Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की है. आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित कर पर्यावरण बचाने की शपथ लेने का आह्वान किया है।

रायपुर/बलौदाबाजार । एंटी करप्शन ब्यूरो ने 5 हजार रुपये घूस लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी जमीन की पर्ची में नाम दर्ज कराने के नाम पर ये घूस ले रहा था। पटवारी का नाम नरेंद्र बोरसे बताया जा रहा है। बलौदाबाजार जिले के पवनी गांव के स्कूल में बच्चों का आय जाति बनाने का शिविर चल रहा था। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 8 के पटवारी द्वारा पवनी गांव के किसान ओमप्रकाश से अपने खेत के पर्ची को तीन भाइयों के नाम में अलग अलग बनवाने के लिए पटवारी के पास आवेदन दिया गया था। जिसमें पटवारी नरेन्द्र बोरसे के द्वारा ग्राणीण से पहले 15 हजार का घूस मांगा था, जिस पर किसान ने पैसा देने में असमर्थता जतायी। बाद में 9 हजार में बात तय हुई। जिसमें पीडि़त किसान से 2 हजार पटवारी को दे चुका था और आज उसका दूसरा किश्त 5 हजार दिया, जिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
पीडि़त किसान ने बताया कि पटवारी उससे बार बार पैसे की मांग कर रहा था, और मेरा पर्ची का काम नहीं कर रहा था। तब मैने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में किया था और आज पटवारी को रंगे हाथ घुस लेते पकड़ा गया है।
रायपुर । लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद कार्यकर्ताओं की सुध लेने राजीव भवन में मंत्रियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को पहले दिन उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। जिसमें मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका निराकरण भी किया। इस दौरान मंत्री उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से खुलकर बातचीत की। उमेश पटेल ने कहा कि हमें निर्देश मिले हैं कि राजीव भवन में लगातार बीच-बीच में आना है, और उसी के तहत मैं आज यहां बैठा हूं। लोगो से मिल रहा हूं। सबसे मिलना-जुलना हो रहा है। उमेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव के लिए इस नई पहल का पालन सभी लोग करें तो बहुत अच्छा होगा। सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार से शनिवार को तीन घंटे के लिए एक मंत्री कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठेंगे। इसे कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव के लिए नई पहल बताया जा रहा है।

रायपुर । मध्यप्रदेश से अलग राज्य बनने के 19 साल बाद मैं व्यक्तिगत तौर पर अनुभव कर पा रहा हूँ कि अब तक की चार सरकारे मैंने जो देखी है उसमें असल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री का अनुभव भूपेश बघेल में ही कर पा रहा हूँ. यह बात मैं मुख्यमंत्री की तारीफ में नहीं कह रहा हूँ बल्कि अभी तक के उनके नीति-नियत में अगर शराबबंदी को अलगकर अन्य कार्यों की ओर का ज़िक्र करूँ तो यही दिख रहा है ।
रायपुर । मध्यप्रदेश से अलग राज्य बनने के 19 साल बाद मैं व्यक्तिगत तौर पर अनुभव कर पा रहा हूँ कि अब तक की चार सरकारे मैंने जो देखी है उसमें असल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री का अनुभव भूपेश बघेल में ही कर पा रहा हूँ. यह बात मैं मुख्यमंत्री की तारीफ में नहीं कह रहा हूँ बल्कि अभी तक के उनके नीति-नियत में अगर शराबबंदी को अलगकर अन्य कार्यों की ओर का ज़िक्र करूँ तो यही दिख रहा है ।