Browsing: रायपुर

 
रायपुर  । आखिरकार तमाम कयासों को विराम लगाते हुए सतीशचंद्र वर्मा ने शनिवार को सुबह 7 बजे बिलासपुर में महाधिवक्ता का कार्यभार संभाल लिया है । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की ।
जानकारी के अनुसार, महाधिवक्ता वर्मा रात 8 बजे प्रभारी विधि मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात करेंगे. उन्होंने रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात का समय लिया है. उन्होंने महाधिवक्ता कनक तिवारी का स्थान लिया है ।
बता दें कि इसके पहले महाधिवक्ता पद को लेकर सरकार की ओर से एक बात सुनाई दे रही थी, तो स्वयं महाधिवक्ता कनक तिवारी सोशल मीडिया के जरिए दूसरी बात कह रहे थे. इससे उहापोह बन गई थी. लेकिन शनिवार सुबह सतीशचंद्र वर्मा के पदभार ग्रहण करने के साथ तमाम शंका-आशंका पर विराम लग गया है ।

 
रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन में बन रहे एक्सप्रेस हाईवे का पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने  तेलीबांधा, रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली हाइवे एक्सप्रेस का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलीबांधा से शुरू होकर हाईवे एक्सप्रेस स्टेशन से होते हुए गुढ़ियारी की तरफ बन रही है. अगर इसे गुढ़ियारी से जोड़ दिया जाए तो वहां की जनता को बहुत राहत मिलेगी. ट्रैफिक व्यवस्था भी सुगम एवं सरल होगी ।
विधायक विकास उपाध्याय ने वहां की जनता के साथ,पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों, व्यापारी संगठन के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री से हाईवे एक्सप्रेस को गुढ़ियारी से जोड़ने की बात कही, जिस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक विकास उपाध्याय एवं वहां की जनता को आश्वासन दिया कि इस काम को किया जाएगा. इसके लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इंजीनियर अधिकारियों को बुलाकर जगह का निरीक्षण कर मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया ।
विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में पूर्व की सरकार ओर उसके मंत्रियों द्वारा इस एक्सप्रेस हाईवे को लेकर पश्चिम की जनता से खासकर गुढ़ियारी की जनता से जहा एक बहुत बड़ी आबादी निवास करती है. वहां की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया गया पूर्व की सरकार और उनके मंत्रियों ने कहा था कि इस एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा पर जब अभी उस समय इस कार्य को जो अधिकारी देख रहे थे, अभी भी अधिकारी इस कार्य को देख रहे हैं तो उनसे बात किया गया तो उन्होंने कहा ऐसा कोई भी प्लान पूर्व में नहीं था ।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि इस एक्सप्रेस हाईवे को स्टेशन से गुढ़ियारी की ओर जोड़ दिया जाता है तो पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा फायदा मिलेगा एवं ट्रैफिक व्यवस्था बहुत सरल एवं सुगम हो जाएगी, जिससे जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी. इस एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ने से गुढ़ियारी, शुक्रवारी बाजार, खमतराई, मुर्रा भट्टी, कमल दाल मिल, पड़ाव, अंबेडकर नगर, पहाड़ी चौक, जनता कॉलोनी, एकता नगर, आदर्श नगर, पहाड़ी पारा, विकास नगर, अशोक नगर, भवानी नगर, कोटा, रामनगर, लक्ष्मण नगर, गोकुल नगर, प्रीतम नगर, कृष्णा नगर, टाटीबंध, हीरापुर, अटारी, जरवाय, चन्दनदिह आदि वर्गों को सोहलियतहो जाएगी. इसके साथ ही दुर्ग, भिलाई जाने वाले भी इस रास्ते से सीधे आ जा सकते और आरंग, मंदिरहसौद में निकला जा सकता है, जिससे आए दिन की समस्या से आम जनता को मुक्ति मिलेगी. व्यापारियों के साथ-साथ सभी वर्गों को, जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा ।
इसके लिए हमने पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से बात किए तो उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि इस कार्य को निश्चित रूप से वहां की जनता को सुविधा प्रदान की जाएगी और जो पूर्व की सरकार द्वारा दिग्भ्रमित करने का कार्य किया गया था, उससे स्पष्ट हो गया कि बीजेपी सरकार कितना झूठ बोलती है उनके प्लान में दूर-दूर तक इस एक्सप्रेस हाईवे को गुढ़ियारी से जोड़ने का कोई भी विकल्प नहीं था. आज इस बात का सामने स्पष्टीकरण हो गया. अधिकारियों ने डीआरएम से समय लेकर जगह का निरीक्षण कर जल्द से जल्द इस एक्सप्रेस हाईवे को गुढ़ियारी से जोड़कर वहां की जनता को सुविधा प्रदान किया जाएगा. आज के इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्रीकुमार मैनन, जोन अध्यक्ष अनुराम साहू, रामदास कुर्रे, राजेश पाल, विजय जडेजा, प्रकाश महेश्वरी,अनिल बर्गे, देवकुमार साहू,तरुण श्रीवास, मनीष शर्मा, किशन बाजारीडॉ.विकास पाठक,विकास जोशी, रोशन श्रीवास, पवन सिन्हा, रमाकांत शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज ढहाटे एवं कांग्रेस के समस्त साथी उपस्थित हुए ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज रायपुर पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पुनिया का स्वागत किया.मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रभारी को लेकर सीधे सीएम हाउस जाएंगे. इसके बाद विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे ।

 
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह की मानहानि से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए रायपुर कोर्ट ने कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह और पत्रिका अखबार के पूर्व संपादक गिरीराज शर्मा को छह-छह महीने की सजा और दस-दस हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
जानकारी देते हुए एडवोकेट राकेश सोती ने बताया कि आज रायपुर कोर्ट में जस्टिस विनय प्रधान की कोर्ट ने ये सजा सुनायी। ये पूरा मामला 30 अक्टूबर 2013 का है, जब पत्रिका अखबार के एक अंकर में अमन सिंह के दुबई भागने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साथ-साथ पत्नी को अनुचित लाभ पहुंचाने, पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये गये थे। उस वक्त कांग्रेस ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस की थी, जो प्रवक्ता आरपी सिंह की तरफ से की गयी थी। 

 
 
रायपुर ।  रेणुका सिंह को आया फोन, मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगी रेणुका सिंह, सरगुजा से पहली बार सांसद हैं रेणुका सिंह, रमन कैबिनेट में मंत्री रह चुंकी हैं रेणुका सिंह

रायपुर । जेसीसीजे सुप्रीमो अजित जोगी की पीसी, कई महात्वपू्र्ण विषयों को लेकर होगी पीसी, जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और अन्य पदाधिकारी रहेंगे मौजूद, अपने सागौन बंगले में लेगे पीसी,दोपहर 12.30 बजे से होगी पीसी

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल की तबीयत बुधवार दोपहर को अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहने की सलाह भी दी गई है।  आईसीयू में ही इलाज जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक जब सीएम के मां की तबीयत खराब हुई, तब वे मंत्रालय में कामकाज निपटा रहे थे. खबर मिलने के बाद वे सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मां को भर्ती कराया गया है।  वहां उन्होंने चिकित्सकों से अपनी मां का हालचाल जाना उसके बाद वे वहां से निकल गए. डाक्टरों की टीम द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।  इससे कुछ दिन पहले भी उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। 

 
 
रायपुर । आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। भारत सरकार के अंतर्गत लोक पदों एवं सेवाओं में तथा शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में 10 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) /तहसीलदार को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी दिशा-निर्देश के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक को ”आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र” प्राप्त करने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों को आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सक्षम प्राधिकारियों द्वारा आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो वर्तमान में आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रचलित है। प्रमाण पत्र जारी करने के पूर्व उद्घोषणा एवं दावा आपत्ति के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा तहसीलदारों द्वारा उनके क्षेत्राधिकार की सीमा के अंतर्गत ही उक्त प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवेदन अमान्य करने के विरूद्ध आवेदक द्वारा संबंधित जिला कलेक्टर के समक्ष प्रथम अपील तथा संभागीय आयुक्त के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत की जाएगी।
आवेदन के साथ प्रस्तुत साक्ष्यों एवं दस्तावेजों इत्यादि की समुचित जांच व परीक्षण जारीकर्ता अधिकारी द्वारा किए जाने एवं स्वयं संतुष्ट होने के उपरांत ही प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मिथ्या साक्ष्य एवं दस्तावेज के आधार पर प्रमाण पत्र जारी होने पर जारीकर्ता अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही उसी प्रकार की जाएगी जैसा कि मिथ्या जाति प्रमाण पत्र जारी होने पर सक्षम प्राधिकारी के विरूद्ध की जाती है।
आय एवं संपत्ति के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऐसे उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग एवं क्रीमीलेयर योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और जिनकी पारिवारिक सकल वार्षिक आय आठ लाख रूपए से कम है, उनकी पहचान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रूप में की जाएगी।
आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र में आय आवेदन किए गए वर्ष से पहले के वित्तीय वर्ष में सभी स्त्रोतों अर्थात वेतन, कृषि व्यवसाय, पेशे एवं अन्य स्त्रोतों से हुई आय शामिल होगी। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी एवं संलग्न दस्तावेजों का समुचित रूप से परीक्षण एवं सत्यापन कर आवेदन की प्राप्ति की तिथि से अधिकतम एक माह के भीतर प्रमाण पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 
रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत की खबर सुनकर मुख्यमंत्री सीधे अस्पताल पहुंचे हैं, जहां डाक्टरों से बातचीत के बाद वो वापस लौट आये हैं। मुख्यमंत्री की मां की तबीयत की निगरानी में कई डाक्टर लगे हुए हैं।

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, व्यस्तता का दिया हवाला। सीएम बघेल ने कहा-  मैं पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं कल उनके शपथ समारोह में नहीं जा सकूंगा। मैंने उनसे बाद में मिलने के लिए पीएमओ से समय मांगा है।