Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. रोजाना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. राजधानी रायपुर में रविवार को एक साथ 65 नए कोरोना के मरीज मिले है ।
रायपुर में मिले 65 कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक संख्या सुरक्षाबल के जवानों की है. जिसमें राजधानी से सटे तुलसी बाराडेरा में CRPF के 32 जवान संक्रमित मिले है. इसके अलावा आंरग में ITBP के 8 जवान पॉजिटिव मिले है ।
साथ ही विदेश से लौटे 6 मरीज और कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से 6 पॉजिटिव मिले है. इसके अलावा जवान के परिजन भी संक्रमित है, जिनकी पहचान की जा रही है. आज मिले सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । बसों में यात्री नहीं मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर पहले शुरू हुई बस सेवा बंद होने के कगार पर है. हालात यह है कि कई बसों में आधा दर्जन सवारी भी नही बैठ रही है. यात्री मिल भी रहे है तो इतने कम की बसों के डीजल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है ।
इस परेशानियों के कारण हफ्ते भर से बसों के संचालन में बस ऑपरेटरों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. अगर अगले एक हफ्ते तक हालात ऐसे ही रहे है तो बसों का संचालन बंद हो जाएगा. बता दे कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में10 फ़ीसदी बसों का संचालन शुरू हुआ था ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । स्वर्गीय अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. अमित के साथ ही उनकी पत्नी ऋचा जोगी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. अमित जोगी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है ।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा-
कल शाम को ऋचा और मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट मिली. ईश्वर के आशीर्वाद से हम दोनों- या ये कहें, तीनों!- कोरोना मुक्त हैं। डॉक्टरी सलाह के अनुसार ऐतिहातन हमारा होम क्वारनटाइन जारी रहेगा. इस दौरान विडीओ कॉन्फ़्रेन्स,फ़ोन कॉल और सोशल मीडिया से आपसे लगातार आपसे दूरियाँ कम करता रहूँगा ।
बता दें कि बीते दिनों अमित जोगी ने खुद ट्वीट करके कहा था कि उन्हें साँस लेने कुछ दिक्कतें हो रही है. गले खरास और दर्द है. सिर में दर्द और हल्का बुखार जैसा है. उनके लक्षण कोरोना जैसे हैं. इसके बाद वे होम क्वारेंटाइन हो गए थे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन में इस साल भाईयों की कलाई पर छत्तीसगढ़ में बनी अनोखी बांस और गोबर से तैयार राखियां सजेंगी। इन सुंदर और आकर्षक राखियों को धमतरी जिले के स्व-सहायता समूहों की महिलाएं तैयार कर रहीं हैं।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि बड़े पैमाने पर महिलाएं भाइयों के लिए नए तरीके से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी इनकी सराहना की है। मुख्यमंत्री की तारीफ से उत्साहित महिलाएं बड़े पैमाने पर चार तरह की राखियां बना रही हैं। ये राखियां आद्य बंधन नाम से तैयार की जा रहीं हैं। इनमें बच्चों के लिए राखियां, बांस की राखियां, गोबर की राखियां और भाई-भाभी के लिए कुमकुम-अक्षत बंधन राखियां बनाई जा रही हैं। इन राखियों को बाजार में 20 रूपए से 200 रूपए के दाम पर बेचा जाएगा।
जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी ने बताया कि कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ‘बिहान‘ योजना अंतर्गत जिले के छाती गांव स्थित मल्टी युटिलिटी सेंटर में महिलाओं को राखी बनाना सिखाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद छाती के अलावा नगरी विकासखण्ड के छिपली तथा कुरूद के नारी गांव के कुल 20 समूहों की 165 महिलाएं राखी तैयार करने में जुट गई हैं। इन समूहों को अब तक 1200 नग राखियों के लिए ऑर्डर मिल चुका है। इन राखियों की खासियत यह है कि बच्चों की राखी को क्रोशिया के एम्ब्रायडरी धागों से तैयार किया जा रहा है, जिसे ओज राखी का नाम दिया गया है। इसमें मुलायम इरेजर, शार्पनर, की-चेन, छोटा भीम, गणेशा, सेंटाक्लॉज जैसी सुन्दर और सुगढ़ कलाकृतियों को शामिल किया गया है। पर्यावरणीय सुरक्षा को देखते हुए बांस के बीज से राखियां बनाई जा रही हैं। भाई-बहन के साथ-साथ ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाने कुमकुम-अक्षत और बांस की जोड़ीदार राखी बनाई जा रही हैं। बांस की हस्त निर्मित राखी, बीज राखी, भाभी-ननद राखी और बच्चों की नवाचारी राखियों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है। इससे निश्चित तौर पर महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा और वह स्वालम्बन की ओर अग्रसर होंगी।
गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें: मुख्य सचिव

पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज यहां रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण, रामवन पथ गमन, आदिवासी क्षेत्रों में समुदायिक वनाधिकार पट्टों का वितरण, अनुसुचित जनजाति जिलों के आश्रम एवं छात्रावासों को मॉडल छात्रावास बनाने एवं सर्व सुविधा युक्त बनाने, सघन पौधरोपण, शहरी पशुओं के व्यवस्थापन, बिलासपुर में अरपा नदी के आसपास सौन्द्रर्यीकरण और व्यवस्थापन और एथॉनाल निर्माण के प्रोजेक्ट को लेकर शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में योजनावार विस्तार से समीक्षा की।
मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल ने राज्य शासन की अभिनव गोधन न्याय योजना जो 20 जुलाई को हरेली त्यौहार के शुभ अवसर पर शुरू होने जा रही है। मुख्य सचिव ने योजना के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सजगता और सर्तकता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए उनकी अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, कृषि विभाग के सचिव डॉ. एम. गीता, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. सहित समिति के अन्य अधिकारियों की लगातार बैठकें ली जा रही हैं, जिससे योजना को शुरू करने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से उनके जिले में योजना के क्रियान्वयन के संबंध में उनसे चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि गोठानों में स्व-सहायता समूहों द्वारा पशुपालकों से अच्छी गुणवत्ता का गोबर खरीदा जाएगा। गोठानों में बर्मी बेड बनाकर उनमें वर्मी कीड़े डाले जाएंगे, जिससे बर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर कृषि, उद्यानिकी और वन विभाग को विक्रय की जाएगी।
मुख्य सचिव ने बैठक में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुनगा के पौधे लगाएं तथा गार्डन में हरी पत्तेदार सब्जियां तथा स्थानीय जलवायु के अनुकूल फलदार पौधे लगाए, जो आंगनबाड़ी के हितग्राहियों के उपयोग के लिए हों। इसी तरह से जिस गांव में आंगनबाड़ी है वहीं के स्व-सहायता समूह को मुर्गीपालन शेड बनाकर दिए जाएं। आंगनबाड़ी केेन्द्रों के लिए अण्डों का क्रय गांव के ही स्व-सहायता समूह से किया जाए। इससे सुपोषण के लिए गांव में ही पौष्टिक खाद्य सामग्री मिलेगी और गांवों में ही लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने विभागीय मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लगातार सुपोषण अभियान की मानिटरिंग करें। सुपोषण अभियान के दौरान किसी की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य सचिव ने रामवन पथ गमन की समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव को बिलासपुर के शिवरीनारायण एवं गरियाबंद के राजिम में जाकर वहां के कलेक्टर एवं संभागायुक्त के साथ दौरा कर पर्यटन स्थल का सौर्दर्यीकरण एवं व्यवस्थापन कराएं। उन्होंने राम वन पथ गमन के मार्ग के सभी कार्यो की मानिटरिंग लगातार करते रहने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। श्री आर.पी.मंडल ने नगर निगम आयुक्त, बिलासपुर को अरपा नदी के किनारे सौंदर्यीकरण एवं जमीन व्यवस्थापन कार्य को कराने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, वन एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कृषि विभाग की सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, सहकारिता, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, हाउसिंग बोर्ड के एमडी श्री अय्याज तम्बोली, कलेक्टर रायपुर डॉ. एस भारतीदासन रायपुर नगर निगम के कमिश्नर श्री सौरभ कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटन नगर विकास प्राधिकरण श्री अंकित आनंद, पर्यटन विभाग की एमडी इफ्फत्त आरा, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौरव सिंह सहित कृषि, नगरीय विकास, लोक निर्माण, वन विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साढ़े तीन साल पूर्व घटित हत्या के एक मामले का खुलासा अब जाकर हुआ है. इस मामले में रायपुर पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया है. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है ।
दरअसल 11 जनवरी 2017 में सरोना में सीताराम ध्रुव सर में चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 24 जनवरी 2017 को इलाज के दौरान सीताराम की मौत हो गई थी. इस मामले में डीडी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की थी. सीताराम खपरापोल मसासमुंद का रहने वाला था ।
सीताराम के सर पर मिले चोट के निशान और शुरुआती पूछताछ में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जाँच कर रही थी. इस दौरान साढ़े तीन साल में पुलिस मृतक के परिजनों से कई बार पूछताछ कर चुकी थी. लेकिन कामयाबी अब जाकर जुलाई 2020 में पुलिस को मिली. पुलिस मृतक के बेटे पंकज ध्रुव की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाई हुई थी. पुलिस को जब यह पूरी तरह से यकीन हो गया कि सीताराम का हत्यारा उसका बेटा पंकज ही है, तो पुलिस कड़ाई से पूछताछ की. इस पूछताछ में पंकज टूट गया उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया ।
पुलिस के मुताबिक पंकज ने अपने पिता के साथ हुए विवाद में हत्या की बात स्वीकारी है. पंकज ने कहा है कि उसने मसाला पीसने वाले पत्थर से अपने पिता की हत्या की थी. इस बात की जानकारी परिवार के सदस्यों को थी. फिलहाल पंकज के बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज के दिन को हमेशा याद रखा जाएगा. क्योंकि न्यायिक इतिहास में आज पहली बार राज्य स्तर पर ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोक अदालत में ऑनलाइन सुनवाई चल रही है. इस सुनवाई के लिए पक्षकारों, वकीलों को अदालत आने की जरूरत नहीं पड़ी है. घर बैठें पक्षकार आपसी सहमति से प्रकरण को निराकृत करा रहे हैं ।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने ई-लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को आयोजित ई-लोक अदालत में हाईकोर्ट सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलों की 200 से अधिक खंडपीठों में 3 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई की जा रही है ।
जस्टिस मिश्रा ने बताया कि समझौता योग्य प्रकरणों, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस के प्रकरण आदि धन संबंधी मामले प्रायः लोक अदालत के माध्यम से निराकृत हो जाते हैं. कोरोना संक्रमण के चलते जब लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो ऐसे मामलों के निराकरण के लिये छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ई-लोक अदालत लगाने का निर्णय लिया है. ई-लोक अदालत उच्च न्यायालय के साथ सभी जिला न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में भी आयोजित की जा रही है ।
जस्टिस मिश्रा ने बताया कि पक्षकारों द्वारा ई-लोक अदालत के माध्यम से समझौते के लिये जब फार्म भरे गये, उसी समय उन्हें लिंक उपलब्ध करा दिया गया. ई-लोक अदालत में पक्षकार और वकील अपने-अपने घरों में बैठकर दिये गये लिंक के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट से जुड़ सकेंगे. पक्षकारों और वकीलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यदि जुड़ने में दिक्कत होगी तो उन्हें यह भी सुविधा दी गई है कि वे व्हाट्सअप वीडियो कॉल करके अपना पक्ष रख सकेंगे. कोरोना संक्रमण के कारण देश भर में न्यायिक कामकाज प्रभावित हुआ है। वकील एवं पक्षकारों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है. ई-लोक अदालत से उनको राहत मिलेगी. जस्टिस मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में ई-लोक अदालत को लेकर उत्सुकता है। यह प्रयोग सफल होता है तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी रायपुर के यातायात पुलिस द्वारा एक अभियान शुरू किया गया जिसमें कोरोनावायरस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों द्वारा मास्क नहीं पहने जाने पर यमराज और चित्रगुप्त द्वारा समझाइश दी गई. इस अभियान में यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर शामिल थे. जिन्होंने बताया कि जो लोग मास्क पहन कर घर से नहीं निकलते जरूरी काम नहीं होने के बावजूद रास्तों पर घूमते रहते हैं ऐसे लोगों पर नगर निगम और यातायात पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है ।


पंचायत तंत्र- रायपुर/दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली सहित उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. चक्रवाती तूफान के भी आसार बन रहे हैं. बारिश अगले से दो से तीन दिनों तक लगातार होने की संभावना है. दूसरी ओर असम में भारी बारिश बाढ़ के हालात बने हुए है. बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है ।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में तेज मॉनसूनी बारिश के आसार हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है ।
दिल्ली की बात करे तो दिल्ली में भारी बारिश की चेतावानी दी गई है. वहीं पानीपत, कटिहार, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोदीनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, नरोरा और गाजियाबाद समेत आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा हरियाणा के नरनौल, बावल, नूह में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है ।
असम में बाढ़ से हाल-बेहाल
असम में शुरुआती दिनों से हो रही लगातार बारिश बाढ़ से हाल-बेहाल है. जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है. बाढ़ का खतरा अभी बना हुआ है. स्थिति जस की तस बनी हुई, बल्कि एक तरह से और बिगड़ती ही जा रही है. असम के कई जिले में बेहद प्रभावित है ।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 जिलों के 32 राजस्व क्षेत्रों के 3,41,837 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ का पानी उदलगिरी और डिब्रूगढ़ में भी फैल गया है. बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य भर में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है ।
अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन
अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के बाद भूस्खलन की कई घटनाएं हुई है. इन घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन की घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ हैं. आपदा में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार कोरोना सक्रमितो की संख्या में वृद्धि हो रही है. पिछले 3 दिनों से केस लगातार बढ़ रहे है. मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम तक 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसकी पुष्टि डीएचओ ने की है. बता दें कि कल भी 56 मरीजों की पहचान की गई थी. वहीं 68 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।