Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में अब लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं और शिकायतें सुनी जाएंगी। प्रदेश संगठन ने इसके लिए देवजी भाई पटेल और श्रीचंद सुंदरानी को नियमित रूप से कार्यालय में बैठने के लिए कहा है। कार्यालय में यह व्यवस्था लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की गई है, जिससे किसी भी तरह की परेशानी हो तो उस पर विपक्ष के रूप में भाजपा कदम उठा सके। तीसरी बार यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। भाजपा के दूसरे कार्यकाल में सहयोग केंद्र बनाया गया था, जिसमें वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने और अन्य प्रवक्ताओं को बैठने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि कार्यकर्ता ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले लेकर पहुंचे तो यह व्यवस्था बंद करनी पड़ी। इसके बाद तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों को कार्यालय में बैठने के लिए कहा गया था। कुछ दिनों के लिए एक-दो मंत्री बैठे, लेकिन कोई भी दिग्गज मंत्री अपने समय में नहीं पहुंचा तो यह व्यवस्था भी फेल हो गई। अब यह तीसरा मौका है, जब विपक्ष में होते हुए भाजपा अपने दो वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय में बैठाएगी। बता दें कि भाजपा लगातार राज्य सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगा रही है। प्रदेश कार्यालय में नेताओं को बैठाने के फैसले को लोगों के साथ-साथ राजनीतिक हित के रूप में भी देखा जा रहा है। लोग अपनी समस्याएं लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे तो पार्टी के प्रतिनिधि संबंधित कार्यालय जाकर मदद करेंगे। इससे यह भी पता चल सकेगा कि लोगों को किस तरह की समस्याएं आ रही हैं। बता दें कि गरियाबंद में हिरासत में एक युवक की मौत के मामले में भी परिजन भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद ही भाजपा ने यह फैसला किया कि वरिष्ठ नेता उपलब्ध रहेंगे तो इस तरह के मामलों को संज्ञान में लेकर आगे प्रशासन पर दबाव बना सकेंगे।
रायपुर । तेलीबांधा क्षेत्र के पॉश कोलोनियों में शामिल रिहयाशी कॉलोनी अवन्ति विहार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, सडांध और बदबू ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है, लोगों को घर के अंदर भी प्रदूषित दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि इसका मुख्य कारण नालियों की महीनों से सफाई नहीं होने से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है जिसके कारण सडऩ और दुर्गंध से वार्डवासी हलाकान है। यहां मौजूदा साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है। यदि निगम ने शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो यह कालोनी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाएगा।
रायपुर । जंगल सफारी का जू अगले महीने से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। अगले महीने के दूसरे पखवाड़े में जू का उद्घाटन करने की तैयारी है। जू में अभी 10 बाड़ों में सफेद शेर और सिंह के अलावा घडिय़ाल और दरियाई घोड़े जैसे वन्य प्राणी हैं। फिलहाल इन्हीं के साथ जू शुरू किया जाएगा। जल्द ही यहां साउथ अफ्रीका से जिराफ और जेब्रा लाने की तैयारी है। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने औपचारिक सहमति दे दी है।
रायपुर । वल्र्डकप शुरू होते ही सटोरिए राजधानी में सक्रिय गए है। आईपीएल क्रिकेट के दौरान पुलिस ने सटरियों पर अंकुश लगाने की कोशिश भी की, उनके ठिकानों पर दबिश देकर सटोरियों के गिरोह का भंड़ापोड़ करने के बाद भी सटोरियों के हौसले बुलंद है। वल्र्डकप शुरू होते ही फिर सटोरियों ने मकडज़ाल पैला लिया है। पुलिस ने वल्र्डकप क्रिकेट में काईवाली करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी 56 हजार रुपए समेत डायरी, कैल्क्यूलेटर, एलईडी टीवी और 4 मोबाइल जब्त कर लिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक मकान में वल्र्ड कप पर सट्टा-पट्टी चल रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश दी। सटोरिये कपिल डोलाणी और नितिन तोलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
रायपुर । शहरी इलाकों में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की अवैध बिक्री पर सख्ती के बाद अब आउटर में इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है। बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों को भरकर उसे ऊंची कीमत में बेचा जा रहा है। खाद्य विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बीरगांव निगम के कई वार्डों में इस तरह का काम जोरों पर हो रहा है।

