Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने आज राधा कृष्ण मंदिरों के प्रमुखों की बैठक ली. बैठक में प्रशासन ने सरकार के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं ।
एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जो प्रमुख मंदिर है, जहां पिछले वर्ष जन्मोत्सव मनाया जाता था. उन सभी प्रमुख लोगों की बैठक रखी गई थी. जिसमें एसडीएम और पुलिस प्रशासन के लोग भी थे ।
सेंट्रल गवर्नमेंट का जो ऑर्डर है उसके परिप्रेक्ष्य में सभी से चर्चा की गई है. आम सहमति बनाई गई है कि मंदिर में भीड़भाड़ न रखे. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करे. सभी के द्वारा इसमें सहमति जताई गई है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश समेत राजधानी रायपुर में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना संक्रमित इलाके को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. लेकिन कंटेनमेंट जोन में जरूरी सुविधा में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली है. आज राजधानी के मंगल बाजार कंटेनमेंट जोन में स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन कर दिया. सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए हैं. लोग कंटेनमेंट जोन को हटाने की मांग कर रहे हैं ।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां किसी प्रकार की जरूरी सुविधा नहीं दी जा रही है. इसलिए प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए हैं. बता दें कि कंटेनमेंट जोन में धारा 144 लागू है. प्रदर्शन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है ।
बता दें कि रायपुर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4412 है, जिसमें 2733 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गए हैं, जबकि एक्टिव मरीजों को संख्या 1632 है. वहीं रायपुर जिले में अब तक 47 लोग की मौत हो चुकी है ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 6 पुलिस वालों को सम्मानित किया जाएगा. 5 पुलिसकर्मी राज्य स्तरीय पुरूस्कार वर्ष 2019 से और एक पुलिसकर्मी पुलिस महानिर्देशक पुरूस्कार से सम्मानित होंगे. पुरस्कृत होने वाले पुलिसकर्मियों में दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, कबीरधाम, बेमेतरा के थानों में पदस्थ हैं. जिन्हें 15 अगस्त को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सम्मानित किया जाएगा ।
छत्तीसगढ़: सोमवार देर रात तक 427 कोरोना मरीज, 3 लोगों की गई जान, राजधानी में सबसे अधिक संक्रमित
सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मी
गुरु घासीदास पुरूस्कार, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) विभुदीप, दुर्ग रेज
राज्यपाल पुरूस्कार, उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रभारी महिला सेल, बेमेतरा
मुख्यमंत्री पुरूस्कार- प्रधान आरक्षक दिलहरण सिंह ठाकुर, थाना आजाक, रायपुर
रानी सुबरन कुंवर पुरूस्कार, सहायक उप निरीक्षक प्रतिमा श्रीवास्तव, महिला थाना, रायपुर
शहीद वीर नारायण सिंह पूरूस्कार, निरीक्षक दिनेश कुर्रे, थाना प्रभारी (अजाक), बिलासपुर
पुलिस महानिर्देशक पुरूस्कार, निरीक्षक, संतराम सोनी, थामा प्रभारी बोडला, कबीरधाम
स्वतंत्रता दिवस: जिले में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और संसदीय सचिव के नाम तय

पंचायत तंत्र- रायपुर । रायपुर में बढ़ते अपराधों पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। चाकूबाजी की घटनाएं तो जैसे आम हो गई है। राजधानी में एक बार फिर धारदार हथियार से वार हुआ है। मामुली विवाद को लेकर युवक ने अपने दोस्त पर ही हमला कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।
मामला राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके का है। बीएसयूपी कॉलोनी में यह वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाले श्रीनू राव से गोलू मारकंडे ने शराब पीने के लिए रूपए मांगे तो श्रीनू ने पैसे नहीं होने का हवाला दिया। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया… इसके बाद गोलू मारकंडे भड़क उठा और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया. आवेश में आकर गोलू ने श्रीनू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वार से श्रीनू के गर्दन में चोट लगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी रायपुर के नाकोड़ा टीएमटी के सिलतरा स्थित प्लांट पर फील्ड मैनेजर के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें कि मामला रविवार सुबह 8 बजे का है जब कॉल इंजेक्टर मशीन में काम करते समय फील्ड ऑपरेटर दानेश्वर साहू के दाएं हाथ की चारों अंगुली कट गई एवं अंगूठे में चोट आ गयी जिसके बाद दानेश्वर को संत कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
दानेश्वर ने परिजनों को बताया कि कंपनी संचालक के द्वारा कंपनी में काम करने वाले मजदूर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना लापरवाही पूर्वक ढंग से कार्य कराने के परिणाम स्वरूप उसकी हाथ की उंगलियां कटी है जिसके लिए कंपनी संचालक जिम्मेदार है जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर धरसींवा थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ IPC की धारा 287, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी रायपुर में मौलाना अरशद रहमानी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. यह शर्मनाक घटना राजधानी रायपुर की है. जहां मौलाना ने एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है ।
