Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन के मौके पर रायपुर के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह ने कहा है कि यह भगवान राम की ही कृपा है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. उन्होंने कहा यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते, तो यह संभव नहीं होता ।
डॉक्टर रमन सिंह को लेकर वीणा सिंह ने कहा कि वह दो बार अयोध्या जा चुके हैं. एक बार जब बाबरी मस्जिद गिरी थी, तब भी वह अयोध्या गए थे. उन्होंने कहा कि राम को छोड़कर इंसान आखिर कहां जा सकता है? उन्होंने ही जीवन दिया है. आज हम सब यह प्रार्थना करते हैं कि राज्य के हर तबके, हर वर्ग के लोगों पर राम की कृपा बनी रही. वीणा सिंह ने कहा कि देश-दुनिया में कोरोना महामारी संकट बनकर आया है. आज जब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तो उनके हम प्रार्थना करते हैं कि इस बीमारी से लड़ने की क्षमता सबको दें ।
वीणा सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के साथ ही हम घर पर यह बात कर रहे थे कि रामलला के दर्शन के लिए इस साल अयोध्या जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारे घर में यदि पूजा पाठ की शुरूआत होती है, तो सबसे पहले रामलला की पूजा होती है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, तीन एसआई, तीन एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल समेत आरक्षकों का तबादला किया गया है. यह आदेश एसएसपी अजय कुमार यादव ने जारी किया है ।
देखिये आदेश की कॉपी- 
 
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । प्रदेश में मंगलवार देर रात कोरोना के 93 नए मरीज मिले। इसके साथ ही मंगलवार को प्रदेश में कुल 373 मरीजों की पहचान की गई। जो नए 93 मरीज मिले हैं उनमें रायपुर से 50, दुर्ग से 13, राजनांदगांव से 10, महासमुंद से 08, कबीरधाम से 05, बिलासपुर से 03, सूरजपुर से 02, बलरामपुर व बलौदाबाजार से 01-01 हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों  का आंकड़ा बढ़कर 10202 हो गया है, जिनमें अब तक कुल 7613 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2520 मरीज सक्रिय हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज एक दिन में सर्वाधिक 8 मौतें होने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 69 हो गया है।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के मद्देनजर राजधानी के सभी राम मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसएसपी अजय यादव ने शहर के सभी सीएसपी की बैठक मैराथन बैठक ली थी। शहर के राममंदिरों में भजन मंडलियों द्वारा भजन करने की मांग के आवेदन पर बैठक में विचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर कुछ स्थानों पर भजन करने की अनुमति दी जा सकती है। 5 अगस्त को होने जा रहे समारोह के मद्देनजर राजधानी में करीब 500 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सभी सीएसपी पेट्रोलिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस ने लॉकडाउन के मद्देनजर मंदिरों में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी में कोरोना से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. केंद्रीय जेल रायपुर में मंगलवार को रैपिड टेस्ट में 16 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले है. जिसके बाद से जेल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. सभी संक्रमित कैदियों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का दोबारा आरटीपीसीआर से टेस्ट होगा ।
जेल डीआईजी डॉक्टर के.के गुप्ता के मुताबिक कुछ दिन पहले जेल परिसर में 4 प्रहरी पॉजिटिव आए थे, वो सभी प्रहरी ए-सिंटोमैटिक थे. उस दौरान उन्होंने ड्यूटी की थी. उनके प्राइमरी और सेकेंडरी कांटेक्ट में जितने भी लोग आए थे. उनकी लिस्ट तैयार कर कल ही स्वास्थ विभाग की टीम बुलाकर 50 लोगों का रैपिड टेस्ट कराया गया था. जिसमें 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें 9 कैदी और 7 विचाराधीन बंदी है ।
सभी कोरोना संक्रमित कैदियों को रात में ही मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि पॉजिटिव आए कैदियों में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं है. आगे एहतियात के तौर पर जेल के 85 स्टाफ का टेस्ट कराया जाएगा, क्योंकि ये स्टाफ अलग-अलग जिलों में बाहर रहते है. अगर जरूरत पड़ी तो और भी लोगों का टेस्ट कराया जाएगा ।
उन्होंने आगे बताया कि जेल में रोज 20 से 30 की संख्या में अपराधी आ रहे है. एहतियात के तौर पर सभी को पहले 14 दिन क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है, फिर उनको दूसरे बैरक में क्वॉरेंटाइन में रखा जाता है. उसके बाद मेडिकल जांच कर उनको सामान्य जेल में भेज रहे है. जेल से लगातार संक्रमित मिल रहे है. इसीलिए आगे और सावधानी रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की पूरी हिस्ट्री रखी जाएगी. वो कहां से आये है, कहां जाएंगे, उस दौरान किस-किस से मुलाकात हुई है. साथ ही ऑफ ड्यूटी में कहा जाते है, किस्से मिलते है. सभी चीजों का रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा ।
 
 

 
 
पंचायत तंत्र -रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के यहाँ बेटा हुआ है । ज्ञात हो कि अजीत जोगी जी के निधन के 2 माह बाद हुए पोते से जहाँ एक ओर जोगी परिवार में खुशी का माहौल है वहीं एक अव्यक्त दुःख भी है कि स्व. अजित जोगी अपने पोते का चहरा नहीं देख पाए । उनके समर्थको ने सोशल मिडिया में बधाई दी है. और कहा- अजीत जोगी रिटर्न
 
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । सिर्फ डिग्री प्राप्त करने से ही सफलता नहीं मिलती है, बल्कि इसके साथ अनुशासन, संवेदनशीलता, दया और करूणा का भाव भी आवश्यक है, यह भाव आने से जीवन में निश्चित ही सफलता मिलती है। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि विश्वविद्यालय शिक्षा में ऐसे गतिविधियों को शामिल करें जिससे उनका समाज से जुड़ाव हो। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा ‘‘उच्च शिक्षा का सामाजिक सरोकार’’ विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी।
राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा हो अथवा शालेय शिक्षा, दोनों ही का सामाजिक सरोकार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसमें विद्यमान समाजों की प्रगति पर निर्भर होती है। कोई भी शिक्षित समाज ही किसी प्रदेश अथवा देश की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकता है। उच्च शिक्षा का दायित्व इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि हमारे भारतीय समाज का लगभग 30 प्रतिशत, युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। यही युवा महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं अथवा वर्तमान सामाजिक दशा में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कोविड-19 की संकट की घड़ी में तथा उसके पश्चात भी हमेशा ‘‘बहुजन सुखाय-बहुजन हिताय’’ की अवधारणा पर कार्य करें। एनएसएस के स्वयंसेवक जब वार्षिक शिविरों में शामिल होते हैं, तो समाज के प्रति उनकी सोच में तथा समाज को देखने के नजरिए में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
राज्यपाल ने कहा कि एनएसएस जैसी संस्थाएं युवाओं में सामाजिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है। मैं स्वयं एनएसएस से जुड़ी थी और इनके शिविर में शामिल होकर जब सेवा करने का मौका मिला तो समाज के प्रति सेवा की प्रेरणा मिली। मैं अपने सहपाठियों से सेवा में सहभागी होने आग्रह करती थी और कहती थी कि कोई भी काम छोटा नहीं होता मानव मात्र की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा कार्य है। ऐसी भावना जिस व्यक्ति में होती है वह किसी भी क्षेत्र में हो अवश्य सफल होता है। एनएसएस में ‘हम होंगे कामयाब’’ का गीत गाया जाता है, ऐसी भावना से व्यक्ति कर्तव्य के प्रति जागरूक होता है। प्राचीन समय में संयुक्त परिवार की अवधारणा होती थी, लेकिन यह धारणा धीरे-धीरे टूटने लगी है, लेकिन आज कोरोनाकाल ने लोगों को अपने दायित्य का बोध कराया है और लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं।
राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि एन.एस.एस. की स्थापना 1969 में हुई, जिस वर्ष महात्मा गांधी के जन्म को सौ वर्ष पूरे हुए थे। एनएसएस का मूलमंत्र ‘‘मैं नहीं आप’’ है। इसी मूलमंत्र को अपनाकर एनएसएस के स्वयंसेवक मानव कल्याण का कार्य करते हैं। यह ऐसा संगठन है, जो सामाजिक सेवा को प्रोत्साहित करता है। श्री बोरा ने साउथ कोरिया के  ैमंउंनस न्दकवदह आंदोलन का उद्धरण देते हुए कहा कि इस आंदोलन में सभी वर्गों ने यह सोच के साथ अपनी भागीदारी निभाई कि हम राष्ट्र के लिए कुछ कर सकते हैं और एक अभूतपूर्व परिवर्तन ला दिया। आज हम देख सकते हैं कि साउथ कोरिया विश्व में किस स्थान में है। यदि किसी देश के नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होगी, तो वह देश निश्चित ही प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों और योगदान से बड़े उद्देश्य की प्राप्ति होती है यदि हम छोटे-छोटे कार्य से अपनी भूमिका का निर्वहन करें तो देश निश्चित ही आगे बढ़ेगा। 
उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनएसएस के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति की यह सोच होता है कि वह देश और समाज से जितना लिया है, उससे अधिक लौटाउंगा तो वह जरूर सफल होता है। एनएसएस जैसे संस्थाएं युवाओं ऐसी भावनाओं का रोपण करती है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की समस्या से जुझ रहा है, इस समय नोवेल कोरोना वायरस जो समस्या है वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसी से जुड़ी हुई है। आज उच्च शिक्षा को इस दिशा में सोचना होगा कि ऐसे समस्याओं से कैसे सारोकार रखें और कैसे सुलझाएं। उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े हुए सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी है कि इन समस्याओं के समाधान के बारे में मंथन करें।
कार्यक्रम को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी व पदेन उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. समरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. सी.एल. देवांगन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, समन्वयक एन.एस.एस. डॉ. आर.पी. अग्रवाल सहित छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
 
 
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर ।प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इसी बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ महापौर एजाज ढेबर के पीएसओ भी कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। पीएसओ के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद अब महापौर एजाज ढेबर को भी क्वारंटीन होना होगा। बता दें कि इससे पहले सांसद सुनील सोनी का पीएसओ भी कोरोना पॉजेटिव मिला था, जिसके बाद सांसद कार्यालय के सभी कर्मचारी व सांसद के परिवार को कोरोना टेस्ट कराना पड़ा था, हालांकि उस टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछा है कि अब रमन सिंह बता दें कि पनामा पेपर्स में जिस अभिषाक सिंह का नाम है वह उनका पूर्व सांसद बेटा अभिषेक सिंह ही है या नहीं? कांग्रेस संचभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पहले तो रमन सिंह इस बात से इनकार करते रहे कि अभिषेक सिंह अभिषाक सिंह नहीं हैं लेकिन अब वे सच बता दें ।
उन्होंने कहा है कि पनामा पेपर्स में जब अभिषाक सिंह का नाम आया तो रमन सिंह कहते रहे कि वे अभिषाक सिंह को नहीं जानते लेकिन जब से कांग्रेस ने सबूत दिए हैं कि उनके बेटे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ही अभिषाक सिंह हैं तब से वे चुप्पी साधे बैठे हैं ।
पनामा पेपर्स में दिए गए पते पर सवाल उठाते हुए शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पनामा पेपर्स में ‘रमन मेडिकल स्टोर्स, विंध्यवासिनी वार्ड, कवर्धा’ का पता है, अगर ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में कालाधन जमा करवाने के लिए किसी और व्यक्ति ने इस पते का दुरुपयोग किया है तो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते इसकी शिकायत क्यों नहीं की? उन्होंने कहा है कि अगर वे पहले इसकी शिकायत नहीं कर पाए तो अब भूपेश सरकार से इसकी शिकायत कर दें और कांग्रेस वादा करती है कि सरकार इसकी निष्पक्ष जांच करेगी ।
संचार विभाग प्रमुख ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि उनके घर के पते पर विदेश में जमा हुआ काला धन अगुस्टा हेलिकॉप्टर की धांधली और दलाली से कमाया हुआ पैसा तो नहीं था? उन्होंने कहा है कि रमन सिंह छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति जवाबदेह हैं और उन्हें बताना चाहिए कि उनके पते पर खुले खाते में पैसा किसका है और कहां से आया ।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह यह कतई न सोचें कि वे सत्ता से हटते ही जवाबदेही से मुक्त हो गए हैं. वे अपने 15 साल के कार्यकाल की हर धांधली, हर कमीशनखोरी और हर दलाली के लिए जवाबदेह हैं और उन्हें जनता को जवाब देना ही होगा. अभी पनामा पेपर्स की जांच चल रही है और आज नहीं तो कल सच तो सामने आ ही जाएगा और तब तक जनता की ओर से कांग्रेस सवाल पूछती रहेगी कि छत्तीसगढ़ का नवाज़ शरीफ़ कौन है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । आज संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. जिसमें सिमी करण (AIR 31), उमेश प्रसाद गुप्ता (AIR 162), सूथान (AIR 209), आयुष खरे (AIR 267) और योगेश कुमार पटेल (AIR 434) शामिल है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को और उनके परिजनों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी ने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रौशन किया है. यह सब आपकी मेहनत, लगन और आपके गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है. देश सेवा के लिए अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएँगे. इस विश्वास के साथ सीएम ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यूपीएससी परीक्षा पास करने वालों की पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें-  UPSC Result 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) हेतु चयनित हुए छात्र-छात्राओं- सिमी करण (AIR 31), उमेश प्रसाद गुप्ता (AIR 162), सूथान (AIR 209), आयुष खरे (AIR 267) एवं योगेश कुमार पटेल (AIR 434) एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई।
क्या है UPSC परीक्षा 
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए आईएएस, आईपीएस आईएफएस आदि देश की प्रतिष्ठित सर्विसेज के लिए चयन होता है. इनके अलावा इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस के तहत रेलवे ग्रुप ए और भारतीय डाक सेवा सहित कुछ अन्य सर्विसेज के लिए भी देशभर से कैंडीडेट्स चयनित होते हैं. हर साल IAS, IPS, IRS और IFS ऑफिसर बनने का ख्वाब देखने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं।