Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
पंचायत तंत्र- रायपुर । संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. बंजारे के साथ उनके स्टाफ के 7 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही बंजारे के परिवार के 11 सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं. इस रिपोर्ट के बाद सारे लोग होम आइसोलेट हो गए हैं. बता दें कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ से गुरुदयाल सिंह बंजारे विधायक हैं ।
पिछले दिनों नवागढ़ विधानसभा के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के पीएसओ और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन संसदीय सचिव और बाकी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से वे 5 दिन के लिए होम क्वारंटीन हुए थे. संसदीय सचिव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी. लेकिन अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साथ में परिवार के सदस्यों भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
इससे पहले बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. साथ ही सरायपाली विधायक किश्मतलाल नंद, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी में नशे का कारोबार करने वाले अपराधी अपना दायरा बढ़ाते जा रहे है । राजधानी रायपुर दिन पे दिन अपराधधानी बनता जा रहा है। चाकूबाजी, लूट और मारपीट की घटनाएं आम सी हो गई है। पुलिस का खौफ अपराधियों के अंदर से पूरी तरह खत्म हो गया है। राजधानी के हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधी जिले में अपना वर्चस्व स्थापित करने लगे हैं। रायपुर जिले में अपराध और अपराधी दोनों ही बहुत बढ़ गए हैं। अपराध लोग करते है और हर बार लोगों में अपने अपराध के जरिए दहशत का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। लोगों से चेन स्नेचिंग करना लोगों को डरा धमका कर उनसे अवैध वसूली करना सारे अपराध करने में रायपुर के अपराधी नंबर 1 में चल रहे हैं। अक्सर ऐसा देखा गया हैं कि अपराधी दिमाग के लोग ऐसे लोगों से लूटते है जो कि रास्ते में अकेले जा रहा हो या फिर जिसके साथ एक या दो लोग दिखे ऐसे लोगों को रोक कर उनके साथ गलत व्यहार से पेश आते हैं और उनसे लूटते हैं।
नया रायपुर रोड में होते हैं अपराध : नवा रायपुर के रास्तों में अक्सर लूट, हत्या, और एक्सीडेंट जैसी वारदातें होती रहती हैं। जिसकी वजह से लोग उस रास्तें में जाना पसंद नहीं करते। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद से आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम भी नहीं ले रही हैं। दरअसल इलाके में दुष्कर्म, हत्या, लूटपाट की वारदात होने की वजह से पुलिस भी परेशान चल रही हैं। नवा रायपुर में चमचमाती पक्की सड़क होने के कारण शहर से भारी संख्या में युवक-युवती घूमने के इरादे से जाते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से शाम ढलते ही आपराधिक गतिविधियां पूरे इलाके में तेज हो जाती हैं। चार साल पहले कार सवार बदमाशों ने इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। ऐसे मामले देखने को मिलते जरूर है मगर लोगों में इन हादसों का डर भी नहीं रह जाता हैं। वहीं सेरीखेड़ी में एक प्रेमी जोड़े से विवाद कर बदमाशों ने प्रेमिका के सामने ही प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यही नहीं, दंपती के साथ मारपीट कर लूट आदि कई घटनाएं हो चुकी हैं।
पहली घटना आई सामने : आज से ढाई साल पहले इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर और सिविल इंजीनियर को कार सवार 4 नशेड़ी बदमाशों ने मामूली विवाद पर ओवरटेक कर रोककर दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद चाकू से गोद दिया था। इस घटना में सुपरवाइजर की मौत हो गई थी। वारदात में शामिल तीन युवक तो पकड़े गए लेकिन एक जिले के कलेक्टर का हिस्ट्रीशीटर भाई अब तक नहीं पकड़ा जा सका।
दूसरी घटना आई सामने : 23 अक्टूबर 2016 की देर शाम सेरीखेड़ी में एक सूनसान जगह में युवती के सामने उसके दोस्त को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। आरोपितों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। नौ दिन बाद घटना की चश्मदीद युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। युवती के परिजनों ने पुलिस पर प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या का आरोप लगाया था।
ऑनलाइन अपराध भी अपना जाल बना रहे हैं
रायपुर में ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन अपराध कम नहीं हो रहे हैं जिसकी वजह से लोग भी बहुत परेशान होते जा रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों की संख्या छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं जबकि कार्रवाई के मामले में पुलिस लगातार पिछड़ रही है। छत्तीगसढ़ में पिछले डेढ़ साल में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

