Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
राज्य के 9 जलाशयों में 80 प्रतिशत और 12 जलाशयों में 50 प्रतिशत से ऊपर जलभराव

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से 11 प्रमुख जलाशय लबालब हो गए हैं. वही राज्य के 9 अन्य जलाशयों में 80 प्रतिशत और 12 जलाशयों में 50 प्रतिशत से ऊपर जल भराव हो चुका है. जल संसाधन विभाग के स्टेट डाटा सेंटर के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले का खारंग एवं घोंघा जलाशय, मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय, कोरिया जिला का झुमका एवं गेज जलाशय, रायगढ़ जिले का खम्हारपाकुट, केदारनाला एवं पुटकानाला, सरगुजा जिले का कुंवरपुर एवं बरनई जलाशय और रायपुर जिले का पेन्ड्रावन जलाशय शत-प्रतिशत भर गए हैं।
राज्य के अन्य प्रमुख जलाशयों में आज की स्थिति में जल भराव इस प्रकार है- कोरबा जिले के मिनी माता-बांगो जलाशय में 92.60 प्रतिशत, धमतरी जिले के रविशंकर सागर में 54.75 प्रतिशत, सोंढ़ुर में 81.36 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली में 77.88 प्रतिशत, बालोद जिले के तान्दुला जलाशय में 36 प्रतिशत, खरखरा में 68.35 प्रतिशत, गोंदली में 61.33 प्रतिशत, कांकेर जिले के दुधावा में 79.96 प्रतिशत, परालकोट में 16.60 प्रतिशत, मयाना में 9.84 प्रतिशत, गरियाबंद जिले के सिकाशेर जलाशय में 80.63 प्रतिशत, महासमुंद जिले के कोडार जलाशय में 60.26 प्रतिशत एवं केशवा जलाशय में 48.54 प्रतिशत जलभराव हुआ है।
रायगढ़ जिले के केलो जलाशय में 35.67 प्रतिशत, किनकारी नाला में 82.25 प्रतिशत, बस्तर जिले के कोसारटेडा में 63.53 प्रतिशत, सरगुजा जिले के श्याम जलाशय में 93.88 प्रतिशत, बंकी जलाशय में 30.23 प्रतिशत, कबीरधाम जिले के क्षीरपानी जलाशय में 82.11 प्रतिशत, सुतियापाट में 68.28 प्रतिशत, सरोदा में 95.78 प्रतिशत, कर्रानाला बैराज में 65.95 प्रतिशत, बहेराखार जलाशय में 30.12 प्रतिशत, राजनांदगांव जिले के पिपरिया नाला में 51.26 प्रतिशत, मोंगरा बैराज में 76.54 प्रतिशत, मटियामोती में 69.90 प्रतिशत, रूसे जलाशय में 12.42 प्रतिशत और धारा जलाशय में 15.55 प्रतिशत जल भरा हुआ है। इसी तरह बलौदाबाजर जिले के बल्लार जलाशय में 98.25 प्रतिशत, दुर्ग जिले के मरोदा में 60.58 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 72.77 प्रतिशत, बिलासपुर जिले के अरपा भैंसाझार बैराज में 57.15 प्रतिशत और रायपुर जिले के कुम्हारी जलाशय में 49.43 प्रतिशत जलभराव हुआ है।

पंचायत तंत्र – रायपुर। बॉडी बिल्डर संदीप सिंह ठाकुर की मौत के मामले में स्टेरॉयड युक्त दवाई और इंजेक्शन देने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी निलेश परमार को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 9 नवंबर साल 2019 का है बॉडी बिल्डर संदीप की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बेटे की तबीयत बिगड़ने पर पिता ने इस मामले में आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने पुलिस में शिकायत की थी कि कुछ युवकों ने जानबूझकर उनके बेटे को नशीले इंजेक्शन और दवाईयों का ओवर डोज दिया था कि वह इनके इस्तेमाल से बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन बन जाएगा।
निलेश परमार
16 दिनों तक जिंदगी मौत के बीच संघर्ष करते हुए संदीप सिंह ठाकुर ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने जांच के बाद सुमित राय चौधरी और मुबई के सप्लायर निलेश परमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। जिसमें कि एक आरोपी सुमित राय चौधरी की गिरफ्तारी हो गई थी लेकिन महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाला दूसरा आरोपी निलेश परमार घटना के बाद से फरार था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
आपको बता दें कि संदीप दो बार मिस्टर छत्तीसगढ़ और एक बार मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन भी रहा था।

