Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्पांज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आयरन ओर पेलेट निर्यात पर 30 फीसदी शुल्क लगाने की जो मांग की है, उसके आधार में ही बड़े दरार हैं। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नज़र डालें तो साफ हो जाता है कि छत्तीसगढ़ में न तो लौह अयस्क की कमी है और न ही आयरन ओर पेलेट की बल्कि इसके पीछे कच्चा माल उपलब्ध कराने वालों की कुश्ती कराकर बड़ा मुनाफा कमाने की कहानी छिपी हुई है।जैसा कि ज्ञात है, छत्तीसगढ़ से जुड़ी कंपनियों की उत्पादन क्षमता अधिकतम 97 लाख टन प्रतिवर्ष है जबकि उनका वास्तविक उत्पादन लगभग 53.69 लाख टन प्रतिवर्ष है। इन कंपनियों को छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के माध्यम से राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) उचित दर पर लौह अयस्क उपलब्ध कराता है और साथ ही साथ कुछ उत्पादक आयरन ओर पेलेट की भी आपूर्ति करते हैं। विडंबना यह है कि स्थानीय स्पांज एवं स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां निर्धारित कच्चे माल का आधा हिस्सा भी नहीं उठा पाती हैं जिसका सीधा नुकसान उत्पादकों को होता है। उदाहरण के तौर पर 2019-20 का ही आंकड़ा लें। एनएमडीसी ने 54 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया लेकिन स्थानीय स्टील उद्धयोगों द्वारा खरीदारी सिर्फ 20.02 लाख टन की हुई। यानी लगभग 60 फीसदी कच्चे माल का भंडार खड़ा हो गया। 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही और 2020 की जनवरी-मार्च तिमाही तक भाओ अधिक होने की वजह से कच्चे माल की मंडी लगभग सूनी रही।
इसी तरह 2012-13 में भी जब पेलेट उपलब्धता का विकल्प नहीं था तब 50 लाख आवंटन के बावजूद मात्र 23.6 लाख टन लौह अयस्क की खरीद ही हुई। यानी छत्तीसगढ़ के स्पांज आयरन व स्टील उत्पादकों के लिए कभी भी लौह अयस्क की कोई कमी नहीं रही।आयरन ओर पेलेट उत्पादन की बात करें तो 2019-20 में रायपुर, दुर्ग और राजनंदगांव के प्लांटों से लगभग 55.30 लाख पेलेट का उत्पादन हुआ, जिनमें से मात्र 8.8 लाख टन का निर्यात हुआ और शेष घरेलू बाजार के लिए उपलब्ध कराया गया। यहां सोचने की बात यह है कि 2019-20 में एनएमडीसी का 60 फीसदी माल क्यों नहीं उठाया गया और 16.03 फीसदी आयरन ओर पेलेट के निर्यात की क्यों आवश्यकता पड़ी ?आंकड़ों की पड़ताल करने के बाद एक तथ्य यह निकलकर सामने आया कि छत्तीसगढ़ के स्पांज आयरन एवं स्टील निर्माता मुनाफे के गणित के खेल में माहिर हैं। वे भाव कम कराने के लिए तरह-तरह का दांव खेलते हैं और उसमें सफल भी हो जाते हैं। जब पेलेट का विकल्प नहीं था तब एनएमडीसी के भाव मनमाफिक स्तर पर लाने के लिए ये व्यवसायी ओडिशा के खदानों से कम कीमत पर सौदा करते थे और अपनी जरूरत की पूर्ति वहां से कर लेते थे। ओडिशा से आवक के दबाव में एनएमडीसी को भी भाव गिराने के लिए बाध्य होना पड़ता था। इसी तरह जब आयरन ओर पेलेट बाजार में आया तो एनएमडीसी की ही तरह पेलेट उत्पादकों पर भी दाम घटाने का दबाव बनाया गया, ओडिशा का भी भय दिखाया गया। इसका असर हुआ भी लेकिन पेलेट उत्पादकों ने बाध्यताओं के आगे दम तोड़ने के बजाय निर्यात बाजार की ओर अपना रुख किया जहां समय से भुगतान मिलने की भी गारंटी है और दाम घटाने का दबाव भी नहीं रहता। इसी खेल में मात खाने के बाद स्पांज आयरन एवं स्टील उत्पादकों ने पेलेट उत्पादकों पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में चिट्ठी भेजकर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास किया है।
पेलेट उत्पादकों का कहना है कि जिस तरह से एनएमडीसी व ओडिशा के माइनर्स के साथ दाम घटाने का दबाव बनाने का खेल चलता है, उसमें निर्यात बेहतर विकल्प है। पेलेट उत्पादन देश-विदेश की मांग पर आधारित है लेकिन प्राइस वार कराकर अवांछनीय और अव्यावसायिक खरीद-बिक्री परम्परा होने के कारण वे निर्यात करने के लिए विवश हैं। हालांकि वे कहते हैं कि घरेलू बाजार की मांग पर भी उनका पूरा ध्यान रहता है और वे पेलेट उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मुनाफे के लिए गुणा-भाग के इस गणित से एक बात और निकल कर सामने आ रही है कि लौह अयस्क एवं आयरन ओर पेलेट का दाम नियंत्रित रखने के इस खेल में ओडिशा के वे खदान मालिक भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें हाल में ई-नीलामी से खदानों का आवंटन हुआ है। वे जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें न्यूनतम प्रीमियम देना पड़े और लौह अयस्क के दाम जितना टूटेंगे, उन्हें उतना ही फायदा होगा। मान लीजिये कि सरकार बाजार में प्रचूर मात्रा में उपलब्ध आयरन ओर पेलेट के निर्यात पर शुल्क लगा देती है तो इसका सीधा असर ये होगा कि निर्यात थम जाएगा। निर्यात थमेगा तो पेलेट के साथ-साथ आयरन ओर लंप्स और आयरन ओर फाइंस के दाम भी लुढ़क जाएंगे। फिर इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस मासिक बिक्री मूल्य के आधार पर प्रीमियम तय करेगा तो वह स्वतः काफी कम होगा। यानी ओडिशा के नवोदित खदान मालिक मालामाल हो जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय को शुल्क संबंधी कोई भी फैसला करने से पहले इस पहलू पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय को यह भी देखना चाहिए कि राष्ट्रीय स्तर पर स्पांज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने आयरन ओर पेलेट पर निर्यात शुल्क लगाने की मांग नहीं कि जबकि छत्तीसगढ़ की ओर से उन्हें यह मांगपत्र मिला है तो इसकी वजह क्या हो सकती है? आयरन ओर पेलेट उत्पादकों का साफ कहना है कि कच्चे माल की कोई कमी नहीं है लेकिन निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए कई साजिशें रची जा रही हैं। निर्यात से सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि सरकार को भी विदेशी मुद्रा की आय होती है, जो अपने-आप में राष्ट्र की बड़ी सेवा है और उद्योगों को विधानुसार बढ़ावा देना है।

पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी रायपुर में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है. उरला निवासी एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को धमकी देकर हवस का शिकार बनाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी पिता कमलेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
उरला पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय बेटी के साथ उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी पिता कमलेश वर्मा 2015 से लगातार पीड़िता के साथ शारिरिक संबंध बना रहा था. पीड़िता जब इसका विरोध करती थी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था ।
पीड़िता ने पूरी बात कल अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसने अपनी मां के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज कर आरोपी पिता कमलेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज तड़के सुबह 4 बजे फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल से भाग कर मरीज नया रायपुर पहुंच गया और वहां जमकर हंगामा कर रहा था. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है. आखिर किस चूक का फायदा उठाकर संक्रमित मरीज अस्पताल में भाग गया. हालांकि ये जांच का विषय है ।
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज जदगलपुर का निवासी है. 4 दिन पहले मरीज डीकेएस में आया था. शुक्रवार को लक्षण दिखने के बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया. उसकी जांच रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई. संक्रमित पाए जाने के बाद मरीज को तत्काल डीकेएस से दोपहर को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 4 बजे मौका देख फरार हो गया ।
बताया जा रहा है कि अस्पताल से भागने के बाद संक्रमित मरीज नया रायपुर में सेक्टर 34 पहुंच गया, जहां वो कुक का काम करता था. वहां वो हंगामा कर पैसे की मांग कर रहा था. व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लगने के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है. अभी मरीज कहां है और किस हालत में है इसका पता नहीं चल सका है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर स्थित पुलिस लाइन में रक्तचंदन का पौधा लगाया. वृक्षारोपण करने के बाद मीडियो से मुखातिब होते हुए गृहमंत्री ने अलग-अलग मुद्दों पर बयान दिया है. केंद्र सरकार के कोरोना राहत पैकेज पर सवाल उठाए और उमर अब्दुल्ला के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश का पक्ष लिया. उन्होंने कहा कि सीएम ने जो बातें कहीं है उसमें प्रमाण है. नेटिस आएगा, तो जवाब देंगे. इसके साथ ही नक्सली घटनाएं और पर्चें फेंके जाने को नक्सलियों की बौखलाहट बताया और कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने की बात कही ।
