Browsing: रायपुर

 
रायपुर । राजधानी के कबीर नगर श्याम चैम्बर इलाके में भू-स्वामी की दादागीरी सामने आई है. जमीन विवाद को लेकर 10 साल पहले बनाई गई दुकान की दीवार तोड़ दी गई. पीड़ित का आरोप है कि देवेंद्र चौधरी ने खुशी प्रोविजन स्टोर की दीवार तोड़कर लाखों का सामान और नकदी पार कर दिया है. उसने एक दिन पहले दुकान तोड़ने और पिस्तौल दिखाकर हटा देने की धमकी दी थी. अब पीड़ित बंसत ने देवेंद्र के खिलाफ कबीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है ।
शिकायतकर्ता बसंत बिहारी शर्मा का कहना कि पिछले 15 सालों से उस जगह पर दुकान खोलकर जीविका चला रहा है. दो-तीन दिन पहले देवेंद्र चौधरी नाम का व्यक्ति अब उसे अपनी जमीन बता रहा है. मैंने उसे जमीन की सीमांकन करने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना. थाने में शिकायत भी दे चुका फिर भी परेशान करता है. बीती रात 8 बजे देवेंद्र चौधरी और उसके लड़के ने मेरे दुकान के पास आए और बोले कि आज तेरा दुकान टूट जाएगा. जिस पर मैंने कहा कि थाने में शिकायत दे चुका हूं, तो उन्होंने कहा प्रशासन मेरी जेब में है. मैं प्रशासन से नहीं डरने वाला हूं. उसने कहा कि खैर चाहता है तो संभल और पिस्तौल दिखा कर मार देने की धमकी दी. थाने में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गई है ।
कबीर नगर टीआई शिवानंद तिवारी के मुताबिक प्रार्थी बसंत बिहारी शर्मा का श्याम चेंबर के पास किराने का दुकान है. पहले भी आवेदन उन्होंने दिया है कि देवेंद्र चौधरी जो वहां पर जमीन का मालिक है. उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है. बीती रात देवेंद्र चौधरी और उसके लड़के ने पीछे से दीवाल तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे लाखों के सामान का नुकसान हुआ है. दोनों ही जमीन को अपनी बता रहे हैं. थाने में शिकायत की गई है. मामले की जांच की जा रही है ।

 
रायपुर । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में खाद्य निरीक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश में 44 खाद्य निरीक्षकों का नाम है ।
देखें सूची….
 

 
 रायपुर। विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने सर्कुलर जारी किया है। जिसके तहत अब वाहन से जुड़े दस्तावेजों की ई कॉपी या सॉफ्ट कॉपी भी मान्य होगी। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दस्तावेज की भौतिक या हार्ड कॉपी मांगकर वाहनचालकों को परेशान नहीं किया जाए। आरके विज ने प्रदेश भर के सभी पुलिस अधीक्षकों को सर्कुलर जारी किया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की ई कॉपी अब मान्य होगी।

 
 रायपुर । डूंडा में मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, बारिश हो रही थी. कुछ देर बाद बारिश कम हो गई. जैसे हल्की फूहारें…. भाषण समाप्त करने के बाद गाँधी विचार पदयात्रा अब राजधानी की ओर बढ़ चुकी थी. पदयात्रा में सीएम भूपेश बघेल साथ-साथ चल रहे थे. बारिश फिर से तेज हो गई. अधिकारी छाता लेकर सीएम की ओर बढ़े, सीएम ने कहा रहने दीजिए. बारिश नहीं रुकी और नहीं रुके भूपेश बघेल के कदम. वे भीगते रहे, उनके पीछे कारवाँ चलते रहा. जैसे वे कह रहे हो…मोर संग चलव जी…मोर संग चलव ग.
गाँधी विचार पदयात्रा डूंडा, संतोषी नगर, संजय नगर, कालीबाड़ी होते हुए गाँधी मैदान पहुँची. तकरीबन 8 से 10 किलोमीटर की दूर तय कर. इसी फासले को बिना रुके सीएम भूपेश बघेल ने तय किया. बारिश में भीगते हुए, बिना रुके, थके, अनवरत चलते हुए. बीच-बीच में लोगों ने अपने मुखिया का स्वागत किया. फूल-माला लेकर पहुँचे और कुछ महिलाएँ झोला लेकर भी. जी हाँ प्लास्टिक बैन का संदेश देते हुए झोला लेकर. सीएम ने एक झोला समूह की महिलाओं से लिया. उन्हें गाँधी के विचारों को अपनाने के लिए धन्यवाद दिया । 
इस यात्रा के दौरान जहाँ एक ओर सीएम भीगते हुए पैदल चल रहे थे, वहीं ऐसी कमरों में दिन-रात गुजराने वाले कुछ अधिकारी ऐसे भी थे, जो गाड़ी में थे, कुछ पदयात्रा में थे, तो छाता लिए हुए थे. कुछ ऐसे नेता भी दिखाई दिए जो पदयात्रा में अपनी गाड़ी के साथ चल रहे थे. लेकिन छत्तीसगढ़ के मुखिया भीगे तो भीगे, पर चले वे पैदल ही. उनके साथ चलने वाले कुछ लोग गुनगुना रहे थे….बंदे में है दम…वंदेमातरम्…कई पड़ाव को पार कर आखिरकार 4 अक्टूबर से शुरू गाँधी पदयात्रा कंडेल से राजधानी रायपुर पहुँच गई. गाँधी मैदान में पहुँची । 

 
 रायपुर । फॉर्च्यून मैटेलिक प्रबंधन द्वारा 200 मजदूरों को दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने के मामले पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्रवाई करने की बात कही है, इसके लिए चाहे अलग टीम बनानी पड़े या इंटलीजेंस को देना पड़े. लोगों को बचाने में किसी भी तरह की कमी नही करेंगे। 
बता दे कि फार्च्यून मेटालिका स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले 200 से अधिक मजदूरों को प्रबंधन द्वारा टूरिस्ट वीजा पर दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की शिकायत विदेश मंत्रालय से मजदूर ने की थी. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि दक्षिण अफ्रीका की खदानों में उनको बंधुवा बनाया गया है, साथ ही उनके पासपोर्ट जब्त कर जबरिया काम कराया जा रहा है। 
शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच उरला सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी कर रहे है. अभी तक कंपनी के दो मैनेजरों का बयान पुलिस ले चुकी है. जिस मजदूर ने शिकायत की है वह मूलतः उत्तराखंड का है. पुलिस उससे भी विस्तृत पूछताछ करेगी.पूछताछ के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। 

 
रायपुर  । राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम बाना में एक घर से मां समेत दो बच्चे का जला हुआ शव मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. हत्या की आशंका पुलिस मृतका के दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । 
महिला और बच्चों के जले शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है. मृतका 40 वर्षीय दुलारिन बाई निषाद पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थी. वहीं बच्चों का नाम सोनू और संजय है जिनकी उम्र 11 और 12 साल बताई जा रही है. घटना देर रात की बताई जा रही है. मृतका को 6 महीनाे पहले ही पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. उसे पति के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. मृतका चौकीदार के पद पर कार्यरत थी । 
बच्चों और महिला की शरीर पर कई चोटों के निशान को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. महिला की हत्या की आशंका पर पुलिस ने उसके दामाद को हिरासत में लिया है. दामाद का नाम चंद्रकांत निषाद सिकोना पाटन का  रहने वाला है. कल सुबह 10 बजे से महिला के घर आया था. पुलिस उसके दामाद पर मारकर जलाने की शंका जता रही है. जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है । 
मृतका अपने पति की दूसरी पत्नी है.जिन बच्चो की मौत हुई है वो मृतका के बच्चे है और जो बेटियां है जिसमें से तीन की शादी हो गयी है वो पहली पत्नी के बच्चे है..चौथी लड़की सिकोना मामा के घर गयी थी । 
उरला सीएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या की घटना प्रतीत हो रही है..लास्ट टाइम घर मे मृतका का दामाद था..उसे पूछताछ के लिए लाया गया है..मृतका और दोनों बच्चो के सर पर चोट के गहरे निशान है इसलिए यह आशंका है कि पहले इनकी हत्या कर शव को जलाया गया हो । 

 
रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में चार अक्टूबर से सप्ताहव्यापी गांधी विचार यात्रा आज अंतिम चरण पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चार अक्टूबर को यह गांधी विचार यात्रा धमतरी जिले के गांधी ग्राम-कण्डेल से प्रारंभ हुई थी. जो आज 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी. गांधी विचार यात्रा 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सेजबहार से प्रारंभ होगी. जो सुबह 10.30 बजे डूंडा और 12.30 बजे संतोषी नगर में सभा के उपरांत दोपहर 2 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगी, यहां समापन समारोह होगा । 
महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ के कंडेल नहर सत्याग्रह की यादों को यादगार बनाने इस गांधी विचार यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पैदल पदयात्रा की है. इस यात्रा में सीएम भूपेश बघेल के साथ कई बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए. हर गांव-शहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. यात्रा के जरिए सीएम भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की समस्याओं का भी निराकरण किया. आज गांधी मैदान में इस पदयात्रा का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा । 

 
रायपुर । डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 50 करोड़ अधिक के घोटाला मामले में पुलिस आज चालान पेश करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता, PNB के GM राजीव खेड़ा और PNB के DGM सुनील अग्रवाल के खिलाफ पुलिस पूरक चालान पेश करेगी. ACJM पंकज आलोक तिर्की की कोर्ट में चालान पेश होगा. तीनों को कोर्ट में हाजिर रहने के निर्देश हैं । 
गौरतलब है कि पीएनबी के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल पर फर्जी तरीके से बैंकिंग प्रकिया पूरी कर डॉ. गुप्ता को करोड़ों रुपये उपलब्ध कराने का आरोप है. फर्जी दस्तावेजों के जरिए डॉ. गुप्ता को पीएनबी से लोन स्वीकृत हुआ था, जिसमें सुनील अग्रवाल ने मदद की थी. बता दें कि 50 करोड़ से अधिक के लोन की इस रकम के एवज में डीकेएस सरकारी अस्पताल पीएनबी की बंधक प्रॉपर्टी है । 

 
 
 रायपुर । एक्सप्रेस-वे की जांच करने वाली राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की टीम ने सड़क निर्माण में कई तरह की खामियां पाई हैं. एनआईटी लैब में सड़क सैंपल भी जांच में फेल पाया गया है. वहीं सैम्पल फेल होने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिपोर्ट जो आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी. मीडिया में क्या चल रही है उस पर हम नहीं जा सकते. जब कमेटी बना दिये है तो कमेटी की रिपोर्ट आएगी तो उस पर कार्रवाई होगी. वो लिखते क्या है उसके अनुसार जांच का अंश बनता है.रिपोर्ट के आधार पर ही एक्शन लिया जाएगा । 
इस पूरे मामले पर मुख्य तकनीकी परीक्षक सड़क निर्माण में पाई गई लापरवाही की रिपोर्ट तैयार कर राज्य शासन को जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे. एनआईटी ने 51 सैंपल की जांच की थी. सैंपल जांच में कई तरह की खामिया पाई गई हैं । 
एक्सप्रेस वे पर स्टेशन से तेलीबांधा के बीच बनी सभी पांच सड़कें उखाड़कर फिर बनानी होगी. किसी भी हिस्से में सड़क की मोटाई तय मानक के हिसाब से नहीं है. इतना ही नहीं, डामर के नीचे वाले भाग में मिट्‌टी, गिट्टी, मुरूम, रेती सहित अन्य सामग्री की फीलिंग भी सही ढंग से नहीं की गई है । 

 
 
 रायपुर । पीएडक्यू में क्रम से पूर्व पदोन्नत पुलिसकर्मियों के दस्तावेजो की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने 1 एसआई, 1 एएसआई और 4 हवलदारों का डिमोशन का किया है । 
पुलिस उप निरीक्षक से अम्बरीश शर्मा को सहायक उप निरीक्षक पद पर, सहायक उप निरीक्षक अंगनपल्ली गणपत राव को वापस हवलदार बनाने के अलावा, हवालदार रंजीत पिल्ले हवलदार अतुलेश राय और राकेश जाट समेत अवधेश यादव को वापस आरक्षक बनाने के आदेश जारी किया है ।