पंचायत तंत्र- रायपुर । भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी कोरोना की चपेट में आ गए गए है. उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. रायपुर में लगातार कोरोना वायरस का कहर जारी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा-कोरोना जाँच करवाने पर मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. हाल ही में जो भी व्यक्ति मेरे सम्पर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि अपनी कोरोना जाँच करवा लें एवं रिपोर्ट आने तक स्वयं को क्वारंटाइन करें ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ी खानपान एवं व्यंजन विक्रय केंन्द्र गढ़ कलेवा का शुभारंभ हुआ । इस केन्द्र के खुलने से नागरिकों को सस्ते दर पर छत्तीसगढ़ी पकवान मिलेगा । इसके अलावा बड़े पैमाने पर मलिाओं को रोजगार मिलेगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार, गौरवपथ, राज्यमार्गों राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप गढ़ कलेवा शुरू करने का निर्णय लिया था । मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने कहा था। राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला मुख्यालय के शहीद पार्क में गढ़कलेवा की शुरूआत 15 अगस्त को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इस गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों सहित बस्तर की स्थानीय व्यंजनों का बिक्री की जा रही है। इस गढ़कलेवा को 15 सदस्यों की महामाया स्व-सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। गढ़कलेवा से जिले के वासियों को नाश्ते के रूप में छत्तीसगढ़ी व बस्तरिया व्यजंनो का स्वाद लेने का अवसर। महामाया स्व सहायता समूह की महिला द्वारा फरा, मूंग-उड़द बडा, गुलगुला, आरसा ,तिखुर, टमाटर चटनी सहित अन्य व्यजनों की बिक्री की जा रही है। नगर पालिक निगम के द्वारा इस गढ़कलेवा को सोमवार 17 अगस्त को जनता के लिए खोला गया। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम आयुक्त प्रेमकुमार पटेल गढ़कलेवा पहुंचकर व्यजंनो का स्वाद लिया।
विभिन्न सशस्त्र सेनाओं-थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए किया जाएगा बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन

पंचायत तंत्र- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी।
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग और रक्षा उत्पादों की औद्योगिक इकाई स्थापित करने वाली कम्पनी मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे. रक्षा उत्पादों की यह इकाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बिरेभांठ गांव में स्थापित की जाएगी. इस इकाई में कम्पनी द्वारा लगभग 87.50 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा।
इस उद्योग के माध्यम से लगभग 150 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। प्रथम चरण में रक्षा उत्पादों की यह औद्योगिक इकाई एक-एक लाख बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी. मुख्यमंत्री बघेल ने इस इकाई की स्थापना के लिए मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड और उद्योग विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
एमओयू में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. एस स्वामीनाथन ने हस्ताक्षर किए. प्रमुख सचिव पिंगुआ ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में रक्षा श्रेणी के उद्योगों को उच्च प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है. छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाली इस प्रथम इकाई के लिए डीआरडीओ से तकनीकी के लिए अनुबंध किया गया है. मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. एस स्वामीनाथन ने बताया कि इस इकाई में नवम्बर तक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।
मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग द्वारा लायसेेंस एवं एग्रीमेंट के तहत डिफेंस टेक्नालाजी हेतु भारत सरकार से 25 मार्च 2019 को अनुबंध किया गया है, जिसके तहत स्थापित होने वाली इस इकाई को भारत सरकार की विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों हेतु बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट निर्माण हेतु 5 मई 2020 को अनुमति जारी की गई है. भारत सरकार द्वारा इस उद्योग की स्थापना के लिए दिए गए लायसेंस के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा आज एमओयू निष्पादित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योगमनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ कमलप्रीत सिंह, संचालक, उद्योग अनिल टुटेजा, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक अरूण कुमार सहित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव व्ही.के.छबलानी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया, निवेशकों में मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. एस स्वामीनाथन, डायरेक्टर वेंकटारमन, वाईस प्रेसीडेंट के.एल.बालासुब्रमणियम उपस्थित थे. मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग एक प्रतिष्ठित इकाई है, जो विगत 35 वर्ष से कार्यरत है. इस इकाई में वर्तमान में हैवी फेब्रीकेशन जैसे ब्रिज आदि का निर्माण होता है तथा इसमें लगभग 600 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को भी शामिल करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री पुरी को आजादी के पर्व पर देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका ध्यान केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन की ओर दिलाया है। इसमें उन्होंने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा चयनित 100 शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयोजन यान, जो स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, के माध्यम से कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल प्रशासनिक अधिकारियों को रखा गया है किन्तु संचालक मंडल में जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व की मांग की जा रही है।
मुख्यमंत्र बघेल ने पत्र में आगे अवगत कराया है कि भारत के संविधान के 74वें संशोधन द्वारा नगरीय निकायों को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार के तीसरे स्तंभ के रूप में स्थान दिया गया है। शहरी प्रशासन में महापौर तथा महापौर परिषद को व्यापक अधिकार सौंपे गए हैं। जिनका स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कोई भूमिका निर्धारित नहीं है। जनप्रतिनिधियों का संचालक मंडल में प्रतिनिधितव नहीं होने के कारण स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जनता से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है और योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी बाधाएं परिलक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री पुरी से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल किए जाने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है ।
अपनी अर्थव्यवस्था और नीतियों से छग आज सबसे बड़ा रोजगार सृजक राज्य

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के लिए सरकार अलग कोष का गठन करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि परिपथ के निर्माण के कार्य में प्रदेश की जनता की सहभागिता के लिए राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास कोष का गठन किया जाएगा। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में एलईडी वाहनों के माध्यम से परिपथ का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राजधानी के पुलिस परेड मैदान से जनता के नाम दिए संदेश में सीएम बघेल ने यह बाते कहीं। साथ ही सीएम ने कहा कि सिरपुर स्थित विश्व प्रसिद्घ बौद्घ आस्था केंद्र को विश्व मानचित्र में प्रतिष्ठित कराने के प्रयासों के साथ ही, वहां समुचित अधोसंरचनाओं का विकास किया जाएगा। बता दें कि सरकार छत्तीसगढ़ में भगवान राम के वनवास से जुड़े स्थानों को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रुप में विकासित कर रही है। पहले चरण में सरकार ने ऐसे आठ स्थानों का चयन किया है। इसके लिए सरकार ने 137 करोड़ रुपए से अधिक का बजट भी आवंटित कर रखा है।
अर्थव्यवस्था को लेकर तोड़ा मिथक
सीएम ने कहा कि हमने बड़े और महंगे निर्माण से अर्थव्यस्था के संचालन का मिथक तोड़ दिया है। स्थानीय जनता की सोच से विकास का रास्ता अपनाया है जिसके कारण निवेश और विकास हमराही बन गए हैं। विकास की हमारी सोच, नीति और क्रियांवयन के बीच इतना गहरा नाता है कि दो वार्षिक बजट काल पूरा होने के पहले ही हम इस दौरान देश के सबसे बड़े रोजगार सृजक राज्य बन गए हैं।
26 लाख मीट्रिक टन इस्पात का उत्पादन
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ में 26 लाख मीट्रिक टन इस्पात सामग्रियों के उत्पादन और आपूर्ति से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश को सहारा मिला है। सीएम ने कहा कि बीते डे? वर्षों में प्रदेश में 545 नए उद्योगों की स्थापना हुई जिसमें 13 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ तथा 10 हजार लोगों को रोजगार मिला ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कुम्हारों के लिए पोला एक ऐसा त्योहार है, जब उन्हें अपने मेहनत की कमाई का पैसा मिलता है, लेकिन इस बार पोला त्योहार पर कुम्हारों के चेहरों पर उदासी छाई हुई है. इसके पीछे पहले कोरोना और फिर बारिश की वजह से हुआ नुकसान और ऊपर से नहीं के बराबर बिक्री कमाई पर असर डाल रही है ।
कुम्हार छोटू चक्रधारी बताते हैं कि पहले की तुलना में बिक्री ना के बराबर है. सुबह से बैठे हुए हैं, लेकिन एक रुपए की बिक्री भी नहीं हुई है. इसी त्योहार में हमारी आमदनी होती है, लेकिन इस बार किसी भी तरह की बिक्री नहीं हो रही है. त्योहार के बचे दो दिनों में शायद ही कुछ होगा और बाकी त्योहारों की तरह पोला भी निकल जाएगा लगता है ।
देविका चक्रधारी ने बताया कि पोला की वजह से हमने रात भर जाग कर मिट्टी के बर्तन बनाये हैं कि कुछ तो आमदनी हो, लेकिन बारिश की वजह से कोई सामान लेने ही नहीं आ रहा है, ऊपर से कोरोना भी भारी पड़ रही है. इस दौर में चीजें महंगी होती जा रही है, और ग्राहक हमसे सस्ते दामों पर मिट्टी के बर्तनों की मांग करते हैं. हमारा गुजारा इन्हीं त्योहारों के माध्यम से होता है, लेकिन इस बार लगता है कि हमारी तकदीर में भूखे मरना ही लिखा है ।
जनसंघ की पहचान थी कि जो कार्यकर्ता काम करते थे उन्हें महत्व मिलता था

पंचायत तंत्र- रायपुर । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए है। इसी बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बड़ा बयान देते हुए संघ और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर नाराजगी जताई है. उपासने ने कहा कि 15 साल सरकार में रहने के बाद हमारी स्थिति ऐसी क्यों बनी है ? इस पर चिंतन करने की जरूरत है।
उन्होंने सलाह दी है कि निर्णय की प्रक्रिया में ज्यादा लोगों को शामिल किया जाए. तभी स्वस्थ और अच्छा निर्णय हो पाएगा। सच्चिदानंद उपासने ने वीडियो जारी कर कहा कि यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि 15 साल के शासन में बहुत सारे दुर्गुण हममें आए. उसका दुष्परिणाम व्यक्ति को नहीं हुआ बल्कि पार्टी को विचारधारा को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि संघ के सरसंघचालक रायपुर में है, ऐसे में हमें चिंता करने की जरूरत है कि हमारी ऐसी हालत क्यों हुई ? 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद हम इस स्थिति में क्यों आए हैं ? हमारे धारदार नेतृत्व में कहीं ना कहीं रोक लगी है। हम निर्णय कर पाने में देरी क्यों कर रहे हैं ? उपासने ने कहा कि हम बैठकर आपस में संवाद करें। निर्णय में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें। तभी स्वस्थ निर्णय, अच्छा निर्णय होगा। जनसंघ की पहचान थी कि जो कार्यकर्ता काम करते थे उन्हें महत्व मिलता था। उन्होंने कहा कि पराक्रम और परिश्रम को महत्व मिलता था, लेकिन जब से परिक्रमा को महत्व मिलने लगा उस दिन से हमारा पतन होने लगता है। छत्तीसगढ़ में हमें सरकार विरासत में नहीं मिली थी. कांग्रेस के गढ़ को तोड़कर सत्ता पाई थी। हजारों कार्यकर्ता मान अपमान सहा, जेल गए, हत्या हुई, तब जाकर सरकार मिली। अभी वक्त है हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कोई उसे प्यार करे, स्नेह करे, उसकी पीठ पर हाथ रखे, वह पद का भूखा नहीं है स्नेह का भूखा है. यदि उन्हें अपना कर चलें तो 15 साल की पहचान फिर से वापस पा सकते हैं।

पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार पानी गिरने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए 24 घंटे के लिए येलो,ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।जशपुर जिले कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है ।