पंचायत तंत्र- रायपुर। शहर में रविवार को दो दुकानों में चोरी के मामले सामने आए। एक ब्यूटी सेलून और कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से कैश तो चोरी हुआ ही, बदमाशों ने लड़कियों के कपड़ों और क्रीम, शैंपू पर भी हाथ साफ किया। इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। पुलिस आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। रविवार को शहर में लॉकडाउन लगाया गया था।
बैजनाथ पारा में राहुल कोठारी की दुकान है। सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर इनके मोबाइल पर मैसेज आया कि इनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 11350 रुपए निकाल लिए गए। यह कार्ड दुकान में ही था, इसलिए भागकर राहुल दुकान पर आए तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान से लडकियों की जीन्स, टॉप, वन पीस गायब मिली, गल्ले से 5 हजार रुपए और 5 दूसरे क्रेडिट कार्ड चोरी हो चुके थे।
राहुल ने बताया कि दुकान से कपड़े वगैरह मिलाकर कुल 2 लाख का सामान चोरी हो गया। राहुल की दुकान के ऊपर स्टाइल ऑन नाम का ब्यूटी पार्लर है। इसकी संचालक नाजिया गंज ने बताया कि 15 सौ रुपए कैश, सीसीटीवी का सेटअप, वाईफाई, क्रीम, पाउडर, शैंपू, हेयर कलर, हेयर ड्रायर मशीन, कुल 2 लाख 11 हजार 500 का सामान चोरी हो गया। इनके सेंटर का भी शटर तोड़कर चोरों ने बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया। इन दुकानों के दोनों ही तरफ 200 मीटर की दूरी पर कोतवाली थाना और गोलबाजार थाना स्थित है।

पंचायत तंत्र-रायपुर। मंत्रालयीन कर्मचारियों-अधिकारियों की कोरोना संक्रमण से मौत से भय का माहौल बना हुआ है. संघ ने मंत्रालय भवन 14 दिन तक बंद रखने की मांग की है. छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ के अध्यक्ष देवलाल भारती ने शासन को एक पत्र लिखा है ।
पत्र में कहा गया है कि महानदी भवन मंत्रालय में लगभग 1500 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत हैं. और कोरोना काल में अधिकारी एवं कर्मचारी लगाकर मंत्रालयीन कार्य कर रहे हैं. महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर में शहर के विभिन्न हिस्सों से कर्मचारी, अधिकारी कार्यालय बसों में आते-जाते हैं. रायपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तथा आस-पास के रहवासी इलाकों में भी कोरोना मरीजों एवं मौतों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है ।
1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच में विधि विभाग के दो कर्मचारी, गृह विभाग का एक निज सचिव, वित्त विभाग का एक भृत्य की अकाल मौत हो चुकी है. वैश्विक महामारी पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए महानदी भवन मंत्रालय के अधिकारी, कर्मचारी की कोरोना से सुरक्षा के लिए 14 दिनों तक बंद करने की मांग करते हैं ।
संघ अनुरोध करता है कि महानदी भवन में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की कोरोना से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाया जाए. अन्यथा महानदी भवन मंत्रालय में जान का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए सामुहित अवकाश पर जाने मजबूर होंगे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। शिक्षक भर्ती की बाधित प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी है. आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. इसके बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है. प्रदर्शन स्थल पर अभ्यर्थियों ने बताया कि यदि कोरोना काल में प्रशासन द्वारा किसी तरह रोक लगाई जाती है तो सभी अभ्यर्थी अपने घर के बाहर अपने क्षेत्र के तहसीलदार व एसडीएम को सूचित कर हड़ताल पर बैठेंगे ।
छत्तीसगढ़ डीएलएड संघ के प्रांतीय सचिव सुभाष धरई ने बताया कि हम अनिश्चितकालीन हड़ताड़ पर तब तक बैठेंगे, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती. यदि हमें पुलिस प्रशासन या कोई उठाती है तो हम हमारे साथी अपने-अपने घर में अपने-अपने तहसीलदार व एसडीएम को सूचित करके अपने घर के बाहर बैठेंगे, लेकिन हम यह चाहते हैं कि ये हमारी स्वयं की लड़ाई है और प्रशासन हमें यहां से ना उठाएं, हम संवैधानिक रूप से अपनी मांगों को रख रहे हैं, हम सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप ही प्रदर्शन करेंगे ।
प्रदर्शन में शामिल तरुण ने कहा कि पिछली बार हमने 22 अगस्त को धरना दिया था और सरकार को 1 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया था कि यदि वे हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठना पड़ेगा और आज उसका पहला दिन है पहले दिन में हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे और सरकार फिर भी नहीं मानती है तो हम अनिश्चितकाल तक हड़ताल में बैठेंगे. जिसकी हमने तैयारी पूरी कर ली है ।
शेष नारायण ताम्रकार ने कहा कि हम यही चाहते थे कि हमारा समयावधि सितंबर तक समाप्त हो जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने 1 साल तक बढ़ाकर हमें और दु:ख में डाल दिया. हम विवश हो गए हैं और हमें आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करना है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । आल इंडिया टेनिस संघ के कार्यकारिणी के निर्वाचन में प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव और प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को निर्विरोध आल इंडिया टेनिस संघ का कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया ।
दिल्ली के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में आज हुए लगभग 30 प्रदेश व केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के बीच गुरुचरण सिंह होरा का कार्यकारिणी सदस्य चुना जाना प्रदेश के लिए भी सम्मान की बात है. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल जैन आइटा के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं मध्यप्रदेश टेनिस संघ के महासचिव अनिल धुप्पर आइटा के महासचिव चुन लिए गए. छत्तीसगढ़ टेनिस संघ व ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर गुरुचरण होरा को उनकी नई जिम्मेदारी पर बधाई दी है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी के कलेक्ट्रेट स्थित पंजीयन कार्यालय में पदस्थ उप पंजीयक आरएल साहू की कोरोना से मौत हो गई है. बीते चार सिंतबर को साहू कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. एमएमआई नारायणा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनकी मौत की पुष्टि सहयोगी उप पंजीयक मंजूसा मिश्रा ने की है. इसके अलावा पूर्व एडीएम रेणुका श्रीवास्तव के पिता की भी कोरोना से निधन हो गया है ।
जानकारी के मुताबिक निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उप पंजीयक आरएल साहू एक सिंतबर को एमएमआई नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे. जहां उनका कोरोना टेस्ट लिया गया था और चार सितंबर को आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव मिले थे. उसके दो दिन बाद यानी आज शाम 4 बजे उनकी मौत हो गई ।
बता दें कि पंचीयन कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने दस्तावेज का रजिस्ट्री कराने आते थे. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों का रिकार्ड पंजीयन कार्यालय से लेकर संपर्क कर सकता है. क्योंकि कई अधिकारी-कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद दफ्तर को बंद किया गया था ।
गौरतलब है कि राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. अकेले रायपुर में 15 हजार से अधिक मरीज है. जिसमें से 8 हजार एक्टिव मरीज है. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं 184 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है ।
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने मंत्रि-मंडलीय सहयोगियों के साथ ही जिला के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं चिकित्सा अधिकारियों से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति और इसकी रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनसे सुझाव प्राप्त किए।मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य विशेषकर मरीजों के मन में भय का वातावरण बन गया है। इसको दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कोरोना के मरीजों के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति की पड़ताल एवं मरीजों को सलाह देने के लिए नियमित रूप से वार्डों में चिकित्सकों का राउंड सुनिश्चित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए टेलीमेडिसीन अथवा वीडियो/व्हाटसअप कॉलिंग के जरिए भी मरीजों को आवश्यक परामर्श दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना से पीड़ितों को मदद पहुंचाने एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी के सहयोग से उल्लेखनीय काम हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना की आधी लड़ाई हम सफलतापूर्वक जीत चुके हैं। अभी संक्रमण का पीक पीरियड है। ऐसी स्थिति में हमें बिना थके, बिना रूके इस लड़ाई को जीतना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य एवं सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त प्रयास से कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त करने में हम जरूर सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को कोरोना के मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जिला स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप जिला स्तर पर स्थित निजी अस्पतालों की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए दर का निर्धारण करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना लक्षण एवं कम लक्षण वाले मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में रखकर किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसके लिए मरीजों को प्रेरित करने के साथ ही उन्हें आवश्यक सलाह देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे परिवार जहां एक-दो लोग यदि कोरोना पॉजीटिव पाए जाते हैं तो उस परिवार के सभी सदस्यों को यथासंभव उसके नजदीकी सम्पर्क में आने वाले लोगों को बिना कोरोना जांच के एहतियात के तौर पर प्रॉफिलैक्टिक ड्रग किट दी जाने चाहिए और इस किट में कोरोना के रोकथाम के लिए उपलब्ध दवाओं के सेवन के साथ ही एसओपी के पालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना लक्षण एवं कम लक्षण वाले मरीजों का होम आइसोलेशन के जरिए इलाज सुनिश्चित किए जाने से अस्पतालों में दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के मार्गदर्शन के लिए टेलीमेडिसीन व्हाटसअप कॉलिंग के जरिए चिकित्सक, उनकी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें दवाओं के बारे में आवश्यक परामर्श दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना से संक्रमित एवं गंभीर रोगों जैसे हार्ट, किडनी, लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर आदि से पीड़ित मरीजों को अनिवार्य रूप से चिकित्सालय में भर्ती कर उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना एवं गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के जीवन की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था एवं उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के संक्रमण से बचने के उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कंटेनमेंट जोन का निर्धारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पॉम्पलेट, हैंडबिल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉम्पलेट एवं हैंडबिल में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए कि बिना लक्षण वाले एवं कम लक्षण वाले मरीजों को कौन-कौन सी दवाएं कब लेनी है और क्या एहतियात बरतना है। मुख्यमंत्री ने प्रॉफिलैक्टिक ड्रग किट में दी जाने वाली दवाओं के बारे में भी जन सामान्य को जानकारी देनी की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के इलाज को लेकर जिलों से बड़ी संख्या में मरीज रायपुर आ रहे हैं। यह स्थिति ठीक नही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों को ही इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रिफर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको यह प्रयास करना चाहिए कि मरीजों के मन का भय दूर हो और उन्हें यह विश्वास हो कि वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे हैं तो उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को कोरोना पीड़ित मरीजों के भोजन का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही वार्डों एवं टॉयलेट आदि की नियमित रूप से साफ-सफाई की मॉनिटरिंग के लिए सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एक-एक अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के भोजन, पेयजल एवं अन्य प्रकार की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि राज्य में लाखों की संख्या में आए प्रवासी श्रमिकों के भोजन, इलाज एवं उनके क्वारेंटाइन किए जाने की बेहतर व्यवस्था आप सबने स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित की थी। वर्तमान में पूरे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार है। इनके लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध कोई मुश्किल काम नही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को इस मामले में व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के इलाज के लिए जिलों में पर्याप्त व्यवस्था एवं बेड उपलब्ध है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि लोगों के मन में यह विश्वास पैदा हो कि बीमार होने की स्थिति में उन्हें इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला स्तर पर चिकित्सालयों में रिक्त बेडों की संख्या के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों एव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं एवं उपकरण की मेडिकल दुकानों में उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इनकी कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले वनौषधियों से निर्मित काढ़ा चूर्ण का वितरण करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से संक्रमित ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो, उसकी जांच -पड़ताल के लिए स्थानीय स्तर पर सीटी स्कैन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि संक्रमण की स्थिति का पता लगाकर उसके अनुरूप इलाज किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे किसी मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उसे इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती किए जाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना बुलेटिन जारी करते वक्त मृतकों की संख्या के साथ मृत्यु के कारण की जानकारी स्पष्ट रूप से उल्लेखित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हार्ट, किडनी, लिवर, हाईब्लड प्रेशर, शुगर के गंभीर रोगी यदि कोरोना पीड़ित होते हैं तो इनकी मृत्यु का कारण कोरोना की वजह से हुई अथवा पूर्व की बीमारी से, इसको स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन खुलने के बाद से कोरोना संक्रमण की स्थिति बढ़ी है, जो स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि आवागमन बढ़ने और शादी एवं अन्य आयोजनों में लोगों के शामिल होने से संक्रमण में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि अभी कंटेनमेंट जोन अथवा ऐसे स्थान जहां कोरोना के मरीज पाए गए हैं, वहां बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग होने से संक्रमितों के आंकड़े में वृद्धि हुई है, जबकि स्थिति ऐसी नही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति थमेगी और उसके बाद उसमें कमी भी आएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की सलाह दी।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में कई उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि एसिमटोमेटिक एवं माइल्ड सिमटोमेटिक मरीजों का इलाज होम आइसोशन के जरिए किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी सुझाव दिया। गृह मंत्री ताम्रध्वज, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने भी राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में कई उपयोगी सुझाव दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी पिल्लै ने बताया कि राज्य में कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या लगभग 41 हजार है, जिसमें से 20 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 20 हजार 968 एक्टिव मरीज हैं। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना के मरीजों के मृत्यु का प्रतिशत 1.73 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह मात्र 0.84 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोरोना पीड़ितों के लिए 22 हजार 606 बेड रिक्त हैं। लगभग 25 सौ लोग होम आइसोलेशन में हैं। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए इस बार भी रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा रविवार को भी सैलून दुकानों को खोलने के लिए आदेश जारी किया गया है. सुबह 10 बजे के बाद से सम्पूर्ण लॉकडाउन में भी सैलून दुकाने खुली रहेंगी. बता दें कि इससे पहले सामान्य दिनों में सैलून सुबह 8 से 4 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया था. सम्पूर्ण सैलून व्यवसाय को मंगलवार को बंद करने का फैसला लिया गया है ।
सैलून दुकान संचालकों का कहना है कि आज कोई भी कस्टमर अब तक नहीं आया है. सुबह से हमने सैलून दुकानों को खोला है. हमने अपने ग्राहकों को यह जानकारी भी दी थी कि रविवार के दिन भी सैलून को खोला जाएगा, लेकिन कस्टमर्स अब तक नहीं आए हैं आज रविवार है तो हो सकता है कि देर से आए ।
दूसरे सैलून संचालक का कहना है कि लॉ डाउन में पहली बार ऐसा हुआ जब हम रविवार के दिन भी अपनी दुकान खोले हैं, लेकिन कस्टमर्स ही नहीं आ रहे हैं. शायद उन्हें लग रहा है कि लॉकडाउन है और दुकाने बंद है. हो सकता है कि कुछ देर बाद ग्राहक आए और हमारे सेवाएं ले ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद “नई शिक्षा नीति 2020” विषय पर सभी राज्य के राज्यपालों के साथ 7 सितंबर को वीडियो कॉफ्रेंसिंग करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ओखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे. इसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके तथा सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपाल व कुलपति शामिल होंगे ।