Browsing: रायपुर

 
 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को पत्र लिखकर वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) का नोबेल पुरस्कार प्राप्त होने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है, साथ ही छत्तीसगढ़वासियों की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया ।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। दुनिया भर में हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है, जो हमें ऐसी महानता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिसे दुनिया भर में उच्चतम स्तर पर मान्यता प्राप्त हो। नंगे पांव रहने वाले बच्चों, काली खांसी और स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों के बीच संबंध जैसे मुद्दों पर संदर्भ-आधारित समाधानों पर आपका शोध कई लोगों को व्यावहारिक और कार्यान्वयन योग्य समाधान प्रदान करेगा और उन्हें अंतर्निहित जटिल व्यवहार संबंधी मुद्दों से निपटने में मदद करेगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सशक्तिकरण लाने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यूनतम आय योजना (एन.वाई.ए.वाई.) का विचार गरीबी और असमानता को दूर करने के हमारे प्रयासों का एक मार्गदर्शक सिद्धांत रहा है। राज्य ने गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास की अपनी यात्रा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के माध्यम से शुरू की है। राज्य सरकार ने संदर्भ आधारित रोजगार गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए कई पहल शुरू की हैं। मुझे यकीन है कि राज्य के विजन और भविष्य के रोडमैप पर आपका मार्गदर्शन हमारे तरीकों और मान्यताओं की पुष्टि करेगा, जिससे हम राज्य के हर एक व्यक्ति के विकास और सशक्तिकरण के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
मैं आपकी सुविधा के अनुसार राज्य के लोगों की ओर से छत्तीसगढ़ आने के लिए सौहार्दपूर्ण निमंत्रण देता हूं। राज्य की वर्तमान नीतियों और गरीबी उन्मूलन में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदमों के साथ आपके साथ एक सुखद बातचीत एक उत्थान और स्थायी अनुभव होगा।

 
 
रायपुर  । छत्तीसगढ़ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिनों विभाग ने त्योहार से पहले कई संस्थानों में दबिश देकर भारी मात्रा में मिलावटी सामान बरामद किया है। इसी बीच खाद्य विभाग ने प्रदेश के फल विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा है कि स्टीकर लगे फलों का वितरण न करें। साथ ही आम जनता से भी स्टीकर लगे हुए फल नहीं खरीदने की अपील की है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले फल विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर असुरक्षित खाद्य का संग्रह, वितरण और विक्रय करते पाया जाएगा तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार में बिकने वाले सेब, आम, संतरा, अमरूद, केला, सीताफल, नाशपाती आदि फलों में स्टीकर चिपके होते हैं। अधिकांश व्यापारी फल के ऊपर स्टीकर का इस्तेमाल प्रीमियम दिखाने या कई बार फलों के खराब हिस्सों की खामियां छुपाने के लिए करते हैं। फलों पर जो स्टीकर चिपके होते है उन पर व्यापारी की ब्राण्ड के नाम, ओके टेस्टेड, बेस्ट क्वालिटी या फल का नाम लिखा होता है। फल विक्रेता फलों में स्टीकरों का इस्तेमाल उत्पाद को प्रीमियम दर्जे का दिखाने के लिए करते है।

 
 रायपुर । निकाय चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। निर्वाचन कार्यों के दौरान ड्यूटी में मौत या घायल होने पर कर्मियों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा किया गया है।
निर्वाचन कार्यों के दौरान मृत्यु होने पर अब पीड़ित या परिवार को 15 से 30 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। पहले ये राशि 10 से 20 रूपए थी। वहीं घायल होने पर 5 से 10 लाख रूपए की राशि दी जाएगी।

रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखण्ड सौभाग्य एवं जीवनसाथी की दीर्घायु की प्राप्ति के लिए भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना एवं आराधना के पर्व करवा चौथ पर समस्त नारीशक्ति को ढेर सारी बधाई दी. कहा- नारी शक्ति द्वारा करवा चौथ व्रत का पालन उनके प्रेम, त्याग एवं श्रेष्ठ समर्पण भाव का प्रतीक है।

 
 
 
रायपुर । नान घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए आईएएस अधिकारी अलोक शुक्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने आलोक शुक्ला के आवेदन पर सुनवाई करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. इससे पहले अप्रैल में एक और आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को भी कोर्ट ने राहत देते हुए उन्हें भी अग्रिम जमानत दे दी थी । 
आपको बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने 12 फरवरी 2015 को नागरिक आपूर्ति निगम के 28 ठिकानों में छापा मारकर करोड़ों रूपए बरामद किए थे. इस मामले में 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आईएएस अधिकारी डा.आलोक शुक्ला और नान के तत्कालीन एमडी अनिल टुटेजा के खिलाफ अभियोजन चलान के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखी थी. 4 जुलाई 2016 को केंद्र ने अभियोजन की अनुमति दे दी थी, बावजूद इसके राज्य शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. ऐन चुनाव के पहले करीब ढाई साल बीतने के बाद राज्य सरकार ने पूरक चालान पेश करते हुए दोनों ही आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल किए थे । 

 
 रायपुर । राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके की साईं द्वारिका कॉलोनी में स्थित श्रीजी होटल में पुलिल ने छापा मार कार्रवाई की है. यहां पुलिस ने तीन युवकों और तीन युवतियों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है । 
स्थानीय रहवासियों की बार-बार से शिकातयतें आ रही थीं. जिसके बाद आज खमतराई थाना पुलिस ने श्रीजी होटल में दबिश दी. जिसके बाद होटल से संदिग्ध हालत में 6 युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक-युवती बालोद, भिलाई, खड़गपुर और रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है । 
उरला सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि साई द्वारिका कालोनी में रहने वाले स्थानीय निवासियों ने डायल 112 में फोन पर शिकायत की थी कि उनके कालोनी में स्थित श्रीजी होटल में कुछ लड़के-लडकियां रुके हुए हैं और वहां पर गलत काम हो रहा है. कालोनीवासियों की शिकायत पर होटल में दबिश दी गई. मौके पर तीन लडकियां और तीन लड़के मिले हैं. सभी आपस मे परिचित के हैं.तीनों लड़को में एक भिलाई,एक बालोद और एक रायपुर का रहने वाला है.वही लड़कियों में एक भिलाई ,एक खड़गपुर और एक बालोद की रहने वाली है.. तीनो लड़को और होटल के मैनेजर के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. और नगर निगम को एक पत्र हमारे भेजा गया है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह के होटल के संचालन की अनुमति न दी जाए. और इस होटल का लाइसेंस रद्द किया जाए । 

 
रायपुर । राज्यपाल अनुसूईया उइके देश के तमाम राज्यपालों से कई मायनों में अलग हैं. वे आम जनता की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील भी हैं. यही वजह है कि वे मंगलवार को शासकीय अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों का हालचाल जानने के लिए वे औचक निरीक्षण पर कालीबाड़ी स्थित अस्पताल पहुंच गई । 
राज्यपाल के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. इस दौरान वे अस्पताल के हर वार्ड में पहुंची और सुविधाओं से लेकर इलाज तक का जायजा लिया. वार्ड में पहुंचने पर उन्होंने मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी पूछताछ किया । 
औचक निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर उन्होंने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की. निरीक्षण के दौरान जब से पेयजल स्थल पर पहुंची और उसकी व्यवस्था देखी तो उन्होंने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाते हुए सवाल किया कि मरीजों को क्या यही पानी पिलाते हैं । 
राज्यपाल की फटकार के बाद अस्पताल के डाक्टर सन्न रह गए और उन्होंने अस्पताल की तमाम व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के साथ ही मरीजों का अच्छा इलाज करने के साथ ही और सुविधाओं को बेहतर करने का आश्वासन दिया । 

 
रायपुर । शराब बंदी का अहम वादा कर सत्ता में आई भूपेश बघेल सरकार अब इस बात का पता लगाएगी कि छत्तीसगढ़ में कितने लोग शराब पीने के आदी हैं. हालांकि सरकार शराबियों की निजता का भी पूरा ध्यान रखेगी, इसके लिए पीने वालों की गिनती न करके शराब की बोतलों के आधार आंकलन करेगी । 
दरअसल शराब बंदी के लिए बनाई गई समिति की बैठक में यह सुझाव आया है. शराबबंदी और उसके प्रभावों के अध्ययन के लिए बनी राजनीतिक समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के अनुसार आंकड़े जुटाते समय किसी की निजता का हनन नहीं होगा, किसी की पहचान उजागर नहीं की जाएगी. शराबबंदी के बाद शराबियों की स्थित जल बिन मछली की तरह हो सकती है, उनके इलाज और पुनर्वास केन्द्रों की जरुरत होगी. इस वजह से शराबियों के वास्तविक आंकड़ों की जरुरत होगी. यह सुझाव समिति में आया है । 
आपको बता दें सरकार ने प्रदेश में शराबबंदी करने के पहले एक सर्वदलीय समिति बनाई है जो शराबबंदी के बाद उसके होने वाले प्रभावों का अध्ययन कर इसकी रिपोर्ट सौंपेगी. जिसके आधार पर सरकार शराबबंदी किस तरह लागू करेगी उस पर फैसला किया जाएगा । 

 
रायपुर । पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है. भारत को बैलेस्टिक मिसाइल और लॉन्चिंग टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने के कारण ही उन्हें मिसाइल मैन कहा जाता है. उनकी जयंती पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है. सीएम ने एक ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया।
भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, “आज ऐसे राष्ट्रऋषि का जन्म दिवस है जिसने बचपन में कठिनाईयों की भट्टी से तपकर निकलकर, भौतिक शास्त्र का ज्ञान अर्जित कर अपने आप को राष्ट्रसेवा में सदैव के लिए संकल्पित कर दिया। अपने अंतिम समय में भी वह युवाओं का पथ प्रदर्शन करते हुए देश को अलविदा कह गये। जयंती पर कोटि कोटि नमन”

 
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नाम महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं होने पर बयानबाजी हो रही है. रमन सिंह ने कहा कि तमाम आरोपों और झूठी बातें करके अगर मुख्यमंत्री भूपेश छत्तीसगढ़ और हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं तो इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर रमन सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में किसका नाम होना है यह केंद्र तय करती है. रमन सिंह का नाम नहीं होने पर मुख्यमंत्री को आखिर परेशानी क्यों हो रही है  ।
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री को दुखी होने की क्या जरूरत है ? मुझे छत्तीसगढ़ के चुनाव अभियान में रहना है कि से कहां जाना है यह भूपेश बघेल या रमन तय नहीं करते है. यह पार्टी तय करती है ।
उन्होंने कहा कि चावल बांटने की योजना की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है. इन योजनाओं का क्रियान्वयन देशभर में हुआ है ।