Browsing: रायपुर

 
रायपुर । झीरम घाटी मामले में संसदीय मंत्री ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। मामले को लेकर रविंद्र चौबे ने कहा है कि झीरम घाटी कांड हमारे लिए सिर्फ एक घटना ही नहीं है, यहां हमने अपने नेताओं को खोया है। झीरम घाटी की घटना को अंजाम देने वालों पर पुरस्कारों का ऐलान किया गया है, तो इस लिहाज से जानना तो बनता है कि घटना के पीछे किसका हाथ था।

 
 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा और बस्तर जिले में दौरे पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड भिलाई-03 से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.25 बजे बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम भिभौंरी पहुंचेंगे. वे दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक ग्राम भिभौंरी में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सत्संग कार्यक्रम और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे ।   
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.35 बजे ग्राम भिभौंरी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.40 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे. उनका जगदलपुर स्थित नमन बस्तर रिसॉर्ट में शाम 5 बजे से 7 बजे तक का समय आरक्षित है. वे शाम 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक जगदलपुर में आयोजित ‘‘मावली परघाव’’ पूजा विधान कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे ।   

 रायपुर । नवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रतनपुर में विराजित मां महामाया का सपरिवार दर्शन लाभ लिया। माता के दरबार मे मत्था टेक उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन को खुशहाल बनाने की प्रार्थना की।

 
 
रायपुर । राजधानी समेत पूरे देश में नौ दिनों तक नवरात्रि में देवी की आराधना करने के बाद दशमी यानी कल रावण दहन कर दशहरा मनाने की परंपरा है.असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मानते हुए शहर के सभी दशहरा मैदानो में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वही इस बार शहर में अलग- अलग थीम पर दशहरा मनाया जायेगा,इसके लिए समितियों द्वारा रावण मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले के साथ आतिशबाजी कर इसे खास बनाने की तैयारी भी किया जा रहा है। वही हर साल की तरह इस साल भी रावणभांटा सहित डब्लूआरएस कॉलोनी, स्प्रे शाला मैदान, चौबे कालोनी, बीटीआई मैदान व् अन्य क्षेत्रो में रावण दहन को लेकर विशेष साज सज्जा के साथ कारीगरों द्वारा पुतलो को तैयार किया जा रहा है. इसी बीच शहर के सबसे पुराने दशहरा मैदान रावणभांटा में प्लास्टिक मुहीम को ध्यान में रखते हुए रावण का पुतला विशेष रहेगा जिसे दिल्ली के कारीगर बना रहे है।
छोड़बो प्लास्टिक थीम पर रायपुर सहित चार बड़े शहरों में रावण दहन : दशहरा के दिन शहर के रावणभांटा में रावण दहन किया जायेगा। वहां के स्थानीय पार्षद और आयोजक मनोज वर्मा ने बताया कि ,इस बार रावण दहन के लिए पारम्परिक तौर पर जो पुतले बनाये जा रहे है उसमे मेघनाथ और कुम्भकरण के 50 -50 फ़ीट के पुतले बनाये जा रहे है वही 60 फ़ीट का रावण का पुतला रहेगा लेकिन इस वर्ष पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और प्लास्टिक के उपयोग से क्षति पहुंच रही पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से दिल्ली की वर्टीकल कंपनी इस बार यहाँ एक प्लास्टिक का 20 फ़ीट रावण बना रही है जिसे दशहरा के दिन जलाया नहीं जायेगा बल्कि आधे घंटे का शो दिखाकर लोगो को प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। इतना ही नहीं प्लास्टिक के रावण की थीम पर दिल्ली से आयी टीम ने बताया की पहली बार यह प्रयोग राजधानी समेत अन्य चार बड़े शहर दिल्ली ,नोयडा ,लखनऊ ,अहमदाबाद में किया जा रहा है।
दशहरा में रामलीला के मंचन से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
शहर के हृदय स्थल में बसे कालीबाड़ी स्थित माधव राव स्प्रे स्कूल में दशहरा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। यहाँ सुबह से पतंगबाजी का कार्यक्रम रखा गया है जिसके बाद रामलीला के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक में प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही यहाँ 45 फ़ीट के लंकेश और 40-40 फ़ीट के मेघनाथ कुम्भकरण का पुतला बनाया गया है।
इतना ही नहीं यहाँ 45 मिन तक आतिशबाजियां की जाएगी जो दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही शहर के बीटीआई ग्राउंड में दशहरा को लेकर 20 प्रकार की आतिशबाजियो के साथ लंकेश का दहन शाम आठ बजे किया जायेगा ।
500 जवानो के बल और बड़े कलाकारो के बीच डब्लूआरएस में रावण दहन
डब्लूआरएस कॉलोनी में इस दशहरा 50 वर्ष पुरे होजाएंगे।वही हर बार की तरह इस वर्ष यहाँ दशहरा के रावण दहन से लेकर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम खास रहेंगे।दशहरा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम विभार ने बताया कि ,इस वर्ष 101 फ़ीट की रावण का पुतला और 85 -85 फ़ीट के मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले दहन किये जायेंगे। इतना ही नहीं इस वर्ष पिछले साल पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दौरान रेलवे ट्रैक में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए इस साल रेलवे अधिकारियोंने पहले से ही वहां से गुजरने वाली ट्रेन की स्पीड तय कर दी है इसके साथ जी आरपीएफ और जिला पुलिस बल के 500 जवानो के कड़े सुरक्षा निगरानी में रावण दहन किया जायेगा। इतना ही नहीं शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू होगा जिसमे सारेगमापा टॉप फाइनलिस्ट रही ऐश्वर्या पंडित अपनी सुरीली गानो से समां बंधेगी वही आशाराय एवं आर्यन डांस ग्रुप द्वारा कई डांस परफॉर्मन्स दिए जायेंगे। वही आतिशबाजी के लिए रायपुर,मुंबई और कोलकाता के कलाकारों को बुलाया गया है। इस तरह से यहाँ दशहरा मनाया जायेगा।

 
रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कैंसर के मरीजों को रेडियोडायग्नोस्टि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रबंधन ने वेटिंग लिस्ट समाप्त करने के लिए 12 घंटे रेडियोडायग्नोस्टिक प्रारंभ करने का आदेश जारी किया है। इसमें मरीज की जांच सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक की जाएगी। वहीं जांच के लिए अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारियों और डॉक्टर्स को नियुक्त किया गया है। अभी तक कैंसर के मरीजों की रेडियोडायग्नोस्टिक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की जाती थी। अब चार घंटे का इजाफा किया गया है। प्रबंधन ने तर्क दिया है कि डायग्नोस्टिक में समय ज्यादा लगने के कारण मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती जाती थी। इन्हीं कारणों से समयावधि में बदलाव किया गया है।
आयुष्मान और संजीवनी में होती है मुफ्त जांच : एम्स के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर ने बताया कि कैंसर के मरीजों की जांच मुफ्त में की जाती है। आयुष्मान और संजीवनी के अंतर्गत सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें कैंसर विभाग और न्यूकलियर मेडिसिन विभाग में जांच की जा रही है। साथ ही जो मरीज संजीवनी और आयुष्मान के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन मरीजों का प्रबंधन की ओर से मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें बस प्रबंधन के नाम एक पत्र लिखना होता है।
बाजार में पांच से 10 हजार शुल्क : कैंसर की जांच के लिए होने वाला रेडियोडाग्नोस्टिक के लिए बाजार में पांच से दस हजार शुल्क लिया जाता है। वहीं एम्स में यह सुविधा मुफ्त दी जा रही है। इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
बस्तर, सरगुजा और अन्य राज्यों के कैंसर के संभावित मरीजों का रेडियोडाग्नोस्टिक किया जा रहा है। मरीज की जांच के बाद उसे कैंसर पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। साथ ही र्रेडियोडाग्नोस्टि का समय सीमा भी बढ़ा दिया गया है ताकि मरीज को इंतजार न करना पड़े।
– डॉ. करन पीपरे, हॉस्पिटल अधीक्षक, एम्स

 
रायपुर । खबर आ रही है कि केंद्र सरकार ने कैम्पा की 5 हजार करोड़ की राशि छत्तीसगढ़ सरकार को दे दिया है. जानकारी के अनुसार कैम्पा की राशि दो साल से अटकी थी, राशि बाद में देने की शर्त पर राज्य सरकार इसे दूसरे कामो में भी उपयोग कर सकती है. बता दे कि 5 हजार करोड़ की राशि केंद्र सरकार से रिलीज होने के बाद राज्य सरकार को राहत मिली है । 

 
 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मूलनिवासियों के हितों, अधिकारों, संरक्षण और संवर्धन के मामले को लेकर राज्यपाल अनुसुईया उइके बेहद संवेदनशील और गंभीर हैं. वे लगातार आदिवासियों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर रही हैं, उनकी समस्याओं को सुन रही हैं. यही वजह है कि, जो आदिवासी अभी तक राजभवन में पहुँचने में हिचकते थे, वे अब नई राज्यपाल के पास न सिर्फ़ अपने वाजिब अधिकारों को लेकर पहुँच रहे हैं, बल्कि शिकायतें भी कर रहे हैं. राज्यपाल उइके भी उन शिकायतों को लेकर बेहद संजीदा और गंभीर है । 
ऐसे ही एक गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए राज्यपाल ने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. मामला दो आदिवासी युवतियों की नौकरी से संबंधित है. इस मामले में आदिवासी विकास परिषद के जिला संरक्षक पी.एन.कश्यप के नेतृत्व में दोनों युवतियों को लेकर आदिवासी प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुँचा. प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी. नौकरी से निकाली गईं युवती दानेश्वरी कंवर और नंदनी ध्रुव ने राज्यपाल से शिकायत करते हुए कहा, कि व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से निकाले गए स्वास्थ्य संयोजक पद की परीक्षा उन्होंने पास की है. परीक्षा पास करने के बाद उनकी नियुक्ति जिले में महिला स्वास्थ्य संयोजक पद हुई. लेकिन अब उन्हें 1 वर्ष की नौकरी के बाद बिना कारण जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हटा दिया है । 
इस मामले को राज्यपाल ने बेहद गंभीरता न सिर्फ़ लिया, बल्कि तत्काल उन्होंने संबंधित मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश स्वास्थ्य सचिव को दिए. राज्यपाल ने प्रतिमंडल को यह भी आश्वत किया कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगी । 

 
रायपुर । जब भी राम की बात की जाती है तो रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण की याद आ जाती है. ऐसा लगता है कि सहसा राम मुस्कुराते हुए सामने आ गए हों.. राम चरित मानस में तुलसीदास द्वारा लिखे गए दोहों की मिठास कानों में घुलने लग जाती है. लेकिन छत्तीसगढ़ में राम पर रामायण नहीं बल्कि “महाभारत” लिखी जा रही है । 
चौंकिये मत हम छत्तीसगढ़ में सियासत के उस राम की बात कह रहे हैं जहां दोनों दल (कांग्रेस और भाजपा) खुद को ‘राम भक्त’ और राम को अपना-अपना बताने में लगे हुए हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम की बात करते हुए इस दौरान भाषाई मर्यादा को भी ताक पर रख दिया गया. कौशल्या और शबरी के राम के बाद मॉब लिंचिंग के राम भी बताए गए । अब सीएम भूपेश ने राम पर हो रही राजनीतिक ‘महाभारत’ में शंखनाद कर दिया है. उन्होंने भाजपा को जमकर आड़े हाथों लेते हुए एक के बाद एक सवालों के कई तीर बीजेपी पर दाग दिये. सीएम ने कहा, “राम को अपनाना चाहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में हमारे पास धरोहर है वहां विकास नहीं करना चाहते. शबरी के राम सब जानते है. शबरी का मंदिर छत्तीसगढ़ में है. 15साल सरकार में रहे इन्होंने किया क्या? कौशल्या माता का मंदिर यहां है इस सरकार ने किया क्या? सिर्फ राम के नाम पर वोट लेना. छत्तीसगढ़ में राम कण-कण में रचे बसे हैं हमारे जीवन शैली में हैं और इसलिए हम यहां की संस्कृति को डवलप करेंगे । 
इसके साथ ही टीवी चैनलों में कांग्रेस के साथ डिबेट में शामिल नहीं होने के फैसले को लेकर भी सीएम भूपेश ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया है. सीएम ने कहा, “भाजपा के पास कोई जवाब नही है. इसलिए डिबेट में वो भाग नही ले रहे है. इससे स्पष्ट हो जाता है कि वो लोगों को भ्रम में डालना चाहते थे.” उन्होंने कहा, “गांधी को अपनाना चाहते है लेकिन गोडसे की निंदा नही करना चाहते । 
हालांकि अब राम पर चल रही सियासी महाभारत आने वाले दिनों में क्या मोड़ लेगा, यह तो अब वक्त ही बताएगा..

 
 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 5 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे नया रायपुर पहुंचेंगे और 10.50 बजे जंगल सफारी स्थित जू-सफारी का उद्घाटन करेंगे. बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे नया रायपुर से रवाना होंगे और 12.10 बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी देवी शक्तिपीठ में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे । 
मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे बिलासपुर जिले के रतनपुर पहुंचेंगे और वहां सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के दर्शन करेंगे. बघेल अपरान्ह 3.50 बजे जांजगीर-चांपा जिले की कृषि उपज मंडी चांपा पहुंचेंगे और 3.55 बजे वहां से रवाना होकर 4.50 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड भिलाई पहुंचेंगे । 

 
 
 
 
रायपुर । खाद्य विभाग की ओर से राजधानी से लगे तीन प्याज कारोबारियों के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की गई। प्रशासन के लगतार दबाव के बाद अब प्याज के दाम भी गिरने लगे है। इससे लोगों को अब राहत की सांस मिलने के आसार है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने थोक प्याज व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस प्रकार विभाग द्वारा दी गई दबिश के बाद से ही प्याज की कीमतों में गिरावट आने लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों में इसके भाव और गिर सकते है। खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि विभाग की टीम ने शुक्रवार को भनपुरी की महावीर ट्रेडिंग कंपनी में 372.80 क्विंटल प्याज का स्टॉक पकड़ा ।
यहां प्याज की थोक में कीमत 32 से 35 रुपये किलो थी। इनके साथ ही भनपुरी स्थित शीतल एजेंसीज में 426 क्विंटल प्याज का स्टॉक और नागराज जैन एंड ब्रदर्स में 460 क्विंटल प्याज का स्टॉक पकड़ा। इन दिनों संस्थानों में भी थोक में प्याज 32 से 35 रुपये किलो बिक रहा था। उन्होंने कहा कि प्याज व्यापारियों को कहा गया है कि निर्धारित सीमा के भीतर ही प्याज का भंडारण करें। चौबीस घंटे में 1300 रुपये प्रति क्विंटल गिरे पिछले पखवाड़े भर से लगातार बढ़ के प्याज की कीमतों में अब गिरावट शुरू हो गई है। सरकार की निर्यात पॉलिसी के साथ ही खाद्य विभागों द्वारा गोदामों में मारे जा रहे छापे के चलते बीते चौबीस घंटे में प्याज के दाम 1300 रुपये प्रति क्विंटल गिर गए है। इसके साथ ही चिल्हर में अब तक 60 रुपये किलो बिक रहा प्याज 45 रुपये किलो से नीचे आ गए है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और भी गिरावट के संकेत बने हुए है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हुई बारिश से प्याज की फसल खराब होने का फायदा जमाखोरों द्वारा उठाया जाने लगा था और जमाखोरी कर प्याज की शॉर्टेज पैदा की जाने लगी थी ।