खम्हारडीह थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी अरशद रहमानी पिछले दो दिनों से पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची को पढ़ाने जाता था. दोनों ही दिन बच्ची से उसने गलत काम किया है. रविवार शाम बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई है. जिसके बाद रविवार को ही रात 11 बजे पीड़ित बच्ची ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज कराई. मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अरशद मूलतः बिहार का रहने वाला है. पिछले दो साल से वह आदर्श नगर स्थित मदरसा में रह रहा था ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सामूहिक कार्यक्रम के स्थान पर घर- आंगन, सामाजिक प्रतिष्ठान और देवस्थलों में 9 दिये जलाकर सामाजिक एकता और एकजुटता का परिचय दिया. वहीं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सामाजिक लोंगो के लिए ऑनलाइन माध्यम से जनजाति विषय पर निबंध प्रतियोगिता और आदिवासी संस्कृति के अनुरूप आदिवासी वेशभूषा और परिधान स्पर्धा आयोजित किया गया ।
समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी और महासचिव नकुल चंद्रवंशी ने बताया कि ऐतिहासिक दिवस को कोरोना के संक्रमण के बावजूद भी किसी न किसी तरह विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्र तथा राज्य सरकार के गाईडलाईन के अनुसार मनाना था इसलिए समाज के प्रमुखों, मातृशक्तियों और युवा वर्ग से चर्चा के बाद सामाजिक दूरी बनाकर कंवर समाज के प्रत्येक परिवार के घर-आंगन, सामाजिक भवनों में और देवस्थलों में 9-9 दिये जलाने के निर्णय के अनुरूप दीप प्रज्वलित कर मनाया गया. समाज के अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलकर समाज के तरफ से विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देकर समाज के लिए आशीर्वाद प्राप्त किये ।
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सामाजिक ऑनलाइन निबंध 9 साल से 18 साल तक कुल 32 और 18 साल से ऊपर में कुल 48 तथा महिला वर्ग के लिए वेशभूषा और परिधान प्रतियोगिता में कुल 47 महिलाओं ने भाग लिया. इनमें से 9 से 18 उम्र तक कुल 9 उत्कृष्ट प्रतिभागियों और 18 साल से ऊपर के कुल 9 उत्कृष्ट प्रतिभागियों के लिए प्रथम स्थान पर नगद 1500/-, द्वितीय 1200/-, तृतीय 1000/-, चतुर्थ 800/- और 5-5 लोग को सांत्वना के रूप में प्रति प्रतिभागी 500/- रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया. वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के सामाजिक महिलाओं के वेशभूषा और परिधान के 9 उत्कृष्ट प्रतिभागियों जिसमे से प्रथम को 3001/- , द्वितीय 2001/- , तृतीय 1501/-, चतुर्थ 1001/- ,पंचम 801/ और 4 प्रतिभागियों को सांत्वना के रूप में प्रति 501/- नगद और प्रशस्ति पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति रायपुर के द्वारा प्रतिभागियों को ऑनलाइन दिया गया. समस्त प्रतिभागियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजयी होने प्रतिभागियों को समाज द्वारा बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए क्षेत्र की मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्याें की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त 2019 को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गठन की घोषणा की गई थी और 10 फरवरी 2020 को इस जिले का गठन किया गया। जिले के गठन के साथ ही शासन का यह प्रयास रहा है कि जिले का सर्वांगीण विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि जिले के गठन उपरांत क्षेत्र के विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि नव-गठित जिले में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यहां सारी प्रशासनिक सेवाएं काम करने लगेंगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने नए जिले के गठन और मरवाही में एसडीएम कार्यालय प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर मरवाही ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने नव-गठित अनुविभाग मरवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की नियुक्ति की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले की आठ प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु 42 करोड़ रूपए तथा 16 मौजूदा सड़कों के संधारण हेतु 9 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दी। उन्होंने जिले में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ करने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 90 लाख रूपए की 11 नई सड़कों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर विगत चार वर्षाें से लंबित पेन्ड्रा बायपास सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, पेन्ड्रा-बसंतपुर-बिलासपुर मार्ग, मरवाही-सिवनी मार्ग का निर्माण करने की स्वीकृति भी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में पूर्णकालिक महिला एवं बाल विकास अधिकारी की नियुक्ति की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने जिले की एनीमिक महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्म पौष्टिक आहार प्रदान करने की स्वीकृति दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाप, एम्बुलेंस की भी स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने पेन्ड्रा पतगंवा मार्ग, पतगंवा झाबर बारी उमरांव मार्ग, भदौरा सरवानी खोडरी मार्ग, सपनी से डोंगरिया मार्ग, भर्रीडांड पीपरडोल मार्गद्व मनेन्द्रगढ़ मेन रोड बगरार मार्ग, चंगेरी मोड़ से भेड़वानाला मार्ग, सिवनी से धरहर गुर्जरटोला मार्ग तथा गौरेला जलेश्वर मार्ग नवीनीकरण के कार्याें की स्वीकृति दी है।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेडियो वार्ता लोकवाणी में कहा कि अगस्त क्रांति दिवस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण प्रसंग है. द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों द्वारा अंग्रेजों का साथ देने के बाद भी, जब अंग्रेजों ने आजादी देने में हील-हवाला किया, तब अहिंसा के पुजारी, हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 से न सिर्फ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की, बल्कि ‘करो या मरो’ का नारा भी दिया ।
8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई सत्र में बापू ने स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ देते हुए कहा था-‘‘भारत अर्थात् मानवता के इस विशाल सागर को संसार की मुक्ति के कार्य की ओर तब तक कैसे प्रेरित किया जा सकता है, जब तक कि उसे स्वयं स्वतंत्रता की अनुभूति नहीं हो जाती ? यदि भारत की आंखों की चमक को वापस लाना है, तो स्वतंत्रता को कल नहीं बल्कि आज ही आना होगा ।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि हमारी आजादी की लड़ाई का हर दौर न्याय की लड़ाई का दौर था. इसने भारत की आजादी और दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र की स्थापना और जन-जन के न्याय का रास्ता बनाया ।
पं. जवाहर लाल नेहरू ने देखा था हर एक के लिए न्याय का सपना
भूपेश बघेल ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 14 अगस्त की मध्य रात्रि और 15 अगस्त 1947 की पहली घड़ी में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि – पंडित नेहरू ने आजादी की पहली किरण के साथ कहा था-‘‘ये हमारे लिए एक सौभाग्य का क्षण है, एक नये तारे का उदय हुआ है, पूरब में स्वतंत्रता का सितारा. एक नयी आशा कभी धूमिल न हो. हम सदा इस स्वतंत्रता में आनंदित रहें. भविष्य हमें बुला रहा है. हमें किधर जाना चाहिए और हमारे क्या प्रयास होने चाहिए, जिससे हम आम आदमी, किसानों और कामगारों के लिए स्वतंत्रता और अवसर ला सकें. हम गरीबी, अज्ञानता और बीमारियों से लड़ सकें. हम एक समृद्ध, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील देश का निर्माण कर सकें और हम ऐसी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संस्थाओं की स्थापना कर सकें, जो हर एक आदमी-औरत के लिए जीवन की परिपूर्णता और न्याय सुनिश्चित कर सके ।
मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में कहा कि इसलिए आज जब हम न्याय की बात करते हैं, तब एक पूरी पृष्ठभूमि हमारी नजरों के सामने आती है. हमारे पुरखों का त्याग और बलिदान हमें याद रहता है, जो न्याय की बुनियाद है. इसी हफ्ते हम अपनी देश की आजादी की 73वीं सालगिरह मनाने वाले हैं. ये 73 साल, जन-जन को न्याय दिलाने के लिए उठाये गये कदमों के साक्षी हैं. 9 अगस्त को हम आदिवासी समाज के विकास के संकल्पों के लिए भी याद करते हैं ।
9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने ‘विश्व आदिवासी’ दिवस घोषित किया था. इसके माध्यम से 38 वर्ष पहले आज के दिन दुनिया में अनुसूचित जनजाति के सम्मान और विकास के लिए नए लक्ष्य तय किये गए थे. अब यह देखने और समीक्षा करने का अवसर भी है कि आदिवासी समाज के उत्थान की दिशा और दशा कैसी है. इस ओर कैसे तेजी से प्रगति हो. इस तरह 9 अगस्त हमें न्याय के अनेक स्वरूपों से जोड़ता है. इस दिन के लिए मैं प्रदेश की जनता और विशेष रूप से आदिवासी समाज को बधाई देता हूं ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । वाड्रफ नगर गोदाम में 6 माह पहले गोदाम में रखे 16 हजार बोरी चावल के खराब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा ने कार्पोरेशन के एमडी नीलेश क्षीरसागर से दर्जनभर बिंदुओं पर जानकारी देने कहा है, साथ ही उन्होंने सवाल किया कि 6 माह पहले मामले का खुलासा होने के बाद अब तक जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई ।
बता दें कि वाड्रफनगर गोदाम में रखे चावल के खराब होने का मुद्दा lalluram.com ने प्रमुखता से उठाया था. मामले में कार्पोरेशन के चेयरमैन वोरा ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने के साथ कहा कि वेयरहाउस के गोदाम में रखा चावल खराब होने जैसी शिकायत भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए. गोदामों में स्टोरेज सामग्री के रखरखाव में किसी भी स्तर पर कमी होना या समय रहते पर्याप्त सावधानी न बरतना कर्तव्य में लापरवाही मानी जाएगी. इसके लिए अधिकारी सभी जरूरी कार्य समय रहते पूरा कर लें, जिससे कार्पोरेशन की सेवाओं में किसी भी स्तर लापरवाही न हो सके ।
उन्होंने कहा कि व्यवस्थित काम न होने पर या कार्पोरेशन के कामकाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही का पता चलने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही बताया कि वे सोमवार को कार्पोरेशन में वाड्रफ नगर मामले सहित अन्य विषयों को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे ।