Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
पंचायत तंत्र-रायपुर । कोरोना काल में जब घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है, वहीं सब्जियों के दामों में लगातार वृद्धि होने से मध्यवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है. बरसात की वजह से स्थानीय फसल बर्बाद को हुए नुकसान की वजह से दूसरे प्रदेश से सब्जियों की आपूर्ति हो रही है ।
बरसात के दिनों में बाजार में सब्जियों कीमत सुनकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं. बात करें शिमला मिर्च की तो थोक में 50 रुपए तो चिल्हर में 80 रुपए किलो बिक रहा है. इसी तरहटमाटर थोक में 35 से 45 तो चिल्हर में 55 से 70 रुपए, गोभी थोक में 30 तो चिल्हर 60 से 80 रुपए, बंधी थोक में 13 तो चिल्हर 30 रुपए, करेला थोक में 35 तो चिल्हर 60 से 80 रुपए, भाटा थोक में 30 तो चिल्हर में 40 से 50 रुपए, लौकी थोक में 10 से 14 तो चिल्हर 20 रुपए किलो मिल रहा है ।
वहीं मिर्च थोक में 45 तो चिल्हर में 70 से 80 रुपए, मूली थोक में 20 तो चिल्हर 30 से 40 रुपए, कुंदरू थोक में 15 तो चिल्हर में 30 से 40 रुपए, कोचई थोक में 25 तो चिल्हर 30 से 40 रुपए, गाजर थोक में 20 रुपए तो चिल्हर में 30 से 40 रुपए, आलू थोक में 23 तो चिल्हर में 28से 30 रुपए, प्याज थोक में 10 से 13 तो चिल्हर में 15 से 20 रुपए, लहसुन थोक में 90 तो चिल्हर में 100 से 120 रुपए किलो बिक रहा है. सब्जी व्यापारियों की माने तो ज्यातार सब्जियों दूसरे प्रदेशों से आ रही है. आलू, परवल बंगाल से, प्याज नासिक – महाराष्ट्र से, लहसुन इंदौर से मंगाई जा रही है. टमाटर बेंगलुरु से, लहसुन कोटा – राजस्थान से तो गोभी, बंधी छिंदवाड़ा – मध्यप्रदेश से मंगाए जा रहे हैं ।

पंचायत तंत्र-रायपुर। नगर निगम जोन-2 को दफ्तर को सील कर दिया गया है। शहीद स्मारक स्कूल परिसर में है जोन कमिश्नर का ऑफिस। जोन-2 में स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद दफ्तर को सील कर दिया गया है। डोर-डू-डोर यूज़र चार्ज वसूली के दौरान संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही दफ्तर को भी पूरी तरह सेनिटाइज किया गया है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं।
डोर-डू-डोर यूज़र चार्ज वसूली के दौरान संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही दफ्तर को भी पूरी तरह सेनिटाइज किया गया है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं।

पंचायत तंत्र-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन उद्योग को पुनर्जीवित किया जा रहा है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग विभाग प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्ययोजना बनाकर उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध करा रहा है। साथ ही विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हर संभव मदद दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक (विकास) श्री शंकर लाल धुर्वे ने बताया कि सरगुजा जिले के कालीन बुनकरों को नियमित रोजगार देने के लिए दो दशक से बंद पड़े मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन उद्योग को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा मैनपाट के रेखापार में कालीन निर्माण केंद्र में 20 कालीन शिल्पकारों द्वारा कालीन उत्पादन का काम शुरू किया गया है। इसको और अधिक विस्तार देने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से लगभग 100 से अधिक कालीन बुनाई करने वालों कारीगरों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बतौली, सीतापुर के सैकड़ों कालीन बुनाई करने वाले कारीगर भदोही और मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) जाकर कालीन बुनाई का काम करते थे, अभी वहां नहीं जा पाने के कारण बेरोजगार हैं। इन कारीगरों को मैनपाट के कालीन बुनाई केन्द्र से जोड़कर इन्हें रोजगार देने की पहल बोर्ड ने शुरू की है, ताकि कालीन बुनाई करने वाले स्थानीय कारीगरों को मैनपाट में ही रोजगार मिल सके। इन कारीगरों को मैनपाट के केन्द्र से जोड़ने से तिब्बती कालीन की बुनाई के काम में तेजी आएगी।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार शाम रायपुर दौरे पर आएंगे. शाम साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और निजी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. इसके अलावा दिग्विजय सिंह के अचानक दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है, क्योंकि संसदीय सचिवों और निगम मंडलों में नियुक्ति के बीच अचानक छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे हैं।

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने रायपुर निवास परिसर में आयोजित सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में 15 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नव-नियुक्त संसदीय सचिवों में श्री चिंतामणी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि पारसनाथ राजवाड़े, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय, द्वारिकाधीश यादव, गुरूदयाल सिंह बंजारे, इंद्रशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, रेखचंद जैन, सुश्री शकुन्तला साहू, शिशुपाल सोरी, यू.डी. मिंज, विकास उपाध्याय और विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने बारी-बारी से हिन्दी में शपथ ली।
शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नव नियुक्त संसदीय सचिवों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी संसदीय सचिवों को अनुभवी मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त संसदीय सचिवों से इस अवसर को सीखने के रूप में लेने और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सफलता के लिए अपने क्षेत्र में पकड़, प्रशासकीय काम-काज की जानकारी तथा विधानसभा की गतिविधियों में पारंगत होना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और लोगों को राहत पहुंचाने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य रहा है। इसके लिए उन्होंने आम नागरिकों, शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई, इससे लड़ना पड़ेगा। इससे बचाव के तरीके को कड़ाई से अमल में लाने की भी अपील की। उन्होंने इस मौके पर राजीव गांधी न्याय योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश और दुनिया का ऐसा पहला राज्य है, जो गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर खरीदने की शुरूआत करने जा रहा है। समारोह में गोधन न्याय योजना का लोगों ने करतल ध्वनि कर समर्थन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, ग्रामीणों, आदिवासियों और श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से कोरोना संकट काल के दौरान सीधे राशि उपलब्ध कराई गई है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने जनहितैषी नीतियों का पालन किया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बेहतर और गतिशील रही है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्री पी. एल. पुनिया, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रीगण, विधायकगण, अनेक जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह ने किया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन से सभी नव-नियुक्त संसदीय सचिवों को मंत्रियों से सम्बद्ध करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। जिसके तहत संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव को स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से, विनोद सेवन चंद्राकर और श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे को स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से सम्बद्ध किया गया है। चन्द्रदेव प्रसाद राय और शिशुपाल सोरी को वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से, सुश्री शकुन्तला साहू को कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के साथ, श्री विकास उपाध्याय और चिंतामणि महाराज को गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से, श्रीमती अंबिका सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार से, यू.डी. मिंज को वाणिज्यिक कर (आबकारी) और उद्योग मंत्री कवासी लखमा से सम्बद्ध किया गया है।
संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े को उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल से, श्री इंद्रशाह मण्डावी को राजस्व एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल से, श्री कुंवरसिंह निषाद को खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत से, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया से तथा श्री रेखचंद जैन को नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से सम्बद्ध किया गया है।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विलुप्त होती बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति की कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पहली छात्रा कुमारी निर्मला को आगे की पढ़ाई के लिए स्वेच्छा अनुदान से एक लाख रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने निर्मला को शासकीय नौकरी देने तथा आगे की पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था का भी आश्वासन दिया है।
निर्मला ने मुख्यमंत्री बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निर्मला की शिक्षा के प्रति ललक की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने निर्मला को शोभा टाह फाउंडेशन की ओर से एक लेपटॉप भेंट किया। कृषि मंत्री रवींद्र चौबे और नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, फाउंडेशन के संस्थापक श्री अनिल टाह और सहयोगी श्री अमर गिदवानी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुमारी निर्मला बिरहोर जनजाति की पहली छात्रा हैं, जिन्होंने इस वर्ष 12 बोर्ड की परीक्षा 58 प्रतिशत अंकों के साथ नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की है। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के झरगांव निवासी निर्मला के पिता कुँवरराम, माता श्रीमती बिरसमनी बाई, बिरहोर समाज के श्री जगेश्वर राम ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पूछने पर निर्मला ने बताया कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षिका बनना चाहती हैं। निर्मला के पिता श्री कुँवरराम वनोपज संग्रह और मजदूरी करते हैं ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने विगत दिवस गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों एवं नवीन राशन कार्ड वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करें। श्री अग्रवाल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व मंत्री ने विकास खण्ड मरवाही के 22 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण किया। उन्होंने ग्राम हर्री के बिरसपतिया, सम्पतिया, ग्राम घुसरिया की श्रीमती लीलावती, ग्राम बेलझिरिया की श्री कृष्णबाई, पुन्नीबाई, श्रीमती जगतीबाई, कुसुमबाई, श्रीमती मानकुवंर, उर्मिला बाई, ललिता बाई, सुमित्राबाई, सोनरिया बाई, इन्द्रकुवंर, चांदनी, सोनिया बाई, श्रीमती गोवाती बाई, दीपक, ग्राम धोबहर की श्रीमतीं मुन्नीबाई, ग्राम बंधौरी की श्रीमति लीलाबाई, श्रीमती राधाबाई को वन भू-अधिकार पत्र का वितरण किया।
इसी प्रकार उन्होंने विकासखण्ड गौरेला के ग्राम चुक्तीपानी की सुखवती, गंगावती, संगीता, आशा, समरतिया और ग्राम सारबहरा की ज्योति साहू, किरण बाई, इन्द्रवती, अनिता, सबीना फारूकी को नवीन राशनकार्ड का वितरण किया।

पंचायत तंत्र- रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के ग्राम सरवानी, बरगढ़ और पलगढ़ा में 64 लाख रूपए की लागत से निर्मित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन गांवो में आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, इंदिरा आवास, सामुदायिक भवन, पानी टंकी एवं पीडीएस भवन सह गोदाम का निर्माण किया गया है ।
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत किये गए विभिन्न निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुके है। गांव के निवासियों को इससे सुविधा मिलेगी । कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ समय से निर्माण कार्यों में जो अल्प विराम लगा था, उसे पुनः गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकता के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रो के लिए विकास कार्य स्वीकृत किया जाएगा। श्री पटेल ने सरवानी ग्राम में निर्मित सीसी रोड की लंबाई को बढ़ाने और इसे मुख्य सड़क तक जोड़ने का कार्य शीघ्र कराने की भी घोषणा की।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती पूर्णिमा विजय जायसवाल, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष श्री मेहत्तर उरांव, उपाध्यक्ष श्री कन्हैया पटेल, जनपद सदस्य बरगढ़ श्रीमती अर्चना रामलाल सिदार, ग्राम पंचायत सरवानी के सरपंच श्रीमती राजकुमारी गिरधर सिदार, उप सरपंच श्रीमती खिरोद्र देवी जायसवाल, बरगढ़ सरपंच श्री सुमित राम राठिया, बरगढ़ उपसरपंच श्रीमती उमा पटेल एवं बड़ी संख्या मेंग्रामवासी उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र – रायपुर। राजधानी में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है. रायपुर में कंटेंनमेंट जोन की संख्या बढ़कर कुल 225 हो गई है. जिसमें से 116 एक्टिव कंटेनमेंट जोन है और 109 इलाके को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है ।
एडीएम विनित नंदनवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे-जैसे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है, उनके आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे है. जैसे ही उस क्षेत्र का मरीज स्वस्थ्य हो जाता है और उस क्षेत्र में शासन के द्वारा निर्धारित समय पूरा हो जाता है, तो उसे डिनोटिफाईड किया जाता है. वर्तमान में 116 एक्टिव कंटेनमेंट जोन है और 109 कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाईड कर दिया गया है ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर दौरे पर पहुंचे है. संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते है. उन्होंने संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर कहा कि पूर्ण रूप से संतुलित सूची है, सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. निगम मंडल की लिस्ट पर कहा कि वो भी जल्द ही जारी होगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संसदीय सचिव की नियुक्ति पर कहा कि 15 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है. बीजेपी के दिग्गज नेताओं को कांग्रेस विधायकों ने हराया है. ऐसे विधायकों को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए संसदीय सचिव का पद दिया गया है, ताकि वे सरकार में शासन प्रशासन की कार्यों की बारीकियां सीख सके और आने वाले समय में पार्टी का चेहरा बन सके. ऐसे युवा विधायकों को हमने संसदीय सचिव बनाकर उनको काम करने का मौका दिया।
सरकार विधायकों को दे रही अवसर
विधायकों को एडजस्ट करने के सवाल पर मरकाम ने कहा कि विधायक चुनकर आए है सरकार में आने वाले दिनों में जो प्रशासन की बारीकियां है क्या हो सकती, वो सीखने का मौका मिलेगा. जब कोई चुनकर आता है तो उनको बहुत कुछ सीखने के अवसर मिलना चाहिए. ये मौका भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने दिया है. ऐसे युवा विधायक जिन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों व मंत्रियों को हरा के आए. स्वभाविक है कि उनको सीखने और काम करने की ललक है. वह करने का अवसर हमारी सरकार देती है।
पार्टी में कोई असंतुष्ट नहीं
पार्टी के रूठे लोगों को मनाने को लेकर कहा मरकाम ने कहा कि हम 90 में 69 सीटों के साथ जीते हैं, तो पहले प्राधिकरण में मुख्यमंत्री के पास चाहे एसटी, एससी हो या ओबीसी प्राधिकरण हो पहले मुख्यमंत्री के पास जाता था, लेकिन हमने कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा देकर उनको मौका दिया. बीजेपी सरकार में 15 साल प्राधिकरण मुख्यमंत्री के पास था. भूपेश बघेल ने प्राधिकरण में विधायकों को भी मौका दिया है. काम करने का अवसर दिया है. कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं. रही बात संतुष्टि की तो ऐसा कोई नहीं होगा जो असंतुष्ट हो।
मुख्यमंत्री और हाईकमान का निर्णय
संसदीय सचिव के शपथ ग्रहण पर नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री, हाईकमान और हमारे प्रभारी का निर्णय है. संसदीय सचिव संसदीय मामलों में सहयोग करते हैं. मंत्रियों और सरकार के कामों में सहयोग करते हैं. इससे सरकार का परफॉर्मेंस बढ़ेगा और आज वे लोग शपथ लेंगे. उसके बाद उन लोगों का काम चालू हो जाएगा. निश्चित रूप से उसका लाभ हमारे प्रदेश को मिलेगा. निगम मंडल की सूची पर मंत्री डहरिया ने कहा कि बहुत जल्दी निगम मंडलों की सूची जारी की जाएगी।
बता दें कि भूपेश सरकार ने 15 संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है. जिन्हें आज शाम 4 बजे सीएम हाउस में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।