Browsing: रायपुर

 
 
 
  रायपुर । दीपावली से ठीक पहले एक बार फिर ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों का वेतन अटक सकता है। दीवाली से पहले सरकार ने  24-25 अक्टूबर को वेतन और सातवे वेतनमान के एरियर्स भुगतान के आदेश दिए थे। दीवाली में खर्च को देखते हुए सरकार त्यौहार से पहले ही कर्मचारियों को वेतन और एरियर्स भुगतान करने का आदेश दे चुकी है। लेकिन भुगतान के ठीक एक दिन पहले ही ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने की खबर ने अधिकारी कर्मचारियों को मायूस कर दी है।
ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों के बिल फंस सकते हैं। कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि सर्वर को जल्द सुधारा जाए ताकि उन्हें वेतन का भुगतान किया जा सके। 

 
 
रायपुर । जेल में कैदियों की कैसी खातिरदारी होती होती है उसका नमूना मंगलवार को देखने को मिला। आस मोहम्मद नाम के इस शख्स ने आरोप लगाए हैं कि जेल में उसके साथ इतनी मारपीट की गई है कि उसके यूरिन से ब्लड आने लगा है। फिलहाल ये आरोपी रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीकेएस अस्पताल में भर्ती है।
क्या रायपुर की जेल में कुछ प्रहरी कैदियों के साथ बेहरमी से पिटाई करते हैं? ये सवाल इसलिए सामने आ रहा है कि जेल में बंद यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने जेल प्रशासन पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। आस ने आरोप लगाए कि उसे सत्यनारायण शर्मा के करीबी होने की जानकारी लगने के बाद प्रहरियों ने उसे जमकर प्रताडि़त किया गया. योगेश साहू और पांडेय नाम के प्रहरी ने उसकी कई-कई दिन तक बेहरमी से पिटाई की. उस पर बेवजह लात-घूंसे बरसाए गए।
हैरानी की बात है कि जिस व्यक्ति ने जेल कस्टडी में पीटे जाने के आरोप लगाए हैं वो खुद कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. उस पर चोरी की एक बाइक खरीदने का आरोप है । मामले के सामने आने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा और डीजी बिनय कुमार सिंह एक साथ जेल का मुआयना
करने गए।
इस मामले में ताम्रध्वज साहू से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वे जेल तक गए थे लेकिन अंदर ताम्रध्वज साहू ही निरीक्षण करने गए थे।
जेल में पिटाई से मचा बवाल:पिछले महीने वाहन चोरी के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता आस मोहम्मद की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई में घायल आस मोहम्मद को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया।
इस घटना से बवाल मच गया। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरी के मामले में जेल के छोटी गोल बैरक नंबर एक में बंद आस मोहम्मद ने जेल प्रहरी योगेश साहू पर 11 अक्टूबर को मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल आस मोहम्मद को डीकेएस में इलाज कराया गया, जहां डॉक्टरी मुलाहिजा में कोई बाहरी-अंदरूनी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
जेल की सुरक्षा देखने पहुंचे गृहमंत्री
रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जेल पहुंचे। उन्होंने जेल की सभी बैरकों, अस्पताल, पाकशाला समेत अन्य कक्षों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, जेल में बंद कैदियों आदि की जानकारी जेल अफसरों से ली और कहा कि जेल के भीतर और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृ? बनाएं। गृहमंत्री के साथ विधायक सत्यनारायण शर्मा भी थे। इस दौरान डीआइजी जेल विनय कुमार सिंह, कलेक्टर डा. एसके भारतीदासन, प्रभारी एसपी डीआइजी अजय यादव, जेल उपमहानिरीक्षक जेल डॉ. केके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
दो प्रहरियों के निलंबन की अफवाह : आस मोहम्मद की जेल के भीतर कथित रूप से जेल प्रहरियों द्वारा की गई पिटाई के मामले में सोशल मीडिया में यह अफवाह तेजी से फैल गई कि जेल प्रशासन ने मारपीट करने वाले दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है लेकिन जेल प्रशासन ने किसी प्रहरी को निलंबित करने से इंकार
किया है।

 
 रायपुर । आज पूरे देश में बैंको की हड़ताल है जिसका असर राजधानी रायपुर में भी देखा गया. आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल है. बैंको के विलय के विरोध में देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. दिवाली के ठीक पहले बैंको की हड़ताल से आम उपभोक्ता परेशान है. पहले से बैंक बंद होने की जानकारी नहीं होने से बैंक के बाहर लोग भटक रहे हैं ।
बैंक के बंद होने की वजह से आगामी त्यौहार के मद्देनजर व्यापारियों को भी बैंक संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल हो रही है. बैंक के नौ संगठनों में से दो संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया है ।
हड़ताली बैंक कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार 10 बैंको को मिलाकर चार बैंक बना रही है उसी का विरोध हम कर रहे है. अगर बैंको का विलय किया तो बड़ी संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे. हम तक प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक सरकार बैंको के विलय का फैसला वापस नहीं लेती ।
बता दें कि बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 बैंकों के विलय का ऐलान किया था. विलय के विरोध के लिए हड़ताल की गई है. इसके अलावा बैंक यूनियन जमा राशि पर दरों में गिरावट का भी विरोध कर रहे हैं ।

 
 रायपुर । छत्तीसगढ़ किसान सभा (सीजीकेएस) ने लघु व मध्यम किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए केंद्र की भाजपा-नीत मोदी सरकार द्वारा क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) नामक समझौते में भारत को भागीदार बनाने की तीखी निंदा की है. इसके खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा सहित विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 4 नवम्बर को आहूत देशव्यापी विरोध आंदोलन में शिरकत की घोषणा की है ।
आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि इस समझौते में भारत की भागीदारी से देश की कृषि व घरेलू अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि इस समझौते में प्रावधान है कि इसमें शामिल देश एक-दूसरे के यहां बिना किसी प्रतिबंध या टैक्स के अपना माल भेज सकते हैं. इसके कारण भारतीय बाजार विदेशी सस्ते माल से पट जाएंगे और इसका हमारी खेती-किसानी, सब्जी, मछली, अनाज और मसाला उत्पादक किसानों, पशुपालक किसानों के दूध-डेयरी के काम और उद्योग-धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और वे तबाह हो जाएंगे ।
किसान सभा नेताओं ने रेखांकित किया है कि पहले ही भाजपा के अटल सरकार के राज से विश्व व्यापार संगठन के निर्देश पर खाने-पीने की 1500 वस्तुओं के आयात पर लगी मात्रात्मक पाबंदी हटा लेने से किसान संकट में है. अब यह समझौता ‘करेले पर नीम चढ़ा’ साबित होगा ।
उन्होंने बताया कि इस समझौते के कारण दुग्ध उत्पादों के आयात पर जो 64% टैक्स लगता है, उसके हट जाने के कारण आयातित दुग्ध उत्पाद इतने सस्ते हो जाएंगे कि हमारे देश के पशुपालक किसान पूरी तरह तबाह हो जाएंगे, जो उनकी आजीविका का एक बड़ा स्रोत है। भारत में दूध पाउडर 260 रुपये किलो बेचा जाता है, जबकि प्रमुख आयातक देश न्यूज़ीलैंड की लागत 170 रुपये आती है और टैक्स मिलाकर वह इस देश में 300 रुपये किलो बेचा जाता है. यदि न्यूज़ीलैंड का दूध पाउडर 170 रुपये में बिकेगा, तो भारतीय किसानों का क्या हश्र होगा, आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति औद्योगिक उत्पादों की होने वाली है और यही कारण है कि ऑटोमोबाइल, स्टील, टेक्सटाईल उद्योगों सहित पूरा औद्योगिक जगत भी इस समझौते का विरोध कर रहा है ।
इस समझौते को मजदूर-किसान विरोधी नवउदारवादी नीतियों का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, इसके बावजूद मोदी सरकार कॉर्पोरेट तबकों को ही भारी राहत देने की ही नीति पर चल रही है। इस नीति के खिलाफ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी लामबंद किया जाएगा और 4 नवम्बर को जिला, तहसील, पंचायतों के स्तर पर रैलियां, प्रदर्शन, धरने, पुतला दहन, आमसभा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और भारतीय कृषि व उद्योगों को संरक्षण देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के जरिये प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे ।

 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखण्ड, उत्तरप्रदेश और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा झारखण्ड के बोकारो के लिए रवाना होंगे. बघेल वहां से जामताड़ा जिला मुख्यालय पहुंचकर वहां आयोजित आमसभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बोकारो से कानपुर (उत्तरप्रदेश) आएंगे और यहां अपरान्ह 3.30 बजे किदवई नगर में आयोजित अभिनंदन समारोह और शाम 5 बजे लाजपत भवन लॉन मोतीझील में आयोजित ‘शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती समारोह’ तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री कानपुर से कार द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर विशेष विमान द्वारा रात्रि 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

 
रायपुर । सुपेबेड़ा को लेकर राज्यपाल अनुसुईया उइके के बयान पर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके बयान से हतप्रभ हूं. हम सभी की चिंता सुपेबेड़ा को लेकर है. राज्यपाल वहां जाना चाहती हैं तो उनका स्वागत है । 
चित्रकोट रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान जैसे ही हमें जानकारी मिली कि वहां एक और मौत हुई है. हमारे स्वास्थ्य मंत्री वहां गए. सरकार कारण को जानना चाहती कि किस वजह से वहां पर लोग किडनी की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं. वहां पर्याप्त कार्रवाई की जा रही है. ऐसी उम्मीद है.कि वहां से आने के बाद वे भारत सरकार को स्थिति से अवगत कराएंगी । 
गौरतलब है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सुपेबेड़ा के ग्रामीणों की किडनी की समस्या से लगातार हो रही मौत पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था मुझे हेलीकाप्टर मिले या न मिले 22 अक्टूबर को सुपेबेड़ा जाऊंगी. सरकार को वहां ठोस कदम उठाना चाहिए । 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा की तरह चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने का विश्वास जताया है. इसी तरह हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस की जीत की बात कही ।
चित्रकोट में प्रचार के लिए रवाना होने से पहले हेलीपैड में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार आदिवासियों के लिए लगातार काम कर रही है इसलिए दंतेवाड़ा में हमें जीत मिली. अब चित्रकोट उपचुनाव में भी हम जीतेंगे. चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है. 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा ।
बता दें कि चित्रकोट उप चुनाव में 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. प्रत्याशियों में कांग्रेस के राजमन बेंजाम, बीजेपी के लच्छूराम कश्यप, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बोमडाराम मंडावी, निर्दलीय प्रत्याशी रितिका कर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हिड़मोराम मंडावी, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के लखेश्वर कवासी चुनावी अखाड़े में दांव आजमा रहे हैं ।

 
रायपुर । मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यपाल और विधायकों के नए आवास के लिए धनतेरस को नया रायपुर में भूमि पूजन किया जाएगा. सीएम भूपेश बघेल ने नए आवास को लेकर कहा कि जब तक राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री वहां नहीं रहेंगे तब तक नया रायपुर नहीं बसेगा ।
उन्होंने कहा कि 6000 करोड़ की राशि वहां खर्च हो चुकी है इसलिए नवा रायपुर में बसाहट जरूरी है. आपको बता दें नया रायपुर के सेक्टर 19 में सीएम हाउस, राजभवन के साथ ही मंत्री, विधायकों औऱ उच्च अधिकारियों के लिए बंगले बनाए जाएंगे. पीडब्ल्यूडी ने निर्माण के लिए 531 करोड़ का टेंडर जारी किया था. भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य शुरु कर दिये जाएंगे ।

 
 
 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हरियाणा राज्य के दौरे पर रहेगे. वे वहां पलवल में आमसभा को संबोधित करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम भूपेश बघेल नई दिल्ली से दोपहर 1:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:30 बजे हरियाणा के पलवल पहुंचेंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे । 
मुख्यमंत्री बघेल पलवल से शाम 4:25 बजे नई दिल्ली लौटेंगे और वहां से शाम 6:00 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 7:50 बजे रायपुर लौट आएंगे । 

 
रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से राजभवन के काफ्रेंस हॉल में विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेंगी. बैठक में राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यलय के कुलपति, रजिस्ट्रार उपस्थित रहेंगे । 
बैठक में विश्वविद्यालय की यूजीसी रैंकिंग, फैकल्टी, सुविधा और कार्यपरिषद समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी ।