Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । धान खरीदी मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए गिरदावरी एक्चुअल और एक्युरेट होना चाहिए, जिससे किसानों का धान शत-प्रतिशत खरीदा जा सके. धान खरीदी को हमे प्लान-वे में काम करना है. इसके लिए जिला उप संचालक कृषि से भूमि का रकबा प्राप्त करें. यह बात मुख्य सचिव आरपी मंडल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
मुख्य सचिव मण्डल ने मंगलवार को चिप्स कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त संभागायुक्‍त, कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा वन मण्डलाधिकारियों के साथ गिरदावरी की प्रगति, ट्रान्सपोर्टेशन अरेजमेन्ट्स फॉर कैन्डीडेट्स फॉर इन्ट्रेंस एक्जामिनेशन, बाढ़ राहत मुआवजा और गोधन न्याय योजना की समीक्षा की तथा अनेक निर्देश दिए. सचिव राजस्व ने अधिकारियों से कहा कि आप जैसे मतदाता सूची पर ध्यान देते है, उसी प्रकार प्रत्येक रकबा में कौन सी फसल ली गई है अथवा वह पड़ती है अथवा अन्य प्रयोजन की है, इसका ध्यान रखा जाए. इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ रेण्डम चेकिंग की जाए।
परिवहन सचिव ने बताया कि वे तमाम केन्डीडेट्स जो 4 से 6 सितम्बर तक आईआईटी दिल्‍ली के लिए इन्ट्रेंस एक्जाम में शामिल होना चाहते है, उनके लिए जिला मुख्यालयों से एक्जाम सेन्टर तक परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किये गए हैं. ये एक्जाम सेन्टर रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर है।
राजस्व सचिव ने कहा कि 14 से लेकर 18 अगस्त तक 5 जगह पर बाढ़ आई थी, मुंगेली, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिसको 14 करोड़ 61 लाख रूपये दिया है. इसमें जन हानि हुई है, उसका भुगतान करना है, राहत शिविर के कैम्प का खर्चा, मकान का खर्चा देना है. फसल क्षति का पानी उतरने के बाद सर्वे करना है. फसल क्षति का सर्वे और गिरदावरी को बारिकी से देखना है. उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर समयावधि में कार्य संपन्‍न करने को कहा,
कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, कृषि ने कहा कि 5 सितम्बर से एप के माध्यम से गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी के भुगतान के संबंध में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है. 16 से 31 अगस्त तक जो गोबर की खरीदी हुई है, उसका भुगतान एनआईसी के माध्यम से किया जाना है. 1 से 5 सितम्बर तक जो गोबर खरीदी की जानकारी है, वो चिप्स द्वारा तैयार किए गए एप के माध्यम से 6 सितम्बर को दर्ज करना है. एपीसी द्वारा यह भी कहा गया कि गोबर खरीदी के अंतर्गत 20 अगस्त, 2020 तक 6 करोड़ 15 लाख का भुगतान जिलों में किया गया है. मुख्य सचिव ने हितग्राहियों को समय सीमा मेंराशि भुगतान करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि चिप्स के माध्यम से गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी हेतु एक एप तैयार किया गया है. उक्त एप को डाउनलोड कर सभी कलेक्टर उसका अध्ययन करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दर्पण योजना एप को कलेक्टरों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. इसे गंभीरता से लेकर एनजीजीबी योजना की जानकारी इस एप के माध्यम से एंट्री कर उपलब्ध करावें. सुब्रत साहू ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के कारण राज्य में राजकीय शोक होने के कारण उक्त एप को 5 सितम्बर के स्थान पर 7 सितम्बर को लांच किये जाने का निर्णय लिया गया है।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकासगौरव द्विवेदी, पीसीसीएफगौरव द्विवेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त एम.गीता, सचिव, परिवहनकमलप्रीत सिंह, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधनरीता शांडिल्य, संचालक स्वास्थ्यनीरज कुमार बन्सोड़ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

 
छोटे-छोटे गैंगो से बड़े गैंग रायपुर के हर मोहल्ले में क्षेत्र के अनुसार अपनी दादागिरी कर नाबालिगों में नशे की शिकंजे में कसकर आदि बनाकर अपनी अपराधी गतिविधियों में शामिल कर रहे है
 
 पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी में बढ़ते जा रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस के बहुत से अभियान चल ही रहे हैं। मगर इन सभी मुद्दों से हटकर एक बात पता चली है कि जो भी अपराध आज के समय में हो रहे हैं चाहे वो चोरी हो या फिर लूट हो या फिर बलवा हो या फिर हत्या हो इन सभी मामलों में आरोपी कोई भी हो मगर उन आरोपियों में एक न एक नाबालिग शामिल होते ही हैं। आज के समय में इतने सारे मामले अपराध के आते हैं खुलासे भी होते हैं मगर असलियत तब पता चलती है जब उसमें किसी नाबालिग के होने की घटना सामने आती हैं। रायपुर के पुराने और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपने गुर्गों की मदद से नाबालिगों को नशे का आदि बनाकर अपने पास रखे हथियारों को देकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल करते जा रहे हैं जो कि पूरी राजधानी को खोखला बनाती जा रही हैं। इस तरह के गिरोह को संभालने वाले लोग बहुत शातिर दिमाग के होते हैं। और लोगों में अपनी खौफ बढ़ाने के लिए अपने गुर्गों से लोगों की हत्या और लूट जैसी वारदात को अंजाम दिलाते हैं। 
 
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म्स के पास जुआ खेल रहे 7 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जुआरियों के पास 14 हजार रुपए नगदी बरामद हुआ है. तेलीबांधा थाना पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित परवानी, रोहित जुमलानी, ऋषभ बतरा, शुभम गभवानी, सोहन जयसंघानी और रोहित कस्तुरिया शामिल है. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शोक व्यक्त किया
 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर ।आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत समेत प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया. इस अवसर पर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन भारत की राजनीति के लिये अपूर्णीय क्षति है. उन्होंने स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि “वे बहुत पुराने एवं अनुभवी राजनेता के साथ-साथ कुशल प्रशासनिक क्षमता वाले राजनेता थे. उन्होंने इंदिरा, राजीव, नरसिम्हा राव एवं मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली. जब भी भारत की राजनीति में कहीं भी समस्या उत्पन्न होने से समाधान के रूप में उन्हें भेजा जाता था, इसलिये लोग उन्हें मिस्टर समाधान के रूप में भी जानते थे ।
मंत्री भगत ने आगे कहा कि “अम्बिकापुर का सैनिक स्कूल उन्हीं की देन है. मैं स्व. अजीत जोगी जी(पूर्व मुख्यमंत्री) को लेकर दो बार उनसे सैनिक स्कूल स्थापना के संदर्भ मे मिला. बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने कमिटमेंट किया कि जब भी हम सैनिक स्कूल की स्वीकृति करेंगे उसमें अम्बिकापुर का ज़रूर ख्याल रखेंगे. तब हमारे साथ पी.एस. कुमार, डॉ. लालचंद, बी एस लाल भी थे. प्रणब दा ने अपना वादा पूरा किया ।
उन दिनों को याद करते हुए मंत्री अमरजीत भगत भावुक हो गये, “आज उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर मैं बहुत दुखी एवं स्तब्ध हूँ. सैनिक स्कूल के रूप में उनकी यादगार हमारे छत्तीसगढ़ में है, जिसे देखकर प्रदेशवासी सदैव उन्हें याद करेंगे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबंल प्रदान करें ।
 

 

पंचायत तंत्र-रायपुर। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जेईई के परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने के लिए विशेष बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने दिए है। राष्ट्रीय स्तर के आइआइटी जेईई की परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है। वर्तमान में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रदेश में बस की सेवाएं बंद है। इसको विशेष ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले के विद्यार्थी के लिए परीक्षा में सम्मलित होने के लिए यातायात बस की विशेष सुविधाएं दी जा रही है।जिले के ऐसे विद्यार्थी जो जेईई परीक्षा में सम्मलित हो रहे है,अथवा उनके पास परीक्षा केंद्र शहर के लिए आने जाने की व्यवस्था नही है, ऐसे परीक्षार्थी हेल्प लाईन नम्बर 99266- 15200 पर सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा जिले के संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी -संदीप अग्रवाल 74158-41725, तहसीलदार दीपक भारद्वाज 98916- 65115 पर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है।
परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए वाहन के प्रभारी नियुक्त किये गए है। जिसमे देवपुरी फल मार्केट धमतरी के वाहन प्रभारी मिथिलेश पांडे मोबाइल नंबर 94060 10647, कृषि विश्वविद्यालय महासमुंद रोड के वाहन प्रभारी आर सी जोशी मोबाइल नंबर 997763 6292, आरटीओ कार्यालय बिलासपुर रोड वाहन प्रभारी सुदर्शन पनका मोबाइल नंबर 70893 90546, जीरो पॉइंट बलौदाबाजार रोड वाहन प्रभारी विजय कुमार साहू मोबाइल नंबर 89669 33020,टाटीबंध भिलाई दुर्ग रोड टीकाराम देवांगन मोबाइल नंबर 98271 93299,आरंग तहसील कार्यालय प्रभारी रामेश्वर ठाकुर मोबाइल नंबर 9977600721,अभनपुर तहसील कार्यालय वाहन प्रभारी गजेंद्र मोबाइल नंबर 81037 89427,तिल्दा तहसील कार्यालय प्रभारी पुष्पराज वर्मा मोबाइल नंबर 883 916 4524,खरोरा तहसील कार्यालय के प्रभारी ललित कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 9131 851943 और कलेक्टर कार्यालय में वाहन रिजर्व में रहेगा।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आज एक चिट्ठी लिखा हैं, जिसमें जीएसटी की क्षतिपूर्ति नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया गया है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा है कि GST क्षतिपूर्ति प्रत्येक 2 माह में दिये जाने का प्रावधान है. वर्ष 2020-21 के 4 माह बीत जाने के बाद भी इस अवधि की क्षतिपूर्ति राशि रूपए 2828 करोड़ राज्य सरकार को भारत सरकार से प्राप्त नहीं हुई है ।
भारत सरकार द्वारा इस विषय में वर्ष 2020-21 के लिए GST क्षतिपूर्ति में कमी के लिए राज्य शासन द्वारा ऋण लिये जाने के विकल्प भेजे गये हैं. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार GST क्षतिपूर्ति की राशि देना केन्द्र शासन का उत्तरदायित्व है. राज्यों द्वारा इसके लिए ऋण लेने से जहां ऋण भार राज्य शासन पर आ जायेगा, वहीं इसका भुगतान केन्द्र शासन द्वारा संभावित होने से राशि के भुगतान की अनिश्चितता बनी रहेगी. GST क्षतिपूर्ति के लिए सेस केन्द्र शासन द्वारा प्राप्त किये जाने और इससे राज्य शासन द्वारा लिये गये ऋण भुगतान करना एक जटिल और अनिश्चित प्रक्रिया रहेगी ।
भूपेश बघेल ने कहा है कि मेरा अभिमत है कि GST क्षतिपूर्ति के लिए राज्यों द्वारा ऋण नहीं लिया जाए और इसके लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था केन्द्र शासन द्वारा अपने संसाधनों/ऋण के जरिये ही किया जाये. भूपेश बघेल की इस चिट्ठी के पहले पिछले दिनों हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान राज्य के मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी जमकर खरी-खरी सुनाई थी. दरअसल कोरोना संकट के दौर में पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही सरकार को जीएसटी क्षतिपूर्ति का इंतजार है, जिससे राज्य की आर्थिक सेहत थोड़ी दुरूस्त की जा सके, लेकिन केंद्र जीएसटी का राज्यांश नहीं भेज रहा. यही विवाद की वजह बन रही है ।
 

 
 पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. रायपुर में तो हालत बहुत खराब है. यहां हर गली मोहल्ले में संक्रमित सामने आ रहे हैं. सोमवार को भी राजधानी में कोरोना का विस्फोट हुआ है. भारी संख्या में कोरोना वारियर्स चपेट आए हैं. गोला बाजार थाने में पदस्थ एक एसआई समेत 4 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक थाने के 9 पुलिस कर्मियों का टेस्ट हुआ था. जिसमें चार की रिपार्ट पॉजिटिव आई ।
जिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें एक एसआई, एक हवलदार और दो आरक्षक शामिल हैं. इनमें से तीन जवान को बुखार आया था. कोरोना के लक्षण दिखने के बाद सभी ने टेस्ट कराया था. फिलहाल पूरे थाना परिसर को सेनिटाइज कराया गया है ।
डीडी नगर में 20 पुलिस कर्मी मिले संक्रमित
इसके अलावा डीडी नगर थाने में सोमवार सुबह 9 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाये गए. उसके बाद बाकी लोगों का टेस्ट कराया गया, इसके बाद 9 जवान और संक्रमित मिले. पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आ रहे थे. हालांकि थाना प्रभारी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने को सील किया गया है. आगामी आदेश तक डीडी नगर थाने के कामकाज का जिम्मा सरस्वती नगर और पुरानी बस्ती थाने को सौंपा गया है ।
बता दें कि राजधानी रायपुर में रविवार को 669 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे. यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10976 पहुंच गई है. जिले में अभी 5623 एक्टिव केस है. वहीं 144 लोगों की जान जा चुकी है ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रही है. इस भयावह स्थिति को देखते हुए सांसद सुनील सोनी ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम में केंद्र सरकार हर संभव राज्य सरकार की मदद कर रही है. इसके बावजूद राज्य सरकार इस पर राजनीति कर रही है. इससे साफ पता चलता है कि महामारी से लड़ने में छत्तीसगढ़ सरकार की नीयत में ही खोट है ।
केंद्र ने राज्य को 4 लाख 47 हजार एन 95 मास्क, 1 लाख 27 हजार पीपीई किट, 21 लाख 20 हजार हाइड्रोक्लोरोक्विन दवाई, केंद्र ने 230 वेंटिलेटर दिया है लेकिन उसका भी उपयोग नहीं हो रहा है. मरीजों से निजी अस्पतालों में मनमानी वसूली हो रही है. इन समस्याओं से राज्य सरकार को कोई लेना देना नहीं है. एम्स आज फुल हो चुका है, पर सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार के पास एन-95 मास्क 27031 है ।
वहीं पीपीई किट की उपलब्धता 28765, वेंटिलेटर की उपलब्धता 248, शासकीय टेस्टिंग लैब की सुविधा 18, टेस्टिंग लैब की सुविधा तीन है. देश में 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार टेस्टिंग कराई गई है. लेकिन हम इसमें पीछे हो रहे हैं. लापरवाहियों के कारण आज यह स्थिति हो चुकी है. केंद्र सरकार ने अन्य व्यवस्थाओं के लिए 67 करोड़ 86 लाख की राशि दी है. फिर भी कांग्रेस  केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है, लेकिन उन्हें अपने मन को टटोलने की जरूरत है. बेलगाम प्रशासन को लगाम लगने के लिए मंत्रियों ओर राज्य शासन को आगे आने की जरूरत है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । देश के 13वें राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का सोमवार शाम 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रणब मुखर्जी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके दिमाग में बने खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से ही वो अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. इस दौरान वो कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे. उनके निधन की जानकारी बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर दी है. प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनका जाना एक युग का अंत है. प्रणब मुखर्जी ने देश की सेवा की, आज उनके जाने पर पूरा देश दुखी है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने लिखा कि प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा देश दुखी है, वह एक स्टेट्समैन थे. जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र के हर तबके की सेवा की है. प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान आर्थिक और सामरिक क्षेत्र में योगदान दिया. वह एक शानदार सांसद थे, जो हमेशा पूरी तैयारी के साथ जवाब देते थे ।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति के रूप में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जो देश की प्रगति में महत्वपूर्ण आधारस्तंभ बनें. वे एक कुशल प्रशासक और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने वित मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों में रहते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन किया. उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है और देश ने एक विद्वान व्यक्ति को खो दिया है. राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि भारत रत्न प्रणब मुखर्जी एक शानदार नेता थे, जिन्होंने देश की सेवा की. प्रणब जी का राजनीतिक करियर पूरे देश के लिए गर्व की बात है. अमित शाह ने लिखा कि प्रणब मुखर्जी ने अपने जीवन में देश की सेवा की, उनके निधन के बाद देश के सार्वजनिक जीवन को बड़ी क्षति हुई है ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन का समाचार दुःखद है. मुखर्जी के निधन से मन बेहद दुखी है, उनका जाना हम सबके लिए राष्ट्रीय क्षति है. पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्तित्व थे. राजनीति में समाज सेवा के रास्ते उन्होंने अपनी राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनायी और केंद्रीय मंत्री से लेकर राष्ट्रपति होने तक गौरव उन्हें प्राप्त था. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. दुःख की इस घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ हैं ।
बता दें कि 1 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मिराती गांव में जन्मे प्रणब मुखर्जी ने 1969 में कांग्रेस के जरिए सियासत की दुनिया में कदम रखा. उसी साल वह राज्यसभा के लिए चुने गए. उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भरोसेमंद सहयोगियों में गिना जाता था. उसके अलावा वह 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्य सभा के लिए चुने गए. इसके अलावा वह 2004 और 2009 में पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से 2 बार लोकसभा के लिए भी चुने गए. वो 23 सालों तक कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य भी रहे ।
 
 
 
 

केंद्र सरकार ने विभागों के सचिव को दिया निर्देश
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । भ्रष्ट व अयोग्य सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों पर जल्द गाज गिरने वाली है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों व अधिकारियों के सर्विस रिकार्ड चेक करने के आदेश जारी किये हैं। वो अधिकारी जिनकी सरकारी सेवा 30 साल पूरी हो गयी हो या जिनकी उम्र 50 से ज्यादा हो, अगर उन पर गंभीर आरोप हैं या फिर उनका काम संतोष जनक नहीं है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। मोदी सरकार भ्रष्ट और अयोग्य कर्मचारियों को रिटायर करने पर भी जोर दे रही है। केंद्र की मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच करने वाली है. इसके लिए सरकार ने दिशा-निर्देश भी दे दिए हैं. इसके तहत अक्षमता और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाएगी. वहीं जो लोग भ्रष्ट, अयोग्य पाए जाते हैं, उन्हें सेवानिवृत्त होने के लिए कहा जाएगा. इसको लेकर एक रजिस्टर भी तैयार करने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि सर्विस रिकॉर्ड जांच के बाद तय किया जाएगा कि वो सही से काम कर रहे हैं या उन्हें लोकहित में समय से पहले रिटायर किया जाए. वहीं कार्मिक मंत्रालय ने सभी सचिवों से कहा कि इसके लिए एक रजिस्टर तैयार करे, जिसमें यह सारी जानकारी दर्ज की जाए।