Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में केरला समाजम् दुर्ग-भिलाई के प्रतिनिधि मंडल ने जेम्स के नेतृत्व में मुलाकात की। बघेल को केरला समाजम् द्वारा 11 से 15 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे ऑल इंडिया डांस तथा पारम्परिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण भी दिया गया। समाजम् द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को उनकी माता स्व.श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल का पोट्रेट भी भेंट किया गया। प्रतिनिधि मंडल में बी.के. बाबू, एस.संजीव, ई.टी. सतीशन, के.सुधीर कुमार, मीरा शर्मा, बिनू जान, अब्दूल सत्तार, दिवाकरन तथा अनूप कुमार उपस्थित थे।

रायपुर । राज्योत्सव में पहले दिन विपक्षी दल का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ. न तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह और न नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक. विपक्ष के नेताओं ने राज्योत्सव में सम्मानपूर्वक नहीं बुलाने का आरोप भूपेश सरकार पर लगाया है. पत्रकारों से चर्चा में डॉ. रमन सिंह और धरम लाल कौशिक ने कहा, कि भूपेश सरकार ने घर पर कार्ड फेंकवाकर आमंत्रित किया था. क्या इस तरह विपक्ष के नेताओं को बुलाना सही है । हम तो राज्योत्सव में आना चाहते थे, लेकिन सम्मान के साथ हमें बुलाया ही नहीं गया ।
हमने भी 15 सालों तक सरकार चलाई है, लेकिन किसी भी राज्योत्सव में विपक्ष के नेताओं के साथ हमने ऐसा बर्ताव नहीं किया. हमने सम्मान के साथ ही नेताओं को आमंत्रित किया. लेकिन यहाँ तो पहले ही साल भूपेश सरकार ने यह दिखा दिया कि विपक्ष के लिए शासकीय आयोजनों में कोई जगह ही नहीं. राज्य उत्सव जैसे आयोजनों में भी नहीं. जो कुछ इस साल राज्योत्सव में हुआ ऐसा बीते 19 सालों में कभी नहीं हुआ. भूपेश सरकार ने विपक्ष के नेताओं का अपमान किया है ।

रायपुर । राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए तय की गई 31 अक्टूबर की समय सीमा में बढ़ोतरी करते हुए 7 नवंबर कर दी है. इससे देर से पकने वाली फसल उगाने वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है ।
धान खरीदी के लिए पंजीयन अवधि में बढ़ोतरी के संबंध में खाद्, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव जीएस सिकरवार ने शुक्रवार को सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, सहकारी संस्थाएं पंजीयक और अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को पत्र जारी किया है ।
बता दें कि बीते सीजन की तरह इस सीजन में भी 2500 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर भूपेश सरकार ने निर्णय लिया है. लेकिन केंद्र सरकार की इसमें सहमति नहीं मिली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खरीफ वर्ष 2019-20 में किसानों के हित में समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 2500 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का निवेदन किया गया है ।
पत्र में भारत सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करना संभव नहीं होने पर राज्य सरकार को इस मूल्य पर धान उपार्जित करने की सहमति विकेन्द्रीकरण खाद्यान्न उपार्जन योजना के अंतर्गत दिए जाने का अनुरोध किया गया है. मुख्यमंत्री ने इस विषय पर चर्चा के लिए शीघ्र समय प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया है ।

रायपुर । राज्य के 20 वें स्थापना दिवस पर यहां साइंस कालेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव 2019 में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

रायपुर । कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में कृषि विभाग के द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया। तीन दिवसीय राज्योत्सव में कृषि विभाग के स्टॉल में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। कृषि विभाग के स्टॉल में प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी कार्यों और कृषक कल्याण संबंधी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर । राजभवन में एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य पर आज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ओपन हाउस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आमजनों की समस्या सुनी और उनसे मुलाकात की ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेशवासी प्रदेश को स्वच्छ रखें. अपनी जीवन को स्वस्थ रखें, फीट इंडिया के अभियान में सहभागी बने, प्लास्टिक का बहिष्कार करें. जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है. आपके स्वच्छता, अच्छे स्वास्थ्य से प्रदेश और देश की मजबूत होगी. इसके साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति करे ।
राज्यपाल ने कहा कि आम दिनों में लोगों को राजभवन में आने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन मैं दिवाली के समय बाहर थी. इसलिए आज लोगों से भेट मुलाकात के लिए राजभवन कुछ समय के लिए ओपन किया गया. जिसमें दूर दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. जिनकी समस्याओं को सुना गया ।

रायपुर । राज्य सरकार ने धान खरीदी को लेकर मुश्किलों में घिरने के बाद किसानों को बड़ा आश्वासन दे दिया है. राज्य सरकार ने कहा है कि किसी भी सूरत में राज्य सरकार किसानों के धान खऱीदने से पीछे नहीं हटेगी. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हर परिस्थिति में किसानों के धान खरीदे जाएंगे ।
उधर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने केंद्र से कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भी भारत के ही किसान हैं. लिहाज़ा केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ के चावल खरीदने चाहिए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के किसानों को अपना किसान मानेंगे. चौबे ने कहा कि जब राज्य में भाजपाई सरकार थी तब उन्होंने भी 300 रुपये बोनस दिया था. लेकिन तब केंद्र ने चावल खरीदे थे. उन्होंने कहा कि बोनस छत्तीसगढ़ की सरकार दे रही है. लिहाज़ा उसे चावल खरीदना चाहिए ।
केंद्र ने बोनस देने की सूरत में छत्तीसगढ़ से चावल खरीदने से मना कर दिया है. पिछले साल सरकार ने करीब 81 लाख मीट्रिक टन चावल किसानों से खऱीदा था. जिसमें से मिलिंग के बाद 24 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्र ने अपने पूल में जमा किया था. इस बार केंद्र सरकार ने किसानों को बोनस देने की सूरत में चावल लेने से मना कर दिया है. जिसे लेकर राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख चुके हैं ।

