Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर। आखिरकार प्रदेश को एक साथ तीन डीजीपी मिलने का मुहूर्त बन गया है. विभागीय पदोन्नति समिति ने इस संबंध में फैसला लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फाइल भेज दिया है, उनके हस्ताक्षर होते ही एडीजी संजय पिल्लै, आरके विज और अशोक जुनेजा डीजीपी रैंक के अधिकारी बन जाएंगे ।
जानकारी के अनुसार, संजय पिल्लै और आरके विज का डीजीपी बनना तय था, केवल अशोक जुनेजा को लेकर कश्मकश वाली स्थिति थी, क्योंकि जुनेजा से सीनियर रहे एडीजी मुकेश गुप्ता के निबंलन की वजह से उनकी पदोन्नति का फैसला लिफाफे में बंद हो गया था, लेकिन अब वह अनिश्चितता दूर हो गई है. गुप्ता जैसे थे वैसे ही रहेंगे, अशोक जुनेजा अब उनसे आगे निकल जाएंगे ।
संजय पिल्लै, आरके विज और मुकेश गुप्ता के प्रमोशन केंद्र सरकार की सहमति नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस सरकार ने निरस्त किया था. इसके बाद केवल पिल्लै और विज के लिए ही केंद्र से अनुमति मांगी गई, जो दिसंबर 2019 में मिल गई, लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया, दो सीनियर आईपीएस के प्रमोशन पर फैसला नहीं होने का खामियाजा सबसे ज्यादा अशोक जुनेजा को भुगतना पड़ रहा था, जुनेजा 89 बैच के आईपीएस हैं और एडीजी नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं ।
फिलहाल, राज्य में डीजीपी अवस्थी के अलावा स्वागत दास ही डायरेक्टर जनरल रैंक के हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो में एडिशनल डायरेक्टर दास उनसे एक साल जूनियर हैं. ऐसे में डीजी रैंक के तीन पद खाली हैं ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सुब्रत साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव डी. डी. सिंह बैठक में शामिल हुए। विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य और अधिकारी इस बैठक से जुड़े।

पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 13 सितंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास आपकी आस विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।


पंचायत तंत्र-रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. और राजधानी रायपुर में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. वहीं आज जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने कोरोना से जंग जीती है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है. कहा- ईश्वर की कृपा और आप सबकी शुभकामनाओं से स्वस्थ होकर घर लौट आया हूँ ,कोरोना से डरें और घबराएं नहीं। सावधानी बरतें और सकारात्मकता बनाए रखें ।
बता दें कि 31 अगस्त को जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।
इससे पहले 5 अगस्त से विमान सेवा शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकि वजहों से इसमें देरी हुई।

पंचायत तंत्र – रायपुर। राज्य सरकार की पहल पर जगदलपुर से हवाई यात्रा शुरू हो रही है। एयर एलायंस जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। जगदलपुर के एयरपोर्ट की आपत्तियों का निराकरण एयरपोर्ट प्रबंधन व जिला प्रशासन ने डीजीसीए के द्वारा करवा लिया गया था। अब नियमित विमान सेवा के लिए सेड्यूल भी जारी हो गया है। 21 सितंबर से हैदराबाद और रायपुर के लिए विमान यहां से उड़ान भरेंगे। इससे पहले 5 अगस्त से विमान सेवा शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकि वजहों से इसमें देरी हुई।
इस साल मार्च में जगदलपुर विमानतल में हवाई बेड़े ने ट्रायल लैंडिंग की थी। 21 सितंबर से एयर एलायंस का 70 सीटर विमान एटीआर 72 सुबह 9.00 बजे हैदराबाद से उड़कर 10.25 बजे जगदलपुर पहुंचेगा। सुबह 10.55 को यह विमान रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और 12 बजे रायपुर पहुंचेगा। 12.30 बजे यह विमान रायपुर से उड़ान भरकर 1.35 पर जगदलपुर पहुंचेगा और दोपहर 2.05 बजे विमान हैदराबाद के लिए यहां से रवाना होगा। यह विमान 3.40 बजे हैदराबाद पहुंचेगा।
रीजनल कनेक्टिविटी के तहत अब जगदलपुर विमानतल को उड़ान-3 श्रेणी का लाइसेंस मिला है। इसके साथ ही अब जगदलपुर से 70 सीटों वाले विमान के साथ घरेलू उड़ान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विमानन अधिकारियों के अनुसार डीजीसीए ने जगदलपुर विमानतल को 3सी लाइसेंस के साथ नियमित उडान की अनुमति दे दी है। रायपुर और हैदराबाद फ्लाइट के शुरू होने के बाद भोपाल की नियमित उड़ान के लिए भी रास्ता खुलेगा।
इससे पहले जगदलपुर विमानतल के पास 2सी लाइसेंस था। इसकी वजह से एयर एलायंस ने रायपुर से जगदलपुर और भोपाल फ्लाइट शुरू करने अपना शेड्यूल भी बना लिया था, लेकिन हर बार शुरू करने की तारीख आगे बढ़ती जा रही थी। जगदलपुर से रायपुर समेत विशाखापटनम और हैदराबाद तक विमान सेवा की योजना दो साल पहले बनाई गई थी।इसाल 2017 में एयर ओडिशा के छोटे विमानों के साथ जगदलपुर से रायपुर और विशाखापट्टनम के लिए विमान सेवा शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकि कारणों से यह सेवा सिर्फ तीन दिनों में बंद कर दी गई थी।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन के काम-काज की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हॉस्पिटल ने मानव सेवा का उच्चतम मापदण्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन में हृदयरोग से पीड़ित नन्हे-मुन्हे बच्चों को नया जीवनदान देकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने इस मौके पर श्री सत्य साई बाबा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान हिन्दुस्तान के दिल के रूप में की और यहां बच्चों के दिल के निःशुल्क ऑपरेशन का हॉस्पिटल स्थापित कर छत्तीसगढ़ राज्य को भी मानव सेवा के इस महान कार्य में भागीदारी निभाने का सुअवसर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के जीवन उपहार उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संजीवनी हॉस्पिटल में हृदयरोग का इलाज कराकर स्वस्थ हुए बच्चों एवं उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल के जरिए बच्चों को नया जीवन मिल रहा है। उन्होंने इस मौके पर पालकों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा देकर उन्हें योग्य नागरिक बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोविड के दौरान श्री सत्य साई हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सकों ने साहस का परिचय देते हुए हृदयरोग से पीड़ित बच्चों के इलाज का सिलसिला जारी रखा। यह प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन सेवा के लिए है। यह संदेश श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के जरिए पूरे देश-दुनिया में प्रसारित हो रहा है।
जीवन उपहार उत्सव को सम्बोधित करते हुए संस्थान के चेयरमेन श्री श्रीनिवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और समाज के सहयोग से श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल हृदयरोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क इलाज सफलतापूर्वक कर रहा है। बच्चों के दिल की बीमारी के निवारण में छत्तीसगढ़ राज्य ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह सरकार, संस्था और समाज का श्रेष्ठतम समन्वय शक्ति बन गया है। कोविडकाल में हृदयरोग से पीड़ित बच्चों को संजीवनी हॉस्पिटल तक लाने तथा बच्चों सहित उनके परिजनों के क्वॉरंटीन की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। चेयरमेन श्री श्रीनिवास ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुपोषण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा साई स्योर नाम से पोषण आहार तैयार किया गया है। संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन छत्तीसगढ़ राज्य विशेषकर बस्तर अंचल में पोषण के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार के समन्वय से बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती माताओं को उपलब्ध कराएगा। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
इस मौके पर श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल संस्थान द्वारा कोविडकाल के दौरान संक्रमण की रोकथाम एवं दिव्य चिकित्सकीय सुविधा का वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. रजनी पाण्डेय ने बताया कि श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश के एक लाख से अधिक बच्चों को हृदय रोग संबंधी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक बच्चों के हृदय रोग का सफल ऑपरेशन किया गया है। कोविडकाल में भी हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज जारी रहा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कोविडकाल में बाहर से आने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों के क्वॉरंटीन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर में 16 फ्लैट, 400 पीपीई किट तथा कोविड सैम्पल की जांच की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की स्थापना की गई है, जहां तीन माह में 272 लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने इसे सरकार और संस्था के सरोकार का अच्छा उदाहरण कहा। श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा दिव्य माता एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत आज अपने संस्थान में डॉ. सी. राजेश्वरी संगवारी क्लिनिक का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती माताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र के गोंदिया, ओडिशा के सम्बलपुर, मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले से हृदयरोग के ऑपरेशन के लिए नवा रायपुर के श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल आए बच्चों के परिजनों ने यहां की सेवाभावना की सराहना की और क्वॉरंटीन के लिए आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुए बच्चों एवं उनके पालकों को जीवन उपहार सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अतुल प्रभु ने आभार जताया।

पंचायत तंत्र-रायपुर। आयकर विभाग के अन्वेषण विंग के प्रिंसिपल डायरेक्टर आलोक जौहरी की कोरोना से गुरुवार सुबह मौत हो गई. 58 वर्षीय आलोक जौहरी का बीते 25 अगस्त से रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था ।
पीडीआईडी आलोक जौहरी के निधन पर आईटी बार एसोसिएशन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए संजय बिल्थारे ने उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए दुख की घड़ी में भगवान से दिवंगत के परिवार को शक्ति प्रदान की कामना की है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है . कर्मचारियों ने न्यू सर्किट हाउस में न उपस्थिति दर्ज कराई और न ही सौंपे गये दायित्व का निर्वहन किया. कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन करने, अनुशासनहीनता एवं आपदा प्रबंधन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए जारी किया कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मंत्रालय और इंद्रावती भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने बड़ा फैसला लिया है. इसके लिए अब केवल एक तिहाई अधिकारी-कर्मचारी ही काम करेंगे।
सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए रोटेशन प्रणालीबनाई गई है. सरकार द्वारा तय की गई व्यवस्था के अनुसार, एक व्यक्ति एक हफ्ते काम करने के बाद 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहेगा. राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी अब एक-तिहाई रोटेशन अनुसार लगेगी. इसके अलावा इंद्रावती भवन के पीछे 10 बिस्तर अस्पताल में स्थाई कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है. इसके साथ 11 सितंबर की शाम से 14 सितंबर तक समस्त नवा रायपुर स्थित कार्यालय को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि मंत्रालय और एचओडी भवन में कामकाज को लेकर कर्मचारी विरोध कर रहे थे. कर्मचारी संघ द्वारा बनाई गई 14 दिन की सामूहिक अवकाश की रणनीति के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। वनमंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ बैठक में उपस्थित थे । अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव पंचायत गौरव द्विवेदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में जुड़े।