Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
ओपी जिन्दल स्कूल ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड

पंचायत तंत्र- रायपुर । 16 जुलाई 2020 । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) के दसवीं परीक्षा परिणाम में ओपी जिन्दल स्कूल, रायगढ़ के छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष 401 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 103 विद्यार्थियों ने 90 एवं 255 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक अंक प्राप्त किए। 45 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। स्कूल के शानदार परिणाम पर जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, उनमें प्रभगुन सिंह टुटेजा 98.2, पुष्पक पटेल 98, धनराज रतेरिया 97.8, पी. दीपिका 97.8, आयुष पटेल 97.8, शुभांग नंदे 97.4, भूपेश मिश्रा 97.2, तानिया पटेल 97.2, दिविजा रायचौधरी 97.2, मनन पटेल 97.2, साईं प्रथम 97, गार्गी मिश्रा 96.8, भूमिका अग्रवाल 96.8, नयोनिका सरकार 96.4, साक्षी अग्रवाल 96.4, इशान उरगांवकर 96.4, जससिमरत भल्ला 96.4, आयुषी झा 96.4, रिध्दि दत्ता 96.4, अंशुल ठक्कर 96.2, अंशिका गौतम 96.2, गंदेति कुंदन 96.2, सोनिया पटेल 96.2, अविराज मेहर 96, याशी सिंह 96, ओम नामदेव 95.8, शुभम मिश्रा 95.8, निधि कुलमित्र 95.6, अर्चित शर्मा 95.6, अपराजिता गुप्ता 95.6, अभिनव साहू 95.4, ऐशन्या मिश्रा 95.4, शाश्वत अग्रवाल 95,4, आर्य महेश 95.4, सी. जाह्नवी 95.2, अंजलि वर्मा 95.2, वंश अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विशेष उपलब्धि हासिल की।
इस उपलब्धि पर जिन्दल स्टील एवं पावर लिमिटेड के सीओओ डीके सरावगी, प्रेसिडेंट प्रदीप टण्डन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य आर. के. त्रिवेदी ने कहा कि लगभग 5800 विद्यार्थियों वाले हमारे विद्यालय ने एक बार फिर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों, अभिभावकों और स्कूल मैनेजमेंट को भी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शानदार रिजल्ट की बधाई दी।

पंचायत तंत्र-रायपुर । संसदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद अब निगम मंडलों की सूची भी राज्य सरकार ने जारी कर दिया है, क्योंकि कल ही हमने संभावित नामों को लेकर खबर प्रकाशित किया था. उन्हीं नामों को सरकार ने सूची में शामिल किया है. इस सूची में 32 नेताओं को जगह मिली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है ।
पहली सूची में संगठन के बड़े नेताओं को तरजीह दी गई है. सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करते हुए कई विधायकों को भी इसमें स्थान दिया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग, निगम, मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में रायपुर से 14, बस्तर से 6, सरगुजा बिलासपुर और दुर्ग से 4-4 नाम शामिल है ।
देखिए किसे कहां मिली जगह


पंचायत तंत्र- रायपुर । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कल रात एक दिवसीय प्रवास पर अचानक रायपुर पहुँचते, फिर रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे मुख्यमंत्री निवास जाते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एकांत में एक घण्टे से अधिक समय तक चर्चा करते हैं. बघेल से मिलने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास निकलकर से विधानसभा अध्यक्ष के बंगले पहुँचते हैं. यहाँ वे डॉ. चरणदास महंत से भी एक घण्टे तक चर्चा करते हैं ।
स्पीकर हाउस से निकलने के बाद दिग्विजय सिंह सीधे मंत्री टीएस सिंहदेव के पास जाते हैं. सिंहदेव से भी करीब एक घण्टे तक गुफ़्तुगू करते हैं. उनके साथ डिनर करते हैं. दिग्विजय सिंह की प्रदेश के तीनों ही नेताओं के इस तरह मुलाकात के मायने का कोई वजह तो सामने नहीं आया, लेकिन सियासी गलियारों में इसकी चर्चा खूब है. इन मुलाकातों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में जिस तरह के हालात बने हैं उससे भी जोड़कर देख रहे हैं ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली रवाना होने से पहले गुरुवार सुबह जोगी परिवार से मिलने पहुंचे, जहां जोगी बंगला में अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी और पूरे परिवार से मुलाकात की. इसके बाद सुबह 9.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इससे पहले कल रात दिग्जिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले थे ।
