Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना संक्रमण से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को स्विट्जरलैंड से 20 आधुनिक वेंटिलेटर मिले। इसके अलावा अमेरिका से भी 10 वेंटिलेटर रायपुर एम्स पहुंचे हैं। इस पर डॉक्टरों ने खुशी जताते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में सुविधा मिलने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार विदेश से मिले वेंटिलेटरर्स को रायपुर एम्स के मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। नए वेंटिलेटर मिलने के बाद अब रायपुर एम्स में 100 वेन्टीलेटर्स की सहायता से डॉक्टर कोरोना को चुनौती देंगे।
बताया जा रहा है स्विट्जरलैंड 20 आधुनिक वेंटिलेटर के आलवा 25 और रायपुर एम्स को मिलेंगे। बताते चले कि राजधानी रायपुर में अन्य जिलों के मुकाबले यहां ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में नए वेंटिलेटर मरीजों के उपचार में डॉक्टरों को बड़ी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने EIA अधिसूचना के मसौदे पर उठाए सवाल, कहा- सतत विकास की प्रक्रिया होगी बाधित
सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र

पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर पर्यावरण प्रभाव आंकलन (EIA) अधिसूचना के मसौदा पर सवाल उठाए हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि यह मसौदा सतत विकास की प्रक्रिया को बाधित करेगा. उन्होंने पत्र के माध्यम से मसौदे को लेकर कुछ सुझाव और आपत्ति भी दर्ज कराई है ।
भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा है कि मैं पर्यावरण मंजूरी देने की नई प्रक्रिया को अधिक समीचीन और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस से जोड़ने के आपके उद्देश्य को समझता हूं. लेकिन ईआईए अधिसूचना, 2020 के मसौदे के प्रावधान पर्यावरणीय न्यायशास्त्र के अनुरूप नहीं हैं और ये “सतत विकास ‘और ईआईए प्रक्रिया के अपने उद्देश्यों को पूरी नहीं करता है ।
सीएम बघेल ने लिखा है कि ईआईए अधिसूचना 2020 के मसौदा में पर्यावरण मंजूरी देने के संबंध में प्रदेश सरकार के विचारों और राय को शामिल नहीं किया गया है. वहीं, ईआईए अधिसूचना, 2020 के मसौदे में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है, जो अनुसूची V और VI के तहत संवैधानिक अधिकारों की गारंटी देता हो ।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि ईआईए अधिसूचना के प्रारूप में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक संवेदनशीलता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है ।
पत्र में बघेल ने उम्मीद जताई है कि ईआईए अधिसूचना 2020 के प्रारूप को अंतिम रूप देने से पहले उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी ख़बर है. ख़बर ये है कि अगस्त महीने में प्रदेश में आँकड़ा 63 हजार तक पहुँच सकता है. केंद्र सरकार की ओर से ऐसा अनुमान लगाया गया है. लेकिन केंद्र सरकार के इस अनुमान से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहमत नहीं हैं. उन्होंने केंद्र सरकार के अनुमान के साथ अपनी राय भी दे ही ।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त महीने के आखिर तक आँकड़ा 23 हजार तक पहुँच सकता है. ऐसे में उन्होंने लोगों से और भी सावधानी बरतने को कहा है. उन्होंने अपील की है कि यह एक महत्वूर्ण समय है ऐसे वक्त में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है ।
सिंहदेव का ट्वीट
कोविड से जंग जारी है और इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ी कर सकता है। केंद्र सरकार का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है, वहीं हम अपनी जागरूकता और तैयारियों के माध्यम से इस संख्या को 23 हज़ार के पार न जाने देने का पूरा प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 14 हजार 30 संक्रमित मिल चुके हैं. लेकिन 9 हजार 5 सौ 58 लोग ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 42 सौ 55 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है. वहीं 117 संक्रमितों की मौत अब तक हो चुकी है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को राहत दे दी है. न्यायमूर्ति अरविंद सिंह
चंदेल की एकल पीठ ने आज दोनों ही अधिकारियों को अग्रिम जमानत दे दी है. कोर्ट में अधिवक्ता अवी सिंह और आयुष भाटिया द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को स्वीकार करके हुए यह राहत दी है ।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जनवरी,2019 को दर्ज किया गया था, जो कि एन्टी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा वर्ष 2015 में पंजीकृत अपराध दर्ज होने के बाद आया था. जिसमे नागरिक आपूर्ति निगम के 28 ठिकानों पे छापा मार कर करोड़ो रूपये बरामद किए थे, इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमे अनिल टुटेजा और डॉ आलोक शुक्ला का नाम नही था. एन चुनाव के पहले करीब ढाई साल बितने के बाद राज्य सरकार ने पुरक चलान पेश करते हुए दोनों ही अधिकारी के नाम शामिल किए थे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । एमएमआई अस्पताल पर 24 घंटे से एक लाश को अस्पताल में रोक कर रखने का आरोप परिजनों ने लगाया है. परिजनों का आरोप है कि भिलाई के मरीज सुब्बा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराने से पहले इलाज के लिए 1.95 लाख रुपए का अनुमानित खर्च बताया था ।
लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई और अब अस्पताल ने परिजनों को 4 लाख रुपए से अधिक का बिल थमा दिया है ।
लेकिन एमएमआई अस्पताल द्वारा एक लाश को 24 घंटे से अधिक तक रोक कर रखना एक अमानवीय व्यवहार है. अब देखना ये होगा कि स्वास्थ्य विभाग एमएमआई प्रबंधन पर क्या कार्रवाई करता है ।
अस्पताल प्रबंधन का ये पहला मामला नहीं है जब यहां लाश को रोक कर रख दिया हो. इसके पहले भी एमएमआई के खिलाफ ऐसा मामले सामने आ चुके है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक घटना घटी है. जिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना किसी बीहड़ अँचल की नहीं, बल्कि राजधानी के जिला अस्पताल की है, जहां एक गरीब गर्भवती महिला दर्द से तड़प-तड़पकर मर गईं. परिजन डॉक्टरों से लगातार भर्ती करने की विनती कर रहे थे, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. डॉक्टरों का जवाब था कि बेड नहीं है. अभी डिलीवरी चल रही है. और अंततः 2 घंटे में ही मौत हो गई ।
एंबुलेंस स्टॉप ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने के बाद महिला डेढ़ से दो घंटे तक ऑक्सीजन में थी. एक घंटा पहले डॉक्टर ने एंबुलेंस में चेक किया, फिर चले गए. इसके बाद मौत घोषित कर दिया. एंबुलेंस स्टाफ़ का कहना है कि गर्भवती महिला को ऑक्सीजन देकर हॉस्पिटल पहुंचे. हॉस्पिटल से हमें कहा गया कि अंदर सीट ख़ाली नहीं हैं. डिलिवरी का काम जारी है. परिजनों ने रोते हुए बताया कि समय रहते इलाज मिल जाता तो मौत नहीं होती. इस मौत का ज़िम्मेदार हॉस्पिटल के लोग है. सरकारी अव्यवस्था है, जिसने समुचित प्रबंध नहीं किया ।
ग्राम भिंभौरी निवासी कौशल साहू ने बताया कि मेरी गर्भवती पत्नी आरती साहू (24) को भारी दर्द हुआ. वह दर्द से तड़प रही थी और स्थिति बहुत ख़राब होने लगी थी. एंबुलेंस स्टाफ़ ने ऑक्सीजन दिया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. इसके बाद एक डॉक्टर देखने आई और फिर चली गई. लगभग डेढ़ से दो घंटा हॉस्पिटल के बाहर गेट नंबर टू में एम्बुलेंस में मेरी पत्नी और मेरी सास रही. बोलते रहे कि इनको हॉस्पिटल में लेकर चले लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. और मौत हो गई ।
बता दें कि कोरोना काल में मेकाहारा से मातृ एवं शिशु विभाग को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है ।
अधीक्षक और डीन को पत्र लिखूंगा- डॉ तिवारी