रायपुर । एक तरफ सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रायपुर निगम के पास पैसे नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर निरीक्षण के नाम पर जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को भारी-भरकम किराए पर चार पहिया वाहन दिया जा रहा है. इस फिजूलखर्ची को लेकर विपक्ष ने सवाल किया है ।
रायपुर नगर निगम पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के इस कदम को विपक्ष ने फिजूलखर्ची बताया है. दरसअल जो जोन हेल्थ ऑफिसर बीते 15 सालों से दो पहिया वाहनों में काम किया करते थे. उनके लिए निगम ने अब 8 चार पहिया वाहन 50 हजार किराया में दिया है ।
इस मामले में नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ने कहा कि ये गाड़ी जोन हेल्थ ऑफिसरों को सफाई एवं स्वच्छता के निरीक्षण के लिए दी गई है ताकी वो अपने टीम के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें..तो वहीं कहा कि अगर किसी एक को देते तो सवाल उठाया जाता तो समझ में आता यहां तो सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया है. उन्होंने फिजूलखर्ची की बात को नकारा ।
सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने इसे फिजूलखर्ची बताते हुए कहा कि जोन हेल्थ ऑफिसरों का काम गली-मोहल्ले में होता है, तो कार किराया में उठाया कर क्यों दिया गया, जब निगम के पास अभी बजट का संकट है. महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि ये गाड़िया दो माह के ट्रायल पीरियड पर है, अगर जोन हेल्थ ऑफिसरों का काम सही नहीं हुआ तो वापस ले लिया जाएगा ।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। सीएम बघेल ने कहा कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। वनवासियों को उनकी जल, जंगल और जमीन उपलब्ध कराने का वायदा सरकार ने पूरा किया है।
महिलाओं और बच्चों से कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया गया है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमें अब विकसित राज्यों की कतार में खड़े करना है। यह सपना सबके सहयोग से ही साकार हो सकेगा। विकास की दौड़ में हम तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। जल्द ही हम छत्तीसगढ़ के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए नया और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सफल होंगे।

रायपुर। 1 नवबंर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है। पूरे प्रदेश में राज्योत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राज्योत्सव स्थल पहुंचे है। उत्सव स्थल पर पहुंचकर गृहमंत्री ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था पर जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। व्यवस्थाओं को देखकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पूरी तरह से संतुष्ट दिखे।आईजी आनंद छाबड़ा के साथ एसएसपी आरिफ शेख ने गृहमंत्री को सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की रूप रेखा की जानकारी दी।
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही रखी जाएगी। भूपेश सरकार ने बम्बईय्या कलाकारों की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह स्थानीय कलाकारों को जगह मिल रही है। वहीं गृहमंत्री ने कहा ने कहा कि सोनिया गांधी के आने की जानकारी नही आ रही है। इसकी जानकारी हाईकमान से नही मिली है।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लगातार राज्योत्सव होता रहा है लेकिन भूपेश सरकार का यह पहला राज्योत्सव है उसकी तैयारियों को आज देखने आया हूँ। और देखा कल एक तारीख़ को राज्योत्सव का शुभारंभ होना है। विशेषकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों में ट्रैफ़िक आने-जाने वाली कोई भी व्यवस्था कहां से आएंगे कहां से जाएंगे, कहां बैठेंगे, गाड़ियां कहां पार्किंग होगी। सारी व्यवस्थाओं की तैयारी देखी है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां सरकार की तमाम विभागों की योजनाओं को जनता से रूबरू कराने के लिए स्टॉल लगाया गया है। व्यक्तिगत नेशनल लेवल के इंडस्ट्री कंपनियां हैं उनके भी स्टॉल लगाए गए हैं।
इस समय सरकार और संगठन में ज़बरदस्त उत्साह है हमारे इन नौ महीनों के कार्यकाल में लगातार काम हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों कार्यक्रम का शुभारंभ होना था। अभी क्लियर नहीं हुआ है जब वहां से सूचना आ जाएगी की नहीं आ रही है तब माना जाएगा कि नहीं आ रही हैं। मुझे नहीं लगता कि स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा हो रही है सरकार ने जैसे घोषणा किया था वैसे बम्बई से आने वाले कलाकारों को आने में रोक लगा दी गई है। स्थानीय कलाकारों को ही जगह दी जा रही है बाक़ी किस को बुलाया किसको नहीं बुलाएं। ये सब संस्कृति विभाग बताएगा। हमें कार्यक्रम कम करना और समितियां ज़्यादा है तो लोग छूटेंगे ही।