जेसीसी-जे अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि पापा के 5 दशकों से अभिन्न मित्र रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज रायपुर निवास में मुझसे सौजन्य भेंट करके सांत्वना दी. पापा के जाने के बाद ऐसे चुनिंदा व्यक्ति बचे हैं, जो मेरा मार्गदर्शन कर सकते है. मुझे गर्व है कि दिग्विजय अंकल, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव व्यक्तिगत सम्बन्धों को राजनीति से अधिक महत्व दिया, उनमें से एक हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे थे. सीएम समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं से मुलाकात के बाद आज सुबह वो वापस दिल्ली चले गए है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस को नहीं देखा जा सकता है. मोदी से राहुल ही लड़ सकते हैं ।
खबर के मुताबिक राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के विषय पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस में लीडरशीप गांधी परिवार से बाहर या नेहरू गांधी के बिना नहीं देखा जाता. कम से कम मैं तो कतई नहीं देखता. नरेंद्र मोदी से राहुल ही लड़ सकते हैं. राहुल को कमान अपने हाथ में लेना चाहिए ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मार्क तुलीं द्वारा अवकाश प्राप्त करने के पश्चात BBC पर उनका साक्षात्कार लिया गया. जिसमें उनसे प्रश्न किया गया कि आप भारतवर्ष से इतने समय तक जुड़े रहे, क्या अन्तर आया है, स्वाधीनता प्राप्ति के बाद ? उनका उत्तर था अंग्रेज़ी राज समाप्त होने पर भी anglicised rule यहाँ विद्यमान है और कोई भी यहाँ अपनी भाषा में बात नहीं करना चाहता ।
नेल्सन मंडेला का कथन है यदि किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात की जाए जो वह समझता है, तब वह उसके दिमाग़ में जाती है, लेकिन यदि उसकी अपनी भाषा में बात की जाए तब वह उसके दिल में जाती है. विविधता से भरे हमारे देश में अनेक भाषाएँ हैं और सभी महत्वपूर्ण किंतु अनेकानेक भाषाओं के बावजूद आज भी इंग्लिश ही किसी व्यक्ति के बुद्धिमान और जानकार होने का पैमाना है ।
भारतीय भाषाएँ हिंदी, तेलगु, तमिल आदि सभी साहित्यिक रूप से समृद्ध और सम्पन्न हैं, लेकिन अफ़सोस है कि अभी भी अंग्रेज़ी का राज है. कहते हैं ना अंग्रेज़ चले गए अंग्रेज़ी छोड़ गए. यहाँ कहने का आशय बिलकुल भी यह नहीं कि अंग्रेज़ी ख़राब भाषा है. इंग्लिश का अपना अंतरराष्ट्रीय महत्व है और इंग्लिश भी आवश्यक है, लेकिन इंग्लिश के कारण भारतीय भाषाओं की उपेक्षा भी उचित नहीं. अनेक बार व्यक्ति कि पृष्ठभूमि भी उसकी भाषा पर पकड़ विनिश्चित करती है. आज के तकनीकी युग में बड़ी आसानी से एक भाषा से दूसरे में अनुवाद किया जा सकता है. प्रश्न सिर्फ़ महत्व का है. फ़्रेंच, जर्मन लोग अपनी भाषा में ही बात करते हैं इंग्लिश में नहीं ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने बुधवार को धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम मटिया,जरौंदा और निलजा के गोठानों व सारागांव के धान चबूतरा तथा पवनी के स्टॉप डैम के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ग्राम मटिया में गोठान की अव्यवस्था और आधारभूत कार्य नहीं होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए. इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने पंचायत सचिव देव कुमार यादव को स्थल पर ही निलंबन आदेश जारी किया ।
कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने गोठानों का निरीक्षण करते हुए कहा कि गोठान के लिए शासन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया जाए. संबंधित अधिकारी कार्यशैली में सुधार करें, काम मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ग्रामीण पशुओं को अनिवार्य रूप से गोठानों में लाए. पशुओं के गोठान में आने से खुले में चराई से मुक्ति मिलने के साथ-साथ पशुओं के सुरक्षा और उचित देखभाल हो सकेगा ।
गोठान को शासन के मंशानुरूप बहुआयामी केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है. उन्होंने कहा कि आगामी 20 जुलाई से गोठनों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी की जानी है. उन्होंने गोबर के संग्रहण के लिए गौठान में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए. गोठानों से महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वयं के आर्थिक स्त्रोत को बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा ।
गोठान में पशुओं के लिए चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो,इसके लिए चारागाह में नेपियर घास तत्काल लगाने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने गोेठान में उपस्थित स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से गोठान को विकसित करने तथा अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निराकृत करने के निर्देश दिए. इसी तरह ग्राम सारागांव में बन रहे धान चबूतरा के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. इसी तरह ग्राम पवनी में नाला जीणोद्धार के लिए बनाए गए स्टॉप डैम का भी निरीक्षण किया ।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गौठान में पानी की सुविधा के अनुरूप स्व-सहायता समूह की महिलाएं बाड़ी में सब्जी लगाए. गौठान में निर्मित किये जा रहे वर्मी खाद और अन्य दैनिक उपयोग के लिए निर्मित सामग्री के उपयोग के लिए सभी को प्रेरित किया जाए. इससे स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ गौठान समिति को आय का स्त्रोत बन सकेगा. गोठान से आय सुनिश्चित हो जाने के बाद समूह की महिलाओं की संख्या बढाई जाएगी. गौठान में बहुत सी गतिविधि संचालित किया जाना है ।
इससे रोजगार के अवसर निर्मित होंगे. गोठान में पशुओं के एकत्रित होने से फसल को बचाने में मदद मिलेगी. इसके अतिरिक्त गौठान में आवश्यक सभी व्यवस्थाए करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. निरीक्षण के दौरान गांव के सरपंच,पंचगण, धरसींवा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीला राम पटेल,संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण निरीक्षण स्थल पर उपस्थित थे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना संकट के बीच राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम इस समय घर में रहकर खेत में रोपा लगा रही है. फूलो देवी की रोपा लगाते हुए की यह तस्वीर उनके गृह क्षेत्र बस्तर संभाग के कांकेर जिले की है, जहां वो अपने खेत में रोपाई जोताई का काम कर रही हैं ।
फूलो देवी नेताम की इस तस्वीर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी ट्विटर पर ट्वीट किया है और कहा है कि हमारी राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम. ख़ून, पसीने और परिश्रम से हमें मज़बूती देते हैं, फिर चाहे वो फसल हो या फिर संगठन ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । वाहनों का कटिंग पार्ट्स, रेलवे का लोहा और अन्य कबाड़ गाड़ी में रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे अंतरराज्यीय कबाड़ी को पुलिस ने पकड़ा है. बरगढ़ ओडिसा से रायपुर आए आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपए कीमत का 33 टन कबाड़ जब्त किया गया है ।
थाना उरला पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली की सिंघानिया चौक के पास एक व्यक्ति मेटाडोर में वाहनों का कटिंग पार्ट्स, रेलवे का लोहा एवं अन्य कबाड़ रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. इस पर उरला थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति से पूछताछ की ।
व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश सिंह पिता उज्जवल सिंह (34 साल) ग्राम उत्पलि बोड़ेन ओडिसा का रहने वाला बताया. टीम ने मेटाडोर में रखे वाहनों के कटिंग पार्ट्स, रेलवे का लोहा एवं अन्य कबाड़ पाया, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया ।
पुलिस टीम के कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दिनेश सिंह ने सामानों को चोरी का होना और बिक्री के लिए रायपुर लाना बताया. आरोपी के कब्जे से चोरी की वाहनों का कटिंग पार्ट्स, रेलवे का लोहा एवं अन्य 33 टन कबाड़ कीमत लगभग 1,00,000 रुपए और मेटाडोर वाहन को जब्त किया. आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में 41(1$4)/379 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में कई घंटों तक चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब खत्म हो गई है. इस बैठक में गो-धन न्याय योजना पर विस्तार से चर्चा की गई है. कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी गो-धन के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा चर्चा ये भी हुई कि जिन विधायकों को संसदीय सचिव और निगम मंडल में जगह न मिल पाए उन्हें भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी ।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि गो-धन न्याय योजना पर चर्चा हुई है. योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसके साथ ही विधायक निधि की राशि अब गौठान के लिए भी खर्च कर सकेंगे ।
बैठक में चर्चा ये भी हुई है कि मुख्यमंत्री ने उन विधायकों को भी आश्वस्त किया है, जो कि संसदीय सचिव नहीं बन पाए हैं और निगम मंडल में जगह नहीं मिलेगी उन विधायकों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी ।
वहीं इस बैठक में निगम-मंडल को लेकर चर्चा की गई है. कयास ये लगाए जा रहे है कि अब निगम मंडल के अध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी की जा सकती है ।