जिला अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर रवि तिवारी का कहना है कि लापरवाही हुई है. इस पर जांच कर आगे कार्रवाई करेंगे फ़िलहाल ये पता करना ज़रूरी है कि हॉस्पिटल पहुंचने के बाद दो घंटे तक महिला एम्बुलेंस में कैसे रही ? इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है ? इस मामले की जाँच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. अधीक्षक ने कहा कि यह मेरे लिए दुर्भाग्य की बात है. जो घटना घटी है वह स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग की है, जो मेकाहारा से यहां शिफ़्ट किया गया है. इस मामले में मैं उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करूँगा ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम ज़ोन क्रमांक 2 के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी ने आज शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह स्तिथ ज़ोन कार्यालय के नवनिर्मित अध्यक्ष भवन में पदभार ग्रहण करने से पूर्व सर्वधर्म प्राथना का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर के पुजारी जी , और मुस्लिम में मौलाना साहब , गुरुद्वारे से ज्ञानी जी और चर्च से फ़ादर जी की उपस्थिति रही । तत्पश्चात रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर जी और रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया ।
इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा जी , रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी , संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय जी , सभापति प्रमोद दुबे जी , महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती किरणमयी नायक जी ,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा जी , राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिज़वी जी , हज कमेटी के अध्यक्ष श्री असलम खान जी , धमतरी के पूर्व विधायक श्री गुरुमुख सिंह होरा जी , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे जी , और सभी रायपुर नगर निगम के एम आई सी सदस्य और जोन 2 के सभी पार्षद गण उपस्थित रहे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना वायरस का संक्रमण एक महामारी के रूप में पूरे राज्य में फैल रहा है। यह वायरस राज्य में बहुत ही तेजी से फैल रहा है जिसकी वजह से मरीज इलाज करवाने में असुविधा महसूस कर रहे है एवं संक्रमित मरीजों को उच्च स्तर का इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल ने कोरोना आशंकित/संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल ने कोरोनो आशंकित/संक्रमित मरीजों का इलाज करने हेतु अलग व्यवस्था किया है जिससे सामान्य मरीजों की इलाज में कोई बाधा उत्पन्न न हो और उन्हें कोई असुविधा न हो । सामान्य मरीजों का इलाज यथावत 100 प्रतिशत संक्रमण मुक्त वातावरण में सभी सुविधाएं सहित जारी है। सामान्य मरीजों के लिए सभी प्रकार की ओपीडी सेवाएं, सभी प्रकार की मेडिकल सेवाएं, सभी प्रकार की सर्जरी, सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं, सभी प्रकार के जांच संक्रमण मुक्त वातावरण में यह सुविधाएं उपलब्ध है। अस्पताल के मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने बताया कि सामान्य मरीज कोरोना संक्रमण की डर से अपना इलाज नहीं करवा रहें है परंतु मास्क, एल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर का उपयोग, सोशल डिस्टेन्सिग, स्वस्थ्य जीवनशैली का पालन करने से कोरोना से बचा जा सकता है। अस्पताल में इन सभी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है साथ ही प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का 3 लेवल स्क्रीनिंग, आशंकित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था रखी गई है और उनकी देखभाल के लिए एक अलग डॉक्टर और नसों की टीम नियुक्त की गई है जिससे सामान्य मरीज के लिए यह अस्पताल पूर्णत: सुरक्षित है ।
साथ ही अस्पताल के एचसीओओ संदीप रूपेरिया ने बताया कि इन नियमों का पालन करने के साथ-साथ संक्रमण नियंत्रण करने के लिए अस्पताल आईसीएमआर एवं भारत सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रहा है।

पंचायत तंत्र- रायपुर । ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बैंक और पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. इसके बावजूद लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं. अभी नया मामला राजधानी रायपुर से आया है. एक युवक से 1 लाख 58 हजार की ठगी हो गई. युवक ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की है. युवक ने पुलिस को बताया कि एप्पल कंपनी का मोबाइल ऑनलाइन मंगाने के नाम पर युवक से ठगी की गई. अली बाबा डॉट कॉम से एप्पल का मोबाइल ऑनलाइन आर्डर किया था. खाते में रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी मोबाइल नहीं आया. तब ठगी का एहसास हुआ. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है ।
पुलिस के मुताबिक, डीडीनगर के सेक्टर 2 में रहने वाले 19 वर्षीय प्रथम जैन ने 28 जनवरी को अली बाबा डॉट कॉम में मोबाइल खरीदने के लिए सर्च किया. जिसमें एप्पल कम्पनी का मोबाइल खरीदने दिए कंपनी में उसने अपने मोबाइल नंबर से मैसेज किया. जिसके बाद पीड़ित युवक को कंपनी से मेल आया, जिसमें एक मोबाइल नंबर था. फिर युवक ने उस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत शुरू की. इस दौरान कंपनी की ओर से दो एप्पल मोबाइल का रेट 64173 रुपये बताकर पेमेंट के लिए एक खाता नंबर दिया गया है. इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्त के एसबीआई के खाते से फोन पे के माध्यम से उस खाते में पैसा भेजा ।
अज्ञात ठग ने फिर प्रार्थी प्रथम जैन को फोनकर बोला कि आगे का प्रोसेस मेरा पार्टनर देखेगा और आपको मैसेज करेगा. 29 जनवरी को एक दूसरे मोबाइल नंबर से पीड़ित को फोनकर पेमेंट कन्फर्म होने की जानकारी देकर ऑर्डर भेजा जा रहा है बोला गया. फिर 31 जनवरी को उसी मोबाइल नंबर से फिर मैसेज आया कि कस्टम चार्ज के लिए 50 हजार रुपये लगेगा. इसके बाद उसने फिर अपने एक अलग खाते से 50 हजार रुपये जमा करा दिए. फिर जीएसटी के नाम पर भी ठगो ने 44 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया ।
ऐसा करके पीड़ित युवक ने कुल 1 लाख 58 हजार रुपये ट्रांसफर किया. लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसके पास ऑर्डर किया मोबाइल नहीं आया. जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल हुई. कोरोना संक्रमण को देखते हुए परेड ग्राउंड में जवानों को स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई. कोरोना महामारी के चलते इस साल आजादी का पर्व सादगी पूर्वक मनाया जाएगा. इस वर्ष ना मार्च पास्ट और ना ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. वहीं स्कूलों में भी केवल शिक्षक ही ध्वजारोहण करेंगे. इसमें बच्चे ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे ।
कोरोना वारियर्स का होगा सम्मान
एडीजी अशोक जुनेजा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश प्राप्त हुए है. इस बार स्वतंत्रता दिवस का परेड का स्वरूप थोड़ा भिन्न रहेगा. पूरी परेड नहीं होगी, सिर्फ गार्ड ऑफ ऑनर मुख्यमंत्री को दिया जाएगा. गार्ड ऑफ ऑनर के तुरंत बाद ध्वजारोहण फिर परेड द्वारा सलामी दी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा. उद्बोधन के बाद कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा. कार्यक्रम एक घंटे से ज्यादा नहीं रहेगा. निमंत्रण दिए गए है. जो समारोह में आएंगे उनकी पहले स्क्रीनिंग की जाएगी ।
245 जवान सलामी देंगे
पुलिस परेड ग्राउंड में सात प्लाटून के 245 जवान सलामी देंगे. पैरामिलिट्री फोर्स बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी के साथ 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बालोद, 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महासमुंद और रायपुर जिला पुलिस बल के जवान शामिल होंगे. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा ।