Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दंतेवाड़ा और चित्रकोट उपचुनाव जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसका श्रेय भूपेश सरकार के कामकाज, कार्यकर्ताओं और विधायकों की मेहनत को दिया है. इस दौरान मरकाम ने भाजपा और पूर्व सीएम रमन सिंह को भी जमकर आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा – भूपेश बघेल सरकार की नीतियों की वजह से दो उपचुनाव जीतने में सफल रहे हैं. यह हमारी ऐतिहासिक जीत है. मोहन मरकाम राजीव भवन में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. प्रेसवार्ता में सीएम भूपेश बघेल, प्रेमसाय सिंह, कवासी लखमा, छाया वर्मा, किरणमयी नायक भी मौजूद थी ।
मरकाम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 15 सालों तक सत्ता का दुरुपयोग करती रही और वो हम पर धनबल का आरोप लगा रहे हैं. कार्यकर्ताओ ने ग्राउंड में जाकर काम किया नेताओ और विधायको ने मेहनत की इसी की बदौलत हम चुनाव जीते हैं. डॉ रमन सिंह ने दंतेवाड़ा का बदला चित्रकोट में लेने की बात कही थी लेकिन चित्रकोट की जनता ने उन्हें बता दिया बदलापुर की राजनीति नहीं चलेगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई, जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से योजनाओं का फायदा सीधा लोगों को हो रहा है ।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा जनता को योजनाओं का अब सीधा लाभ मिल रहा है. इसी का परिणाम है कि 10 महीने की सरकार पर जनता ने मुहर लगाई है. भाजपा के नेताओं को बस्तर की जनता ने बेरोजगार बना दिया. 39 साल बाद जनता ने बीजेपी मुक्त बस्तर बनाया है. जनता के विश्वास पर हम खरा उतरेंगे ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोषालय और बैंकों में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. राज्य शासन की ओर से इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सचिव रीता शांडिल्य ने अधिसूचना जारी की है ।
बता दें कि प्रदेश के गठन के बाद पहली बार गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद से न केवल तीजा-पोरा जैसे स्थानीय त्योहारों में अवकाश देने की परंपरा की शुरुआत की है, इसके बाद अब गोवर्धन पूजा पर अवकाश की घोषणा की गई है ।

रायपुर । देवेन्द्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे एक युवक की लाश मिलने सनसनी फैल गई है. युवक की लाश क्षत-विक्षत अवस्था मिली है. चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया गया है, जिससे लाश की पहचान नहीं हो सकी है. युवक की हत्या पत्थर-पत्थर पीट-पीटकर की गई है ऐसा प्रतीत हो रहा है. मामले की जाँच गंज थाना पुलिस ने शुरू कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टमन के लिए भेज दिया गया है ।

रायपुर । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने स्थानीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव पर प्रदेश कैबिनेट की मुहर लगाने को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया है. कौशिक ने कहा कि समूचे प्रदेश में मतदाताओं से मेयर चुनने का अधिकार छीन लेना निंदनीय और लोकतांत्रिक प्रणाली पर कुठाराघात जैसा है ।
कौशिक ने इसी तरह बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने के निर्णय को निहायत ही अनैतिक और बेतुका कहा है. उन्होंने कहा कि ईवीएम से जनादेश हासिल कर के सरकार उसी दिन बैलेट से चुनाव कराने के निर्णय पर मुहर लगाती है, जिस दिन उपचुनाव में जीत का जश्न मना रही होती है, ज़ाहिर है यह जीत भी वोटिंग मशीन से ही मिली है. उन्होंने कहा कि यह ऐसा ही हुआ जैसे लोकतांत्रिक प्रणाली से सत्ता हासिल कर कोई शासक लोकतंत्र को ही ख़त्म कर दे ।
कौशिक ने कहा कि एक भी वाज़िव तर्क नहीं है सरकार के पास जिससे बैलेट पेपर से चुनाव कराने को ज़ायज कहा जा सके. केवल बाहुबल से शहर की सत्ता क़ब्ज़ाना ऐसे निर्णय का अकेला मतलब है. कौशिक ने न्याय के हित में अभी भी प्रदेश शासन को अपने निर्णय पर विचार करने को कहा है ।
कौशिक ने कहा कि बूथ क़ब्ज़ा को बढ़ावा देने के अलावा शासकीय तंत्र का दुरुपयोग, लम्बी और उबाऊ चुनाव प्रक्रिया, तमाम काम को छोड़ शासकीय कर्मचारियों का लगे रहना, धन की बर्बादी के अलावा टनों काग़ज़ का इस्तेमाल आदि ऐसे दुष्प्रभाव हैं, जिनसे बचा जा सकता था ।
कौशिक ने कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश को पचास वर्ष पीछे ले जाना चाहती है. उन्होंने कहा कि हर स्तर पर कांग्रेस की इस प्रतिगामी सरकार की ऐसी तानाशाही का विरोध किया जायेगा ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आगामी 15 नवंबर से होने वाली धान खरीदी से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें धान खरीदी के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय करना अगर केंद्र के लिए संभव न हो तो राज्य सरकार को इस मूल्य पर खरीदी के लिए केंद्र सरकार से सहमति देने का अनुरोध किया है. विकेंद्रीकृत खाद्यान्न उपार्जन योजना के तहत यह सहमति देने की गुजारिश की गई है ।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में अतिरिक्त उत्पादन वाले अरवा और उसना चावल को केंद्रीय पुल में मान्य करने का भी अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरे द्वारा केंद्रीय खाद्य मंत्री को 30-9-2019 को भी पत्र लिखा गया था, जिसमें सरप्लस 32 एलएमपी चावल उपार्जन किए जाने का अनुरोध किया गया है ।
मुख्यमंत्री ने पत्र में यह जानकारी भी दी है कि छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व वर्षों में प्रत्येक खरीफ सीजन में सेंट्रल पुल में एफसीआई को सरप्लस चावल सेंट्रल पूल में अंतिरित किया जाता रहा है. इससे एक जहां प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले किसानों से धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन संभव हो सका है, वहीं दूसरी उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग के माध्यम से निराकरण कर चावल एफसीआई द्वारा उपार्जन किए जाने से एनएफएसए के लिए आवश्यक चावल की पूर्ति में राज्य की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है ।
उन्होंने कुछ अन्य बिंदुओं की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है, जो की संदर्भित पत्र में उल्लेखित है. पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि आपसे मुलाकात के लिए 23 और 24 अक्टूबर को आपके कार्यालय की ओर से कहा गया था. लेकिन आपकी अन्य व्यस्तताओं के कारण आपसे मिलने का अवसर नहीं मिला. मुख्यमंत्री ने कहा कि धान के खरीदी के लिए समय कम है, अतः आपसे किसानों के हित में जल्द आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने का अनुरोध है ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी के नाम पर आज शाम तक मुहर लगने की संभवना है। वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर इस महीने 31 अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्मयंत्री भूपेश बघेल वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में मंत्रिमंडल से चर्चा कर नए चीफ सेक्रेटरी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। नए चीफ सेक्रेटरी दौर में वरिष्ठ आईएएस अफसर सीके खेतान, अमिताभ जैन और आर.पी मंडल का नाम सबसे आगे चल रहा है।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 अक्टूबर को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-24 में राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा अध्यक्ष निवास, मंत्रीगणों के आवास गृह एवं शासकीय आवासीय परिसर का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन समारोह दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत और मंत्री परिषद् के सदस्यों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा ।
रायपुर । नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कोताही नहीं बरत रहे है। भरपूर राशि खर्च करने के बाद भी 70 वाडों में लगी 140 गाडिय़ों के फेरे में कोताही बरतने की शिकायत कापी दिनों से मिल रही है। वार्डवासियों ने कुद आयुक्त को लिखित शिकायत कर अवगत कराया कि कचरा गाड़ी की सुविधा दम तोड़ रही है। मोहल्लों में पड़े जगह-जगह कचरों से तो यहीं लग रहा है कि यह दिवाली नहीं होली के त्योहार की तैयारी हो रही है। मोहल्लों में 4-4, 6-6 दिनों में कचरा गाड़ी मोहल्ले में पहुंचती है और गाना सुनाकर निकल जाती है। अब इस गाने से लोगों को एलर्जी हो गई है। कहने का मतलब है कि यह गाना पूरी तरह लोगों को बेसुरा लग रहा है। कचरा तो लेकर ही नहीं जाता है। जहां पार्षद का घर है और कार्यालय है वहीं पर कचरा गाड़ी खड़े कर बेसुरा ढंग से गाना सुना-सुना कर लोगों को चिढ़ाते रहता है। कचरा को घरों से निकलने से पहले ही कचरा गाड़ी छुमंतर हो जाती है। जब से नगरीय निकाय चुनाव की हलचल बढ़ी है ठेका कंपनी ने भी काम की मानिटरिंग करना छोड़ दिया है। राजधानी कचरे के ढेर में दुर्गंध झेल रहा है। 8 जोनों में विभक्त राजधानी कचरा उठाने के लिए नित नए प्रयोग कर रही है, वहीं ठेका कंपनी कचरा गाड़ी का कचरा वार्डवासियों पर ढोल रही है। टाटीबंध से लेकर तेलीबांधा, मोवा सड्डू, रायपुरा, चंगोराभाटा, टिकरापारा, टैगोर नगर, वीआईपी रोड, देवेंद्र नगर आफिसर्स कालोनी, पंडरी तराई, पंडरी कपड़ा मार्केट, गोलबाजार, राजा तालाब, कटोरा तालाब, राजेंद्र नगर, अमलीडीह तक कचरा गाडिय़ों का हाल बेहाल है। मोहल्ले में कचरा गाड़ी घुसतेही फर्राटे मारते हुए बिना कचरा उठाए निकल जाती है। लोग कचरा लिए खड़े होकर तमाशा बन रहे है।
रवि नगर, राजातालाब, ईएसआई कालोनी, यादव मोहल्ला, शांति नगर में अशांति : कचरा उठाने वाले गाड़ी वान अपने मर्जी के मालिक है, जब मर्जी होती है कचरा उठाने आ जाते है नहीं तो महीनों वार्डवासियों को दर्शन ही नहीं होते है। बसे स्टैंड से लगे बस्ती और कालोनियों रवि नगर, राजा तालाब, ईएसआई कालोनी, शांति नगर में कचरा गाड़ी भगवान भरोसे चल रहा है। यहां पर महीनों में एकाध बार गाड़ी वाला बड़े शान से स्पीकर बजाते आता है और मोहल्लों में घुमकर लोगों को गाना सुनाता है गाड़ी वाला आया कचरा निकाल, लोग कचरा लिए अपने गेट पर खड़े इंतजार करते रहते है और गाड़ी वाला गाना सुना कर लापता हो जाता है। जिसके कारण इस चार पांच कालोनियों में जगह-जगह कचरा का ढेर लगा हुआ है। जोन कार्यालय में लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी गाड़ी वाला तो नहीं आया लेकिन कचरा घर से निकल कर मुक्कड़ में आ गया है। जिसके कारण चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है।
टाइटिल सांग बदले नगर निगम लोगों की मांग : गाड़ी वाला आया कचरा निकाल की जगह दूसरा टाइटिल सांग होना चाहिए क्योंकि लोग कचरा तो निकाल कर खड़े रहते है लेकिन गाड़ी वाला कचरा लेकर ही नहीं जाता है। इसलिए नगर निगम को चाहिए की इसके जगह ये गाना बजाना चाहिए… हर हाल में कचरा लेकर जाएंगे, राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाएंगे।
पैसों को लेकर रोज किचकिच : नगर निगम व्दारा निर्धारित स्वच्छता कर के अतिरिक्त पैसा लेने के कारण रोज कचरा गाड़ी वाले और वार्डवासियों में पैसों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
वार्डों से सफाई दरोगा, कर्मचारी, गाड़ीवान गायब
राजधानी के 70 वार्डों में सपाई पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। न तो दरोगा दिखाई देता और न ही कर्मचारी, गाड़ीवान कंडम गाडिय़ों को वार्ड में खड़े कर घर चला जाता है, लोग बदबू से हलाकान होते रहते है। कचरा लेकर वार्ड से जाते समय कचरा को ढंक कर नहीं नहीं ले जाते जिसके कारण गंदगी के साथ प्रदूषण सीधे घरों में घुस जाता है। कचरा गाड़ी का तो बुरा हाल है, गाड़ी वान सिर्फ दर्शन देने वार्डों में पहुंचते है, भरी गाड़ी पूरे मोहल्ले में घुमा कर लोगों को लौटकर आने की बात कह कर सप्ताह भर लापता रहते है।
बारिश होते ही मोहल्ले में पसर जाती है गंदगी
नाली काकचरा वैसे भी सप्ताह में एक दिन निकलता है, ौर एख सपहात तक पड़े रहता है, गाड़ी वाले की मर्जी हुई तो उठा कर ले जाते है नहीं तो वहीं कचरा फिर सूख कर नाली में समा जाता है। जैसे ही बारिश होती है नाली जाम होकर नाली का सडऩयुक्त पानी घरों में घुस कर बीमारी फैलाने वाला संवाहक बन जाता है। नालियों की सफाई नहीं होने के मामले में निगम कर्मियों की सबसे ज्यादा शिकायत जोनों में होने के बाद बी जोन कमिश्नर के कान में जूं तक नहीं रेंगता। वह शिकायत सुनने के बजाय अपना रोना शुरू कर देता है कि स्टाप की कमी है, या फिर स्टाफ बढ़ाने आयुक्त को लिखा है। पांच साल नगर निगम चुनाव हुए बीत गया अब नया चुनाव का सिलसिला शुरू होने वाला हालात में कहीं कोई सुधार नहीं हो पाया। न तो मोहल्लों में चौड़ी नालियां बनी और न ही सकरी नालियों की सफाई में गंभीरता दिखाई गई।

रायपुर । भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार छग युवा कांग्रेस द्वारा ”यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम का आयोजन रायपुर, बस्तर और दुर्ग के प्रतिभागियों के लिए रायपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमे लगभग 24 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे और उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

रायपुर । सच निकली सीम भूपेश बघेल की भविष्यवाणी. चित्रकोट उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. चित्रकोट उपचुनाव में मिली जीत के साथ ही बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को भारी मतों से मात दी है ।
चित्रकोट उपचुनाव में जीत के साथ ही बस्तर संभाग में कांग्रेस-भाजपा की स्थिति 12-0 की हो गई है. वहीं विधानसभा के भीतर भाजपा की सीटें घटकर 14 हो गई है जबकि कांग्रेस की स्थिति 68 से बढ़कर 69 हो गई है ।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली में चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. जिसमे चित्रकोट उपचुनाव में सीएम बघेल ने जीत का दावा हुए कहा था कि चित्रकोट हमारी सीट थी. इस बार 20 हजार वोट से ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी ।