Browsing: रायपुर

 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फिजुलखर्ची वाले बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. रमन सिंह ने सीएम बघेल को जवाब देते हुए कहा, कि पहले उन्हें राज्य की चिंता करनी चाहिए. दिवालियापन की ओर से जा रहा है । 
दरअसल भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर तंज कसहते हुए और उन्हें नसीहत देते हुए फिजुलखर्ची रोकने के लिए कहा था कि मैंने अपनी सुरक्षा में भी कटौती की है, कारकेड को कम किया है क्योंकि मितव्ययिता ही एकमात्र तरीका है, जिससे फिजूलखर्ची रोककर आम जनता के हित में खर्च किया जा सकता है. इसके अलावा वित्तीय अनुशासन से हमने कई काम किए हैं आगे भी करेंगे.लेकिन पुराने लोग आज भी लंबी कारकेट में चल रहे हैं, पूरे ताम-झाम के साथ. ऐसे लोगों को सोचना चाहिए । 
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की मुख्यमंत्री को दिखावा बंद करना चाहिए. और वास्तविकता पर आना चाहिए. करोड़ 2 करोड़ बचाने से कोई बड़ी बात नहीं होगी. छत्तीसगढ़ में इतनी फिजूल खर्ची हो रही जिस पर समीक्षा करने की आवश्यकता है । 

 
 रायपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की जयंती मनाने नोटिस जारी करने के बाद कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाने की चूक को महापौर प्रमोद दुबे ने स्वीकार किया है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शहीद की प्रतिमा के नीचे धरना देने की बजाए माल्यापर्ण करना था । 
बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की जयंती मनाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद निगम के जिम्मेदार कार्यक्रम को ही भूल गए थे. जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन और निगम सभापति स्थल पर पहुंचे तब निगम की लापरवाही सामने आई, जिसके विरोध में उन्होंने शहीद की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया, साथ ही राज्य सरकार को जमकर कोसा । 
निगम आय़ुक्त शिव अनंत तायल ने बताया कि निगम के कर्मचारी कन्फूज्ड हो गए कि जयंती 9 को है या 19 को, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा के प्रतिमा के नीचे 19 अक्टूबर लिखा हुआ है, इसलिए आय़ोजन में चुक हुई. लेकिन गलती का पता चलते ही जोन कमिश्नर अपने अमले के साथ पहुंच कर जयंती समारोह का आयोजन किया । 
महापौर प्रमोद दुबे ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि चूक तो हुई है, लेकिन वहीं बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि जो धरना दे रहे थे, उनकी भी जिम्मेदारी है कि अगर कोई नहीं तो खुद माल्यापर्ण करते क्योंकी वो सब निगम के जिम्मेदार पद पर हैं. महापौर ने कहा कि कमल नारायण जी की प्रतिमा चार वर्षों से ढकी हुई रखी थी, तब तो बीजेपी ने ध्यान नहीं दिया । 
उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो सीएम भूपेश बघेल ने इस महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण किया है, सभी ध्यान का रखा जाता है, जो पार्षद हैं जिम्मेदार पद होने के बावजूद धरना देना ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है, बाकी चुनाव नजदीक है, अब सब ध्यान आएगा. पिछले पांच साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो ये लोग बीजेपी इस तरह के कितने कार्यक्रम शामिल हुए पता चलेगा । 

 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित जन चौपाल भेंट मुलाकात में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के ठक्कर बापा वार्ड निवासी छात्र हर्ष चावड़ा को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की
हर्ष ने बताया कि कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. विधायक विकास उपाध्याय की अनुशंसा के साथ हर्ष ने जनचौपाल में आवेदन दिया. जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है. हर्ष सीए की पढ़ाई करना चाहता है. हर्ष ने आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 
 रायपुर।  सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो रेट से लिंक्ड रिटेल लोन की ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती कर दिया है. बैंक की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद अब होम लोन, ऑटो लोन, समेत सभी रिटेल लोन सस्ते हो चुके हैं । 
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने दरों में कटौती का फैसला लिया है. बैंक के इस कदम के बाद ग्राहकों को ब्याज दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को मिल सकेगा । 
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 0.25 फीसदी ब्याज दर घटाईं
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) द्वारा जारी बयान के मुताबिक रेपो रेट बेंचमार्क से लिंक्ड कंज्यूमर लोन्स के लिए ब्याज दरों को 0.25 फीसदी घटा दिया है. BoB की नई दरें रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन, मॉर्गेज लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और अन्य रिटेल लोन प्रॉडक्ट्स पर लागू होंगी. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक दरें घटने के बाद होम लोन और ऑटो लोन के लिए ब्याज दरें सालाना 8.10 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी हो गई हैं । 
RBI Credit Policy: RBI ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया, लगातार पांचवी बार घटाई दरें
रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवी बार ब्याज दरों में कटौती कर दी है. रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. RBI ने रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया है. वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 5.15 फीसदी से घटाकर 4.90 फीसदी कर दिया है ।
मार्जिनल स्टैंडिंग फेसिलिटी रेट और बैंक रेट 5.65 फीसदी से घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया है. रिजर्व बैंक इस साल लगातार चार बार में रेपो दर में 1.35 फीसदी की कटौती कर चुका है । 

 
 रायपुर ।  आज भारतीय वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस (Air Force Day 2019) है.  इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है अपने ट्वीट में ट्वीट कर लिखा-  नभः स्पृशं दीप्तम् आदर्श वाक्य को प्रतिदिन जीने वाले, आकाश को स्पर्श करने वाले दैदीप्यमान जाबांज वायुसैनिकों को #AirForceDay के अवसर पर आज राष्ट्र सलाम करता है। आप सब वीरों का हम सब ‘अभिनंदन’ करते हैं।

 
 रायपुर । रायपुर जिले के पहले आदर्श थाना आमानाका का आज सीएम भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया. लोकार्पण समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर प्रमोद दुबे, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय व डीजीपी डीएम अवस्थी भी मौजूद थे । 
बता दें आधुनिक संसाधने से लैस थाना में बिजली सोलर पावर से मिलेगी। थाने में एक बड़ा कांफ्रेंस हॉल भी बनाया गया है। अफसर हॉल में मीटिंग कर अपनी आगे की रणनीति बना सकेंगे।

 
 
 
रायपुर । गांधी विचार पदयात्रा के पांचवें दिन आज पदयात्रियों का जत्था ग्राम सिलीडीह से रवाना होकर ग्राम कानामुका तथा कचना पहुंची, जहां पर सभाएं आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के बीच अपने विचार रखे। ग्राम कचना में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में 4 अक्टूबर से गांधी विचार पदयात्रा ग्राम कंडेल से निकाली गई है। इसका उद्देश्य बापू के नैतिक मूल्यों व आदर्शों को आत्मसात कर सर्वजन हिताय के लिए काम करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से महात्मा गांधी के बताए मार्गों का अनुसरण कर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया ।
पहले ग्राम कानामुका, फिर बाद में कचना में पैदल चलकर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन पहुंचे। इस दौरान कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार बापू के बताए मार्ग पर चलकर ढाई करोड़ जनता की भलाई के लिए पिछले 10 महीने से कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश भर के किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, तथा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से प्राचीन जीवन शैली को पुनर्जीवित कर प्रदेशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धमतरी हर्षद मेहता, कुरूद लेखराम साहू सहित वरिष्ठ नेता मोहन लालवानी, धर्मेंद्र यादव, विनोद वर्मा सहित पंकज महावर, जिला पंचायत सदस्य नीशु चंद्राकर, लक्ष्मीकांता साहू के अलावा काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 
 
रायपुर । आज देश भर में दशहरा का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है. विजयादशमी के अवसर पर राजधानी के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा की गई. इसके अलावा हवन भी किया गया । 
इस दौरान एसएसपी आरिफ शेख, एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर, ग्रामीण एएसपी तारकेश्वर पटेल, डीएसपी लाइन मणिशंकर चंद्रा सहित पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे । 
एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि पुलिस लाइन में पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजा की गई. इसमें सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया. हवन और पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन-चैन दुआ मांगी गई. शहर में शांति हो उसके भी प्रार्थना किया गया । 
विजयीदशमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन करना बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत है. क्योंकि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने का काम करती है. देश की सेवा और रक्षा करने का काम करती है. जनता को इंसाफ दिलाने और अपराधियों का खात्मा करने जिस हथियार और वाहन का उपयोग किया जाता है, उन सभी शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई. हवन कर बुराइयों को जला दिया गया । 

रायपुर । रायपुर नारी पूजन हमारी परम्परा है। महानवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सीएम हाउस में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन कर इस परम्परा को नई ऊंचाइयां दीं। इसके साथ ही यह संदेश भी दिया कि नारियों के सम्मान और सुरक्षा का यह क्रम उनकी सरकार में जारी रहेगा। सीएम बघेल ने ट्वीट कर भी लिखा-
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।                                                                                दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते।।

 
 रायपुर। बैरनबाजार स्थित सन एंड सन इंफ्रामेटिक बिल्डिंग में सेव कारोबारी से पांच करोड़ रुपए की ठगी करने वाले हिमाचल प्रदेश के कारोबारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेव सप्लाई करने का झांसा देकर कारोबारी से पैसे लिए थे, लेकिन सेव की सप्लाई नहीं की। पैसे मांगने पर आरोपी कारोबारी उन्हें घुमाता रहा। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कारोबारी के खिलाफ 29 सितंबर को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था, जिसके बाद आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर रविवार को रायपुर लेकर आई। पुलिस का कहना है, आरोपी प्रमोद चौहान निवासी हिमालया एप्पल फार्म ट्रांसपोर्ट कार्पोरेटिव सोसायटी जाहरू पोस्ट बखोल थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।