Browsing: रायपुर

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेल बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर के टाटीबंध चौक में फ्लाई ओवर, रायपुर से धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण, बिलासपुर-अम्बिकापुर, चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग और पत्थल गांव के कुनकुरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। बघेल ने कहा है कि राज्य के इन मार्गो के अपूर्ण होने से जनता को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर शहर के टाटीबंध चौक स्थित है, जो रायपुर-दुर्ग, रायपुर-सिमगा, टाटीबंध-आमानाका एवं टाटीबंध-भनपुरी पांच मार्गों का जंक्शन है। आपके द्वारा 10 सितम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 100 करोड़ रूपए की लागत से फ्लाई ओवर निर्माण करने घोषणा के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटीबंध चौक शहर का व्यस्तम चौक होने एवं जंक्शन का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। यहां सुगम यातायात फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए शीघ्र कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है।
इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य मई 2018 से पूर्णतः बंद होने और निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के कई हिस्सों में आधी चौड़ाई में सड़क निर्मित कर छोड़ दिया है। जगह-जगह कार्य अधूरे हैं, इससे यातायात बाधित हो रहा है। यह सड़क रायपुर-जगदलपुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आम जनता को यातायात में बड़ी असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने रायपुर-धमतरी फोरलेन सड़क का काम शीघ्र शुरू कर पूरा कराने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री से किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पत्थलगांव-कुनकुरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। पत्थलगांव-कांसाबेल के मध्य ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर छोड़ देने के कारण लगातार दो वर्षो से यातायात में असुविधा हो रही है एवं विगत तीन माह से लगातार हुई बारिश से यातायात में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। यह मार्ग प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर से गुजरता है एवं छत्तीसगढ़ को झारखण्ड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग मार्च 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया था तथा मार्ग का निर्माण छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा था, परन्तु इस मार्ग में यातायात के घनत्व के आधार पर फोरलेन निर्माण हेतु उपयुक्त पाए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कार्य कराये जाने के लिए सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा निर्देश दिए गए थे। 30 माह की समय अवधि बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक निर्माण हेतु एजेंसी निर्धारित नहीं हुई है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग चांपा-कोरबा-कटघोरा अतिवृष्टि से पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है एवं साधारण मरम्मत से सुधार योग्य नहीं है। अतः इस मार्ग का तत्काल उन्नयन एवं चौड़ीकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य राज्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराने का अनुरोध किया है, ताकि आम जनता को हो रही यातायात की असुविधा को शीघ्र दूर किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 111 बिलासपुर-पतरापाली-कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर मार्ग के संबंध में लिखा है कि इस मार्ग में निर्माण कार्य भी अधूरा है। पतरापाली-कटघोरा मार्ग का निर्माण लगभग पांच वर्षो से लंबित है और इस वर्ष हुई अतिवृष्टि से मार्ग पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है एवं लोगों को यातायात में अत्यधिक असुविधा हो रही है। मुनगाडीह नाला पर स्थित पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बिलासपुर-कटघोरा के बीच यातायात अवरूद्ध हो गया है। राज्य सरकार द्वारा उपरोक्त मार्ग पर पड़ने वाले शहरी भाग के पुर्ननिर्माण के लिए 24 करोड़ 26 लाख रूपए का प्राक्कलन 26 सितम्बर 2019 को किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने इन मार्गों के निर्माण कार्यो को शीघ्र कराने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री से किया।

रायपुर । आईपीएस उदय कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उदय किरण के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है। इससे मामले में हाईकोर्ट ने उदय किरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। बता दें कि महासमुंद पदस्थापना के दौरान आईपीएस उदय किरण ने तत्कालीन विधायक विमल चोपड़ा और उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया था। मामले को लेकर विमल चोपड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उदय किरण ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के अफसर उदय किरण की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने 20 जून 2018 की रात करीब 11 बजे महासमुंद विधायक विमल चोपड़ा और उनके समर्थकोंं पर लाठीचार्ज किया था। इसमें विधायक समेत दर्जनभर समर्थक बुरी तरह घायल हो गए थे। ज्ञात हो कि यह विवाद हैंडबाल की राष्ट्रीय महिला खिलाडिय़ों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत नहीं लिखने और कोच के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार से शुरू हुआ था।

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्षदों द्वारा सीधे महापौर और अध्यक्ष चुने जाने की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने को लेकर समिति के सदस्यों से चर्चा कर कल रिपोर्ट सौंपेंगे. बड़ी संख्या में दावेदारों को लेकर कहा कि आने वाली पीढ़ी को राजनीति में पदार्पण के लिए अवसर मिलेगा. नए नेतृत्व के रास्ते खोलने की संभावना पर यह चुनाव होने जा रहा है. नए लोग आएंगे बेहतर नेतृत्व उभरेगा  ।
नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने को लेकर डर के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ में डर जैसी कोई बात कांग्रेस के लिए नहीं है. दंतेवाड़ा की जनता ने पहले ही सरकार की योजनाओं और कार्यों पर मुहर लगाया है. चित्रकोट की जनता भी मुहर लगाने जा रही है. बहुत सकारात्मक माहौल प्रदेश में बना हुआ है. इसलिए डर जैसी कोई बात नहीं है. मुख्यमंत्री की इच्छा है कि सकारात्मक माहौल बने और समन्वय के साथ विकास हो इस वजह से इस प्रणाली पर विचार किया जा रहा है  ।
किसानों के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के पंडरिया में किसानों के आंदोलन पर कहा कि डॉ. रमन सिंह को किसानों के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. छत्तीसगढ़ के सारे किसान उनको नकार चुके हैं. जहां तक गन्ना किसानों की बात है पहली बार केंद्र सरकार से भी ज्यादा सपोर्ट प्राइस पर खरीदी करने का निर्णय लिया गया है. हम लोग 350 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल देने की ओर बढ़ रहे हैं. सरकार ने जो निर्णय लिया है. बजट में जो प्रावधान किया गया उसकी उसकी पूर्ति की जाएगी. डॉ. रमन सिंह को इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है  ।
बीजेपी का अंदरूनी मामला
डाॅ. रमन सिंह को चुनाव प्रचार में नहीं बुलाए जाने पर कहा कि उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. किसकी कहां जरूरत है यह उनका अंदरूनी मामला है. यह डॉक्टर रमन सिंह के लिए आत्म चिंतन और आत्म अवलोकन का अवसर आ गया यह मैं महसूस करता हूं  ।
चावल घोटाला है पार्टी के नेतृत्व की दूरियां
सारे देश में उनको चावल वाले बाबा के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन उन्हीं के प्रदेश में 36000 करोड़ का चावल का ही घोटाला हो गया. इसलिए जनता ने उनको नकार दिया और इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भी उनसे दूरियां बनाना शुरू कर दिया है. उनकी पार्टी ने जो नकारा साबित हो गया उसका और क्यों उपयोग किया जाए इस सोच से उन्हें चुनाव प्रचार में नहीं बुलाया है  ।
 

 
रायपुर  । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को नागपुर के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री नागपुर में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री बघेल महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में भी शामिल होंगे ।
नागपुर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महाराष्ट्र में 3 दिन का चुनाव प्रचार है. आर्थिक राजधानी के रूप में जानते हैं. उस प्रदेश में चुनाव प्रचार और उसके बाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा के चुनाव में भी जाना होगा. तीनों के चुनाव प्रचार के लिए जा रहा हूँ ।
वहीं चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों के सूची में डॉक्टर रमन सिंह का नाम नहीं होने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरा देश जान चुका है कि गरीबों का चावल किसने चुराया. 36 हजार करोड़ का घोटाला किसने किया. ये सारे घोटाले पूर्व प्रदेश शासन के है इसलिए उन्हें अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया ।
चित्रकोट में बीजेपी की सक्रियता को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दंतेवाड़ा में पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन वहां पर मुंह की खाई है. इसलिए पहले से ही भारतीय जनता पार्टी में निराशा दिख रही है. दंतेवाड़ा की हार से नहीं उबर पाई है ।
मनरेगा के 10 लाख मजदूरों को 300 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं होने और केंद्र सरकार द्वारा राशि उपलब्ध नहीं कराने पर बोले कि केंद्र सरकार को हमने डिमांड भेज दी है, उसके बाद भी पैसे नहीं आए हैं. इसके साथ ही पेंशन की राशि के लिए भी भेजा गया है लेकिन उसकी भी राशि नहीं मिली है ।

