Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में अपने रंग में नजर आए. उन्होंने स्मार्ट सिटी के पैसों को बेमतलब खर्च करने की बजाए शहर की स्थायी समस्याओं को दूर करने पर खर्च करने पर जोर दिया ।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी से पूरे शहर में चैक चैराहो में जहां भी जगह मिले शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण किया जाना चाहिए. शहर के मध्य स्थित सड़क मालवीय रोड, कोतवाली, कालीबाड़ी चैक, पुलिस लाईन, आमापारा, आजाद चैक, सदर बाजार की मुख्य सड़कों को स्मार्ट बनाना चाहिए. सभी विद्युत खम्बों को हटाकर अंडर ग्राउण्ड बिजली के तार केबल लगाया जाए, जिससे सड़के सुंदर व वायर विहीन दिखे. उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के तहत सड़कों के किनारे स्थित तालाब/डबरियों का पाथवे सहित सौंदर्यीकरण करना चाहिए. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अमृत मिशन के तहत बूढ़ातालाब व खारून नदी पर बनने वाला एसटीपी क्यों इतने समय बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है ।
भाजपा नेता ने कहा कि मेकाहारा में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा 80 बिस्तर वेंटिलेटर युक्त कोविड कक्ष क्यों नहीं बन पा रहा है, आज 5 माह बाद भी यह कक्ष नहीं बनना चिंताजनक है, जबकि इस कक्ष की सबसे ज्यादा आवश्यकता अभी है. उन्होंने कहा कि इस निर्माण को 7 दिन में पूरा करवाकर 80 बिस्तर वेंटिलेटर युक्त कोविड कक्ष की सुविधा रायपुर की जनता को उपलब्ध कराएं ।
अग्रवाल ने कहा कि शहर के मध्य टिकरापारा स्वीपर कालोनी व अन्य बस्तियों से हटाये जा रहे गरीब बस्ती वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनाओं के तहत वहीं पर मकान बनाकर दिया जाना चाहिए. ये सभी गरीब लोग शहर के मध्य काम में या नगर निगम के सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं, इन्हें शहर से बाहर भेजने के इनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, व गरीब लोगों को रोजगार की समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है. उन्होंने शहर के स्मार्ट सिटी के तहत योजना में वेंडर जोनो में लोगों को एक टाईप स्मार्ट गुमटी उपलब्ध कराने को कहा जिससे पूरे शहर में वेंडर जोन व्यवस्थित व एकरूप दिखे व शहर का सौंदर्य भी बढ़े ।
मार्मिक निवेदन ले, साहस का आशीष दे गए गणपति

पंचायत तंत्र- जिन्दल स्टील की रायपुर इकाई में बड़े ही सादगी पूर्ण, उत्साह एवं बहुत ही मार्मिक अनुभूति के साथ रविवार को गणेशोत्सव को पूर्णता दी गई। बेहद सहजता एवं विघ्नहर्ता के विघ्न हर लेने की एक अन्तिम आस के साथ मार्मिकता विदाई के समय श्रद्धालुओं में दिखाई दी। इस वर्ष, वैसे तो विघ्नहर्ता आए भी और सभी बुराइयों को लेकर चले भी गए, किन्तु इस बार श्रद्धालुओं की भावना में एक हृदयस्पर्शी निवेदन था कि वर्तमान विघ्न से हम सभी को उबर लो देवाधिदेव गणपति।।
उत्सव था या निवेदनकर्ताओं की आस, सोशल डिस्टेंसिंग और एक उत्कृष्ट तारतम्यता के नवीन जिन्दल जी के सूत्र को अक्षरशः निभाते हुए करुणामयी वातावरण में स्थापना के साथ उत्कृष्ट दस दिन बीत गए। सभी श्रद्धालु आगंतुकों को एक समयबद्ध रूप में ही गणपति दर्शन सम्भव होने के बाद भी उत्तम भक्तिभाव अपने चरम पर दर्शनीय रहा।
जिन्दल स्टील रायपुर के कॉरपोरेट प्रमुख श्री प्रदीप टण्डन के अनुसार ऐसे उत्सव हमें अपने सहजतापूर्ण सामाजिक व्यवहार के लिए प्रेरित करते हैं, इस व्यवहार को हमें निरंतरता देने का प्रयास करते रहना है। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू लउकररया के उदघोष के समय पर तगई जी, सूर्योदय जी, राकेश जी ने एक स्वर में विघ्नहर्ता को अपनी वेदना की अभिव्यक्ति के बाद उसे हर लेने का निवेदन भी कर दिया; जिसमें अपने कार्यस्थल को निर्मलता के सान्निध्य में उत्तरोत्तर उन्नति की अपेक्षा समाहित रही। इस पूर्ण दस दिन की समयावधि में एकत्र होने से बचे रहने तथा संस्थान के साथ-साथ सार्वभौमिक उन्नति की कामना लिये सभी श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता देवाधिदेव गणपति को सम्पूर्ण समर्पण-भाव के साथ विदा किया।

पंचायत तंत्र- रायपुर । जिला प्रशासन ने इस बार रविवार को अब पूर्ण लॉकडाउन हटाने की तैयारी की है। इसके लिए शुक्रवार तक नई गाइड लाइन जारी हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार बार और क्लब में हैंड वॉश, फेस मास्क और भीतर जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रशासन ने एफएल तीन होटल बार, एफएल तीन शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट बार, एफएल स्टार आदि को शुरू करने की इजाजत दे दी है। प्रशासन के निर्देश के मुताबिक इन जगहों में कैपेसिटी की तुलना में आधे लोगों को ही बैठाया जा सकेगा ।
सुबह 11ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक ये खुल सकेंगे। रायपुर में रविवार को पूर्णतः लॉक डाउन हटाने के लिए व्यापारियों ने मांग की थी। कोरोना वायरस के संक्रमण लगातार बढ़ने के कारण जिला कलेक्टर ने फिलहाल इस मांग पर कोई फैसला नहीं लिया था। कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन के मुताबिक जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पूर्व डीएमई और रेप के आरोपी डाक्टर आदिले की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने और उनको पदों से बर्खास्त नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने आदिले को सरकारी संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
माकपा के राज्य सचिव मण्डल सदस्य धर्मराज महापात्र व जिला सचिव प्रदीप गभने ने कहा कि ऐसे दागी अफसर जिस पर शिक्षा संचालक रहते हुए भारी भ्रष्टाचार के आरोप रहे, जिसे दो साल तक निलंबित किया गया था उसकी बहाली और सेवानिवृत्ति के वाद भी उसे पुनः संविदा नियुक्ति दे दिया गया, इस पर उन्होंने तीव्र आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि दोषी को दंडित करने की बजाय राज्य सरकार उसे संविदा नियुक्ति देकर मालामाल बना रही है।
उन पर अव केवल करोना काल में पद का दुरुपयोग कर अपने ही बेटे की कम्पनी से खरीदी के या भ्रष्टाचार के आरोप ही नहीं, गलत तरीके से अपने परिचितों को पदोन्नत करने के भी आरोप हैं और अब एक दलित महिला ने उसके शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है , लेकिन वो फरार है ।
माकपा नेताओ ने प्रदेश सरकार से तत्काल आदिले कि गिरफ्तारी की मांग करते हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी को दंडित किए जाने की मांग की है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना के इस संकटकाल में पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में आ भी रहे हैं वहीं एक टीआई स्तर के अधिकारी की कोरोना से मौत भी हुई है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी अगर काम करने वालों पर जब उंगली उठती है तो जाहिर है उनके दिल का दर्द बाहर आएगा ही। हम बात कर रहे हैं अंबिकापुर जिले में पदस्थ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की।
जो कोरोना काल के शुरुआत में अंबिकापुर ट्राफिक थाना के प्रभारी थे और अभी वर्तमान में अंबिकापुर पुलिस लाइन में अटैच हैं।दिलबाग ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि किस परिस्थिति में पुलिस काम करती है और काम करने के बाद भी अधिकारी उनसे कैसा व्यवहार करते हैं। वीडियो में उऩ्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल पर प्रताड़ना के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने डीजीपी डीएम अवस्थी से भी गुहार लगाई है और उनसे ध्यान देने का आग्रह किया है।
दरअसल कल कोरोना टेस्ट में दिलबाग सिंह का पॉजिटिव आया उसके बाद कल देर रात उन्होंने एक वीडियो जारी किया सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल होने लगा। सात मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने अंबिकापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल पर कई गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने बिलासपुर के सीपत थाने में पदस्थ थाना प्रभारी मानसिंह राठिया का उदाहरण देते हुए डीजीपी से गुहार लगाई है। राठिया का हाल ही में कोरोना से मौत हुई थी।

पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ पांच पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने तबादला आदेश जारी किया है। राजधानी रायपुर के खमतराई में पदस्थ टीआई संजय पुंढीर को गरियाबंद भेजा गया है।
देखिये सूची


पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेशभर के सभी रूट पर आज से बसों का संचालन शुरू किया गया. दरअसल, राज्य में अनलॉक घोषित होने के बाद शासन ने बसों के संचालन के लिए हरी झंडी दी थी. लेकिन बस ऑपरेटर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े हुए थे. प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों ने एक दिवसीय धरना भी दिया था. संचालकों की मांग पर परिवहन मंत्री ने सितंबर और अक्टूबर माह का टैक्स माफ किया है. किराया वृद्धि को लेकर भी मंत्री ने कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
बस कंडक्टर ने बताया कि आज से बस सेवाएं शुरू हुई है. बसों को अच्छे से सेनिटाइज किया गया है. बसों को बार-बार सेनिटाइज किया जाएगा. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के बीच यात्रियों को बिठाया गया है. सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
ड्राइवर ने कहा कि काफी दिनों के बाद फिर से एक उम्मीद जगी है. लंबे इंतजार के बाद बस सेवाए शुरू की गई. बसों के लिए ये व्यवस्था की गई है कि बार-बार बसों को रोका नहीं जाएगा. यात्री जिस क्षेत्र में जाना चाहेंगे, वहीं बस को रोका जाएगा. इसके साथ ही बस में यात्रियों को बिठाने के लिए दूर-दूर व्यवस्था की गई है।
यात्री बताते हैं कि हमें आने जाने में काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन बस चलने से अब खुशी महसूस हो रही है हम केशकाल जाना चाहते हैं. काफी दिन तक परेशान थे और इस इंतजार में थे कि बस कब चलेंगी।

पंचायत तंत्र- रायपुर । शिक्षक भर्ती की पात्रता अवधि एक साल तक बढ़ाए जाने पर विपक्ष ने हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि सरकार कहीं ना कहीं लोगों को धोखे में रखना चाहती है. घोषणा करती है लेकिन उस पर अमल नहीं होता. जो योजनाएं लागू करना चाहती है उसके लिए तो पैसे की व्यवस्था हो जाती है, लेकिन लोगों को रोजगार व नौकरी देने के लिए इनके पास पैसों की कोई व्यवस्था नहीं होती ।
भाजपा के इस हमले पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शिक्षक भर्ती परीक्षा के मामले में बोलने का नैतिक अधिकार ही नहीं है. हमारी सरकार ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. 15 हजार शिक्षकों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कोरोना काल है इसलिए उनको अभी तत्काल नियुक्ति नहीं दी जा सकती, इसलिए स्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उनकी पात्रता 1 वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है, जिनका चयन हुआ है उन सब को शिक्षक भर्ती में नौकरी सुनिश्चित है. भारतीय जनता पार्टी को इतनी चिंता है तो पिछले 15 सालों से इस प्रदेश में कई पद खाली थे उसे क्यों नहीं भरा गया ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । बैंड, धुमाल, घोड़ी बग्गी वालों ने आज रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. इस दौरान धुमाल पार्टी वालों ने कहा कि सबका काम शुरू हो गया है, सिर्फ हम लोगों को ही काम शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है. इसलिए सरकार से अनुरोध है कि हमें भी जल्द काम शुरू करने की अनुमति दी जाए ।
चंदू धुमाल संचालक चंदू कौशिक ने बताया कि हम लगातार धरना दे रहे हैं, सरकार की तरफ से कोई हमें गाइड लाइन नहीं मिला है. हम कई बार ज्ञापन दे चुके हैं. सभी मार्केट खुल चुके हैं, जिम खुल चुके हैं सभी को सामाजिक दूरी बनाकर काम करने कहा जाता है, लेकिन गोल बाजार में भारी संख्या में व्यापारी भीड़ जमा कर खड़े होते हैं, सभी दुकानें एक दूसरे से सटी हुई है, हम दूर-दूर पर काम करने को तैयार है, फिर भी हमें कोई मौका नहीं दिया जा रहा है ।
अध्यक्ष गौतम महानंद ने बताया कि हमें बेरोजगार हुए लगभग 8 महीने हो चुके हैं. हम सभी के पास ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन हमें किसी भी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है. हमने 25 तारीख को भी रैली निकाली थी, हमें आश्वासन दिया गया था कि गणेश चतुर्थी में हमें बजाने की अनुमति मिलेगी, लेकिन हम जब परसों पहुंचे तो कहा गया कि आप लोग बैड, धुमाल नहीं बजा सकते, आप रोड पर नहीं निकल सकते, हमारे साथ ही नाइंसाफी क्यों किया जा रहा है? सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा रही है तो सिर्फ हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारी अपूर्ण है। जिसके चलते कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के सभी अस्पतालों की हालात एक जैसे हैं। राजधानी रायपुर में कोरोना चिंताजनक रूप ले चुका है। एम्स और अंबेडकर हॉस्पिटल में आईसीयू में बिस्तर उपलब्ध नहीं है। प्रदेश की सरकार कोरोना को लेकर गंभीर नही है। कार्य की शैली को देखते हुए कहा जा सकता है सरकार में महामारी से लड़ने इच्छा शक्ति और बेहतर प्रबंधन की कमी है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कोरोना को लेकर नही है। प्रदेश सरकार के पास पर्याप्त समय था, लेकिन समय रहते भी प्रदेश की सरकार ने कोई जरूरी कदम नही उठाए।जिसके चलते परिस्थितियां अनियंत्रित होती जा रही हैं। प्रदेश में करीब 25 कोविड हास्पिटल हैं।जिसमें करीब 3546 बेड हैं और 442 आईसीयू के बेड हैं, जो पूरी तरह से अपर्याप्त है। प्रदेश सरकार के पास कोरोना से लड़ने निजी और शासकीय अस्पताल में केवल 11544 के करीब बिस्तर ही उपलब्ध है। उससे कहीं ज्यादा संक्रमित मरीज इस समय अपना इलाज करवा रहे हैं। राज्य में 31000 से ज्यादा संक्रमित हैं।उसके बाद भी बिस्तर पर्याप्त नही है।
प्रदेश सरकार को समय रहते चिंता करने की आवश्यकता थी।उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर संसाधनों की कमी है। वहीं रायपुर और दुर्ग कोरोना के केंद्र बने हुए हैं। पूरे प्रदेश में 270 लोगों की मौत हो चुकी है। रायपुर में 157 और दुर्ग में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश सरकार उत्सव में ही व्यस्त है। विधायक, सुरक्षाकर्मी और कई अधिकारी कोरोना पाज़िटिव हो रहे हैं और आम आदमी तो बेहाल है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं देश के अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में अधिक है जो वह चिंता का विषय है। जिस पर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए और राज्य में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि संक्रमितों को बेहतर इलाज मिल सके । कोरोना को लेकर जो वातावरण बन रहा है उसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार में इच्छा शक्ति की कमी है।जिससे कोरोना का लगातार विस्तार हो रहा है।