सीएम की कही बातों में प्रमाण है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच चल रहे ट्विटर वार पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि कई आंतरिक चीजें होती है. मुख्यमंत्री ने जो बातें कही है, वो पूरी जानकारी और प्रमाण से कहा है. अगर कोई नोटिस उमर अब्दुल्ला की तरफ से आया, तो सीएम उसका भरपूर जवाब देंगे. बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के साथ सचिन पायलट की बगावत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला की रिहाई से जोड़ते हुए ट्वीट किया था. जिसके बाद से ट्विटर वार चल रहा है. उमर ने कहा है कि मेरी और मेरे पिता की रिहाई से जोड़ना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं इन आरोपों से तंग आ गया हूं. अब बहुत हुआ. भूपेश बघेल अपने सवालाें का जवाब मेरे वकीलों से पाएंगे ।
बीजेपी केंद्र से करें राहत पैकेज की मांग
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना के बढ़ते मामले पर भाजपा की ओर से लगातार सवाल खड़े करने पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के घोषणा के पहले मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा छत्तीसगढ़ में की थी. छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने सख्ती से कदम उठाया. उसका परिणाम भी सार्थक रहा. प्रवासी मजदूरों के आने से पहले संख्या 10 तक ही पहुंची थी. भाजपा को पीएम मोदी से प्रदेश में कोरोना को लेकर अधिक से अधिक सुविधाएं और पैकेज उपलब्ध कराने की मांग करना चाहिए. 20 लाख करोड़ के हवाई फायर का कोई फायदा नहीं हुआ ।
लॉकडाउन से रुकेगी संक्रमण की रफ्तार
उन्होंने कहा कि एम्स की तरह हमारे जिला अस्पतालों में सुविधाओं के लिए भी कोई पैकेज दे या दवाई और दूसरे संसाधन ही दे दें. लॉकडाउन लगाने से संक्रमण का चक्र रुकता है, यह सभी जानते है. रायपुर में अचानक जो संख्या बढ़ा है, लॉकडाउन से इसमें रोक लगेगा, इसलिए लॉकडाउन आवश्यक है. कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वो जिले में देखे की संक्रमण कहा बढ़ रहा है. पूरे प्रदेश के लिए एक नियम लागू नहीं है ।
ऑपरेशन से बैखलाए नक्सली
बस्तर में कई नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की ओर से पर्चे फेंके जाने और हाल की घटनाओं पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के कामकाज और ऑपरेशन से नक्सलियों में भय है और जनता भी जागरूक हुई है. इसीलिए नक्सली बौखलाहट में है. डेढ़ वर्षो में सर्वाधिक नक्सली मारे गए है. काफी नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इसके कारण नक्सलियों में भय है, वो चाहते है कि ऐसा न हो. रोक लगाने के दृष्टिकोण से भय का वातावरण बनाने के लिए ऐसा प्रयास कर रहे है. वहां की जनता अब जागरुक हो चुकी है. अंदर तक हम घुस रहे है ।
पुलिस विभाग ने दी सर्वाधिक ड्यूटी
प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लगातार संक्रमित होने पर गृहमंत्री साहू ने कहा जब लॉकडाउन शुरू हुआ था, तब पुलिस विभाग को सर्वाधिक ड्यूटी देनी पड़ी. इसलिए संक्रमण आया है. इसका इलाज सिर्फ सावधानी है. सावधानी बरती जा रही है ।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस लाइन में रक्तचंदन पौधा लगाने के बाद कहा कि पुलिस लाइन में एक छोटा से वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्रिस्तरीय कार्यकम रखा गया. इसलिए खुद एक फलदार वृक्ष लगाया गया. इसी परिप्रेक्ष्य में पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे है. इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, आईजी आनंद छाबड़ा और एसएसपी अजय यादव मौजूद रहे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर, खरोरा । ग्राम बंगोली में आज एक बुजुर्ग महिला अधमरी हालात में नहर किनारे पाई गई है. वह नहर में नहाने के लिए उतरी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वहीं गिर गई. आस-पास मौजूद लोगों ने 108 को फोन किया. सूचना के बाद एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन स्टॉफ ने महिला को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया. महिला की सांस अभी भी चल रही है लेकिन इलाज के लिए ले जाने वाला कोई नहीं है. यह पहली घटना नहीं जब एम्बुलेंस ने मरीज को ले जाने से मना किया. अगर उस महिला को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती ।
मिली जानकारी के अनुसार महिला कहा से आई है, वह कौन है किसी को नहीं पता. वहीं महिला सबुह 7 बजे से उसी हालत में पड़ी हुई थी, लेकिन किसी ने भी सहयोग नहीं किया ।
आखिर में खरोरा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए थाना प्रभारी रमेश मरकाम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची व रायपुर से एम्बुलेंस बुलाकर खरोरा सामुदायिक स्वस्थ्या केंद्र रवाना किया ।
सरपंच झुमुकराम बांधे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि 108 सेवा ने जो किया वो मानव जाति पर एक कलंक है. वहीं बंगोली स्थित प्राथमिक स्वस्थ्या केंद्र में भी महिला का इलाज करने से मना कर दिया गया ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5.30 बजे निधन हो गया. 85 वर्ष की उम्र में टंडन ने अंतिम सांस ली है. लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल अनुसुइया उइके, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है ।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से हमने एक दिग्गज नेता को खो दिया है. जिन्होंने लखनऊ के सांस्कृतिक परिष्कार और एक राष्ट्रीय गतिरोध के संयोजन को जोड़ा है. उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना ।
लालजी टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी है. पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा कि लालजी टंडन को समाज की सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया. उनके निधन से दुखी हूं ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे ।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्रद्धेय श्री लालजी टंडन के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। टंडन जी का मार्गदर्शन हम सभी @BJP4India कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक मिला। उन्होंने जनता और राष्ट्र की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए अपनी नीतियों से @BJP4UP को भी सशक्त किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ. उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है. वे लखनऊ के प्राण थे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि लॉकडाउन में सरकार शराब नहीं बेचेगी. इसके साथ ही लोग शासन के नियम का पालन करे. इस दौरान यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लॉकडाउन को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लिया है और मंत्रिमंडल में यह फैसला किया कि जिले के कलेक्टरों को इसका जिम्मा सौंपा है. मैं सभी से अपील करता हूं कि लॉकडाउन का पालन करें. चाहे कर्मचारी हो, आम आदमी हो, चाहे गरीब हो, या कोई भी. जान है तो जहान है. सभी मिलकर मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करें ।
मैं पुनः छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ के लोगों को व्यापारी से लेकर आम आदमी, किसान, मजदूर को अपील करता हूं कि शांतिपूर्वक ढंग से लॉकडाउन को सफल बनाए. भारत के काफी राज्यों में कोरोना का प्रभाव ज्यादा है. मुख्यमंत्री की गंभीरता की वजह से छत्तीसगढ़ में इसका असर कम है, लॉकडाउन की वजह से संक्रमण को कम किया जा सकता है सबको पालन करना चाहिए ।
अवैध शराब बेचने वालों की खैर नहीं
मंत्री लखमा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शराब दुकानें भी बंद रहेंगी. चाहे शराब दुकान हो या किराना दुकान. किसी को भी लापरवाही नहीं करना चाहिए. कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए चाहे कितना बड़ा ही आदमी क्यों न हो, कोई भी लुका छुपी से शराब की बिक्री करेगा तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी जो कानून में प्रावधान है हो,
राज्यपाल लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुःख जताया है. मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल हमारे बीच में नहीं रहे. वे बहुत अच्छे व सुलझे हुए नेता थे. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, भगवान से यही विनती करता हूं कि उनके आत्मा को शांति दे उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी से उबरने के लिए भी शक्ति दें ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल, पुत्री श्रीमती स्मिता बघेल, दामाद दिवाकर वर्मा, नाती अथर्व वर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वन विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका हरियर भुईयाँ में वन विभाग की गतिविधियों से संबंधित लेखों को समाहित किया गया है। इस पत्रिका में राज्य के वन अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन रहेगा। यह पत्रिका त्रैमासिक प्रकाशित होगी। राज्य निर्माण के बाद यह पहला अवसर है कि वन विभाग इस प्रकार की पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। यह पत्रिका निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

पंचायत तंत्र- रायपुर । मोदी सरकार (Modi Govt) ने आज से एक नया कानून लागू कर दिया है. ये खास कानून देश की जनता को और ज्यादा ताकतवर बनाएगी. ग्राहकों के साथ आए दिन होने वाले धोखाधड़ी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण का नया कानून आज से लागू करने का फैसला किया है. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 (Consumer Protection Act-2019) को 20 जुलाई से लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है. नए कानून ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की जगह ली है ।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सूत्रों का कहना है नया कानून 20 जुलाई यानि आज से लागू माना जाएगा. नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 (Consumer Protection Act-2019) को सरकार ने अधिसूचित कर दिया है. इस नए कानून के लागू होते ही ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कई नए नियम लागू हो गए हैं. जो पुराने एक्ट में नहीं थे. खास तौर से पिछले कुछ सालों में आए नए बिजनेस मॉडल्स को भी इसमें शामिल किया गया है ।
नए कानून की ये हैं विशेषताएं
-नए कानून में उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापन जारी करने पर भी कार्रवाई की जाएगी
-उपभोक्ता देश के किसी भी कंज्यूमर कोर्ट में मामला दर्ज करा सकेगा
-नए कानून में Online और Teleshopping कंपनियों को पहली बार शामिल किया गया है
-खाने-पीने की चीजों में मिलावट होने पर कंपनियों पर जुर्माना और जेल का प्रावधान
-कंज्यूमर मीडिएशन सेल का गठन. दोनों पक्ष आपसी सहमति से मीडिएशन सेल जा सकेंगे
-PIL या जनहित याचिका अब कंज्यूमर फोरम में फाइल की जा सकेगी. पहले के कानून में ऐसा नहीं था
-कंज्यूमर फोरम में एक करोड़ रुपये तक के केस दाखिल हो पाएंगे
-स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में एक करोड़ से दस करोड़ रुपये तक के केसों की सुनवाई होगी
-नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में दस करोड़ रुपये से ऊपर केसों की सुनवाई

पंचायत तंत्र-रायपुर । पूरी दुनिया में एक करोड़ 45 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं, जबकि भारत में ये आंकड़ा 11 लाख का है. पिछले 6 महीने ने कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है जिससे अब सिर्फ वैक्सीन ही छुटकारा दिला सकती है. दुनिया भर में कोरोना की वैक्सीन बनाने की होड़ मची हुई है. इस होड़ में भारत भी शामिल है ।
इसी बीच अच्छी खबर ये है कि आज से को-वैक्सीन नाम के स्वदेशी वैक्सीन का दिल्ली के एम्स में ह्यूमन ट्रायल शुरू होने जा रहा है. इस वैक्सीन का नाम है ‘Covaxin’ और बहुत जल्द ये वैक्सीन महामारी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के हाथों में आ सकती है ।
‘Covaxin’ के पहले और दूसरे चरण के क्लीनिकल टेस्ट की अनुमति दी जा चुकी है और पिछले हफ्ते से इसका इंसानों पर टेस्ट शुरू हो चुका है. आइसीएमआर और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड मिलकर ‘Covaxin’ बना रही है और आज से इसका ह्यूमन ट्राइल दिल्ली के एम्स में शुरू हो जाएगा ।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना किलर वैक्सीन का ह्यूमन टेस्ट दिल्ली एम्स के साथ साथ देश के कुल 12 सेंटर्स पर हो रहा है. पहले चरण में कुल 375 वॉलंटियर पर ट्रायल होगा, जिसमें से 100 लोगों का टेस्ट दिल्ली के एम्स में होगा. सिर्फ 18 से 55 साल के उम्र के लोग ही ट्रायल में शामिल हो सकेंगे ।
बता दें कि जिस शख्स पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होगा पहले उसका कोविड टेस्ट किया जाएगा. खून, लीवर, बीपी और किडनी समेत तमाम टेस्ट में स्वस्थ पाए जाने वाले को ही वैक्सीन की डोज दी जाएगी. इसके बाद ये तय होगा कि इसके अगले चरण में क्या होने वाला है ।