Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत बाम्बरा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाम्बरा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा खाद्य एवँ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी में नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते स्तर को देखते हुए रायपुर में एक बार फिर सख़्ती बढ़ाई गई और आम दुकानों को 7 बजे और ढाबों को 9 बजे बंद कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मगर शहर के अंदर और शहर के बाहर दोनों ही जगहों में देर रात तक ढाबे खुले रहते हैं। और कोरोना गाइडलाइन का उंल्लघन करते हुए पार्सल की जगह टेबलों में बिठाकर खाना परोसा जाता हैं। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। 9 बजे के बाद भी ढाबों में खाना परोसा जाता हैं। जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना महामारी के बढऩे का खतरा और भी बढ़ जाता हैं। एक तरफ कोरोना संक्रमण लोगो को अपनी चपेट में ले रहा हैं। वही दूसरी तरफ लोग अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। पुलिस प्रशासन और निगम के आला अधिकारी रोजाना रात को सड़कों में घूमते रहते हैं, मगर इनके घूमने का भी कोई ज्यादा लाभ दिख नहीं रहा हैं। आए दिन कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में कई लोगों को ले ही रहा हैं। बीते दिनों ही कोरोना से लोगों में डर बढ़ सा गया हैं। मगर कुछ रहीसजादों को इस संक्रमण से खेलने की पड़ी हुई हैं। अच्छे स्वाद के लिए लोग अपने पसंदीदा होटल, ढाबों और गुमटियों तक खिंचे चले आते हैं। पैसा खर्च करने से भी नहीं हिचकिताते। मगर आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से रायपुर पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम बार-बार अपील कर रही हैं कि अपनी दुकानों को 7 बजे और ढाबों को 9 बजे बंद कर दें। निगम आयुक्त ने दिया बयान : निगम आयुक्त ने इस मामले में बताया कि अगर ऐसा कोई लापरवाही वाला काम हो भी रहा हैं तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को दिखाया आईना, बनाया जाए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

पंचायत तंत्र- रायपुर । विधायक विकास उपाध्याय ने संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. मीडिया से रूबरू होते हुए उपाध्याय ने कहा कि अब जाकर सपनों का छत्तीसगढ़ बना है. सरकार गांव, गरीब व किसान के लिए कार्य कर रही है. आज चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी सरकार बेहतर कार्य कर रही है. कोरोना के मामले में हमारी सरकार ने हर संभव प्रयास किया है ।
लॉकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों की सहायता की गई. विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ जागरूक है. कोरोना के मामले जिस प्रकार बढ़ रहे हैं, हमें लोगों में और जागरूकता लानी होगी. विकास ने कहा कि जो विभाग मुझे मिला है, उससे संबंधित कामों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ।
राहुल के नेतृत्व में आगे बढ़े कांग्रेस
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़े. इस समय राहुल गांधी केंद्र सरकार को सटीक आईना दिखा रहे हैं ।
राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमलावर है. कोरोना के लेकर उन्होंने सरकार को पहले ही आगाह कर दिया था. फ्रंट पर आकर वो सरकार से लड़ रहे हैं. ऐसे में उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष पद की कमान सौंपनी चाहिए ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण के रोकथाम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से ज्यादा मृत्यु क्वारंटाइन सेंटर में हुई है. इनके कारणों की न्यायिक जांच होनी चाहिए, क्योंकि छग में तेजी से कोरोना फैलने का प्रमुख कारण क्वारंटाइन सेंटरों की अव्यवस्थाएं हैं, जिसके लिए राज्य सरकार सीधे जिम्मेदार है ।
अजय चंद्राकर के इस आरोप पर विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर भाजपा के अनुभवी नेता है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कोरोना की शुरुआत हुई थी तो भाजपा नेता कहा थे. जनता जब परेशान थी तो भाजपा के किसी भी नेता ने सड़क पर उतरकर लोगों की मदद नहीं की ।
पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्टेज पर पहुंच गया है। रोज 100 के करीब मिल रहे हैं। बावजूद लोगों की लापरवाहियां कम नहीं हो रही हैं। चंद दिनों पहले कलेक्टोरेट के पास आक्सीजोन का लोकार्पण हुआ है, जिसके बाहर बोर्ड लगाया गया है कि मास्क पहनकर ही अंदर जाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है लेकिन इस पर अमल कराने के लिए ऑक्सीजोन के बाहर गार्ड तैनात नहीं है। लोग मास्क पहनना तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं आक्सीजोन में मार्निंग वॉक करने वाले बिना मास्क उद्यान में घंटों बिता रहे हैं। बिना मास्क वाकिंग करते कुछ वीडियो और फोटोग्राफ्स मिले हैं। जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन को चाहिए कि ऑक्सीजोन को तत्काल सुरक्षा में लेकर बाहर सुरक्षा गार्ड लगा कर और पूरे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बगैर मास्क लगाए लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाएं। ऑक्सीजोन में हर रोज सैकड़़ों लोग वाकिंग और घूमने के लिए पहुंचते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
पंचायत तंत्र – रायपुर । नगर निगम का गार्डन नशेडिय़ों का अड्डा बनता जा रहा है। पिछले एक महीने के भीतर यहां से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते तीन लोगों को पक?ा जा चुका है। शुक्रवार को फिर मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 500 नग नशीली टेबलेट के साथ न्यू चंगोराभाठा के राजेश साहू (32) को घेराबंदी कर दबोचा। आरोपित से टेबलेट की खरीद-बिक्री के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आने वाले दिनों में शहर में नशीली दवा खपाने वाले बड़ा रैकेट का पर्दाफाश होगा।
कोतवाली सीएसपी देवचरण पटेल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम गार्डन के सामने ट्रैफिक कार्यालय के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहे राजेश साहू को पक?ा गया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली में चार अलग-अलग पैकेट में 500 नग स्पास प्लस, वी केयर नामक नशीली टेबलेट और कैप्सूल मिला। पूछताछ करने पर उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में बाहर से टेबलेट लाकर नशे के आदि युवाओं को बेचना बताया। मामले में उसके खिलाफ धारा 21(ख) नारकोटिक्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। नशीली दवा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान पिछले कई महीने से चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही कोतवाली, मौदहापारा, गंज क्षेत्र से कफ सिरप और चरस का जखीरा पुलिस ने जब्त कर तस्करों की गिरफ्तारी की थी।

पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। लॉक डॉउन से उत्पन्न परिस्थितियों से जिलों में स्थित विभिन्न उद्योगों, फर्मों और संस्थानों में काम करने वाले कुशल और अकुशल श्रमिकों की संख्या में कमी की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
राज्य सरकार के उद्योग एवं श्रम विभाग तथा व्यावसायिक संगठनों से समन्वय कर विभिन्न उद्योगों और संस्थानों से मिली जानकारी के आधार पर जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इससे श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार कैम्पों के आयोजन और प्रक्रिया के संबंध में सभी जिलों के कौशल विकास नोडल अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि रोजगार कैम्प आयोजन के दौरान कोविड महामारी के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाईड लाईन्स का अनिवार्यतः पालन किया जाए। जिलों के नोडल अधिकारियों को आयोजित किए जाने वाले रोजगार कैम्प के लिए स्थान का चयन और कैम्प में शामिल होने वाले प्रवासी श्रमिकों की संख्या का निर्धारण करने के निर्देश दिए गए हैं। कैम्प के दौरान सभी लोगों द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने और एक समय में कैम्प में अधिकतम 20 व्यक्तियों की उपस्थिति रखने के निर्देश दिए गए हैं।
रोजगार कैम्प स्थल पर कोविड महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे मास्क, सेनेटाईजर, थर्मल स्केनर आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रवासी मजदूरों की जानकारी नियोक्ताओं को सीधे उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे नियोक्ता प्रवासी श्रमिकों से सीधे सम्पर्क स्थापित कर सकें। नियोक्ताओं को दूरभाष या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वेबीनार जैसे माध्यमों के द्वारा भी प्रवासी श्रमिकों से सम्पर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई प्रवासी श्रमिक स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर हेतु चिन्हांकित नियोक्ताओं एवं रोजगार की प्रकृति जानने का इच्छुक हो तो उसे नियोक्ताओं की जानकारी उपलब्ध करायी जाए।


पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने सभी 70 वार्डों के सभी पशुवध गृहों, मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया है।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शत प्रतिशत बंद रखने का निर्देश है।
कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, पर्युषण पर्व का प्रथम दिन 16 अगस्त,गणेश चतुर्थी 22 अगस्त,पर्युषण पर्व का अंतिम दिन 23 अगस्त ,डोल ग्यारस 29 अगस्त पर बंद रखने और मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल मांस-मटन जब्त किया जाएगा ।
संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत चोपड़ा ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और जोन स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के कहा है।
नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि,निर्धारित दिनों में निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो संबंधित जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
आदेश का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस- मटन जब्त कर संबंधित दुकानदार और व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही जिम्मेदारी अधिकारियों को चेतावनी दी गई है नियम का उल्लघंन होने पर उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक आज रायपुर में 27 नए कोरोना मरीजो की पहचान की गई है। जिसमे शांति नगर में एक ही परिवार के 18 पॉजिटिव, नगर निगम के पूर्व अधिकारी समेत 2 पत्रकार भी संक्रमित हुए है। वहीं मंत्रालय में पदस्थ श्रम विभाग के 1 कर्मचारी की मौत हो गई है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश की राज्यपाल अनुसूइया उईके से राजभवन में मुलाक़ात की और उन्हें प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक प्रतिशोधवश दी जा रही प्रताड़ना से अवगत कराया ।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुलाक़ात के दौरान राज्यपाल उईके के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के संबध में चर्चा की और पूरे मामले की उचित जांच की मांग की है। कौशिक ने पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ता के घर में हुई तोड़फोड़ के साथ ही प्रदेश में कार्यकर्ताओं पर हो रही एकतरफा प्रशासनिक कार्रवाइयों को लेकर भी चर्चा की तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है ।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्भावनापूर्ण व बदले की कार्रवाई की जा रही है। भाजपा इस तरह की कार्रवाइयों का विरोध करती है। कौशिक ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ पार्टी संगठन और हम सब खड़े हैं। हर परिस्थितियों में हमें जनहित में सक्रिय रहना होगा। निश्चित ही हमारी जीत होगी। प्रशासन किसी भी तरह से गलत कार्रवाई में सहभागी न बने।
इस दौरान सांसद मोहन मांडवी, पूर्व विधायक सुमित्रा मार्रकोले, जिला अध्यक्ष हलधर साहू, प्रीतपाल सिंह, रवि तिवारी, मोनिका, असीम राय, अशोक बलेचा, दीपांकर राय सहित पार्टी के कांकेर जिला से आये कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।