Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. बघेल ने अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने भी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर बिसाहू दास महंत को याद किया है ।
मुख्यमंत्री ने महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है. महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक और मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है. उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई और सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय महन्त के बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और उनके पुत्र डॉ चरणदास महंत ने पिता बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि, हर जन्म मुझे बिसाहू दास की तरह पिता प्राप्त हो. स्व.बिसाहू दास महंत मध्य प्रदेश के लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे. वे राज्य में कांग्रेस द्वारा निर्मित सबसे सफल विधायक थे और उन्होंने बाराद्वार का प्रतिनिधित्व किया, जिन्हें अब निर्वाण क्षेत्रों के लिए क्रमश: एक, दो और तीन शब्दों के लिए नया बाराद्वार, नवागढ़ और चांपा के रूप में जाना जाता है. कृषि के क्षेत्र में सिंचाई के लिए नहरों का ताना-बाना बुनने में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत का बड़ा योगदान रहा है. साथ ही कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर विदेशों तक जो ख्याति प्राप्त है उनमें स्वगीज़्य बिसाहू दास का अतुलनीय योगदान रहा है ।
सासंद ज्योत्सना महंत ने बिसाहू दास महंत को याद करते हुए कहा कि आज बाबू जी की पुण्यतिथि है. यह मेरा भी सौभाग्य है कि मैं उनकी बड़ी बहू के रूप में यहां उपस्थित हूं. हम लोगों के लिए ये एक आदर्श है. गर्व की बात है कि आज 42 वर्ष के बाद भी पूरा छतीसगढ़ उन्हें याद कर रहा है. इससे बड़ा हम लोगों के लिए क्या सौभाग्य हो सकता है. हम उनके आदर्शों में चल रहे हैं. हम उनके जैसे बन तो नहीं सकते, लेकिन उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं. जैसे वह निस्वार्थ सेवा करते रहे हैं, वैसे ही मैं और मेरे पति भी वर्तमान में वही कर रहे हैं. उनके अधूरे कामों को पूरा कर रहे हैं ।
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और शिशुपाल सोरी, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य-पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से बचाव के लिए सरकार नई पहल करने जा रही है. कोविड-19 वार्ड, होम आइशोलेशन और क्वारेंटाइन सेंटरों में रोगियों के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा. इसके लिए रेडियो जिंगल, पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा ।
राष्ट्रीय मानिसक स्वास्थ्य कार्यक्रम के उपसंचालक डॉ. महेंद्र सिंह के अनुसार कोविड-19 वार्ड, आइसोलेशन और क्वारेंटाइन सेंटरों में भारती मरीजों और समुदाई में तनाव, अवसाद, एन्गज़ाएटी और ओसीडी जैसी मानसिक समस्या होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रचार प्रसार किया जाएगा. मानसिक स्वास्थ के प्रति जारुकता लाने के लिए सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश जारी किए हैं. इसके अंतर्गत गाँव से शहरों तक संचालित क्वारेंटाइन सेंटरों में भी लोगों को पाम्प्लेट और पोस्टर बांटे जायेगें ताकि मानसिक विकारों का रोकथाम किया जा सके ।
मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत कम्युनिटी नर्स, और साईकेट्रिक नर्स को मानसिक बीमारियों की पहचान, स्क्रीनिंग एवं सामान्य काउंसलिंग के साथ-साथ साइको सोशल इंटरवेशन के लिए दो चरणों में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए डॉ महेंद्र सिंह ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी सहित सभी सीएमएचओ से मानिसक स्वास्थ्य कार्यक्रम में पदस्थ स्टाफ नर्सों की जानकारी मांगी है. डॉ. सिह ने बताया मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिलों के नोडल अधिकारियों को निमहंस बेंगलुरू के विशेषज्ञों द्वारा आत्महत्या रोकथाम के लिए 25 जुलाई से गेटकीपर प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिक नर्स, साईकेट्रिक सोशल वर्कर, कम्युनिटी नर्स और योगा ट्रेनर के लिए अनुवार्य की गई है. यह ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ विधासनभा का मानसून सत्र टल सकता है, क्योंकि विधानसभा सचिवालय के पास शासन की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं पहुंचा है. बता दें कि 6 महीने के भीतर विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाना है और जुलाई-अगस्त में आयोजित किया जाता है ।
विधानसभा के सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि सामान्य तौर पर मानसून सत्र जुलाई-अगस्त में होता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में फिलहाल विधानसभा सचिवालय के पास शासन की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया. जैसे ही प्रस्ताव आएगा विधानसभा सत्र आयोजन करने की दिशा में काम चलेगा. पिछला सत्र 26 मार्च को समाप्त हुआ था और 26 सितंबर के अंदर नया सत्र चालू होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन हम अधिकृत रूप से तभी कुछ कह पाएंगे, जब शासन की ओर से कोई प्रस्ताव सामने आए ।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. रायपुर जिले में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक है. हाल ही में विधानसभा में बैठक के दौरान विधायक दलेश्वर की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी. जिसके बाद विधानसभा परिसर को सील करना पड़ा था ।



पंचायत तंत्र-रायपुर । बीजेपी राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने सीएम भूपेश बघेल को राखी भेजकर प्रदेश में शराबबंदी का उपहार मांगा है. सरोज पांडे की इस सियासी राखी पर अब कांग्रेस में ही विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरह जहां विकास तिवारी ने राखी और उनकी मांगों का स्वागत किया है, तो वहीं दूसरी तरफ इदरीश गांधी ने इसे रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र पर्व को राजनीतिक अस्त्र की तरह इस्तेमाल करना अशोभनीय बताया है ।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि बीजेपी राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी के पावन अवसर पर राखी और साथ में एक पत्र भेजा है. जिसमें प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग की गई है. निश्चित तौर पर रक्षाबंधन भाई बहन का पावन त्यौहार है, जो आदि अनादि काल से मनाया जाता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति उसमें भी राजनीति करने से नहीं परहेज नहीं कर रही है. राज्यसभा सांसद सरोज पांडे द्वारा भेजे गए राखी का स्वागत कांग्रेस पार्टी करती है और निश्चित तौर पर जो संकल्प कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूर्ण शराबबंदी का लिया गया था उसे पूरा भी किया जायेगा ।
रमन सिंह को कितनी बार लिखा पत्र, करें सार्वजनिक
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह जानना चाहती है कि सरोज पांडे जो कि दुर्ग से महापौर और विधायक भी रही है. राष्ट्रीय स्तर में उनका कद अपने बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से बहुत बड़ा है. 15 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उन्होंने कितने बार अपने बड़े भाई स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राखी के साथ शराबबंदी के लिए पत्र भेजा है और उनके पत्राचार का उनके बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने क्या जवाब दिया है. इस बात को पूरे प्रदेश की जनता सरोज पांडे से जानना चाहती है. अगर सरोज पांडे के बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह अपने शासनकाल में शराबबंदी कर देते तो आज प्रदेश में शराबियों की संख्या एक भी नहीं होती, पांडे के बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह के राज में 300 करोड़ के प्रतिवर्ष बिकने वाला शराब 5000 करोड़ तक पहुंच गया ।
रिश्तों पर राजनीति बीजेपी की ओछी हरकत
कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी रिसर्च विभाग के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को राजनीतिक अस्त्र के रूप में इस्तेमाल करने पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे की निंदा की है. गांधी का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है प्यार और संबंधों के इस पर्व का राजनीतिक इस्तेमाल भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे को शोभा नहीं देता है. एक महिला होने के बावजूद उन्होंने रक्षाबंधन के पर्व की ढाल पर अपनी राजनीतिक उद्देश्य पूर्ति की कोशिश की है जो कि छत्तीसगढ़ की लाखों बहनों का भी अपमान है. इदरीश का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील हैं और माता और बहनों का सम्मान बरकरार रखने के लिए कृत संकल्पित हैं लगातार उनके कामों से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यहां की माता बहनों का सम्मान भी बड़ा है जिसे विपक्ष नहीं पचा पा रहा है और इसीलिए रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को राजनीति में घसीट कर ऐसे ओछे बयान जारी कराए जा रहे हैं सरोज पांडे को अपने इस कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । जिला दण्डाधिकारी और रायपुर कलेक्टर ने ड्यूटी में अनुपस्थि रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतवानी दी है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस (कोविड 19) के प्रसार की रोकथाम हेतु जिले के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन रायपुर द्वारा विशिष्ट दायित्व सौंपे गए हैं। यह देखा गया है कि कुछ अधिकारी, कर्मचारी बिना किसी औचित्यपूर्ण कारण के उपरोक्त आपदा प्रबंधन दायित्व के पालन हेतु आज दिनांक तक उपस्थित नही हुए हैं। यह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 सहपाठित एपिडेमिक डिसीजेज़ एक्ट, 1897 व छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसीजेज़ रेगुलेशन 2020 के रेगुलेशन 14 के अधीन अपराध है तथा विधि द्वारा 06 माह के कारावास से दंडनीय है। घोर लापरवाही की दशा में 01 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। संबंधित इंसिडेंट कमांडर द्वारा प्रतिवेदन प्रेषित कर ऐसे लापरवाह एवं अनुशासनहीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अनुशंसा की है।
अतः उपरोक्त आपदा प्रबंधन कार्य हेतु आदेशित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतिम अवसर देते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उन्हें सौंपे गए दायित्व के निर्वहन हेतु दिनांक 23.07.2020 को प्रातः 11:00 बजे तक संबंधित जोन कार्यालय में इंसिडेंट कमांडर के समक्ष अनिवार्यतः उपस्थिति दें, अन्यथा उनके विरुध्द आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 एवं एपिडेमिक डिसीजेज़ एक्ट, 1897, भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 और छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसीजेज़ कोविड 19 रेगुलेशन, 2020 के रेगुलेशन 14 के अधीन पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी जावेगी, जिसके लिए उपरोक्त अनुशासनहीन अधिकारी, कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगें।

पंचायत तंत्र- रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के सभी जिलों में गरीबों एवं निराश्रित लोगों को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला जारी है। कोरोना संक्रमण के चलते जरूरतमंदों 21 जुलाई को 17 हजार 572 जरूरतमंदों एवं निराश्रितों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाईजर एवं दैनिक जरूरत का सामान भी जिला प्रशासन तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सहयोग से जरूरतमंदों को लगातार मुहैया कराया जा रहा हैं। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 22 जुलाई को स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 1174 मास्क एवं सेनेटाईजर, साबुन आदि का वितरण जरूरतमंदों को किया गया है।
यह उल्लेखनीय है कि जिलों में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक एक करोड़ 12 लाख 83 हजार 917 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए अब तक 50 लाख 15 हजार 572 मास्क सेनेटाईजर एवं अन्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया है।

पंचायत तंत्र-रायपुर । सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाले हरदेव सिन्हा की मौत के मामले पर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नींद में सोने से जागने की स्थिति है. यह दुर्भाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा. पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए. बता दें कि धमतरी निवासी हरदेव सिन्हा की बीती रात रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है ।
रूकी हुई भर्ती शुरू करे सरकार
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे रूकी हुई भर्तियों को लेकर कहा कि सरकार को भर्ती शुरू करना चाहिए. सारी भर्तियों पर रोक लगा दी गई है. जब भी हम सवाल उठाते है, कांग्रेस सरकार, बीजेपी सरकार के वक़्त का मुद्दा उठती है. आज सरकार में कांग्रेस बैठी है. सवाल सरकार से पूछा जाएगा. जनता ने हमें पिछले चुनाव में जवाब देकर कांग्रेस को सत्ता में बिठाया है ।
अपनी गलती केंद्र पर थोपती है राज्य सरकार
तेंदूपत्ता मजदूरों को भुगतान नहीं कराने पर कांग्रेस सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इसे लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्या तेंदूपत्ता खरीदी केंद्र सरकार करती है ? बीमा और खरीदी राज्य करती है. 1 जून 2019 तक इंश्योरेंस का प्रीमियम पटाना था. राज्य सरकार अपनी गलतियों को केंद्र पर थोपती है. ये सरकार वनवासियों के नाम पर चुनकर आई है. इसके बावजूद 596 करोड़ रुपये तेंदूपत्ता की राशि क्यों नहीं बांटी गई? 2 साल में कितने वनवासी बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई ? हजारों तेंदूपत्ता संग्राहक जिनके परिवार में मृत्यु हो गई, उन्हें बीमा का मुआवजा मिल सकता था. इसकी जिम्मेदार सरकार है. वनवासियों के पैसे पर ये सरकार कुंडली मारकर बैठी है ।
7 दिन के लॉकडाउन पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 7 दिनों के लॉकडाउन पर बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि लॉकडाउन को लगाने का तरीका ठीक नहीं है. 2-3 दिन में बाजार में जितनी भीड़ हुई, यह कोरोना को फैलाने के लिए काफी है. निगम, मंडल में जिन्हें चेयरमैन बनाया गया वह आज पदभार ग्रहण कर रहे है. सरकार हरेली तिहार मना रही है. गोबर खरीद रही है. ये कोरोना को फैलाने के लिए काफी है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. पक्ष लिखकर उन्होंने कहा कि कुछ वर्षो से पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है. वर्ष 2013-14 में अनुमोदित प्लान का कुल आकार करीब 56 करोड़ था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ से भी कम रह गया है ।
पुलिस बल आधुनिकीरण योजना राज्य पुलिस बलों की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक केन्द्र-प्रायोजित योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस-प्रशासन एवं प्रचालन के लिए आवश्यक कमियों को चिन्हांकित कर उसकी पूर्ति करना है. पिछले कई वर्षो से छग राज्य वामपंथ उग्रवाद समस्या से ग्रसित है. राज्य के 14 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित जिले है. जिनमें से 8 जिले अत्यंत प्रभावित है. राज्य में आधारभूत संरचना और आवश्यक संसाधनों जैसे प्रशासकीय भवन, आवासगृहों का निर्माण, शस्त्रादि, वाहन, दूरसंचार, उपकरण, प्रशिक्षण संसाधनों की आवश्यकता है ।
नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही और राज्य पुलिस का संसाधन आधार विस्तृत करने, अत्याधुनिक बनाये जाने के लिए योजना अंतर्गत राशि आबंटन में वृद्वि किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के पहले ही दिन जिला प्रशासन द्वारा दिया आदेश की पालन कराने के लिए रायपुर कलेक्टर और रायपुर एसएसपी ने आज सुबह 11:30 बजे आईटीएमएस जयस्तंभ चौक से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोग अपने घर पर बने रहे लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने आप को बचाने के लिए घर में सुरक्षित रहें जो लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकल रहे हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है उन पर और ज्यादा सख्ती बरती जा रही है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना से आम जनता को सुरक्षित रखने सरकार ने एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा करने के साथ ही गुड़ाखू, सिगरेट, तंबाखू की जमकर जमाखोरी करने की खबर कल दिन भर बाजार में गरमाई रही।
लोगों ने थोक में सिगरेट, गुड़ाखू, तंबाकू की खरीदी कर पहले पांच दौर के लॉकडाउन में हजारों के माल से लाखों कमाए है, इसी लालाच में राजधानी में कोरोना संक्रमण रोकने के चलते लॉकडाउन की खबर से काले कारोबार वाले खुश है। गुटखा, तंबाकू और सिगरेट के थोक विक्रेताओं का धंधा इस दौरान खूब फलेगा फूलेगा। बीते समय में लगे लॉकडाउन के दौरान थोक और चिल्लर विक्रेताओं पर पुलिस ने भी काफी शिकंजा कसने की कोशिश की हैं। मगर ये विक्रेता अपनी समझदारी को भूलकर लोगों को अवैध रूप से दुकान के शटरों के नीचे से गुटखा खाने वाले लोगों तक ये नशीली चीजों का क्रय-विक्रय किया जाता हैं। आपको बता दें कि गोलबाजार जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में ही थोक विक्रेता इन सामानों को दो से तीन गुने ज्यादा दामों में बेचते हैं। रायपुर और बिरगांव इलाके में लॉकडाउन का आदेश रायपुर कलेक्टर ने दे दिया हैं। लेकिन इस लॉकडाउन में भी अवैध धंधे लोगों की आस को पूरा करने वाले हैं। गुटखा के आदतों में जकड़े लोग तीन गुने ज्यादा दामों में भी खरीदते हैं। जिसकी वजह से अवैध कारोबारी अपना क्षेत्र फैलाते जाते हैं। रायपुर में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते पान मसाला, सिगरेट्स, गुटखा के थोक व्यापारियों का धंधा फिर से चमक गया हैं। राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने एक हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की है, फिर क्या था इन थोक व्यापारियों की मानों किस्मत ही खुल गई ऐसा वे सोचने लगे। और गुटखा, सिगरेट व अन्य नशीली चीजों के दामों में तीन से चार गुना बढ़ोत्तरी कर जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। पिछली बार लगे लॉकडाउन के दौरान थोक और चिल्हर विक्रेताओं पर फिर से लॉकडाउन का फायदा उठाने में कोई कसर बाकि नहीं रखे है, इस बार थोक व चिल्लर विक्रेता सामान अपने दुकान से नहीं दे रहे बल्कि अलग-अलग जगह के पान ठेलों में पहुंचाकर माल दे रहे है और दामों में तीन से चार गुना वसूल रहे हैं। सूत्रों से मालूम हुआ हैं की ये दुकानदार अपने दुकान के सामान को घर ले जाकर तीन से चार गुना दामों में भी बेचते हैं। पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, गुड़ाखू का ये आलम ये हैं कि ये बाजार से गायब है और मिल रहे है तो भी कई गुना बढे दामों पर। पिछली लॉकडाउन की भाति गुड़ाखू का रेट भी कई गुना बढ़ गया है व्यापारियों ने पिछले लॉकडाउन और अभी के लॉकडाउन में माल बेचने का तरीका बदल दिया हैं। पहले दुकानदार बढे कीमत पर दुकानों में ही सामान बेचते थे। लेकिन इस बार घर पहुंच सेवा दे रहे हैं। गली मोहल्लो के पान डिब्बों में ये छापों के डर से खुद जाकर माल दे रहे हैं। अगर प्रशासन शख्ती करे तो ऐसे मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसा जा सकता हैं और काफी मात्रा में माल भी जब्त किया जा सकता हैं। सूत्रों से मालूम हुआ हैं कि ऐसे मौके पर नकली माल भी बड़ी आसानी से खपा देते है, प्रशासन को ऐसे लोगों पर तत्काल नकेल कसना चाहिए।