Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्मदिवस है. इस अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
ट्वीट के जरिए सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मेरे अग्रज @TS_SinghDeo जी को जन्मदिवस पर ढेर सारी बधाई, हम सब ईश्वर से आपके सुदीर्घ, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं ।
मंत्री टीएस सिंहदेव हर बार की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. उनके करीबी बताते हैं कि जन्मदिन के दिन ही इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी. जिसकी वजह से टीएस सिंहदेव अपना जन्म दिन नहीं मनाते है. 31 अक्टूबर 1984, से लेकर आज तक 36 साल बीत गए. लेकिन आज तक उन्होंने अपना जन्मदिन का जश्न नहीं मनाया है ।

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। ट्वीट कर लिखा- सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्यों का भी अहसास कराया उसने सिर्फ फटकार नहीं, दुश्मन के दो टुकड़े कर देश की ताकत को बताया उसने जिसने देश के लिए अपने प्राण दिए.। जाते हुए भी इस ज़मीं पर जिसका लहू गिरा ऐसी थी बलिदान की महान प्रतिमूर्ति इंदिरा, पुण्य तिथि पर राष्ट्र का अश्रूपूर्ण नमन ।

रायपुर । हरियाणा विधानसभा और यूपी उपचुनाव के चुनाव परिणाम को लेकर अमित जोगी ने सीएम भूपेश बघेल पर तीखाप्रहार किया है. ट्वीट कर लिखा- अपने सावरकर-केंद्रित प्रचार को पार्टी के लिए ‘बेहद सफल’ करार दिया। मैं उनकी बात से सहमत हूँ। दिनांक 14,15,16 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री जी ने महाराष्ट्र के नागपुर पश्चिम (-20000), भण्डारा (-32500) और नांदगांव पैठ (-11000) में सभाएं ली।सभी सेटों में @INCIndia बुरी तरह हारें और भण्डारा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 17 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (-18000) और बारांबांकी (-34000) में @INCChhattisgarh प्रभारी श्री @plpunia के अनुज श्री तनुज पुनिया के पक्ष में प्रचार किया गया। श्री तनुज पुनिया तीसरे स्थान पर रहे। 18 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री जी ने हरियाणा के जाठ-बाहूल्य पलवल में मात्र 1 सभा ली जहां कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने के बावजूद यहां उनके पार्टी के प्रत्याशी 22000 मतो से हारे। इस ‘बेहद सफल’ प्रचार के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई ।

रायपुर । राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश के साथ ही अगले तीन दिन तक सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे. लगातार तीन दिनों की छुट्टी से दिवाली के बाद भी छुट्टी को लेकर प्लानिंग बनाई जा सकती है ।
राज्य स्थापना दिवस पर राज्य सरकार ने एक नवंबर शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन राज्य सरकार के तमाम कार्यालयों-संस्थानों के साथ स्कूल भी बंद रहेंगे. वहीं दो नवंबर याने शनिवार को छठ पड़ेगा, जिसके लिए राज्य सरकार पहले ही सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर चुकी है. इसके बाद पड़ने वाले रविवार को छुट्टी के लिए किसी आदेश की जरूरत नहीं है ।
इस तरह से लगातार तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को शासकीय कार्यालय के साथ स्कूलों में चहल-पहल नजर आएगी. अगर आप अपने बच्चों के स्कूल की वजह से छुट्टी की प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो यही मौका है, जब लगातार पड़ने वाली तीन दिन की छुट्टी का पूरा मजा अपने बच्चों के साथ ले सकते हैं ।


रायपुर । राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इन दिनों काफी बुलंद होते जा रहे है. बता दें कि सोमवार रात बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत के सरकारी निवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि चोरों ने 6 लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया है। साथ ही बंगले की केयरटेकर का भी एटीएम लूट ले गए है. अब चोरी की इस बड़ी वारदात पर सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का एक बड़ा बयान सामने आया है. गृहमंत्री साफ तौर पर राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातों में कमी की बात कह रहे हैं. कलेक्टर के घर चोरी के मामले ने रायपुर में खलबली मचा दी है. अब इस मसले पर गृहमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है। कलेक्टर शिखा राजपूत के घर चोरी के मामले पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि 10 महीने में राजधानी रायपुर के अपराधों में कमी आई है. गृहमंत्री ने कहा कि एक चोरी से लॉ एंन ऑर्डर पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. तो वहीं एक्सप्रेस-वे घोटाले पर पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि एक्सप्रेस-वे की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। गृहमंत्री को अभी तक नहीं मिली है जांच रिपोर्ट. बता दें कि 15 दिन पहले ही पूरी हो चुकी है जांच.
6 लाख रुपये से अधिक की चोरी : बता दें कि सोमवार रात रायपुर में बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर शांतिनगर स्थित ई-8 सरकारी आवास में चोरी हुई है. बंगले से सोने-चांदी के गहने समेत 6 लाख 72 हजार रुपये के सामान पार किए गए हैं. कलेक्टर के केयर टेकर के एटीएम कार्ड भी चोर अपने साथ ले गए. एटीएम कार्ड से दो बार में 50-50 हजार रुपए भी निकाल लिए गए.बताया जा रहा है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हुई हैं. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