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ में 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के गुर सीखाने वाले स्वर्गीय राजेश पटेल को श्रद्धांजलि देने की इससे अच्छी पहल कुछ नहीं हो सकती थी. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लोकार्पण के अवसर पर आए और इस अवसर पर स्वयं बास्केटबॉल एवं फुटबॉल में हाथ आजमाए ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान पूरे एशिया में है. इसकी पहचान पढ़ाई को लेकर भी है और खेलों को लेकर भी है. खेलों को बढ़ावा देने हमने खेल प्राधिकरण का गठन किया है. हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा बहुत है लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में यह प्रतिभा उभर नहीं पाती थी. अब प्राधिकरण के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और डाइट मिल सकेगा. इसमें सीएसआर का सहयोग भी होगा. स्वर्गीय राजेश पटेल की स्मृति में बना यह स्टेडियम खिलाडियों के लिए काफी उपयोगी होगा. इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि स्टेडियम शानदार बना है. भिलाई में बेहतर खेल अधोसंरचना की दिशा में यह प्रमुख भूमिका निभाएगा ।
इस मौके पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य राजेश पटेल की स्मृति में हुआ है. स्टेडियम के बन जाने से खिलाड़ियों को विशेष सुविधा होगी. इस मौके पर विधायक और महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पटेल की इच्छा थी कि एक अच्छा बास्केटबॉल का स्टेडियम यहां हो. हमें खुशी है कि उनके नाम पर यहां स्टेडियम का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने कई बार बेस्ट कोच का सम्मान प्राप्त किया. 67 स्वर्ण पदक उनके सिखाये खिलाड़ियों को मिले ।

 
रायपुर । जनसंपर्क विभाग द्वारा मासिक पत्रिका जनमन का प्रकाशन फिर से प्रारम्भ किया गया है। माह अक्टूबर 2019 के अंक में छत्तीसगढ़ अस्मिता की छलांग को आवरण कथा के रूप में आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित गांधी विचार पदयात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों और महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट और दुगली प्रवास को सचित्र बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों पर चलते हुए किए जा रहे विकास कार्यो, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के तहत तीज त्योहारों के आयोजन पर विशेष सामग्री दी गई है। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुनील कुजूर, संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,आयुक्त जनसंपर्क तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक संस्कृति अनिल साहू तथा संवाद के अतिरिक्त मुख्य पालन अधिकारी उमेश मिश्रा उपस्थित थे ।

रायपुर । राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधियों को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. यही वजह है कि आए दिन चाकूबाजी, मारपीट और हमला करने की वारदाते सामने आती रहती है. ताजा मामला रायपुर के चंगोराभाठा के करण नगर से सामने आया है. जहां दो पक्षों के मारपीट हुई. जिसमें एक महिला समेत दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए हैं । 
पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि दिलीप मिश्रा और उसके साथियों ने तलवार और डंडे से हमला किया है. सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां घायलों का इलाज जारी है । 
पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्णा पटेल के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में शाम को मारपीट हुई है. जिससे दोनों ही पक्ष के लोगों को चोटें आई है. थाने में अभी किसी की भी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा । 

 
 
