रायपुर के लिए वाहन रवाना होगी।इसके साथ ही बस स्टैंड पंडरी और रेलवे स्टेशन रायपुर से कलेक्टोरेट, घड़ी चौक रायपुर के लिए सुबह 9:30 बजे वाहन रवाना होगी।प्रयास गुढ़ियारी से संबंधित केंद्र, प्रयास गुढ़ियारी तथा छात्रावास डी.डी. नगर से संबंधित केंद्र के लिए कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से सुबह 10:30 बजे वाहन रवाना होगी।
 

पंचायत तंत्र- रायपुर। केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने आज एक कारोबारी शुभम सिंघल को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मेसर्स अधिराज सीमेंट्स के मैगनेटो माल तृतीय तल स्थित दफ्तर में हुई तलाशी की कार्रवाई में कई दस्तावेज जब्त किए है. जांच करने पर पाया गया की मेसर्स अधिराज सीमेंट्स ने विभिन्न फर्जी कंपनियों के द्वारा जारी बोगस बिलों के आधार पर लगभग 12.53 करोड़ का गलत इनपुट टैक्स लेना पाया गया. जब्त किए गए कागजात और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है ।
प्रारम्भिक जांच में पाया गया की मेसर्स अधिराज सीमेंट्स ने फर्जी फर्म मेसर्स यूनाइटेड इस्पात, रायपुर द्वारा जारी 82.10 करोड़ के बोगस बिलों पर 12.53 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करना दर्शाया और उसे अपने जीएसटी अदायगी के लिए गलत उपयोग किया. मेसर्स यूनाइटेड इस्पात रायपुर एक फर्जी कंपनी है. जिसके नाम का उपयोग केवल बोगस बिलों को जारी करने के लिया गया है. जांच के दौरान पाया गया कि शुभम सिंघल पार्टनर मेसर्स अधिराज सीमेंट्स के द्वारा जानबूझ कर बोगस बिलों का उपयोग गलत रूप से किया गया. जीएसटी अधिकारियों ने पाया कि शुभम सिंघल के द्वारा बोगस बिलों का उपयोग जीएसटी कि धारा 132 के तहत दंडनीय है. शुभम सिंघल को वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम कि धारा 69(1) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर।  राजधानी में चल रहा हुक्का का अवैध कारोबार युवाओं को अपनी चपेट में पूरी तरह ले चुका हैं। कमजोर क़ानूनी कार्यवाही और जमानती अपराधों की वजह से हुक्का बार के संचालक धड़ल्ले से स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हुक्का बार के लिए कोई कठोर कानून नहीं होने के कारण ये काला कारोबार खूब फलफूल रहा है। हुक्का में डालकर पिए जाने वाला तंबाकू फ्लेवर खुलेआम पान ठेलों पर बिक रहा है।
राजधानी में ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां ये हुक्का बार अवैध रूप से संचालित न हो रहे हों। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई जरूर करती है लेकिन कोई कठोर नियम नहीं होने की वजह से मामूली जुर्माने के बाद संचालक आसानी से छूट जाते हैं और अब तो पुलिस भी ऐसे संचालकों से त्रस्त हो गई हैं। पुलिस अपना काम कर लेती है, मगर न्यायालय से जमानती अपराध के आरोपी छूट जाते हैं। जिसकी वजह से ये कारोबार पूरे शहर समेत प्रदेश में धड़ल्ले से संचालित होते आ रहे है। सिर्फ हुक्का बार ही नही इन दिनों शहर के कई बडे नामी-गिरामी होटल रेस्ट्रोरेंट में भी हुक्का परोसा जा रहा है। हुक्का बार या रेस्ट्रोरेंट में नाबालिगों की इंट्री पर रोक का बाहर बोर्ड जरूर लगा रहता है, लेकिन ज्यादात्तर नाबालिग ही हुक्का का कस लेकर धुंआ उड़ाते देखे जाते हैं। लेकिन प्रशासन है कि उसके कान में जूं तक नहीं रेंगती। लोगों का तो यहां तक कहना है कि कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। एक थाना इलाके में 15 से 30 हुक्का बार संचालित हो रहे हैं या रेस्ट्रॉरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है । पुलिस को नहीं मालूम हो ऐसा संभव नहीं, फिलहाल इसके लिए प्रशासन को कठोर कानून बनाने की जरूरत है जिससे युवा पीढ़ी को इस नशे दलदल से बचाया जा सके।
गिफ्ट दुकान में खुलेआम बिक रहा ई सिगरेट
राजधानी में नशे के कारोबारी गिफ्ट दुकान से लेकर मॉल तक में खुले आम सिगरेट बेच रहे है। युवाओं से आसानी से हुक्का-सिगरेट बहुत की सस्ते में उपलब्ध हो रही है। जबकि इस पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी कारोबारी इसे बेच रहे हैं। शहर के अधिकांश इलाके में इस तरह का प्रतिबंधित सामान बेचा जा रहा है। ई-सिगरेट भी हुक्का बार की ही देन है। वहां भी हुक्का का उपयोग न करने वाले युवाओं को ई-सिगरेट ऑफर किया जाता है। ये ई-सिगरेट बड़े घर के बच्चों द्वारा ही उपयोग किया जाता हैं। हुक्का और ई-सिगरेट के शौकीनों को आसानी से दलालों द्वारा नसे का कामान उपलब्ध कराए जाते हैं।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा बिकते हुक्का बार और ई-सिगरेट
शहर के माना वीआईपी रोड, तेलीबांधा, समता कॉलोनी और सड्डू इलाके में सबसे ज्यादा हुक्का बार चल रहे हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार देवेंद्र नगर, कटोरा तालाब, अनुपम नगर, खम्हारडीह, मोवा इलाके में कई हुक्का बार आज भी चल रहे हैं। कहीं पर तो क्लब और प्ले जोन के आड़ पर हुक्के का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। ज्यादातर जगह पर एक हुक्के की कीमत 300 से 500 रुपए तक है। फ्लेवर के अनुसार कीमत भी बढ़ती जाती है। पुलिस और प्रशासन की रिपोर्ट में प्रमाणित हो चुका है कि हुक्के के साथ दिया जाने वाला फ्लेवर स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद घातक साबित होगा। हुक्के में भारी मात्रा में तंबाकू भी मिला होता है। हालांकि इसके रैपर में निकोटीन फ्री लिखा रहता है, लेकिन इसमें निकोटीन की मात्रा भी होती है।
स्कूहुक्का बार में स्कूल में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को कई तरह का फ्लेवर तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए भी हुक्का बार संचालकों में होड़-सी मची हुई है। छात्रों के साथ छात्राओं को भी अलग-अलग फ्लेवर के लिए ऑफर किया जाता है। युवक-युवतियों के साथ-साथ नाबालिगों को भी प्रवेश करने से रोका नहीं जाता। पुलिस के अफसर भी मानते हैं कि ज्यादातर हुक्का बार स्कूली बच्चों के कारण चल रहे हैं। हुक्का बार में महानगरों की तर्ज पर छोटे-छोटे और मद्धिम रौशनी वाले कमरे बनाए गए हैं। हुक्का बार खोलने के लिए स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का भी ध्यान नहीं रखा गया। बाजार और घनी आबादी वाली बस्तियों व कालोनियों तक में हुक्का बार खोल दिए गए हैं। धीरे-धीरे इसका चलन इतना बढ़ता जा रहा है कि कुछ बड़े प्रतिष्ठित होटल व मॉल में भी अलग से हुक्का जोन बना दिया गया है। टेबल के आधार पर हुक्के की कीमत ली जाती है और आज के समय में राजधानी के अलग-अलग इलाकों को मिलाए तो लगभग 120 हुक्का बार सचांलित हो रहे हैं। ली छात्रों का भविष्य खतरे में
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने सर्वशक्तिमान, फैसले लेने के लिए स्वतंत्र
 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर। दिल्ली में पिछले 15 दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक और चिट्ठी पत्री ने नेतृत्व बदलने की कवायद करने वालों की एआईसीसी से 23 जी की छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रुतबा दिल्ली में और बढ़ गया है। वे फैसले लेने वाली कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था में छत्तीसगढ़ से इकलौते सदस्य होंगे। छत्तीसगढ़ के दोनों बड़े और वरिष्ठ नेताओं को उम्र का तकाजा और मंत्रिमंडलीय जिम्मेदारी को देखते हुए मार्गदर्शक मंडल में रखा गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में वनमेन शो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, जो सरकार और संगठन के मामले में फैसला ले सकेंगे। एआईसीसी में छतत्सीगढ़ का दबदबा कम हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघल का रूतबा बढ़ गया है। कांग्रेस को सबसे ज़्यादा ताकत देने वाले छत्तीसगढ़ का रुतबा कांग्रेस के भीतर घटा है। कांग्रेस की कार्यसमिति में से छत्तीसगढ़ के दो नेता मोतीलाल वोरा और ताम्रध्वज साहू बाहर कर दिये गए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल होंगे। राज्य में पार्टी के नेता ये उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस के सबसे मज़बूत गढ़ से और लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। मोतीलाल वोरा के हटने की वजह उनकी उम्र है। उम्र की वजह से उन्होंने कोषाध्यक्ष का पद छोड़ा था। सोनिया गांधी की नई टीम में छत्तीसगढ़ से सबसे तगड़ा झटका ताम्रध्वज साहू को लगा है। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस के शीर्ष की टीम में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। अब वे एआईसीसी से बाहर कर दिए गए हैं। हालांकि ताम्रध्वज साहू अभी ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इस नाते वे संगठन में अहम बने हुए हैं। 2018 के चुनाव में मिली जीत के बाद ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ की राजनीति का रुख किया उसके बाद दिल्ली में अहम पद पर बने रहने की ज़रुरत खत्म हो गई थी। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में अहम जीत दिलाने में पुनिया के योगदान को हाईकमान से अवगत कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को यथावत रखने के साथ एआईसीसी में कद बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। पुनिया को एआईसीसी में बड़ा पद नहीं मिला, लेकिन उन्हें मुृख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छानुरूप प्रदेश प्रभारी बनाए रखा गया।
पुनिया छत्तीसगढ़ के प्रभारी बने रहेंगे
राष्ट्रीय कांग्रेस में मचे घमासान के बीच एआईसीसी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। सबसे चौकाने वाला फैसला अब तक दिग्गज रहे नेताओं को किनारे करने का रहा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया को दोबारा कमान देकर हाई कमान ने विश्वास जताया है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा सीडब्ल्यूसी के सदस्य नहीं बनाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी रहे पुनिया ने दलित नेता के रुप में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें जुलाई 2017 में बीके हरिप्रसाद के स्थान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। दोबारा प्रभारी बनाकर पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय पर कांग्रेस नेताओं का ऐसा भी मानना है।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की 18 फीट की मूर्ति का अनावरण किया गया। 11 सितंबर वर्ष 1893 को स्वामी विवेकानंद ने पार्लियामेंट ऑफ वल्र्ड रिलीजन शिकागो में भाषण दिए थे।
वहीं मूर्ति नेशनल मिनिरल डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रायपुर एयरपोर्ट को उपहार में दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति के शिल्पकार मेसर्स राम सुथार आर्ट क्रिएशंस हैं, जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी मूर्ति का बनाई है। वहीं पीतल की मूर्ति का कुल वजन करीब 7000 किलोग्राम है। कुल लागत एक करोड़ है। मूर्ति को छह फीट ऊंची ब्लैक ग्रेनाइट के पेडेस्टल पर रखा गया है। मूर्ति में प्रयोग किए गए पीतल की मोटाई छह से आठ मिलीमीटर है। अनावरण अवसर पर विमानपत्तन निदेशक राकेश रंजन सहाय, उप महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) रविंद्र पाटील, एनएमडीसी की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक शशि प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
 

सीएम को पत्र लिख की तत्कालीन एसआरपी कल्लुरी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। हत्या के फर्जी मुकदमे से बरी होने और मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर राज्य शासन से मुआवजा पाने वाले सभी छह मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुआवजे की राशि का उपयोग आदिवासी क्षेत्रों में जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे लोगों और आंदोलनों की मदद के लिए करने का फैसला किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर तत्कालीन आईजी एसआरपी कल्लूरी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है ।
माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को मीडिया के लिए जारी करते हुए बताया कि पत्र में उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. नंदिनी सुंदर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रो. अर्चना प्रसाद व प्रगतिशील आंदोलन से जुड़े साहित्यकार-बुद्धिजीवी विनीत तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा है कि उन्हें शामलाल बघेल की हत्या के मामले में फंसाने की साजिश में तत्कालीन आईजी कल्लूरी की भूमिका रही है, इसलिए उनके कार्यकाल में बस्तर में हुई मुठभेड़ों और गिरफ्तारियों की सघन जांच करवाई जाए ।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को शामलाल बघेल की हत्या मामले में फर्जी तरीके फंसाए जाने से पीड़ितों को हुई मानसिक प्रताड़ना के लिए एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश जारी किया था ।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी में देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में युवक सूरज चौरे गंभीर रूप से घायल हो गया. पुरानी रंजिश की वजह से हुए विवाद में सूरज पर आरोपी ने चाकू से गर्दन और पीठ पर वार कर दिया. घटना के बाद से पीड़ित के पीठ में चाकू फंसा हुआ है. मामले में आरोपी गोकुल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पंडरी थाना प्रभारी गौतमचंद गावड़े ने बताया कि दलदल सिवनी इलाके में बीती रात लगभग 12 बजे के आस-पास की घटना है. आरोपी गोकुल साहू पुरानी रंजिश के चलते सूरज चौरे के गर्दन और पीठ पर चाकू से हमला किया है. पीठ पर चाकू फंसा हुआ है. पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपी गोकुल साहू के खिलाफ थाना में धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है ।
 

निजी स्कूल पालकों से वसूल रहे मनमानी ट्यूशन फीस
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। प्रदेश में ट्यूशन फीस को लेकर निजी स्कूल और पालकों के बीच का विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है. अभी तक राज्य में ट्यूशन परिभाषित सुनिश्चित नहीं है. इसलिए जिसको जो समझ में आ रहा वो अपने हिसाब से ट्यूशन फीस निर्धारित कर रहे हैं. पालकों को मनमानी निर्धारित ट्यूशन फीस पर आपत्ति है. निजी स्कूल और पालक की लड़ाई के बीच प्रदेश में 35 प्रतिशत बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए हैं. पैरेंटस एसोसिएशन अलग नियम अधिनियम में परिभाषित ट्यूशन फीस को प्रदेश में लागू करने के लिए शिक्षा विभाग से अपील की है ।
आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के अनुसार ट्यूशन फीस वह फीस होता है, जो हम अपने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्कूल को देते है. जिसमें डेवलपमेंट, डोनेशन, कैपिटेशन और लेट फीस शामिल नहीं है ।
शिक्षा संहिता नियम 124, अघ्याय 9-शिक्षा शुल्क पेज न. 831 के अनुसार ट्यूशन फीस या शैक्षणिक शुल्क का अशय यह कि शासकीय एंव आशाकीय विद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रम संबंधी एंव पाठयेतर गतिविधियों के संचालन के लिए जो शुल्क लिया जाता है उसे ट्यूशन फीस या शैक्षणिक शुल्क कहा जाता है ।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सर्कुलर दिनांक 22/04/2016 के अनुसार स्कूल में फीस का निर्धारण स्कूल के पालकों की आमसहमति और जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में निर्धारित किया जाएगा ।
सीबीएसई एफिलियेशन बायलॉस 2018 के अनुसार स्कूलों में फीस पीटीए(पैरेंट्स टीचर एसोसियेशन) द्वारा स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के अनुसार निर्धारित होगा ।
निजी विद्यालयो के द्वारा सत्र के आरंभ में ही स्कूल मैनेजमेंट कमेटी/स्कूल पालक समिति या पैरेंट्स टीचर्स एसोसियेशन और डीईओ कार्यालय के एक नामित व्यक्ति की उपस्थिति में प्रतिवर्ष शुल्क को अधिसूचित किया जाना अनिवार्य है और जिसकी जानकारी डीईओ कार्यालय को प्रतिवर्ष देना अनिवार्य है ।
फीस अधिसूचित/अनुमोदित करने के उपरांत इसे जनसामान्य को अवगत कराने के लिए विद्यालय के सूचना पटल में प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है ।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सर्कुलर दिनांक 22/04/2016 के अनुसार शुल्क निर्धारण के उपरांत यदि यह पाया जाता है कि, शुल्क का निर्धारण याथोचित रूप से नही किया गया है एंव इस संबंध में पालक वर्ग संतुष्ट नही है तो जिला शिक्षा अधिकारी इसके लिए समग्र रूप से उत्तरदायी होंगे ।
शिक्षा का अधिकार, संरक्षित का कानून
निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 16 के अनुसार कोई भी प्रायवेट स्कूल किसी भी प्रवेशित बच्चे को किसी भी परिस्थिति में शिक्षा से वंचित नही कर सकता है ।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली का सकुर्लर दिनांक 21/04/2020 के अनुसार कोई भी स्कूल किसी भी बच्चे को फीस जमा नहीं करने के कारण पढ़ाई या शिक्षा से वंचित नही कर सकता है और फीस जमा नही करने कारण कोई भी स्कूल किसी भी बच्चे के साथ शिक्षा देने में भेदभाव नहीं कर सकता है ।
यदि कोई भी प्रायवेट स्कूल बच्चों को किसी भी प्रकार से जानबूझकर प्रताड़ित करता है, जानबूझकर अनावश्यक मानसिक कष्ट देता है, किसी प्रकार से जानबूझकर उसकी उपेक्षा करता है तो यह किशोर न्याय(बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015(अधिनियम क्रमांक 2 सन् 2016) की धारा 75 और 86 के अंतर्गत गंभीर प्रवृति का अपराध है ।
इतने नियम कानून होने के बावजूद अगर ट्यूशन फीस समस्या का समाधान नहीं होना, हजारों विद्यार्थियों का शिक्षा से वंचित होना शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा करता है ।
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने सभी जिलों में कमेटियों की घोषणा की है। जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसके तहत 14 से 20 सितंबर तक एक दर्जन आयोजन किए जाएंगे। रायपुर जिले में सत्यम दुवा, श्याम सुंदर अग्रवाल और आदित्य कुरील को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, युवा मोर्चा के साथ रक्तदान शिविर का बजरंग खंडेलवाल को प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। सेवा कार्य और जनजागरण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचेंगे। कार्यालय प्रभारी अकबर अली ने बताया कि प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण दान किया जाएगा। 70 गरीबों को चश्मा वितरण, 70 गरीब बस्तियों में फल वितरण और कोरोना की जंग जीतने वाले 70 लोगों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित किया जाएगा। 70 स्थानों पर पौधरोपण, 70 स्थानों पर रक्तदान शिविर, 70 गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर 70 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। पीएम मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व का 70 स्लाइड में प्रदर्शन किया जाएगा।
रायपुर के 16 मंडलों में तय हुए प्रभारी
मंडल -प्रभारी
बिरगांव अंबिका यदु
रायपुर ग्रामीण श्यामा चक्रवर्ती
भनपुरी लीलाधर चंद्राकर
माना गोपी साहू
पुरानी बस्ती खेमराज बैद
लाखेनगर रमेश ठाकुर
सदर बाजार योगेश अग्रवाल
सिविल लाइन सुभाष तिवारी
तेलीबांधा चंद्रेश शाह
फाफाडीह रामकृष्ण धीवर
शंकरनगर राजीव मिश्रा
जवाहरनगर सूर्यकांत राठौर
डी डी नगर आशु चंद्रवंशी
तात्यापारा प्रफुल्ल विश्वकर्मा
रामसागरपारा अशोक पांडेय
गुढिय़ारी नवीन शर्मा