Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में बस्तर संभाग के कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने चित्रकोट विधायक राजमन बेन्जाम के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने संभाग स्तरीय सामाजिक  सामुदायिक भवन और बस्तर की सांस्कृति, पारम्परिक नृत्यों, शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों एवं पुरातात्विक विरासतों को सहेजने के लिए संग्रहालय की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर विचार का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों से बस्तर में वर्षा जल की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही बोधघाट बहुउद्देश्यीय परियोजना से किसानों एवं आमजन को होने वाले लाभ से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पूर्णतः किसान हित में होगी जिससे वर्ष भर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और कृषि कार्यों के लिए वर्षा जल पर निर्भरता कम होगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजामन, कोया-कुटमा समाज के संभागीय अध्यक्ष समारू कर्मा, प्रदेश महासचिव कांग्रेस रुक्मणी कर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बलराम मौर्य एवं सदस्य उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी रायपुर में फिर कोरोना बम फूटा है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कौशिक का दो बार टेस्ट हुआ था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि एहतियात के साथ लोगों से मुलाकात होती रही, इससे ही संक्रमण आया होगा. फिलहाल मैं स्वस्थ हूं. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने हालचाल पूछा है. मैंने उन्हें कहा है कि एम्स में भर्ती होऊंगा. मेरे संपर्कों में आने वाले लोगों से अपील है कि अपना परीक्षण कराएं. एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लें. बता दें कि आज भाजपा विधायक की बैठक थी. लेकिन तबीयत खऱाब होने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हुए ।
अर्जुन नगर बना नया हॉटस्पाट
राजधानी के घड़ी चौक के पास अर्जुन नगर नया हॉटस्पाट बन गया है. यहां पर 24 घंटे के भीतर 84 मरीज मिले हैं. आज अर्जुन नगर में 32 और कल यानी गुरुवार को 52 मरीज मिले थे. खबर लिखे जाने तक आज रायपुर में कुल 81 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. विभाग ने बताया कि आज मिले मरीजों की भर्ती प्रकिया जारी है ।
रायपुर में अब तक 3 हजार 736 कोरोना संक्रमित मिले हैं. रायपुर में अभी 1492 एक्टिव मरीज हैं. अब तक 2 हजार 325 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. रायपुर में अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है. वहीं प्रदेश में 77 मरीजों की मौत हुई है ।
 

 इंद्रावती नदी में आवागमन के लिए बोट और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा
 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ई-लोकार्पण व भूमिपूजन के माध्यम से बीजापुर जिले की जनता को 96 करोड़ रूपए की लागत के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम का आयोजन बीजापुर जिले के विकासखंड मुख्यालय भैरमगढ़ स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मुख्यमंत्री बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मुख्यमंत्री ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव-निर्मित ट्रामा सेंटर का ई-उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी में आवागमन के लिए बोट और एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
मुख्यमंत्री बघेल ने जिला बीजापुर के भैरमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 29 करोड़ 15 लाख रूपए के 39 कार्यों का ई-लोकार्पण तथा 66 करोड़ 85 लाख रूपए लागत के 132 निर्माण एवं विकास कार्यों का ई-भूमिपूजन किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार आदि की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है।
मुख्यमंत्री ने देश के सभी आकांक्षी जिलों में बीजापुर जिले के अव्वल होने पर पूरे जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बीजापुर जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित सांसद बस्तर दीपक बैज, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मण्डावी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर वीडियो कॉल से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बैंक सखी से भी बात की। कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, अध्यक्ष जनपद पंचायत भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम एवं अध्यक्ष नगर पंचायत भैरमगढ़ दशरथ परबुलिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आदिवासी विकास विभाग के सचिव डी. डी. सिंह, राजस्व सचिव रीता शांडिल्य उपस्थित थी।
 

रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा, दूसरे जिले जाने के लिए अब भी ई-पास
 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ के लगभग सभी बड़े शहरों में आज से पूरा बाजार अनलॉक हो गया। राजधानी में जिला प्रशासन ने बाजार खोलने के लिए अलग-अलग कारोबार के लिए अगग-अलग टाइमिंग निर्धारित करते हुए दिशा निर्देश जारी किया है।
राहत के नाम पर बाजार सुबह पांच बजे से शुरु हो जाएंगे। वैसे तो यह समय दूध, अंडा, सब्जी के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन इसकी समयसीमा खत्म होने के पहले ही दूसरी दुकान खुल जाएंगी। इस तरह अधिकांश शहरों में बाजार सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक के लिए खुल जाएगा। रायपुर शुक्रवार यानी 7 अगस्त से एक बार फिर अनलॉक हो गया। कोरोना मामलों में कमी नहीं आई है, इसलिए बाजारों में भीड़ के रोकने के लिए पहली बार प्रशासन दो शिफ्टों में दुकानें खुलवाने जा रहा है।
किराना के लिए ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए ये दुकानें सुबह 6 बजे खुलकर शाम 4 बजे बंद की जाएंगी। इसके अलावा पूरा बाजार दो शिफ्ट में खुलेगा। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक सब्जी, दूध, मछली, मटन की बिक्री हो सकेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक सभी तरह की दुकानें और बाजार खुलेंगे। इनमें शॉपिंग मॉल भी शामिल है।
प्रदेश की राजधानी अब मार्च के बाद पहली बार पूरी तरह से अनलॉक होने जा रही है। गुरुवार की दोपहर कलेक्टर एस भारती दासन ने व्यापारियों के साथ बैठक के बाद इसके आदेश जारी कर दिए। गुरुवार 7 अगस्त से अब बाजार, दुकानें खुल जाएंगे। यह तय किया गया है कि सप्ताह में एक दिन रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होगा। अन्य दिनों में 8 घंटे सभी तरह की दुकानें खुल सकेंगी। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक सब्जी, डेयरी, मटन, मछली की दुकानें खुलेंगी। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक किराना जनरल, प्रोविजन स्टोर भी खोले जा सकेंगे।
हर तरह के व्यवसाय को छूट, जिम भी खुलेंगे : कपड़ा, हार्डवेयर, फुटवेयर, ज्वेलरी, स्टेश्नरी, सेलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर हर किस्म की दुकानें दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक खोली जा सकेंगी। मॉल भी इसी समय खुलेंगे। जिम को लेकर भी अनुमति जारी कर दी गई है। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रेस्टोरेंट होटल में डाइनिंग की सुविधा होगी। इनमें रात 8 बजे से रात 10 बजे तक होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ठेले पर खाद्य सामग्री बेचने वाले या गुपचुप, मोमोस, चाट पकौड़ी की स्टॉल लगाए जा सकेंगे।
कारोबार के लिए नई टाइमिंग समय दुकानें
सुबह 6 से दोपहर 12 बजे सब्जी, डेयरी, मटन, मछली (डेयरी शाम को भी 5 से 7)।
सुबह 8 से शाम 4 बजे किराना, जनरल, प्रोविजन स्टोर, डी-मार्ट, बेस्ट प्राइज।
सुबह 11 से शाम 7 बजे अन्य सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, डूमरतराई थोक बाजार।
सुबह 10 से रात 9 बजे रेस्तरां-होटल में बैठकर खाना खा सकते हैं।
सुबह 10 से रात 10 बजे फूड की होम डिलिवरी होटलों से ऑनलाइन हो सकेगी।
सुबह 6-9, शाम 5-8 बजे ठेलों पर खाद्य सामग्री यानी चौपाटी खुलेंगी।
रविवार को लॉकडाउन
रविवार को पूरी तरह से बाजार दुकानें, सभी संस्थान बंद रहेंगे। इस दौरान 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक डेयरी खुलेेंगी। ताकि लोगों को दूध वगैरह मिल सके। पेट्रोल पंप, दवा दुकानें एमरजेंसी सर्विस पहले की तरह चलती रहेंगी। चेंबर ऑफ कॉमर्स के जितेंद्र बरलोटा ने बताया कि इस बार प्रशासन ने अच्छा फैसला लिया है।
लॉकडाउन खुलने के बाद भी नहीं हो सकेगा बसों का संचालन
शुक्रवार से लॉकडाउन खुल जाएगा। प्रदेश के अंदर बसों को चलाने का आदेश जारी हो गया है, लेकिन बसें नहीं चल पाएंगी। दरअसल बस संचालकों ने शासन के सामने आठ सूत्री मांग रखी है और मांगें पूरी नहीं होने तक बस नहीं चलाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने इस आशय का ज्ञापन गुरुवार को गृह मंत्री को सौंपा। बस संचालकों का कहना है कि जब तक परिवहन मंत्री बस संचालकों की बैठक लेकर बातें नहीं सुनेंगे तब तक बसों के पहिए नहीं हिलेंगे। परिवहन विभाग के अधिकारी का कहना है कि राज्य के अंदर बस चलाने का आदेश जारी कर दिया गया है। बसें नहीं चलेंगी तो बस संचालकों से बात की जाएगी। कोरोना के खौफ के चलते 21 मार्च से प्रदेश भर में बसों का संचालन बंद कर दिया गया। शासन ने बीच में बस संचालन का आदेश जारी किया था, लेकिन बस संचालक अपनी मांगों पर अड़े रहे और बसों का संचालन नहीं किया। इस पर अधिकारियों ने बस संचालकों की बैठक बुलाई, जिसमें संचालकों ने कुछ बसों को चलाने पर सहमति जताई। कुछ मार्गों पर गिनी चुनी बसें चल रहीं थीं, उन्हें नाम मात्र की सवारी मिल रही थी। इसके बाद 22 जुलाई से शासन ने फिर लॉकडाउन घोषित कर दिया, तब से फिर बसों का संचालन बंद था। गुरुवार छह अगस्त को फिर राज्य सरकार ने बसें चलाने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन बस संचालकों ने बस चलाने में असमर्थता जताई है।
 
 

 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर (मेकाहारा) की एक और लापरवाही सामने आई जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत के बाद भी उसका शव परिजनों को नहीं दिया गया। ये मामला मेकाहारा के कोविड अस्पताल का हैं जहां एक डेढ़ साल के बच्चे के दिल में छेद होने की वजह से उसके परिजन जांजगीर-चाम्पा से रायपुर 4 अगस्त को लाया गया। जांजगीर-चाम्पा के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के जन्म से लेकर उसके दिल में छेद हैं।
इस बात को जानते ही बच्चे के परिजन उसके इलाज में जुट गए। जिसके चलते विगत 13 महीनों से बच्चे के इलाज में जुटे हुए थे। परिजनों को किसी ने राजधानी के बालगोपाल अस्पताल ले जाने की सलाह दी और परिजन 4 अगस्त को बालगोपाल अस्पताल आये। बच्चे की हालत पहले से ही बहुत नाजुक थी। और बच्चे को सांस लेने में भी बहुत तकलीफ हो रही थी। बच्चे को बालगोपाल से सत्यसाईं नवा रायपुर रेफर किया गया जहां बच्चे को हल्की ?ासी और बुखार हो गया। और कोरोना काल को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को मेकाहारा में कोरोना वायरस का टेस्ट कराने मेकाहारा भेजा। मेकाहारा में बच्चे को न तो ऑक्सीजन दिया गया और ना ही इलाज के लिए कोई ट्रीटमेंट की गई। जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई। और उसके मृत शव को आज 3 दिन हो गए मगर कोरोना वायरस के रिपोर्ट न तो पॉजिटिव आई और ना ही नेगेटिव मगर फिर भी बच्चे को अभी भी कोरोना मरीज मानकर उसका शव परिजनों को नहीं दिया गया। परिजनों ने मीडिया से मदद मांगी कि उनको अपने बच्चे का शव दिया जाये।
 
 
 
 
 

8-10 साल पहले कांग्रेस ज्वाइन किए नेता बड़े नेता हो गए और पुराने और वरिष्ठ नेता अज्ञातवास में
कांग्रेस सरकार को भाजपा के हाल से बचना है तो पुराने साथियों को मुख्यधारा में लाना होगा
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । देश की 70 साल से अधिक पुरानी राजनीतिक पार्टी जो अपनों के ही दंश की शिकार होकर खेमे में बंट गई और सत्ता के तूफानी उतार-चढ़ाव देखने के बाद सत्ता में लगातार 40 साल रहने के बाद पिछले 30 सालों से जनता पार्टी से लेकर भाजपा से टक्कर ले रही है। छत्तीसगढ़ में 2018 से पहले 2003 से भाजपा सत्ता में रही, कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंच कर भी सत्ता से दूर होती रही। 2015 में भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन की बागडोर वर्तमान अभा कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस उम्मीद से सौंपी, किसी बड़े फंड की उम्मीद के बिना अपने संसाधनों से कांग्रेस की सत्ता में वापसी करो । 2015 से 2018 दिसंबर चुनाव होते तक भूपेश बघेल ने अथक ताबड़तोड़ मेहनत की और कांग्रेस के पुराने और दिग्गज साथियों को घर से निकाल कर फ्रंट लाइन लाकर उनसे जो सहयोग बन पड़ा लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार तीन साल तक हुए भाजपा की रमनसरकार के खिलाफ आंदोलन जनता को झकझोर दिया। 15 साल तक चाउर वाले बाबा की दवा से नींद टूटते ही जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला और 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा को उखाड़ फेंका। आज कांग्रेस में दु:ख इस बात का है कि जो लोग संकट के समय कांग्रेस के साथ रहे, अपने घर से पैसा लगाकर पार्टी के लिए झंडा-बैनर लगाकर पार्टी को जिंदा किया उनकी ही कांग्रेस में उपेक्षा हो रही है। स्वाभिमानी नेताओं ने कांग्रेस तो नहीं छोड़ी लेकिन घर बैठ गए है। क्योंकि कांग्रेस की सत्ता में आते ही 8-10 पुराने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोग सत्ता के सर्वेसर्वा हो गए । जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए मेहनत मशक्कत की वे लोग उपेक्षा से पीडि़त होकर खुद रूखसत हो गए। सत्ता में भूपेश सरकार के वो साथी जिसने सहयोग लेकर यहां तक पहुंचे है वो कहां है। मुख्यमंत्री को भी पता नहीं है। सत्ता के चमक-दमक में पुराने लोग खो गए और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाले कांग्रेस को सत्ता सौंपने वाले साथियों की रूखसत पर विचार मंथन करने का समय आ गया है। अगर सत्ता में पुनर्वापसी करना है तो पुराने और जुझारू नेताओं कार्यकर्ताओं सम्मान देना होगा। उनके घर से निकलने का ही परिणाम है कि कांग्रेस सत्ता में पहुंची है। यदि वे फिर साढ़े तीन साल घर बैठ गए तो क्या होगा खुद सोच सकते है। डा. रमनसिंह वाली भाजपा सरकार के जाने के बारे में भाजपा की राजनीति से जुड़े लोग यहीं कहते फिर रहे है कि भाजपा को अपनों के दंश ने ही सत्ता से बेदखल कर दी। इसके पीछे के कारणों पर रोशनी डालने वाले नेताओं का कहना है कि भाजपा अनुशासन कैडर वाली पार्टी ही बेपटरी हो गई। भाजपाई अनुशासित होते हुए भी मार्ग से भटक गए। केंद्र में 2013 में मनमोहन सिंह सरकार के जाने बाद लगातार भाजपा का वोट बंैक बढ़ा, 2018 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुराने नेताओं से मतदाताओं की नाराजगी को भांप कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में युवा और नए नेताओं के साथ एलायंस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को टिकट देकर बंपर जीत हासिल की। अब कांग्रेसियों को पुराने ईंटों को खोजकर निकलना पड़ेगा और उसकी बुनियाद रखनी होगी। नए-नए नेताओं के भरोसे कांग्रेस चुनाव नहीं जीतती बल्कि पुराने नेताओं की विश्वनीयता और सहज आम जनता से प्रत्यक्ष मेलजोल ही उन नेताओं की पूंजी और धरोहर जिसके बलबूते कांग्रेस सत्ता में होती है। सत्ता के मोह में नए-नए आईएएस-आईपीएस नौकरी छोड़कर भाजपा- कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ राजनीतिक घरानों के नेता दादा के नाम पर सत्ता में घुसपैठ कर लिए है। जिसके कारण पुराने और घाघ कांग्रेसी सत्ता से खदेड़ दिए गए या यो कहे कि दूर हो गए जो घातक साबित हो सकते है। इसलिए पुराने साथियों को फिर से मुख्यधारा में जोडऩा होगा नहीं तो आने वाले दिनों में मतदाताओं के दिलों तक पहुंचना मुश्किल होगा।
भूपेश को गॉडगिफ्ट मिला है सबको साथ लेकर चलने की ताकत
भूपेश बघेल जब भाजपा के 15 साल के राज को धराशयी किया तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतना दमदार होगा भूपेश का जमीनी आंदोलन कि जनता ने दिल से वोट देकर 68 सीटों की बंपर जीत देकर मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी कर दी। यहीं विश्वास अब जनता में भूपेश बघेल को बनाए रखना है। क्योंकि पिछले 10-15 साल तक भाजपा सरकार में दमदार विपक्ष के नेता को 16 वें मंत्री भी कहा जाने लगा था। इस सब मिथक को भूपेश बघेल ने तोड़कर सत्ता में काबिज हुए यो कोई हंसी खेल नहीं था।
पुराने, समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
नए लोग सरकार के सामने निष्ठावान कांग्रेसी बनकर सामने आ गए है कांग्रेस में अभी हाल ही में निगम-मंडलों और संसदीय सचिव की नियुक्ति की गई है। दो-चार को छोड़ कर बाकी सभी नेता 10-15 साल पुराने ही है और जो लोग पिछले 40 साल से कांग्रेस को मजबूत करन में योगदान देते रहे वे सरकार और संगठन की उपेक्षा से पीडि़त होकर राजनीतिक पटल से अदृश्य हो गए हैं।
जनता की खुसुर-फुसुर
कांग्रेस की आम कार्यकर्ताओं के जनमानस में आई बातचीत को खुसुर-फुसुर के तौर पर यदा कदा पार्टी कार्यालय या किसी आयोजन स्थल पर जो बात आम कार्यकर्ताओं के व्दारा अपने हित की बात बताई जाती है और आपस में की जाती है उसी को हुबहू जनता से रिश्ता अखबार ने राजनीतिक पार्टी के आला कमान तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ता की भावनाओं को अवगत कराने हेतु नया कालम खुसुर-फुसुर शरू किया है। जो प्रति सप्ताह किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं की आम बातचीत एवं भावनाओं को नया कालम जनता की खुसुर-फुसुर में प्रकाशित किया जाएगा। जनता से रिश्ता का प्रयास के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पीड़ा को समय-समय पर आलाकमान एवं उच्च स्तर के नेताओं को पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार राजनीति में क्या चल रहा है व पार्टी में कार्यकर्ताओं का क्या हाल चाल है और कार्यकर्ताओं की सोच क्या है और राजनीतिक पाटियों को क्या करना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिसको हम बेबाकी से अपने जनता की खुसुर-फुसुर कॉलम में प्रति सप्ताह प्रकाशित करेंगे।
नए नवेले, चापलूसी करने वाले नेताओं का वर्चस्व
कांग्रेस के पुराने वर्कर और नेतागण जिन्होंने 2003 से लेकर 2017-18 तक कांग्रेस पार्टी के लिए तन-मन-धन यहां तक की लाठी-डंडे और जेल जाने तक कोई कसर नहीं छोड़ी। वैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की की फेहरिस्त बहुत लंबी है तथा सभी लोगों का आपस में बातचीत के माध्यम से ये बात बड़ी आम हो चली है। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए कई नए नवाड़े अृौर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के विपरीत लोगों का पार्ट मे ंवर्चस्व और चापलूसी करके सभी पदों को हथियाने का एक सुनियोजित प्लानिंग निरंतर जारी है, जिसके परिणाम स्वरूप कई ऐसे नाम है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के 2003 से 2017 तक किसी कार्यक्रम या संघर्ष में किसी भी प्रकार का योगदान नहीं दिया और चमचा गिरी कर प्रभारी मंत्री से मिलकर अपना उल्लू सीधा कर पार्टी को गर्त में डालने का कार्य कर रहे है जिससे आम काग्रेसजन एवं संघर्ष के दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जो पार्टी के लिए योगदान दिया है वह अपने आप को ठगामहसूस कर रहे है और अपने से कई स्तर के छोटे पदाधिकारियों के आगे पीछे घूमने के बजाय घर बैठना मुनासिब समझा। एक वरिष्ठ नेता यहां तक कह दिया कि छोटे बड़े हो गए नए पुराने हो गए और चम्मचगिरी करने वालों के वारे न्यारे हो गए। कांग्रेस पार्टी की मूल भावना और विचारधाराओं को दर किनार कर प्रभारी महामंत्री ने छग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी की आबोहवा और उसकी रूह को नहीं समझा। इसी बात की पूरी जानकारी पार्टी आलाकमान को होना अनिवार्य है कि कुछ लोग अंगुली कटा कर शहीदों में शामिल हो गए है।
भूपेश बघेल ने कैसे-कैसे लोगों को मैनेज किया, किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस ऐन चुनाव के वक्त दो फाड़ भी हो गई थी, ऐसे प्रतिकूल परिस्थितियों में 15 साल तक चाउर के नाम पर राज करने वाले भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना कोई मामूली खेल नहीं था। अब भूपेश बघेल को चाहिए कि जो 15 साल के संघर्ष के साथी है, उन्हें तवज्जों मिलना चाहिए ऐसे भी लोग है, जो 2010 और 2013 में कांगे्रस में शामिल हुए और आज मलाई खा रहे है। वहीं पुराने कांग्रेसी इसी बात को लेकर खफा है और घर बैठ गए है। भूपेश बघेल को चाहिए कि ऐसे पुराने जमीन से जुड़े साथियों को चुन-चुन कर घर से बाहर लाए और सत्ता में भागीदारी दें। जितने भी बड़े नेता है, भूपेश बघेल को छोड़कर किसी को नहीं मालूम कि सत्ता संघर्ष के दिनों में बघेल ने आर्थिक संससाधनों को भारी कमी के रहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ा, कार्यकर्ताओं के लिए हर प्रदर्शन -आंदोलन और जेल जाने तक की संघर्ष और जद्दोजहद करते रहे । आज तक किसी बड़े और नए नेताओं को नहीं मालूम है। आज वो ये भी दावा करने से पीछे नहीं हटते कि उनके ही संघर्षों का परिणाम है कि आज सत्ता में है, तो फिर भूपेश बघेल ने जो मेहनत किया है वो कहां गया? आर्थिक सहयोग हो या कार्यकताओं को जोडऩे की बात, भूपेश बघेल की आक्रामक शैली है जो काम आई वह काबिले तारीफ है। कुछ लोग ये दावा करते है कि हम ही ने संघर्ष किया तो भूपेश बघेल का संघर्ष कहां गया? इनकी प्लानिंग कहां गई, भूपेश बघेल के पुराने लोग कहां गए जिन लोगों ने उदार दिल के कारण सत्ता लाई, वो सब साथी कहां गए। ये भी देखा गया है कि रिटायर्ड आईपीएस-आईएएस या उनके बच्चे कांग्रेस ज्वाइन कर रहे थे, ये सिर्फ सत्ता की मुख्यधारा में शामिल होना मकसद था, और काफी हद तक वो सफल भी रहे, इससे पुराने खाटी कांग्रेसी नेताओं ने घर बैठना ही उचित समझा। ऐसे लोगों का पुनर्वास करने में भूपेश बघेल को स्वयं आगे आना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपरायणता और विवेकता से कांग्रेस की एकजुटता की ताकत और मजबूत बंधन से बंधकर अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर बनने से पहले चंद्रखुरी में विश्व में पहली माता कौशल्या का भव्य मंदिर बन पाएगा। जो काम कौशल नरेश भानुमति नहीं कर पाए वो ऐतिहासिक काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने जा रहे है, यहीं माता कौशल्या का आदेश है और आशीर्वाद है। एक राम उपासक, एक कौशल्या उपासक, दोनों का एक ही ध्येय एक ही है कि देशवासियों को सुख-समृद्धि मिले और मानव-मानव में आपसी भाईचारा हो और प्रदेश में धर्म ध्वजा लहराते रहे।