 
 रायपुर. रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक बनाए गए एक्सप्रेस-वे गड़बड़ी की जांच पूरी हो गई है. अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है. गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही थी. अब इस बयान पर पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. उन्होंने सरकार को चुनौती दी है कि दम है तो सीधे आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करें. जांच के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए  । 
पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि आपके पास टेंडर की कॉपी है. नक्शा-खसरा है. और जब जांच हो जाने की बात कही जा रही है तो क्वालिटी निरीक्षण अधिकारी कार्रवाई में देरी क्यों कर रहे हैं. ये समझ से परे है. ये लोग जांच के नाम पर सिर्फ नौटंकी कर रहे हैं  । 
सभी सरकारी काम का एक प्रक्रिया के तहत होती है. एक डीपीआर बनी थी. उसी के आधार पर टेंडर निकाला गया. जिसमें कंसल्टेंसी नियुक्ति है, अगर निर्माण कार्य में कहीं भी कमी है, तो इसकी ज़िम्मेदारी क्वालिटी निरीक्षण अधिकारी तय करते हैं. एक्सप्रेस-वे निर्माण में गड़बड़ी हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए. इसके लिए जो ज़िम्मेदार है वहीं दोषी है. इसमें किंतु परंतु की बात ही नहीं है । 
राजेश मूणत ने कहा कि सड़क विकास निगम के चेयरमैन मुख्यमंत्री है, वो कार्रवाई करे, मामले को तीन महीने से लटका कर रखे हैं, इस पर जल्द निर्णय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रैफिक समस्या से राहत देने के लिए एक्सप्रेस-वे बनाया था. अब इसको डिस मेंटल करना है या रिपेयरिंग करना है, जो करना है जल्दी करें. लोगों को सुविधा तो मिल जाए । 
बता दें कि रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक बने एक्सप्रेस-वे कही से धसक रहा तो कही गिरने की कगार पर है. जांच के नाम पर तीन माह से सिर्फ कार्रवाई करने का आश्वासन मिलता रहा है. जिसमें आज तक कार्रवाई नहीं हुई है । 

रायपुर  । राजधानी के न्यायालय परिसर में अब वकीलों के सामान भी सुरक्षित नहीं है. वकील के शपथ आयुक्त के प्रयोग में आने वाले सील सहित अन्य सामान चोरी हो जा रहे हैं. अधिवक्ता व शपथ आयुक्त अरविंद कुमार सिंह सिविल लाइन थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है । 
शिकायत में अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि नामांकन पंजीयन क्रमांक 1594/96, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 110 में टेबल नं. 26 में बैठकर शपथ आयक्त के रूप में अपना विधि व्यावसाय करता है. उनके टेबल पर रखे शपथ आयुक्त संबंधित समस्त सील एक डब्बे के अंदर रखे सामान 10 अक्टूबर को चोरी हो गया है. जिसे उसने सुरक्षित न्यायालयीन कार्यालय में जाने से पहले रखा था. बाहर आकर देखा तो वह गायब मिला । 
वकील ने शपथ आयुक्त की समस्त सीले अत्यंत महत्वपूर्ण होने का हवाला देते हुए इसका दुरूपयोग किये जाने की जाने की बात कही है. इसे लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है । 
 

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह के कांग्रेस को अंतिम वक्त में राम की याद आने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय राम की याद आती है, वोट के लिए वो राम के नाम का इस्तेमाल करते हैं । 

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में भाजपा और आरएसएस के राष्ट्रवाद को उत्तेजक राष्ट्रवाद बताते हुए कहा कि यह विदेशों से आया है, गांधी जी का राष्ट्रवाद गम्भीर राष्ट्रवाद है, जिसे कांग्रेस मानती है ।
सीएम भूपेश बघेल चित्रकोट विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि चित्रकोट चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, हमारे सारे नेता चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे, आज दो जगह सभा है ।
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की रैंकिंग में भारत के 10 पायदान नीचे गिरने पर सीएम ने कहा कि देश की अर्थव्यव्स्था चौपट है, नोटबंदी और जीएसटी से नुकसान हुआ है, और अब हालात यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों को बेचकर केन्द्र सरकार कर्मचारियों के वेतन की व्यव्स्था कर रही है ।