Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नया कोरोना हॉट स्पॉट के तौर पर उभरकर सामने आया है. रोजाना सबसे अधिक मरीज रायपुर से ही मिल रहे है. जिससे लोगों के मन में भय का माहौल है. इससे यह साफ जाहिर होता है कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में नाकाम साबित हो रहा है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे है. यदि स्वास्थ्य अमला सक्रिय होकर काम करे, तो संक्रमण को तेजी से फैलने से रोका जा सकता है।
बुधवार देर शाम तक राजधानी में 423 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. देर रात तक यह संख्या और बढ़ सकती है. इसके साथ ही जिले में अब तक 8 हजार से ज़्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके है, जिसमें 4 हजार 246 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. जबकि 4 हजार से अधिक एक्टिव मरीज है. जिले में अब तक 105 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. इसकी पुष्टि जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल की है।
मीरा बघेल ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खाँसी, सुगंध और कोई लक्षण मिले, तो तत्काल कोरोना टेस्ट कराएं. जिससे समय रहते मरीजों की पहचान कर इलाज किया जा सके।
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद टेस्ट करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले 5 दिनों से वो घर में ही थे, लेकिन उससे पहले उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर टेस्ट कराने की अपील की है।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मेडिकल बुलेटिन में देश कोरोना के आँकड़े, पूर्व मुख्यमंत्री संक्रमित, एएसपी का निधन, थाना प्रभारी पॉजिटिव, मंत्रियों में संक्रमण का दायरा बढ़ा ।
भारत में आँकड़ा 32 लाख के पार
भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 32 लाख के पार हो गया है. बुधवार को 67 हजार 151 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,059 लोगों की मौत हो गई. देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हजार 449 हो गई है. देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32 लाख 34 हजार 475 हो गए हैं, जिनमें से 7 लाख 7 हजार 267 लोगों का उपचार चल रहा है. वहीं इलाज के बाद 24 लाख 67 हजार 759 लोग ठीक हो चुके हैं।
पूर्व CM तरुण गोगोई कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने ट्वीट कर अपनी कोरोना रिपोर्ट की जानकारी दी है. तरुण गोगोई ने बताया है कि कल उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए मैं उन तमाम लोगों से टेस्ट की अपील करता हूं जो पिछले कुछ वक्त में मेरे संपर्क में आए. 85 साल के तरुण गोगोई कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से होम आइसोलेशन में हैं. उनके परिवार ने बताया है कि तरुण गोगोई का स्वास्थ्य फिलहाल बेहतर है।
एएसपी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
तेलंगाना के जगतियाल में एएसपी दक्षिण मूर्ति का मंगलवार सुबह कोरोना की वजह से निधन हो गया. करीमनगर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. कुछ दिन पहले मूर्ति को करीमनगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. दक्षिण मूर्ति का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था. पिछले हफ्ते उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. बाद में वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
दो कैबिनेट मंत्री मिले संक्रमित
बुधवार को उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा निवेदन है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.’ मणिपुर की सामाजिक कल्याण मंत्री निमचा किपगेन भी कोरोना पॉजिटिव हैं. उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
थाना प्रभारी मिला कोरोना पॉजिटिव
बिलासपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अब पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं हैं। बिलासपुर जिले में अब तक कोरोना की वजह से 2 थाना सील हो चुके हैं। वहीं आज सीपत थाना प्रभारी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है.रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीपत थाना भी सील कर दिया गया है। अब सीपत थाना का सारा काम मस्तूरी थाने को सौंप दिया गया है। इसके पहले जिले में पचपेड़ी थाना, सिविल लाइन थाना और अब सीपत थाना सील हो चुके हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से एसपी ऑफिस भी अछूता नहीं है। दो दिन पहले ही एक आरक्षक ने तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट में आरक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद उसे उपचार के लिए दाखिल कराया गया था।

पंचायत तंत्र – रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भी केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी केंद्र और राज्य सरकार से जन विरोधी नीतियों को वापस लेने, गरीबों को खाद्यान्न और नगद राशि से मदद करने, कोयला, रेलवे, बैंक-बीमा, प्रतिरक्षा सहित अन्य सार्वजनिक उद्योगों के निजीकरण पर रोक लगाने, मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपये रोजी देने, मजदूर-किसान विरोधी अध्यादेशों और प्रशासकीय आदेशों को वापस लेने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सार्वभौमिक बनाने और सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किये जाने की मांग कर रहे थे। सीटू, छत्तीसगढ़ किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी इन प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माकपा और इन संगठनों के नेताओं ने स्थानीय स्तर पर आंदोलनरत किसानों और मजदूरों के समूहों को भी संबोधित किया और केंद्र सरकार से किसानों और प्रवासी मजदूरों की रोजी-रोटी, उनकी आजीविका और लॉक डाऊन में उनको हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।
मा
कपा नेताओं ने कर्ज़ के बदले कैश से मदद करने की मांग पर जोर देते हुए आयकर दायरे के बाहर के परिवारों को अगले छह माह तक 7500 रुपये की मासिक नगद मदद देने, हर जरूरतमंद व्यक्ति को अगले छह माह तक 10 किलो खाद्यान्न और एक-एक किलो दाल-तेल-शक्कर हर माह मुफ्त देने, अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूर कानून 1979 को खत्म करने का प्रस्ताव वापस लेने तथा इसे और मजबूत बनाने, कोरोना आपदा से निपटने प्रधानमंत्री केयर्स फंड नामक निजी ट्रस्ट में जमा धनराशि को राज्यों को वितरित करने, कोरोना महामारी में मरने वालों के परिवारों को राष्ट्रीय आपदा कोष के प्रावधानों के अनुसार एकमुश्त आर्थिक मदद देने, आरक्षण के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने और सारे बैकलॉग पदों को भरने, जेलों में बंद सभी राजनैतिक बंदियों को रिहा करने और पर्यावरण प्रभाव आंकलन के मसौदे को वापस लिए जाने, किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी-2 लागत मूल्य का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में देने, किसानों को बैंकिंग और साहूकारी कर्ज़ के जंजाल से मुक्त करने के साथ ही आदिवासियों और स्थानीय समुदायों को जल-जंगल-जमीन का अधिकार देने की मांग की। उल्लेखनीय है कि माकपा द्वारा 16 सूत्रीय मांगों पर चलाये जा रहे देशव्यापी अभियान का आज अंतिम दिन था। ये प्रदर्शन कोरोना प्रोटोकॉल और फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर आयोजित किये गए।
कपा नेताओं ने कर्ज़ के बदले कैश से मदद करने की मांग पर जोर देते हुए आयकर दायरे के बाहर के परिवारों को अगले छह माह तक 7500 रुपये की मासिक नगद मदद देने, हर जरूरतमंद व्यक्ति को अगले छह माह तक 10 किलो खाद्यान्न और एक-एक किलो दाल-तेल-शक्कर हर माह मुफ्त देने, अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूर कानून 1979 को खत्म करने का प्रस्ताव वापस लेने तथा इसे और मजबूत बनाने, कोरोना आपदा से निपटने प्रधानमंत्री केयर्स फंड नामक निजी ट्रस्ट में जमा धनराशि को राज्यों को वितरित करने, कोरोना महामारी में मरने वालों के परिवारों को राष्ट्रीय आपदा कोष के प्रावधानों के अनुसार एकमुश्त आर्थिक मदद देने, आरक्षण के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने और सारे बैकलॉग पदों को भरने, जेलों में बंद सभी राजनैतिक बंदियों को रिहा करने और पर्यावरण प्रभाव आंकलन के मसौदे को वापस लिए जाने, किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी-2 लागत मूल्य का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में देने, किसानों को बैंकिंग और साहूकारी कर्ज़ के जंजाल से मुक्त करने के साथ ही आदिवासियों और स्थानीय समुदायों को जल-जंगल-जमीन का अधिकार देने की मांग की। उल्लेखनीय है कि माकपा द्वारा 16 सूत्रीय मांगों पर चलाये जा रहे देशव्यापी अभियान का आज अंतिम दिन था। ये प्रदर्शन कोरोना प्रोटोकॉल और फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर आयोजित किये गए।माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा कि मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के कारण एक लंबे समय के लिए देश आर्थिक मंदी में फंस गया है। इस मंदी से निकलने का एकमात्र रास्ता यही है कि आम जनता की जेब मे पैसे डालकर और मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाकर उसकी क्रय शक्ति बढ़ाई जाए, ताकि बाजार में मांग पैदा हो और उद्योग-धंधों को गति मिले। इसके साथ ही सार्वजनिक कल्याण के कामों में सरकारी निवेश किया जाए और राष्ट्रीय संपदा को बेचने की नीति को पलटा जाए। लेकिन इसके बजाय केंद्र सरकार इस आर्थिक संकट का बोझ आम जनता पर ही लाद रही है और आत्मनिर्भरता के नाम पर देश के प्राकृतिक संसाधनों और धरोहरों को चंद कारपोरेट घरानों को बेच रही है। इन नीतियों का नतीजा यही है कि आम जनता के सामने अपनी आजीविका और जिंदा रहने की समस्या है, तो वहीं, इस कोरोना काल में अंबानी एशिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गया है और उसकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद आर्थिक पैकेज का पूरा मुंह कॉर्पोरेट घरानों के लिए रियायतों की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि आम जनता को कहा जा रहा है कि बैंकों से कर्ज लेकर जिंदा रहे।
माकपा नेता ने आरोप लगाया कि लोगों के संगठित विरोध को तोड़ने के लिए अंग्रेज जमाने के काले कानूनों का उपयोग किया जा रहा है और आज आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा राजनैतिक कैदी जेलों में है। श्रम, कृषि, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में मौजूदा कानूनों में जिस तरह कॉर्पोरेटपरस्त बदलाव किये जा रहे हैं और राज्यों के अधिकारों का अतिक्रमण किया जा रहा है, वह हमारे संविधान के संघीय ढांचे के खिलाफ हैं। देश में संविधान और जनतंत्र पर हो रहे इन हमलों के खिलाफ भी इन प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की कि उसने राज्य को आबंटित अपर्याप्त खाद्यान्न का भी उठाव अभी तक नहीं किया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भुखमरी की स्थिति है। गरीबों को मुफ्त चावल देने की योजना तो उसने बंद ही कर दी है। कोयला खदानों के निजी आबंटन के साथ-साथ ग्राम सभा के अधिकारों की पूरी नज़रअंदाजी से विस्थापन और बढ़ेगा, स्वास्थ्य पर गहरा असर होगा और पर्यावरण और जंगलों की क्षति भी होगी।
उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा, गर्लफ्रेंड और माता-पिता का है हत्यारा तीन राज्यों में केस दर्ज हैं

पंचायत तंत्र – रायपुर । अपने गर्लफ्रेंड और माता-पिता की हत्या करने के मामले में 3 साल बाद आरोपी उदयन दास को पश्चिम बंगाल के स्थानीय कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी उदयन ने भोपाल में अपने लिव इन पार्टनर आकांक्षा और रायपुर में अपने मां-बाप की हत्या कर घर में ही दफना दिया था।
इस मामले में सरकारी वकील ने बताया कि कोर्ट ने आज आरोपी उदयन को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. यदि उदयन दास जुर्माना नहीं चुकाचा है, तो उसे 6 महीने और जेल की सजा काटनी पड़ेगी. उदयन दास के खिलाफ तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में केस दर्ज हैं।
गर्लफ्रेंड आकांक्षा की हत्या
पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी आकांक्षा शर्मा उर्फ श्वेता (28 वर्ष) की 2007 में उदयन नाम के लड़के से ऑरकुट पर दोस्ती हुई थी. जून 2016 में घर से नौकरी करने की बात कहकर आकांक्षा भोपाल आ गई, यहां वह उदयन के साथ साकेत नगर में रह रही थी. उसने परिवारवालों को बताया कि वो अमेरिका में नौकरी कर रही है. इसी दौरान उदयन ने आकांक्षा शर्मा की गलादबाकर हत्या कर दिया, फिर शव को एक मेटल के बक्से में बंद कर दिया गया था. उसके बाद भोपाल के घर में ही उसने आकांक्षा को दफन कर दिया. आकांक्षा अपने एक दोस्त से फोन पर अक्सर बात करती थी. इसी बात को लेकर पहले बहस हुई, फिर हत्या कर दी थी।

मां-बाप को भी उतारा मौत के घाट
उदयन दास ने रायपुर के सुंदर नगर में अपने माता-पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर उनके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था. जब गढ्ढे को खोदा गया, तो माता-पिता के कंकाल बरामद हुए थे. उदयन ने मां-बाप की हत्या सिर्फ इसलिए की थी, क्योंकि वो उसे नशा और फिजूल खर्च करने के लिए मना करते थे।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर 24 और 48 घंटे के लिए चेतावनी देते हुए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश और बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजधानी रायपुर में सुबह से रुक रुक कर झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक एच. पी चंद्रा ने बताया कि एक सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है. जिसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर पर स्थित है. मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति पर बना हुआ है. इस सिस्टम के उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
जिसकी वजह से आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर व रायपुर संभाग में गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. एक दो स्थानों पर एक्सट्रीम हेवी रेन फॉल की संभावना है. इसके साथ ही एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।
देखिए रेड और येलो अलर्ट


पंचायत तंत्र – रायपुर । रेप के आरोपी और पूर्व डीएमई डॉ एसएल आदिले गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए हैं। पुलिस ने आदिले के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वो कहीं नहीं मिले। पुलिस ने उनसे फोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ रखा है।
महिला थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि डॉ आदिले के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अशोका रत्न स्थित उनके घर गए थे लेकिन घर मे ताला लटका हुआ मिला..उनका फोन भी बंद आ रहा है। अब उनका सीडीआर निकाला जाएगा।
आपको बता दें डॉ एसएल आदिले पर डीकेएस अस्पताल की एक काउंसलर ने नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी के पास इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद मामले में पुलिस ने एफआईआर करते हुए उसका बयान दर्ज किया था।

पंचायत तंत्र – रायपुर। विधानसभा में हाथियों की मौत का मामला गूंजा. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मुद्दा उठाते हुए हाथियों की मौत के कारण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि लापरवाही की वजह से हाथियों की मौत हुई, कहना सही नहीं. मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
हाथियों की मौत पर ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंभीर विषय है. क्या कोई अंतराष्ट्रीय गैंग नहीं है? हाथी का शिकार हो सकता है तो किसका नहीं हो सकता. ये शर्मशार करने वाली घटना है. 6 से ज़्यादा मौत बलरामपुर सूरजपुर में कैसे। मुझे शक है कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह काम कर रहा है।
जवाब में मंत्री अकबर ने कहा कि पिछले 12 साल में 156 हाथी मरे हैं. हाथियों के रहवास में पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है. खरपतवार – लेंटाना, गाजर घास को हटाया जा रहा है. लगातार विचरण के कारण नहीं हो रहा है. इस पर बृजमोहन ने कहा कि तमोर पिंगला को डेवलप नहीं किया गया. आज तक उसका क्रियान्वयन नहीं हुआ. ठोस कार्ययोजना बनानी होगी. इस पर मंत्री ने कहा कि माइक पाण्डेय की क्या कार्ययोजना है उसे दिखवा लूंगा।
अजय चंद्राकर ने कहा कि मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ कि आपने सुझाव मांगे, लेकिन कब तक कार्ययोजना बनाएंगे? कोई कमिटमेंट देंगे क्या. इस पर अकबर ने कहा कि 15 साल की सरकार भी कमिटमेंट की स्थिति में नहीं रही. हाथी एक स्थान पर नहीं रहते हैं, बल्कि लगातार स्थान बदलते रहते है. कुनकी हाथी कुछ नहीं कर पाया. 5 कोल ब्लॉक रख दिया है. मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से लिखित अनुरोध किया है. बृजमोहन ने कहा कि हर बार नए अधिकारी बन जाते हैं. नए अधिकारियों को देश भर अध्ययन के लिए भेजें, जिससे वे लंबे समय तक काम कर सके।
चर्चा में भाग लेते हुए नारायण ने कहा कि सुनियोजित तरीके से हो रही वनों की अवैध कटाई रोकना होगा. हाथियों की मौत हुई हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. इस पर मंत्री ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता नहीं है. विभाग ने कार्रवाई की है. इस पर अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक नेपाल से सिरपुर तक हाथियों का कॉरिडोर है. इसमें और अध्यन्न करना होगा. लेमरू को जितनी जल्दी हो सके बनवा दें. कोयले कोयले का खनन रोकिए. हमारे पास 100 साल का कोयला इतना है कि हमें और खदान की ज़रूरत नहीं है।

पंचायत तंत्र – -रायपुर । प्रदेश में बस संचालकों की मांगे पूरी नहीं हुई है. सरकार के सामने पक्ष रखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई. अब पूरे जिले के संचालक बस स्टैंड में 28 अगस्त से प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान अपनी 7 सूत्रीय मांगों से अवगत कराएंगे. प्रदर्शन शांति पूर्ण और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही गई है. बता दें कि 22 जुलाई से दोबार लॉकडाउन होने के बाद से बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है।
बस संचालक के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने कहा कि हम 28 को बस स्टैंड में शांतिपूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे. हमारी 7 सूत्रीय मांगे हैं, जिसके पूरा होने के बाद ही हम बसों का संचालन करेंगे, यदि सरकार हमारी बात को नहीं मानते हैं तो हम अपने वाहनों का संचालन नहीं करेंगे।
अंबिकापुर से जो यात्री लौट रहे हैं. वे 300 सौ रुपए का सफर 3000 में कर रहे हैं. यही हाल बाकी जगहों का भी है, हम लोगों की किश्त 1 तारीख से चालू हो गई है. किराया वृद्धि हो, नान यूज़ बसों में टैक्स पर छूट हो, समेत 7 मांगों को लेकर हम सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. लगभग 6 महीने पूरे होने जा रहे हैं. बस वाले बहुत परेशान हैं लगभग एक लाख बस कंडक्टर, ड्राइवर सभी परेशान है. इस पर सरकार जल्दी निर्णय लें और वाहनों का संचालन करें. प्रदेशभर के बस संचालक अब हर जिले में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे.
राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने 8 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए
पंचायत तंत्र – रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए कलेक्टर ने 8 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान और जांच को लेकर गाइडलाई जारी की गई है।
कंटेनमेंट जोन और कांटेक्ट रेसिंग के कामों में सख्ती बरतने के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। संक्रमण फैलाने के दोषी पाए जाने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए इंसीडेंट कमांडर की नियुक्ति होगी। रायपुर को 13 भागों में बांट कर जोन बनाए गए है। हर जोन में डिप्टी कलेक्टर रेंज के अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है।



पंचायत तंत्र – धमतरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर जेपी मौर्य ने गंगरेल, नरहरा समेत जिले के सभी पर्यटन स्थल आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। गुरुवार को कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया है। अब लोग न सिर्फ पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे बल्कि होटल, मोटल का भी संचालन होगा, हालांकि कोरोना की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखना होगा। आदेश के अनुसार सभी होटल कर्मी दैनिक कार्य करते समय मास्क,हाथ में 10 आना और सेंड आईसर का उपयोग करेंगे। आपातकालीन टेलीफोन नंबर और उचित स्थानों पर जागरूकता संबंधित पोस्टर चंपा करना होगा,कमरे के अंदर मेहमानों के लिए Do’s और Dont’s का पोस्टर चस्पा करेंगे, कोरोना वायरस कोविड-19 के वर्तमान स्थिति के बारे में मेहमानों को अवगत कराया जाएगा, अनावश्यक कमरे से बाहर नहीं निकलने एवं बाहर जाने पर आवश्यक सुरक्षा उपयोग के साथ ही बाहर निकले, कमरे के अंदर कपड़ा न धोवें, यदि किसी दूसरे कमरे की बालकनी एक साथ जुड़ी हुई है तो अपने कमरे के किनारे पर ही रहे, मेहमानों का धुलाई एवं रसोई क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा, होटल में प्रवेश करने पर हैंड वॉश या हैंड सेनीटाइजर या थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है। एयर कंडीशनर रिलेशन के उपयोग के संबंध में सीपीडब्ल्यूडी के दिशा निर्देश का पालन किया जाना होगा। इसके अनुसार एक कंडीशनर उपकरणों का तापमान सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्सियस की सीमा में होना चाहिए।