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । केंद्र सरकार के राम वनगमन सर्किट में छत्तीसगढ़ के किसी स्थान को शामिल नहीं करने पर अब राज्य सरकार व भाजपा आमने-सामने आ गई है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के इतने सांसद हैं। केंद्र की सरकार हमारी भी सरकार है, इसलिए हमें भी उम्मीद है। इसके जवाब में भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिया। इसके लिए बजट भी बता दिया, फिर बीच में केंद्र कहां से आया।
वरिष्ठ मंत्री चौबे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने राम वनगमन पथ के लिए डिटेल प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार राम वन गमन सर्किट में छत्तीसगढ़ को शामिल करेगी। इसके जवाब में रायपुर के सांसद सोनी ने कहा कि 14 माह में सीएम या किसी मंत्री ने किसी प्रोजेक्ट को लेकर बात नहीं की है। वे केंद्र की योजना को छत्तीसगढ़ लाने के लिए सांसद बने हैं, रोकने के लिए नहीं, लेकिन राज्य सरकार को संवाद करना चाहिए। केंद्र पर आरोप लगाना बेइमानी है।
 
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मालवीय रोड पर नगर निगम के उस भवन को तोडऩे का काम शुरू कर दिया गया, जो डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना है और पहली नगरपालिका परिषद का गवाह भी, जो इसी जगह 1867 में शुरू हुई थी। यह इमारत भीड़भरे मालवीय रोड पर है। लॉकडाउन में यहां भीड़ नहीं थी, इसलिए इसे तोडऩे का काम शुरू कर दिया गया और यह तेज हो गया है। इस भवन में नगरपालिका परिषद शुरू होने के ठीक सौ साल बाद यानी 26 अगस्त 1967 से रायपुर नगरपालिका का दफ्तर शुरू हुआ। इसके बाद यह नगर निगम दफ्तर में बदला। निगम दफ्तर 2011 तक यहीं रहा। इसके बाद यह व्हाइट हाउस चला गया, पर यहां जोन-4 और जोन-7 दफ्तर चलता रहा। दोनों ही दफ्तरों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मालवीय रोड के इस बेशकीमती परिसर को नगर निगम गार्डन में तब्दील कर रहा है, ताकि प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण और पुरानी इस व्यावसायिक सड़क की सुंदरता बढ़ाई जा सके ।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की दी बधाई। ट्वीट कहर लिखा- आदरणीय भइया और मोर साथी मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ला जन्मदिन के गाड़ा गाड़ा बधई अउ शुभकामना। भगवान आपमन ला हमेशा स्वस्थ राखय इही कामना हे।

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । रायपुर अंबेडकर अस्पताल में भर्ती एक स्थाई वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी के ही खम्हारडीह थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटी अशोक मंडल को पुलिस ने गत दिनों पकड़ लिया। उसे जेल भेजने के पहले उसके सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। आपको बता दें कि आज शाम तक ही अशोक मंडल के कोरोना सैंपल के टेस्ट की रिपोर्ट आनी थी, लेकिन उसके पहले ही वह पुलिस को चकमा देते हुए अस्पताल से फरार हो गया है।
कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने तक स्थाई वारंटी अशोक मंडल को अंबेडकर अस्पताल के वार्ड क्रमांक 2 में रखा गया था। उसकी रखवाली के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे। लेकिन आज खबर आई है कि सुरक्षाकर्मियों को फ्रेश होने जाने की बात कहते हुए अशोक मंडल अंबेडकर अस्पताल से फरार हो चुका है। पुलिस ने मौदहापारा थाने में अशोक मंडल के खिलाफ पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागने का जुर्म कायम किया है।