रायपुर । राजधानी में शुक्रवार से राज्योत्सव की धूम रहेगी। राज्योत्सव का थीम ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ रखा गया है। इस बार राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक हर रोज प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। राज्योत्सव की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम को साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ।
राज्योत्सव में इस बार स्थानीय कलाकारों को मंच देने का फैसला : अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मौजूदा भूपेश बघेल सरकार ने राज्योत्सव में इस बार स्थानीय कलाकारों को मंच देने का फैसला लिया है। स्थानीय कलाकारों और समूहों को प्रस्तुति का मौका मिले, इसके लिए क्षेत्रवार दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार एक नवंबर को राज्योत्सव के पहले बस्तर क्षेत्र के कलाकार प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन दो नवंबर को सरगुजा और तीसरे दिन तीन नवंबर को मध्य क्षेत्र के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी ।
विभागवार स्टाल : इसके अलावा सरकार की विभिन्न् योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागवार स्टाल बनवाए जा रहे हैं। व्यापार मेला का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रदेश के कारोबार को बढ़ावा और प्रोत्साहन मिले। सरकार की प्राथमिकता में कृषि है, इसलिए कृषि मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृषि के क्षेत्र में नवाचार की जानकारी भी दी जाएगी। राज्योत्सव में रायपुर शहर से जुड़े चार अहम काम स्टॉलों पर देखने को मिलेंगे। नगर निगम और स्मार्ट सिटी जहां पौनी पसारी, नो प्लास्टिक और अमृत मिशन पर शहर के विकास को दिखाएंगे। वहीं यांत्रिकी विभाग रावणभाटा में बने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) की झलक दिखाएंगे। आईएसबीटी के साथ यांत्रिकी विभाग प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल का मॉडल बनाएगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रजेंटेशन में होगा फोकस : रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के स्टॉल में ऑडियो विजुअल प्रजेंटेशन भी रहेगी। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और सक्सेस को दिखाया जाएगा। पौनी पसारी में 80 फीसदी दुकानें महिला समूहों को दी गई हैं। हालांकि राजधानी में महिला बाजार के प्रयोग अब तक बहुत सफल नहीं रहे हैं। हालांकि नो प्लास्टिक थीम में कपड़े के थैले और दोने-पत्तल आदि बनाने में महिलाओं की ही भूमिका महत्वपूर्ण है, प्रजेंंटेशन में इसी पर फोकस होगा।
राज्योत्सव आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था
रायपुर। विभिन्न जिलों से सांइस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव देखने आने वालों के लिए एक से तीन नवंबर तक के लिए रूट मैप पुलिस प्रशासन ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही वीआइपी और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान छह स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से मोहबा बाजार होते हुए युनिवर्सिटी गेट होकर एनआइटी कॉलेज परिसर स्थित पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल जाएंगे। बिलासपुर की ओर से राज्योत्सव स्थल आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर दो होते हुए टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर महोबा बाजार चौक युनिवर्सिटी गेट होते प्रवेश करेंगे। बलौदा बाजार की ओर से राज्योत्सव स्थान आने वाले वाहन चालक विधानसभा चौक से रिंग रोड नंबर तीन होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 राजू ढाबा से तेलीबांधा पचपेड़ी नाका भाटागांव चौक कुशालपुर चौक रायपुरा ओवरब्रिज सरोना ब्रिज से मारुति शोरूम आमानाका तिराहा होकर कांगेर वैली अकेडमी से एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर पैदल राज्योत्सव स्थल प्रवेश करेंगे। आरंग महासमुंद के वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 तेलीबांधा चौक से रिंग रोड नंबर एक होते हुए पचपेड़ी नाका चौक भाठागांव चौक रायपुरा ओवर ब्रिज सरोना ब्रिज से मारुति शोरूम आमानाका तिराहा मार्ग से होते हुए कांगेर वैली अकेडमी से एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग बनाई गई। गरियाबंद धमतरी मार्ग के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर एक होते हुए भाठागांव चौक कुशालपुर चौक रायपुर ओवरब्रिज सरोना ब्रिज के नीचे से मारुति शोरूम आमानाका टर्निंग से होते हुए कांगेर वैली अकेडमी होकर एनसीसी ग्राउंड पहुंचेंगे।

रायपुर । राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है. खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में होटल व्यवसायी सवाई जोशी पर उसी के नौकर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी महाबीर उर्फ आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी उसकी तलाश कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात का है. होटल व्यवसायी सवाई जोशी और की उसके नौकर महावीर उर्फ आशीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि नौकर ने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद नौकर होटल से फरार हो गया ।
घायल अवस्था में सवाई जोशी रात भर कमरे में ही खून से लथपथ पड़ा रह गया. सुबह जब बड़े भाई राम स्वरूप जोशी ने उसे कमरे में घायल हालत में देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां इलाज जारी है ।
खमतराई पुलिस ने आरोपी महावीर उर्फ आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. वहीं फरार आरोपी नौकर की तलाश में जुट गई है ।

रायपुर । बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर के सरकारी बंगले में चोरी करने के बाद चोरों ने एटीएम से भी पैसे पार कर दिए है. कलेक्टर के घर की महिला केयरटेकर ऋतु बेहरा के एटीएम से 50 हजार रुपए निकाल लिए. हालांकि एटीएस से पैसे निकालते समय चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है ।
जानकारी के मुताबिक रायपुर के शांतिनगर ई-8 सरकारी मकान में चोरों ने धावा बोलकर करीब 6 लाख 72 हजार रूपए के ज्वेलरी चुरा ले गए. जिस वक्त यह घटना हुई कलेक्टर शिखा राजपूत समेत घर के सभी सदस्य दीपावली मनाने बेमेतरा गए थे.
सीसीटीवी में चोर की कैद हुई तस्वीर
पुलिस के अनुसार 10 तोले का सोने का मंगलसूत्र, करीबन 5 तोला की पांच सोने की चैन, 4 तोला के पांच सोने की लॉकेट, करीब 10 तोले के 5 सोने के सिक्के कुल करीब 6 लाख 72 हजार रुपए की ज्वेलरी पर चोरों ने हाथ साफ किया. पुलिस ने कलेक्टर की शिकायत पर धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज किया है ।
वहीं घर में चोरी करने के बाद चोरों ने एटीएम से भी पैसे निकाल लिए. महिला केयरटेकर ऋतु बेहरा के एटीएस से दो बार में 50 हजार रूपए निकाल ले गए. इस बीच चोर अपना सुराग छोड़ गए, जो पुलिस के हाथ लगी है. एटीएस से पैसे निकालते समय सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हो गई. फिलहाल पुलिस आरोपी चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. उसके आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य एक नवंबर को 19 साल का हो जाएगा. युवा अवस्था में आने पर सरकार इस बार कुछ खास उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रही है. इसी बीच उद्योग मंत्री कवासी लखमा साइंस कॉलेज राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. आईजी आनंद छाबड़ा के साथ मौजूद तमाम पुलिस अधिकारियों ने मंत्री लखमा को सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी ।
राज्योत्सव स्थल का जायजा करने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से मुखातिब होते कहा कि 15 साल की बीजेपी सरकार को इस 10 महीने की कांग्रेस सरकार ने पीछे छोड़ दिया है. इस बार का राज्योत्सव सबसे अच्छा राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. जिसमें छत्तीसगढ़िया कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा. सरगुजा और बस्तरिया अंदाज में राज्योत्सव मनाया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि एक नवंबर से तीन नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा. कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी. इसी को लेकर आज कार्यक्रम का अंतिम जायजा लेने पहुंचे. मंत्री लखमा ने कहा कि इस बार का राज्योत्सव छत्तीसगढ़िया लोगों के हिसाब से होगा. बस्तर, सरगुजा के हिसाब से होगा. छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री है, जो छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहा है ।
मंत्री लखमा ने कहा कि राज्योत्सव में मुंबई से कोई बड़ा स्टार नहीं आएगा. हमारे छत्तीसगढ़ के ही बड़े स्टार हैं, किसान, मजदूर और बस्तर के कलाकार आएंगे. इनसे बड़ा स्टार और कौन हो सकता है ? जितनी भी सरकार की योजनाएं चल रही है इन सब का स्टॉल भी कार्यक्रम में लगाया जाएगा ।

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश के कई मुद्दों पर बात की। सीएम ने सबसे पहले लोगों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ का धान नहीं खरीदने के फैसले पर भी बयान दिया।
सीएम बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार के साथ आने पर राज्यपाल अनुसुइया उईके का आभार जताया है। राज्यपाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर धान खरीदी के मुद्दे पर सीएम के साथ आकर सहमति जताई है। साथ ही धान का उपार्जन 2500 रूपए करने की अनुमति मांगी है। राज्यपाल के इस कदम का सीएम बघेल ने स्वागत कर धन्यवाद किया है।
सीएम बघेल ने सभी सांसदों से केंद्र के फैसले का बदलने की मांग की है। सीएम ने आगे कहा कि वो फिर से पीएम मोदी से मिलने की कोशिश कर उनसे इस फैसले को रद्द करने की मांग करूंगा। सीएम बघेल भाजपा सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारियों से भी मिलकर केंद्र के फैसले को बदलने का आग्रह करने की बात कही है।